लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

लियोपोल्ड कैफ़े

सूची लियोपोल्ड कैफ़े

रेस्तरां अंदर से, सितंबर,२००७ कैफ़े लियोपॉल्ड दक्षिण मुंबई के कोलाबा उपनगर में स्थित लोकप्रिय रेस्तराँ और बार है जहाँ बहुत बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक खाने-पीने आते हैं। यह मुंबई के सबसे पुराने ईरानी रेस्त्रांओं में से एक है और सुबह आठ बजे से रात १२ बजे तक खुला रहता है। इसकी हॉल (वॉल) ऑफ़ फेम पर मीरा नायर से लेकर हितेश देशमुख तक के फोटो देखे जा सकते हैं। यह रेस्त्राँ अपने अतिथयों से आग्रह करता है कि यदि आप उभरते हुए कवि, लेखक फ़िल्मी सितारे, विदेशी पर्यटक या संगीतकार हैं तो अपने फ़ोटो के साथ एक वाक्य लिखकर भेजें कि आपको यह रेस्त्रां-बार क्यों पसंद है और आपको वॉल ऑफ फ़ेम पर स्थान दिया जाएगा। अपने प्रचार के लिए यह अपने अतिथियों को चित्रित टीशर्ट, मग, गिलास और तश्तरियों की बिक्री भी करता है। ग्रेगोरी डेविड रॉबर्टस के उपन्यास शांताराम में इसकी विस्तार से चर्चा की गई है। .

12 संबंधों: मुम्बई, मीरा नायर, शांताराम (उपन्यास), सैंडविच, ईरान, ग्रेगोरी डेविड रॉबर्टस, कुलाबा, १८७१, १९८७, १९९१, २००९, ४ फ़रवरी

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और मुम्बई · और देखें »

मीरा नायर

मीरा नायर हिन्दी फ़िल्मों की एक निर्देशक हैं। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और मीरा नायर · और देखें »

शांताराम (उपन्यास)

शांताराम, ग्रेगोरी डेविड रॉबर्टस द्वारा लिखा गया उपन्यास है। इसका प्रकाशन 2003 में हुआ। यह उपन्यास लेखक के अपने जीवन से प्रेरित एक किरदार के बारे में है, जो आस्ट्रेलिया का एक अपराधी और नशीले पदार्थो का आदी है। ऑस्ट्रेलिया के जेल से भागकर वह न्यूजीलैंड के रास्ते नकली पासपोर्ट के साथ 1980 के दशक में वह बंबई (भारत) पहुँचता है, जहाँ वह लगभग 10 साल तक रहता है। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और शांताराम (उपन्यास) · और देखें »

सैंडविच

सैंडविच एक खाद्य पदार्थ है, जिसमें अक्सर दो या दो से अधिक ब्रेड के स्लाइस होते हैं जिनके बीच में कुछ भरा होता है, एबेलसन, जेन.

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और सैंडविच · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और ईरान · और देखें »

ग्रेगोरी डेविड रॉबर्टस

ग्रेगोरी डेविड रॉबर्टस (जन्म का नाम: ग्रेगोरी जॉन पीटर स्मिथ; जून 1952), एक डाकू, पूर्व हेरोइन के आदि, अपराधी, हथियारो के स्मगलर और लोकप्रिय उपन्यास शांताराम के लेखक है। श्रेणी:लेखक.

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और ग्रेगोरी डेविड रॉबर्टस · और देखें »

कुलाबा

कोलाबा या कुलाबा मुंबई का दक्षिणी क्षेत्र है। १६वीं सदी के पुर्तगाली साम्राज्य के दौरान इस द्वीप को कैण्डिल के नाम से जाना जाता था। बाद में १७वीं सदी में ब्रितानी अधिकार क्षेत्र में आने के कारण इसे क्षेत्र को 'कोलियो' के नाम से जाना जाने लगा। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और कुलाबा · और देखें »

१८७१

1871 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और १८७१ · और देखें »

१९८७

1987 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और १९८७ · और देखें »

१९९१

1991 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और १९९१ · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और २००९ · और देखें »

४ फ़रवरी

4 फरवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 35वॉ दिन है। साल मे अभी और 330 दिन बाकी है (लीप वर्ष मे 331)। इस दिन श्रीलंका में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। .

नई!!: लियोपोल्ड कैफ़े और ४ फ़रवरी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »