लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रासायनिक संश्लेषण

सूची रासायनिक संश्लेषण

रसायन विज्ञान में उद्देश्यपूर्वक एक या क्रम से कई रासायनिक अभिक्रियाएँ कराकर एक या अनेक उत्पाद बनाने की क्रिया को रासायनिक संश्लेषण (chemical synthesis) कहते हैं। रासायनिक संश्लेषण सम्यक प्रकार से चुने हुए कुछ ज्ञात अभिकर्मकों (reagents) या अभिकारकों (reactants) से आरम्भ की जाती है। इसके उपरान्त इन्हें भिन्न-भिन्न प्रकार की अभिक्रियाओं से गुजारते हुए अन्तिम उत्पाद तक ले जाया जाता है। .

5 संबंधों: रसायन विज्ञान, रासायनिक इंजीनियरी, रासायनिक अभिक्रिया, कार्बनिक संश्लेषण, अभिकर्मक

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: रासायनिक संश्लेषण और रसायन विज्ञान · और देखें »

रासायनिक इंजीनियरी

प्रक्रम अभियन्ता (Process engineers) संयंत्रों की डिजाइन करते हैं, निर्माण करते हैं और इन्हें चलाते हैं। रासायनिक अभियान्त्रिकी (en:Chemical Engineering) रसायन शास्त्र, भौतिकी, अर्थशास्त्र वगैरह और उनके सिद्धान्तों को औद्योगिक उपयोगों में प्रयुक्त कराने वाला विज्ञान या व्यवसाय है। इसका मुख्य हिस्सा प्रक्रम अभियान्त्रिकी कहलाता है, जिसमें भारी मात्रा में निर्मित रसायनों को औद्योगिक स्तर पर सहज तरीके से बनाने का अध्ययन किया जाता है। लेकिन आज रासायनिक अभियान्त्रिकी सिर्फ़ इसी तक सीमित नहीं है। आज रासायनिक अभियन्ता जैवप्रौद्योगिकी (जेनेटिक्स, ख़मीरीकरण आदि) विषयों पर काम और शोध करते हैं और विमान, अन्तरिक्ष यान, खाद्य पदार्थ, जैवमेडिकल संयन्त्र, सिलिकॉन तकनीकी.

नई!!: रासायनिक संश्लेषण और रासायनिक इंजीनियरी · और देखें »

रासायनिक अभिक्रिया

लकड़ी का जलना एक रासायनिक अभिक्रिया है। एक बीकर में हाइड्रोजन क्लोराइड की वाष्प में परखनली से अमोनिया की वाष्प मिलाने से एक नया पदार्थ अमोनियम क्लोराइड बनते हुए रासायनिक अभिक्रिया में एक या अधिक पदार्थ आपस में अन्तर्क्रिया (इन्टरैक्शन) करके परिवर्तित होते हैं और एक या अधिक भिन्न रासायनिक गुण वाले पदार्थ बनते हैं। किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों को अभिकारक (रिएक्टैन्ट्स) कहते हैं। अभिक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न पदार्थों को उत्पाद (प्रोडक्ट्स) कहते हैं। लैवासिये के समय से ही ज्ञात है कि रासायनिक अभिक्रिया बिना किसी मापने योग्य द्रव्यमान परिवर्तन के होती है। (द्रव्यमान परिवर्तन अत्यन्त कम होता है जिसे मापना कठिन है)। इसी को द्रव्यमान संरक्षण का नियम कहते हैं। अर्थात किसी रासायनिक अभिक्रिया में न तो द्रव्यमान नष्ट होता है न ही बनता है; केवल पदार्थों का परिवर्तन होता है। परम्परागत रूप से उन अभिक्रियाओं को ही रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं जिनमें रासायनिक बन्धों को तोडने या बनाने में एलेक्ट्रानों की गति जिम्मेदार होती है। .

नई!!: रासायनिक संश्लेषण और रासायनिक अभिक्रिया · और देखें »

कार्बनिक संश्लेषण

वुलर (Wohler) संश्लेषण: अकार्बनिक यौगिक से कार्बनिक यौगिक का निर्माण कार्बनिक संश्लेषण (Organic synthesis) रासायनिक संश्लेषण की एक विशेष शाखा जिसमें कार्बनिक अभिक्रियाओं के माध्यम से कार्बनिक यौगिक निर्मित किये जाते हैं। कार्बनिक अणु प्रायः अकार्बनिक अणुओं की अपेक्षा अधिक जटिल होते हैं। इस कारण कार्बनिक अणुओं का संश्लेषण आजकल कार्बनिक रसायन की सबसे महत्वपूर्ण शाखा बनकर उभरी है। कार्बनिक संश्लेषण के अन्दर कई प्रक्षेत्र हैं- पूर्ण संश्लेषण (total synthesis), अर्धसंश्लेषण (semisynthesis) तथा, कार्यविधि (methodology)। A synthesis designed by E.J. Corey for oseltamivir (Tamiflu). This synthesis has 11 distinct reactions. विटामिन B12 का सम्पूर्ण संश्लेषण कार्बनिक रसायन की प्रमुख उपलब्धि था। श्रेणी:कार्बनिक संश्लेषण.

नई!!: रासायनिक संश्लेषण और कार्बनिक संश्लेषण · और देखें »

अभिकर्मक

बहुत सारी अभिक्रियाओं में '''गंधक''' (सल्फर) अभिकर्मक का काम करता है। उस पदार्थ या यौगिक को अभिकर्मक (reagent) कहते हैं जो किसी तंत्र में रासायनिक अभिक्रिया उत्पन्न करने के लिये डाला या मिलाया जाता है। उस पदार्थ को भी अभिकर्मक कहेंगे जिसे यह जांचने के लिये मिलाया जाता है कि कोई अभिक्रिया होती है या नहीं। इस तरह के कुछ वैश्लेषिक अभिकर्मक हैं - फेहलिंग का अभिकर्मक (Fehling's reagent), मिलॉन का अभिकर्मक (Millon's reagent) तथा टॉलीन का अभिकर्मक (Tollens' reagent)। अभिकर्मक.

नई!!: रासायनिक संश्लेषण और अभिकर्मक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »