लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रिचर्ड स्टॉलमैन

सूची रिचर्ड स्टॉलमैन

रिचर्ड मैथ्यू स्टॉलमैन (जन्म १९५३), जिन्हें अक्सर rms भी कहा जाता हैं, दुनिया के जाने माने मुक्त सॉफ्टवेयर कार्यकर्ता एवं कंप्यूटर प्रोग्रामर हैं। वे जीएनयू (GNU) के संस्थापक है, इसके अलावा उन्होंने मुक्त सॉफ्टवेयर फाउंडेशन की भी बनाया। डॉ॰स्टॉलमैन ने जीएनयू कम्पाइलर कलेक्शन (GCC) और GNU EMACS भी विकसित किये हैं। डॉ॰ स्टॉलमैन, जीएनयू पब्लिक लाइसेंस के जनक माने जाते है। १९८३ में, डॉ स्टॉलमैन ने जीएनयू परियोजना (GNU Project) की सुरुवात की थी। जीएनयू परियोजना का लक्ष्य, यूनिक्स समान प्रचालन तंत्र बनाना था जो पूरी तरह से मुक्त स्रोत से बना हो। इसी के साथ उन्होंने मुक्त सॉफ्टवेयर आंदोलन (Free Software Movement) की भी सुरुवात की। स्टॉलमैन, जीएनयू परियोजना के एक मुख्य निर्माता और संयोजक रहे हैं और इन्होने जीएनयू सॉफ्टवेयर के कई हिस्से विकसित किये हैं जैसे- जीएनयू कम्पाइलर कलेक्शन (GCC), जीएनयू डीबगर (GNU Debugger) और जीएनयू ईमैक्स टेक्स्ट एडिटर। उन्होने १९८५ में मुक्त सॉफ्टवेयर फाउंडेशन की स्थापना की थी। ९० के दसक के मध्य से स्टॉलमैन अपना ज़्यादातर समय फ्री सॉफ्टवेयर की वकालत करने एवं सॉफ्टवेयर पेटेंट्स, डिजिटल राइट्स और दूसरे टेक्निकल लीगल सिस्टम्स जो यूजर से उनकी आज़ादी छीनते हैं, उनके विरुद्ध आंदोलन करने में व्यतीत करते हैं। इनमे सॉफ्टवेयर लाइसेंस एग्रीमेंट्स, नॉन डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट, एक्टिवेशन कीस, डोंगल्स, कॉपी रेस्ट्रिक्शन, प्रोप्रिएटरी फोर्मट्स और बिना सोर्स कोड के बाइनरी एक्सेक्यूटेबल्स भी शामिल हैं। डॉ स्टॉलमैन ने ही कॉपीलेफ्ट के विचार को लोगो के सामने रखा था, जो कॉपीराइट के ही सिद्धांतो को इस्तेमाल कर यूजर को सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने की, उसके सोर्स कोड को मॉडिफाई करने की और उस सॉफ्टवेयर एवं उसके सोर्स कोड को वितरित करने की आज़ादी देता हैं। २०१२ तक इन्हे १४ आनरेरी डॉक्टरेट और प्रोफेस्सोर्शिप्स मिले हैं। .

21 संबंधों: न्यूयॉर्क, नेल्सन मंडेला, पाठ सम्पादित्र, पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय, फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग, माक, मैसाचुसेट्स, मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान, यूनिक्स, स्वीडन, हार्वर्ड विश्वविद्यालय, जूलियन असांजे, जीसीसी, विन्सटन चर्चिल, विकिपीडिया, ग्नू, आंग सान सू की, कॉपीलेफ्ट, अनुभाषक

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और न्यूयॉर्क · और देखें »

नेल्सन मंडेला

नेल्सन रोलीह्लला मंडेला (ख़ोसा: Nelson Rolihlahla Mandela; 18 जुलाई 1918 – 5 दिसम्बर 2013) दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रहे रंगभेद का विरोध करने वाले अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट उमखोंतो वे सिजवे के अध्यक्ष रहे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष रॉबेन द्वीप के कारागार में बिताये जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और नेल्सन मंडेला · और देखें »

पाठ सम्पादित्र

पाठ सम्पादित्र (टैक्स्ट ऍडीटर) एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो कि कम्प्यूटर पर अथवा अन्य कम्प्यूटिंग डिवाइसों पर पाठ (टैक्स्ट) टाइप करने, सम्पादित करने तथा संशोधित करने के काम आता है। विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टमों में अपने अन्तर्निर्मित टैक्स्ट ऍडीटर होते हैं, इसके अतिरिक्त अलग से भी कई मुफ्त टैक्स्ट ऍडीटर उपलब्ध हैं। विण्डोज़ प्रचालन तन्त्र में नोटपैड नामक पाठ सम्पादित्र होता है, लिनक्स में vi Editor नाम से तथा मॅकिन्तोश में नाम से होता है। नोटपैड++ एक मुफ्त, मुक्त स्रोत तथा क्रॉस प्लेटफॉर्म पाठ सम्पादित्र है जो कि सभी ऑपरेटिंग सिस्टमों पर कार्य करता है तथा अपनी विशेषताओं के चलते काफी लोकप्रिय है। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और पाठ सम्पादित्र · और देखें »

पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय

पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: University of Pittsburgh) अमेरिका के पिट्सबर्ग में स्थित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसे "पिट्" भी कहा जाता है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना १७८७ में हुई थी। अभी यहाँ विभिन्न पाठ्यक्रमों में २७,५६२ विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। "पिट्" दर्शनशास्त्र के लिए जाना जाता है। यहाँ शिक्षा ग्रहण करने के लिए पूरी दुनिया से विद्यार्थी आते हैं। यहाँ एक अस्पताल भी है जिसे "पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय आयुर्विज्ञान केन्द्र" (University of Pittsburgh Medical Center (UPMC)) कहा जाता है। यहाँ विभिन्न प्रकार के शोध कार्य भी होते रहते हैं। इसके अतिरिक्त यह यहाँ पर स्थित एक ऊँचे भवन "कथेड्रल ऑफ़ लर्निंग" के लिए भी प्रसिद्ध है। यह खेलकूद के क्षेत्र में भी अग्रणी है और यहाँ के सर्वश्रेष्ठ खेल हैं - अमेरिकी फुटबॉल और बास्केटबॉल। भारतीय कमरे.

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय · और देखें »

फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट

फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट(जनवरी 30, 1882- अप्रैल 12, 1945) अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति थे। वे द्वितीय विश्वयुद्ध और वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान बीसवीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से थे। राष्ट्रपति पद के लिए वे चार बार चुने गए और 1933 से 1945 तक इस पर बने रहे। वे अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने दो बार से ज्यादा इस पद की शोभा बढ़ाई। 1930 के दशक में वैश्विक आर्थिक मंदी के दौरान, उन्होंने रोजगार बढ़ाने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और आर्थिक सुधार के लिए कई बैंकों और एजेंसियों से समझोता किया। इनमें वर्क्स प्रोग्रेस एडमिनिशट्रेशन(पीपीए), नेशनल रिकवरी एडमिनिस्ट्रेशन(एनआरए) और एग्रीकल्चरल एडजस्टमेंट एडमिनिस्ट्रेशन(एएए) शामिल हैं। हालांकि द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू होने तक अर्थव्यवस्था नहीं सुधरी, लेकिन उन्होंने फेडेरल डिपोजिट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन(एफडीआईसी), टेनिज वेली ऑथरिटी(टीवीए) और यूएस सेक्यूरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन जैसे कार्यक्रमों की शुरूआत की। उनके कुछ अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में सोशल सेक्युरिटी सिस्टम और नेशनल लेबर रिलेशन बोर्ड की स्थापना शामिल है। जब अंग्रेजों ने धूरी राष्ट्रों के साथ युद्ध छेड़ दी, तो रुजावेल्ट ने विंसटन चर्चिल को मदद का हाथ बढ़ाया और दिसंबर 1941 में औपचारिक रूप से अमेरिका द्वितीय विश्वयुद्ध में शामिल हो गया। उसी दौरान उन्होंने मूल्यों पर रोक लगाई और लोगों को नियंत्रित दर जरूरी चीजें मुहैया करवाई। जापान द्वारा पर्ल हार्बर पर हमले और नाजियों तथा फ़ासीवादी जर्मनों द्वारा अमेरिका के खिलाफ युद्ध छेड़े जाने के बाद रूजवेल्ट ने जापानी अमेरिकियों, जर्मन अमेरिकियों और इतालवी अमेरिकियों के लिए अंतिम संस्कार की व्यवस्था लागू की, जो युद्ध में मारे गए। ये डेमोक्रैट पार्टी से थे। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट · और देखें »

महात्मा गांधी

मोहनदास करमचन्द गांधी (२ अक्टूबर १८६९ - ३० जनवरी १९४८) भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को आजादी दिलाकर पूरी दुनिया में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। संस्कृत भाषा में महात्मा अथवा महान आत्मा एक सम्मान सूचक शब्द है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था।। उन्हें बापू (गुजराती भाषा में બાપુ बापू यानी पिता) के नाम से भी याद किया जाता है। सुभाष चन्द्र बोस ने ६ जुलाई १९४४ को रंगून रेडियो से गांधी जी के नाम जारी प्रसारण में उन्हें राष्ट्रपिता कहकर सम्बोधित करते हुए आज़ाद हिन्द फौज़ के सैनिकों के लिये उनका आशीर्वाद और शुभकामनाएँ माँगीं थीं। प्रति वर्ष २ अक्टूबर को उनका जन्म दिन भारत में गांधी जयंती के रूप में और पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के नाम से मनाया जाता है। सबसे पहले गान्धी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये संघर्ष हेतु सत्याग्रह करना शुरू किया। १९१५ में उनकी भारत वापसी हुई। उसके बाद उन्होंने यहाँ के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिये एकजुट किया। १९२१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण व आत्मनिर्भरता के लिये अस्पृश्‍यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये। इन सबमें विदेशी राज से मुक्ति दिलाने वाला स्वराज की प्राप्ति वाला कार्यक्रम ही प्रमुख था। गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में १९३० में नमक सत्याग्रह और इसके बाद १९४२ में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और महात्मा गांधी · और देखें »

मार्टिन लूथर किंग

मार्टिन लूथर से भ्रमित न हों। यह लेख डॉ॰ मार्टिन लूथर किंग, जूनियर के बारे में है जो अलग है right डॉ॰ मार्टिन लूथर किंग, जूनियर (15 जनवरी 1929 – 4 अप्रैल 1968) अमेरिका के एक पादरी, आन्दोलनकारी (ऐक्टिविस्ट) एवं अफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकारों के संघर्ष के प्रमुख नेता थे। उन्हें अमेरिका का गांधी भी कहा जाता है। उनके प्रयत्नों से अमेरिका में नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में प्रगति हुई; इसलिये उन्हें आज मानव अधिकारों के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है। दो चर्चों ने उनको सन्त के रूप में भी मान्यता प्रदान की है।d.r martin ka americy rashtra me bahut bada yogdaan raha hai .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और मार्टिन लूथर किंग · और देखें »

माक

सेना का एक जंगी वायुयान, गोर करे यह लगभग १.५ माक पर उड़ रहा होगा माक वो ईकाई है जिससे की ध्वानी से भी तेज चलने वाले किसी भी चीज़ की गति को नापा जाता है। वोह चीज़ चाहे हवा, पानी या अन्य किसी प्रदार्थ द्वारा सफ़र करे, माक के गुणक से नापकर बताया जाता है के यह ध्वानी के कितने गुना आधीक सफ़र कर रही है। ज्यादातर इस इकाई का प्रर्योग सेना द्वारा अपने जंगी वायुयान या मिस्साइल की गति बताने के लिए किया जाता है। इस ईकाई का गणित फार्मूला है: \ M .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और माक · और देखें »

मैसाचुसेट्स

मासेचुसेट्स, (Massachusetts) संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य है। मैसाचुसेट्स पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। यह पश्चिम में न्यूयॉर्क से उत्तर में रोड आइलैंड और कनेक्टिकट दक्षिण में, वरमोंट और न्यू हैम्पशायर सीमान्त है। मैसाचुसेट्स भूमि क्षेत्र द्वारा 7 वां सबसे छोटा राज्य है, लेकिन 14 वीं सबसे अधिक आबादी वाला और 3 सबसे घनी 50 राज्यों के बसा। यह छह न्यू इंग्लैंड राज्यों में से सबसे अधिक आबादी वाला है और प्रति व्यक्ति देश की छठी सबसे ऊंची सकल घरेलू उत्पाद है। पूर्व में ग्रेटर बोस्टन क्षेत्र और पश्चिम में स्प्रिंगफील्ड महानगरीय क्षेत्र: राज्य के लिए दो अलग-अलग महानगरीय क्षेत्र हैं। लगभग 'मैसाचुसेट्स आबादी का दो तिहाई वर्तमान में ग्रेटर बोस्टन में रहती है। मैसाचुसेट्स अमेरिकी इतिहास में एक ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और वाणिज्यिक भूमिका निभाई है। प्लायमाउथ तीर्थयात्री, मेफ्लावर के यात्रियों द्वारा 1620 में स्थापित किया गया न्यू इंग्लैंड में पहली कॉलोनी, का स्थल था। 1636 में स्थापित किया गया हार्वर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा की सबसे पुरानी संस्था है। 18 वीं सदी में, बोस्टन आंदोलन के लिए "लिबर्टी की पालना" के रूप में जाना जाने लगा। शहर अमेरिकी क्रांति के लिए केंद्र था। जिसकी वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली। 19 वीं सदी में, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल का ओलंपिक खेल क्रमश: स्प्रिंगफील्ड और Holyoke के पश्चिमी मैसाचुसेट्स शहरों में आविष्कार किया गया। श्रेणी:मैसाचूसिट्स श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और मैसाचुसेट्स · और देखें »

मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान

मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (मैसाचुसेट्स इन्स्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी - एमआईटी) (Massachusetts Institute of Technology) कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में स्थित एक निजी शोध विश्वविद्यालय है। एमआईटी में 32 शैक्षणिक विभागों से युक्त पांच विद्यालय और एक महाविद्यालय है, जिसमें वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी अनुसंधान पर विशेष जोर दिया जाता है। एमआईटी दो निजी भूमि अनुदान विश्वविद्यालयों में से एक है और वह समुद्री-अनुदान और अंतरिक्ष-अनुदान विश्वविद्यालय भी है। विलियम बार्टन रोजर्स द्वारा 1861 में संयुक्त राज्य अमेरिका के औद्योगिकीकरण की जरुरतो को ध्यान में रख कर स्थापित किए गए इस विश्वविद्यालय ने यूरोपीय विश्वविद्यालय प्रतिमान को अपनाया और इसमें प्रारंभ से ही प्रयोगशाला शिक्षा पर जोर दिया गया। इसका मौजूदा परिसर 1916 में खुला, जो चार्ल्स नदी घाटी के उत्तरी किनारे पर फैला हुआ है। एमआईटी शोधकर्ता द्वितीय विश्वयुद्ध और शीतयुद्ध के दौरान सुरक्षा अनुसंधान के संबंध में कम्प्यूटर, रडार और इनर्टिअल (inertial) मार्गदर्शन रचने के प्रयत्नो में जुड़े हुए थे। पिछले 60 वर्षों में, एमआईटी के शिक्षात्मक कार्यक्रम भौतिक विज्ञान और अभियांत्रिकी से परे अर्थशास्त्र, दर्शन, भाषा विज्ञान, राजनीति विज्ञान और प्रबंधन जैसे सामाजिक विज्ञान तक भी विस्तरीत हुए है। एमआईटी में वर्ष 2009-2010 के पतझड़ के सत्र के लिए अवरस्नातक स्तर पर 4,232 और स्नातक स्तर पर 6,152 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। इसमें करीबन 1,009 संकाय सदस्यों को रोजगार प्रदान किया है। इसकी बंदोबस्ती और अनुसंधान पर वार्षिक व्यय अन्य किसी भी अमेरिकी विश्वविद्यालयो में से सबसे अधिक है। अब तक 75 नोबल पुरस्कार विजेता, 47 राष्ट्रीय विज्ञान पदक प्रापक और 31 मैकआर्थर अध्येता इस विश्वविद्यालय के साथ वर्तमान या भूतपूर्व समय में सम्बद्ध रहे है। एमआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित कंपनियों का एकत्रित राजस्व विश्व की सबसे बड़ी सत्तरहवीं अर्थव्यवस्था है। इंजिनीयर्स द्वारा 33 खेल प्रायोजित है, जिनमें से ज्यादातर NCAA श्रेणी III के न्यू इंग्लैंड महिला और पुरुषों के व्यायामी सम्मेलन में भाग लेते है, श्रेणी I के नौकायन कार्यक्रम EARC और EAWRC प्रतिस्पर्धा के भाग है। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

यूनिक्स

यूनिक्स की फिलिएष्ण और यूनिक्स-जैसी प्रणालियां यूनिक्स (अधिकृत ट्रेडमार्क UNIX, कभी-कभी छोटे कैपिटल अक्षरों के साथ Unix भी लिखा जाता है), एक कम्प्यूटर परिचालन तंत्र है। यह मूल रूप से 1969 में बेल प्रयोगशाला में विकसित किया गया था। इसके विकास में एटी एंड टी के कर्मचारी केंन थोम्प्स्न, डेनिस रिची, ब्रियन केर्निघ्ग्न, दोग्ल्स मेक्लेरी और जो ओसाना आदि शामिल थे। आज "यूनिक्स" शब्द का प्रयोग आमतौर पर यूनिक्स मानकों के अनुरूप चलने वाले किसी भी परिचालन तंत्र के लिए किया जाता है। अर्थात भीतरी परिचालन व्यवस्था मूल युनिक्स परिचालन व्यवस्था के अनुरूप चलती है। ए टी एंड टी के साथ-साथ बहुत से व्यवसायिक विक्रेता और गैर लाभ संगठनों द्वारा विकसित आज की यूनिक्स प्रणालियां विभिन्न शाखाओं में विभाजित हैं। 1970 के अंत और 1980 के प्रारंभ के दौरान शैक्षिक समुदाय पर यूनिक्स के प्रभाव के परिणामस्वरूप यूनिक्स को व्यापारिक उद्घाटन द्वारा बड़े पैमाने पर स्वीकार किया गया। विशेषकर इसका केलिफोनिया विश्वविद्यालय, बर्कले से उत्पन्न BSD संस्करण बहुत लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा मेक OS X, सोलारिस, HP-UX और AIX आदि भी प्रसिद्ध हुए। आज प्रमाणिक यूनिक्स प्रणालियों क्व अलावा यूनिक्स-जैसे परिचालन तंत्र जैसे कि लिनक्स और BSD आमतौर पर देखे जाते हैं। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और यूनिक्स · और देखें »

स्वीडन

स्वीडन (स्वीडिश: Konungariket Sverige कूनुङारीकेत् स्वेरिये) यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। स्वीडिश भाषा इसकी मुख्य और राजभाषा है। यहाँ एक संवैधानिक और लोकतान्त्रिक राजतन्त्र है। स्वीडन के पश्चिम एवं उत्तर में नॉर्वे, पूर्व में फ़िनलैंड तथा दक्षिण में डेनमार्क स्थित हैं। स्वीडन का पूरा क्षेत्रफल 528447 वर्ग किलोमीटर का है, जिसमे से 407340 वर्ग किलोमीटर थल क्षेत्र, 40080 वर्ग किलोमीटर में नदियाँ और झील तथा 81027 वर्ग किलोमीटर समुद्र क्षेत्र है। इस तरह यह यूरोपियन यूनियन में तीसरा सबसे बड़ा देश है। यहाँ की जनसँख्या वर्तमान में लगभग एक करोड़ दस लाख है। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और स्वीडन · और देखें »

हार्वर्ड विश्वविद्यालय

250px हार्वर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका के मैसाचुसैट्स शहर के कैंब्रिज में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय है, जो इवी लीग का सदस्य है। इसकी स्थापना 1636 में औपनिवेशिक मैसाचुसैट्स कानून के तहत हुआ। हार्वर्ड अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है और वर्तमान में इसकी दस शैक्षणिक ईकाईयां हैं। यह अमेरिका का पहला और सबसे पुराना निगम है। शुरुआत में यह न्यू कॉलेज या द कॉलेज ऑफ न्यू टाऊन के नाम से जाना जाता था। 13 मार्च 1639 को इसका नाम बदलकर हार्वर्ड कॉलेज रखा गया.

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और हार्वर्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

जूलियन असांजे

जूलियन पॉल असांजे (जन्म: ३ जुलाई १९७१), विकिलीक्स के संस्थापक हैं। विकिलीक्स पर काम करने से पहले वे एक कंप्यूटर प्रोग्रामर और हैकर थे। विकिलीक्स पर उनके किये कार्यों के लिए २००८ में उन्हें इकॉनोमिस्ट फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन अवार्ड और २०१० में सेम एडम्स अवार्ड प्रदान किया गया। उन्होने इराक युद्ध से जुड़े लगभग चार लाख दस्तावेज़ अपनी वेबसाइट पर जारी किए थे जिसमें अमेरिका, इंग्लैंड एवं नाटो की सेनाओं के गंभीर युद्ध अपराध करने के अकाट्य प्रमाण मौजूद थे। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तक ने उन्हें इसके ख़िलाफ़ चेतावनी दी थी। इसके पश्चात गिरफ्तारी के डर से उन्हें छिप-छिप कर जीवन बिताना पड़ा। एक साक्षात्कार में असांजे ने कहा कि वह झूठे नामों से होटलों में रह रहे हैं, अपने बालों को दूसरे रंगों में रंग रहे हैं और क्रेडिट कार्ड के स्थान पर नकद राशि का उपयोग कर रहे हैं। इसके लिए अक्सर उन्हें अपने दोस्तों से पैसे उधार लेने पड़ते हैं। ३० नवम्बर २०१० को अंतरराष्ट्रीय लोक अभियोजन अधिकारी ने असांजे के ख़िलाफ़ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया, उनके खिलाफ यौन अपराधों का मुकदमा दर्ज किया गया। ७ दिसम्बर २०१० को असांजे को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और जूलियन असांजे · और देखें »

जीसीसी

जीसीसी (GNU Compiler Collection / GCC) ग्नू परियोजना द्वारा निर्मित एक कम्पाइलर प्रणाली है जो बहुत सी प्रोग्रामन भाषाओं को समर्थन प्रदान करती है। जीसीसी (अंग्रेज़ी: (GCC)) जीएनयू (ग्नू) द्वारा उत्पादित एक कंपाइलर प्रणाली है जो विभिन्न प्रोग्राममिंग भाषाओं को समर्थन देती है। यह ग्नू टूलचेन का मुख्य हिस्सा है। ग्नू के अधूरे ऑपरेटिंग सिस्टम के आधिकारिक कंपाइलर होने के अलावा यह कई नए तरह के यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम्स में एक मानक कंपाइलर के रूप में उपयोग किया जाता है, जैसे और बीएसडी परिवार। निशुल्क सॉफ्टवेर संस्था जीसीसी को ग्नू आम सर्वजन अनुमति के तहत बिना किसी शुल्क के वितरित करती है। जीसीसी ने निशुल्क सॉफ्टवेर निर्माण में मुख्य भूमिका निभाई है। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और जीसीसी · और देखें »

विन्सटन चर्चिल

विन्सटन चर्चिल विन्सटन चर्चिल(30 नवंबर, 1874-24 जनवरी, 1965) अंग्रेज राजनीतिज्ञ। द्वितीय विश्वयुद्ध, 1940-1945 के समय इंगलैंड के प्रधानमंत्री था। चर्चिल प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ और प्रखर वक्ता था। वो सेना में अधिकारी रह चुका था, साथ ही वह इतिहासकार, लेखक और कलाकार भी था। वह एकमात्र प्रधानमंत्री था जिसे नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपने आर्मी कैरियर के दौरान चर्चिल भारत, सूडान और द्वितीय विश्वयुद्ध में अपना जौहर दिखाया था। उसने युद्ध संवाददाता के रूप में ख्याति पाई थी। प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान उसने ब्रिटिश सेना में अहम जिम्मेदारी संभाली थी। राजनीतिज्ञ के रूप में उन्होंने कई पदों पर कार्य किया। विश्वयुद्ध से पहले वे गृहमंत्रालय में व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष रहे। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वे लॉर्ड ऑफ एडमिरिल्टी बने रहे। युद्ध के बाद उन्हें शस्त्र भंडार का मंत्री बनाया गया। 10 मई 1940 को उन्हें युनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री बनाया गया और उन्होंने धूरी राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई जीती। चर्चिल प्रखर वक्ता थे। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और विन्सटन चर्चिल · और देखें »

विकिपीडिया

यह लेख इंटरनेट विश्वकोश के बारे में है। विकिपीडिया के मुख पृष्ठ के लिए, विकिपीडिया का मुख्य पृष्ठ देखें। विकिपीडिया के आगंतुक परिचय के लिए, विकिपीडिया के बारे में पृष्ठ देखें। Name-Ramesh wada Father name.mohanji Rajpurohit Villege.

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और विकिपीडिया · और देखें »

ग्नू

यह एक मुक्त स्रोत समूह है (GNU)। यह आधुनिक लिनक्स के विकास में एक महत्वपूर्ण सहयोगकर्ता रहा है। कभी-कभी लिनक्स को सिर्फ लिनक्स न कहकर जीएनयू/लिनक्स कहते हैं। इसके संस्थापक रिचर्ड स्टॉलमैन हैं। श्रेणी:लिनक्स.

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और ग्नू · और देखें »

आंग सान सू की

आंग सान सू की (जन्म: 19 जून, 1945) म्यांमार (बर्मा) की एक राजनेता, राजनयिक तथा लेखक हैं। वे बर्मा के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं जिनकी १९४७ में राजनीतिक हत्या कर दी गयी थी। सू की ने बर्मा में लोकतन्त्र की स्थापना के लिए लम्बा संघर्ष किया। १९ जून १९४५ को रंगून में जन्मी आंग सान लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई प्रधानमंत्री, प्रमुख विपक्षी नेता और म्यांमार की नेशनल लीग फार डेमोक्रेसी की नेता हैं। आंग सान को १९९० में राफ्तो पुरस्कार व विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार से और १९९१ में नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया है। १९९२ में इन्हें अंतर्राष्ट्रीय सामंजस्य के लिए भारत सरकार द्वारा जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोकतंत्र के लिए आंग सान के संघर्ष का प्रतीक बर्मा में पिछले २० वर्ष में कैद में बिताए गए १४ साल गवाह हैं। बर्मा की सैनिक सरकार ने उन्हें पिछले कई वर्षों से घर पर नजरबंद रखा हुआ था। इन्हें १३ नवम्बर २०१० को रिहा किया गया है। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और आंग सान सू की · और देखें »

कॉपीलेफ्ट

कॉपीलेफ्ट भी एक तरह का कॉपीराइट है। जिसके द्वारा लोग न तो वे स्वयं कोई भी अधिकार रखतेें हैं न ही कोई और व्यक्ति उनके द्वारा बनाये गये कॉपीराइट पर कोई भी अधिकार रख सकता है। यह शब्द कं‍प्यूटर प्रोग्राम के सन्दर्भ में सबसे पहले इस प्रकार से प्रयोग होना शुरु हुआ। यहां देखें। श्रेणी:विधि श्रेणी:बौद्धिक सम्पदा अधिकार.

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और कॉपीलेफ्ट · और देखें »

अनुभाषक

किसी बहु-भाषी एवं बहु-लक्ष्यी (multi-target) कम्पाइलर की रचना का ब्लाक-आरेख अनुभाषक या कम्पाइलर (compiler) एक या अधिक कम्प्यूटर प्रोग्रामों का समूह होता है जो किसी उच्च स्तरीय कम्प्यूटर भाषा में लिखे प्रोग्राम को किसी दूसरी कम्प्यूटर भाषा में बदल देता है। जिस कम्प्यूटर भाषा में मूल प्रोग्राम है उसे स्रोत भाषा कहते हैं तथा इस प्रोग्राम को स्रोत कोड कहते हैं। इसी प्रकार जिस भाषा में स्रोत कोड को बदला जाता है उसे लक्ष्य-भाषा (target language) कहते हैं एवं इस प्रकार प्राप्त कोड को ऑब्जेक्ट कोड कहते हैं। ऑब्जेक्ट कोड प्रायः बाइनरी भाषा में होता है जिसे लेकर लिंकर किसी मशीन विशेष पर चलने लायक (executable) मशीन कोड पैदा करता है। ऐसे कम्प्यूटर-प्रोग्राम जो किसी निम्न-स्तरीय कम्प्यूटर भाषा के प्रोग्राम कोलेकर किसी उच्च-स्तरीय भाषा का प्रोग्राम उत्पन्न करते हैं उन्हें डिकम्पाइलर (decompiler) कहा जाता है। ऐसा प्रोग्राम जो एक उच्च-स्तरीय कम्प्यूटर भाषा को दूसरी उच्च-स्तरीय कम्प्यूटर भाषा में बदलता है उसे कम्प्यूटर-भाषा अनुवादक (language translator) कहते हैं। .

नई!!: रिचर्ड स्टॉलमैन और अनुभाषक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रिचार्ड स्टालमन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »