लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची

सूची राष्ट्रीय राजधानियों की सूची

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची में विश्व के सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम, महाद्वीप और जनसंख्या के साथ दिए गए हैं जिन्हें क्रमबद्ध किया जा सकता है। .

140 संबंधों: चीनी गणराज्य, टेगुसिगलपा, टोक्यो, एडिनबर्ग, एथेंस, एशिया, डबलिन, डाकार, ढाका, ताल्लिन, ताशकन्द, ताइपे, तिब्लिसी, तिराना, तेहरान, थिम्फू, दमिश्क, दिल्ली, दिली, दक्षिण अमेरिका, दुशान्बे, दोदोमा, दोहा, नामपेन्ह, नायरोबी, नियामे, निकोसिया, नई दिल्ली, पश्चिम द्वीप, कोकोस द्वीपसमूह, प्योंगयांग, प्राग, प्रिटोरिया, पेरिस, पोर्ट लुई, फ़्रान्स, फ़्रीटाउन, बमाको, बर्न, बर्लिन, बाञ्जुल, बाकू, बिश्केक, बिसाउ, बग़दाद, बुडापेस्ट, बुजुम्बुरा, बुखारेस्ट, ब्यूनस आयर्स, ब्राज़िविले, ब्रिजटाउन, ..., ब्रुसेल्स, ब्लोयम्फोन्टेन, बैंकॉक, बेयरूत, बेलफ़ास्ट, बेल्मोपान, बॅलग्रेड, बोगोटा, बीजिंग, मद्रिद, मनीला, मस्क़त, मार्टीनिक, माले, मास्को, मिन्‍स्‍क, मकाउ, मेक्सिको नगर, मोण्टेवीडियो, मोनरोविया, मोनाको, यरुशलम, यूरोप, येरवान, रियाद, रेयूनियों, रेक्जाविक, रोम, रीगा, लिब्रेविले, लिस्बन, लंदन, लुसाका, लुआण्डा, लोमे, लीमा, सान-साल्वाडोर, साना, साओ टोमे, साइपैन, सियोल, सिंगापुर, स्टॉकहोम, सैंटियागो, सूवा, सेंटो डोमिंगो, हनोई, हरारे, हवाना, हेलसिंकी, हेग, जिब्राल्टर, जकार्ता, जुबा, वियना, विश्व के सभी देश, वैटिकन सिटी, वेलिंग्टन, वॉशिंगटन राज्य, खार्तूम, गुआतेमाला नगर, ओटावा, ओशिआनिया, ओस्लो, इस्लामाबाद, कम्पाला, काठमाण्डु, काबुल, कार्डिफ़, काहिरा, किन्शासा, किगाली, किंग्स्टन, नॉर्फ़ोक द्वीप, कुवैत नगर, कुआलालम्पुर, कैनबरा, केपटाउन, कोपनहेगन, कोलंबो, कीव, अदीस अबाबा, अफ़्रीका, अबू धाबी, अम्मान, अल्जीयर्स, अश्क़ाबाद, अस्ताना, अस्मारा, अंकारा, तुर्की, उत्तर अमेरिका सूचकांक विस्तार (90 अधिक) »

चीनी गणराज्य

चीनी गणराज्य या ताइवान (अंग्रेज़ी:Taiwan, चीनी:台灣) पूर्वी एशिया का एक देश है। यह ताइवान द्वीप तथा कुछ अन्य द्वीपों से मिलकर बना है। इसका प्रशासनिक मुख्यालय ताइवान द्वीप है। इसके पश्चिम में चीनी जनवादी गणराज्य (चीन), उत्तर-पूर्व में जापान, दक्षिण में फिलीपींस है। 1949 में चीन के गृहयुद्ध के बाद ताइवान चीन से अलग हो गया था लेकिन चीन अब भी इसे अपना ही एक असंतुष्ट राज्य कहता है और आज़ादी के ऐलान होने पर चीन ने हमले की धमकी दे रखी है। ताइवान वह देश है जो विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या तथा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होते हुए भी संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य नहीं है। यूं तो नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि यह चीन का सरकारी नाम है पर वास्तव में ये चीन की लगभग सम्पूर्ण भूमि पर समाजवादियों के अधिपत्य हो जाने के बाद बचे शेष चीन का प्रशासनिक नाम है। यह चीन के वास्तविक भूभाग के बहुत कम भाग में फैला है और महज कुछ द्वीपों से मिलकर बना है। चीन के मुख्य भूभाग पर स्थपित प्रशासन का आधिकारिक नाम जनवादी गणराज्य चीन है और यह लगभग सम्पूर्ण चीन के अलावा तिब्बत, पूर्वी तुर्किस्तान तथा आंतरिक मंगोलिया पर भी शासन करता है तथा ताईवान पर भी अपना दावा करता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और चीनी गणराज्य · और देखें »

टेगुसिगलपा

टेगुसिगलपा हॉण्डुरास का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। श्रेणी:हॉण्डुरास के शहर.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और टेगुसिगलपा · और देखें »

टोक्यो

टोक्यो (जापानी: 東京, उच्चारणः तोउक्योउ) जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है और इसकी जनसंख्या लगभग ८६ लाख है, जबकि टोक्यो क्षेत्र में १.२८ करोड़ और उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहाँ अनुमानित ३.७ करोड़ लोग रहते हैं जो इसे दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला महानगरीय क्षेत्र बनाता है। टोक्यो लगभग ८० किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। टोक्यो को अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह "महानगरीय प्रान्त" के रूप में जाना जाता हैं। टोक्यो महानगरीय प्रशासन, टोक्यो के 23 विशेष वार्डों (प्रत्येक वार्ड़ एक अलग शहर के रूप में शासित) का संचालन करती हैं। महानगरीय सरकार, प्रान्त के पश्चिमी भाग और दो बाहरी द्वीप श्रृंखलाएं के 39 नगरपालिका का भी प्रशासन करती हैं। विशेष वार्ड की आबादी 90 लाख मिलाकर, प्रान्त की कुल जनसंख्या 130 लाख से अधिक हैं। यह प्रान्त दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें 37.8 मिलियन लोग और विश्व के सबसे बड़े शहरी ढांचे की अर्थव्यवस्था शामिल हैं। शहर की 51 कंपनी, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों में आती हैं, जोकि दुनिया के किसी भी शहर की सबसे बड़ी संख्या हैं। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र विकास सूचकांक में टोक्यो का तीसरा स्थान हैं। यह शहर फ़ुजी टीवी, टोक्यो एमएक्स, टीवी टोक्यो, टीवी असाही, निप्पॉन टेलीविजन, एनएचके और टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम जैसे विभिन्न टेलीविजन नेटवर्कों का घर भी हैं। ग्लोबल इकनॉमिक पावर इंडेक्स में टोक्यो पहले स्थान पर और ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में चौथा स्थान पर हैं। जीएडब्ल्युसी की 2008 की सूची में इसे वैश्विक शहर बताया गया और 2014 में ट्रिपएडवियर्स के विश्व शहर सर्वेक्षण, टोक्यो को सबसे "सर्वश्रेष्ठ समग्र अनुभव" के रूप में सूचीबद्ध किया गया। मर्सर कंसल्टेंसी फर्म और अर्थशास्त्री इंटेलिजेंस यूनिट के क्रय शक्ति के आधार पर, 2015 में टोक्यो को 11वें सबसे महंगे शहर के रूप में स्थान दिया गया था। 2015 में, टोक्यो को मोनोकले पत्रिका द्वारा दुनिया में सर्वाधिक जीवंत शहर कहा गया।.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और टोक्यो · और देखें »

एडिनबर्ग

एडिनबर्ग या एडिनबर (Edinburgh,अंग्रेजी उच्चारण: / ए॑डिन्बर / Dùn Èideann डुन एडिऽन्न), स्कॉटलैंड की राजधानी, एवं ग्लासगो के बाद, स्कॉटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह स्काॅटलैन्ड के लोथियन क्षेत्र में फ़ाॅर्थ के नदमुख के दक्षिणी तट पर स्थित है। वर्ष 2013 के हिसाब से,इस शहर की आबादी 5,00,000 के करीब है। 15वीं सदी से ही यह ऐतिहासिक शहर स्कॉटलैंड की राजधानी है। शुरुआत से ही स्काॅटियाई राजशाही के सारे महत्वपूर्ण प्रशासनिक भवन इसी शहर में ही स्थित हुआ करते थे, परंतू 1603 और 1707 के बीच, इंग्लैंड से विलय के पश्चात इस शहर की काफ़ी राजनैतिक ताकत लंदन चली गई। 1999 में स्कॉटिश संसद को स्वायत्त रूप से शाही धोषणा द्वारा स्थापित किया गया तब से यह शहर स्काॅटलैंड की संसद व स्काॅटलैंड में राजगद्दी का आसन है। स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय संग्रहालय, स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पुस्तकालय और स्कॉटलैंड की अन्य महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थाओं के मुख्यालय व नेशनल गैलरी यहीं एडिनबर्ग में स्थित हैं। आर्थिक रूप से, यह यूके में लंदन के बाहर का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र है। एडिनबर्ग का इतिहास काफ़ी लम्बा है, एवं यहां कई ऐतिहासिक इमारतों को भी अच्छी तरह से संरक्षित देखे जा सकते हैं। एडिनबर्ग कासल, हाॅलीरूड पैलेस, सेंट जाइल्स कैथेड्रल और कई अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतें यहां स्थित हैं। एडिनबर्ग का ओल्ड टाउन और न्यू टाउन, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। 2004 में, एडिनबर्ग विश्व साहित्य में पहला शहर बन गया। साथी यह ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का भी एक विकसित केन्द्र रहा है, यहाँ स्थित, एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, ब्रिटेन के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है, एवं यह अब भी दुनिया के शीर्ष सिक्षा संस्थानों में शामिल है। इसके अलावा एडिनबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और यहां आयोजित किये गए अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी विश्वविख्यात समारोहों में से एक है। लंडन के बाद ब्रिटेन में, एडिनबर्ग दूसरा सबसे बड़ा पर्यटन केन्द्र है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और एडिनबर्ग · और देखें »

एथेंस

300px एथेंस जिसे एथीना भी कहा जाता है यूरोपीय देश यूनान की राजधानी एवं वहां का सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व के प्राचीनतम शहरों में शुमार होता है। इसका इतिहास तीन हजार वर्ष से भी पुराना है। एथेंस की आबादी २००१ में लगभग ७,४५,५१४ थी। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और एथेंस · और देखें »

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और एशिया · और देखें »

डबलिन

डबलिन आयरलैंड की राजधानी, सबसे बड़ा शहर तथा मुख्य बन्दरगाह है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और डबलिन · और देखें »

डाकार

डाकार, अफ्रीका महाद्वीप के राष्ट्र सेनेगल की राजधानी तथा प्रमुख बंदरगाह है। यह सेनेगल नदी तथा गैबिया नदी के बीच केप वर्ट प्रायद्वीप के पश्चिमी छोर पर स्थित है और पुराने विश्व का सबसे पश्चिमी नगर है। इस नगर का बड़ा महत्व है। यहाँ वायुसेना तथा नौसेना के अड्डे भी हैं। यूरोपीय लोगों के लिए यहाँ की ठंडी जलवायु बहुत अनुकूल है। डाकार का मुख्य बाजार बड़ा सुंदर बना है तथा बंदरगाह से २५ फुट ऊँचा है। यहाँ उद्योग साधारण वस्त्र, जूते, साबुन तथा अन्य मरम्मत के कायों तक सीमित है। डाकार बंदरगाह में जहाज मुख्यत: केवल कोयला पानी लेने के लिए ठहरते हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और डाकार · और देखें »

ढाका

ढाका (बांग्ला: ঢাকা) बांग्लादेश की राजधानी है। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है। ढाका की जनसंख्या लगभग 1.1 करोड़ है (२००१ की जनसंख्या: ९,०००,०२)) जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसंख्या वाले शहर का दर्जा भी दिलाता है। ढाका का अपना इतिहास रहा है और इसे दुनिया में मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता है। मुगल सल्तनत के दौरान इस शहर को १७ वीं सदी में जहांगीर नगर के नाम से भी जाना जाता था, यह न सिर्फ प्रादेशिक राजधानी हुआ करती थी बल्कि यहाँ पर निर्मित होने वाले मलमल के व्यापार में इस शहर का पूरी दुनिया में दबदबा था। आधुनिक ढाका का निर्माण एवं विकास ब्रिटिश शासन के दौरान उन्नीसवीं शताब्दी में हुआ और जल्द ही यह कोलकाता के बाद पूरे बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर बन गया। भारत विभाजन के बाद १९४७ में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा १९७२ में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। आधुनिक ढाका देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है। ढाका न सिर्फ देश का सबसे साक्षर (६३%) शहर है- - बल्कि बांग्लादेश के शहरों में सबसे ज्यादा विविधता वाला शहर भी है। हालांकि आधुनिक ढाका का शहरी आधारभूत ढांचा देश में सबसे ज्यादा विकसित है परंतु प्रदूषण, यातायात कुव्यवस्था, गरीबी, अपराध जैसी समस्यायें इस शहर के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। सारे देश से लोगों का ढाका की ओर पलायन भी सरकार के लिए एक बड़ी समस्या का रूप लेता जा रहा है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ढाका · और देखें »

ताल्लिन

ताल्लिन या तालिन (एस्टोनियाई: Tallinn) एस्टोनिया का राजधानी है। श्रेणी:एस्टोनिया श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ताल्लिन · और देखें »

ताशकन्द

ताशकेंत या ताशकन्द (उज़बेक: Тошкент, रूसी: Ташкент, अंग्रेज़ी: Tashkent) उज़बेकिस्तान की राजधानी है। यह ताशकेंत प्रान्त की राजधानी भी है। २००६ की जनगणना के अनुसार इस नगर की जनसंख्या १९,६७,८७९ है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ताशकन्द · और देखें »

ताइपे

ताइपे शहर का दृश्य ताइपे शहर का झण्डा ताइवान में ताइपे की स्थिति ताइपे, चीन गणराज्य (जिसे ताइवान के नाम से ज्यादा जाना जाता है) की राजधानी है। ताइपे ताइवान द्वीप के सबसे बड़े मेट्रोपोलिटन क्षेत्र का केंद्रीय शहर है। यह द्वीप के उत्तरी छोर पर, तम्सुई नदी के किनारे पर स्थित है। ताइपे शहर की आबादी २६,१८,७७२ है। ताइपे, नया ताइपे और कीलूंग मिलकर "ताइपे मेट्रोपोलिटन क्षेत्र" बनाते हैं, जिसकी कुल आबादी ६९,००,२७३ है। केवल "ताइपे" शब्द का प्रयोग मुख्यतः मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के लिए और "ताइपे शहर" शब्द का प्रयोग सिर्फ शहर के लिए किया जाता है। ताइपे शहर चारों और से नया ताइपे से घिरा हुआ है। ताइपे ताइवान की राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्रबिंदु है। यह शहर मध्य-पूर्वी एशिया के प्रमुख शहरों में से एक है। यहाँ दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत है, जिसका नाम ताइपे १०१ है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ताइपे · और देखें »

तिब्लिसी

मोटे अक्षरतिब्लिसी (जॉर्जियाई में: თბილისი th´bilisi "गर्म जगह") - कुरा नदी के तट पर बसा एक शहर है और जॉर्जिया की राजधानी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और तिब्लिसी · और देखें »

तिराना

तिराना (अल्बानियाई: Tiranë) अल्बानिया की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। २००८ के अनुमान के अनुसार यहाँ की जनसंख्या लगभग ९ लाख है। तिराना की स्थापना सुलेज्मन पाशा द्वारा १६१४ में की गई थी और १९२० यह नगर अल्बानिया की राजधानी बना। यह नगर १६१४ में सुलेज्मान पाशा द्वारा स्थापित किया गया था और १९२० में अल्बानिया की राज्धानी बना। तिराना नगरपालिका इशेम नदी के किनारे स्थित है और तिराना जिले में स्थित है। तिराना समुद्र तल से १०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और अधिकत ऊँचाई वाला बिन्दू १,८२८ मीटर पर स्थित है। इसके अतिरिक्त दो मुख्य नदियां यहाँ से होकर बहती हैं: लाने और तिराने। नगर में चार कृत्रिम झीले भी हैं: तिराना झील, कोदर-कामेज़ झील, फारका झील और टुफिना झील। यह नगर उसी समानान्तर पर स्थित है जिस पर नेपल्स, मैड्रिड और इस्तांबुल स्थित हैं और इसकी मध्याह्न रेखा वही है जो बुडापेस्ट और क्राकौव की है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और तिराना · और देखें »

तेहरान

ईरान के जिले तेहरान (फारसी: تهران) ईरान ईरान के तेहरान प्रान्त का एक शहर और ईरान की राजधानी है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ की जनगणना के अनुसार ७,७९७,५२० है। स्थिति: 35°44' उo अo तथा 51°30' पूo देo। यह नगर ईरान देश तथा तेहरान प्रदेश की राजधानी और एक महत्वपूर्ण औद्योगिक, सांस्कृतिक एवं रेल, सड़क तथा वायुमार्गों का केन्द्र है। समुद्रतल से 1,175 मीटर की ऊँचाई पर कैस्पियन सागर से 105 किलोमीटर दक्षिण तथा एलबुर्ज पर्वत श्रेणी से 16 किलोमीटर दक्षिण स्थित है। इस नगर से डेमावंड पर्वत नामक सुप्त ज्वालामुखी (5,665 मीटर) की हिमाच्छादित नुकीली चोटी दिखाई देती है। यहाँ के दर्शनीय भवनों में राजभवन, संग्रहालय, मस्जिदें इत्यादि हैं। राजभवन में वह मयूरसिंहासन है, जो 1939 ईo में नादिरशाह द्वारा दिल्ली से लाया गया था। कजार वंश के संस्थापक आग़ा मुहम्मद खान ने 1788 ईo में इस नगर को अपनी राजधानी बनाया। तत्पश्चात्‌ नगर का विकास तीव्र गति से होता गया। यह उपजाऊ खेतिहर प्रदेश में स्थित है, जहाँ गेहूँ, चुकंदर, फल तथा कपास उत्पादन महत्वपूर्ण है। कपड़ा, सीमेंट, धातु का सामान, रासायनिक पदार्थ, काच, चीनी, दियासलाई, सिगरेट, साबुन इत्यादि के उद्योग मुख्य हैं। यह फारस की खाड़ी तथा कैस्पियन सागर से रेलमार्गों द्वारा जुड़ा है। नगर से 5.6 मिलोमीटर पश्चिम में हराबाद हवाई अड्डा स्थित है, जहाँ से कई विदेशी वायुमार्ग गुज़रते हैं। 1935 ईo से स्थापित तेहरान विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का केन्द्र है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और तेहरान · और देखें »

थिम्फू

थिम्फू, पहले थिम्बु के नाम से जाना जाता था। यह भूटान का सबसे बड़ा शहर तथा भूटान देश की राजधानी भी है।। थिम्फू भूटान के पश्चिमी केन्द्रीय भाग में स्थित हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और थिम्फू · और देखें »

दमिश्क

दमिश्क (अरबी: دمشق उच्चारण: दिमश्क़) सीरिया की राजधानी और सीरिया का सबसे बड़ा नगर है। देश के दक्षिण-पश्चिमी कोने में, लेबनॉन की सीमा के निकट बसा ये शहर ऐतिहासिक है, आज इसकी जनसंख्या ४५ लाख है। दमिश्क विश्व के प्राचीनतम नगरों में गिना जाता है और जहाँ आज भी लोग रह रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि दमिश्क में ८००० से १०००० ईसा पूर्व में लोगो ने रहना प्रारंभ कर दिया था। दमिश्क लेवेंट और अरब दुनिया का एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र है। 2009 तक शहर की अनुमानित आबादी 1,711,000 थी। दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में स्थित, दमिश्क 1,711,000 के साथ के बड़े महानगरीय क्षेत्र का केंद्र भी है। अंतर्देशीय समुद्र तल से 680 मीटर (2,230 फीट) के पठार पर भूमध्यसागरीय तट का किनारा, दमिश्क छाया प्रभाव के कारण अर्ध शुष्क जलवायु का अनुभव करता है। बरदा नदी दमिश्क से होकर बहती है। दमिश्क दूसरी सहस्राब्दी में बसाया गया था दमिश्क उमायाद खिलाफ़त की राजधानी 661 ईस्वी से 750 ईस्वी तक रहा था। अब्बासी खिलाफत की जीत के बाद, इस्लामी शक्ति की 7राजधानी बगदाद चली गई। दमिश्क ने अब्बासीद युग में राजनीतिक गिरावट देखी, केवल अय्यूबिद और मामलुक काल में महत्वपूर्ण महत्व हासिल करने के लिए। आज, यह केंद्र सरकार और सभी सरकारी मंत्रालयों की सीट है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और दमिश्क · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और दिल्ली · और देखें »

दिली

दिली (अंग्रेजी: Dili, पुर्तगाली: Díli), पूर्वी तिमोर की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह छोटे सुंदा द्वीप समूह के सबसे पूर्वी द्वीप, तिमोर, के उत्तरी तट पर स्थित है। दिली पूर्वी तिमोर का सबसे प्रमुख बंदरगाह और व्यावसायिक केंद्र है और लगभग 150,000 लोग यहां रहते हैं। इसके अलावा यहां कोमोरो में, प्रेसीदेंते निकोलाउ लोबाटो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जिसका नाम, स्वतंत्रता संग्राम के नेता निकोलाउ लोबाटो के नाम पर रखा है और इस हवाई अड्डे को वाणिज्यिक और सैन्य उड़ानों के लिए प्रयोग किया जाता है। श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:पूर्व तिमोर.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और दिली · और देखें »

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और दक्षिण अमेरिका · और देखें »

दुशान्बे

दुशान्बे दुशान्बे चिकित्सा-विज्ञान विश्वविद्यालय (दोनिशगोही दवलती तिब्बी तोजिकिस्तोन) दुशान्बे (ताजिकी: Душанбе,, Dushanbe) मध्य एशिया के देश ताजिकिस्तान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसकी आबादी वर्ष २००८ में ६,७९,४०० अनुमानित की गई थी। शहर को १९२९ तक द्युशान्बे (Dyushanbe) के नाम से जाना जाता था और १९२९ से १९६१ तक इसका नाम स्तालिनाबाद (Сталинабад, Stalinabad) रहा। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और दुशान्बे · और देखें »

दोदोमा

दोदोमा (शाब्दिक अर्थ गोगो भाषा में "यह डूब गया है"), आधिकारिक तौर पर दोदोमा शहरी जिला, तंजानिया की राष्ट्रीय राजधानी और दोदोमा क्षेत्र की राजधानी है। 2002 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 324347 है। दोदोमा को राष्ट्रीय राजधानी बनाने की योजना सन 1973 में बनाई गयी थी। तंजानिया की राष्ट्रीय असेंबली को फरवरी 1996 में दोदोमा ले जाया गया, लेकिन अभी भी कई सरकारी कार्यालय पिछली राष्ट्रीय राजधानी दार अस सलाम में ही हैं, जो कि तंज़ानिया की वाणिज्यिक राजधानी भी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और दोदोमा · और देखें »

दोहा

दोहा, मात्रिक अर्द्धसम छंद है। दोहे के चार चरण होते हैं। इसके विषम चरणों (प्रथम तथा तृतीय) में १३-१३ मात्राएँ और सम चरणों (द्वितीय तथा चतुर्थ) में ११-११ मात्राएँ होती हैं। विषम चरणों के आदि में प्राय: जगण (। ऽ।) टालते है, लेकिन इस की आवश्यकता नहीं है। 'बड़ा हुआ तो' पंक्ति का आरम्भ ज-गण से ही होता है.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और दोहा · और देखें »

नामपेन्ह

फ़्नोम पेन्ह,पूर्व नाम क्रोंग चक्तोमुक या क्रोंग चक्तोमुक सेरीमोंगकुल, दक्षिण पूर्व एशिया के देश कम्बोडिया की राजधानी एवं सर्वाधिक जनसंख्या वाली नगरी है। यह टोन्ले साप एवं मेकांग नदी के तट पर स्थित है। फ्नोम पेन्ह कम्बोडिया के फ़्रान्सीसी उपनिवेश का से ही यहां की राजधाणी बनी हुई है और राष्ट्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ है। कभी एशिया का मोती नाम से प्रसिद्ध, यह शहर १९२० में फ़्रान्सीसी निर्मित हिन्द-चीन के मोहकतम नगरों में गिना जाता था। सियाम रीप और सिहानुकविले के साथ साथ फ़्नोम पेन्ह कम्बोडिया के महत्त्वपूर्ण वैश्विक एवं अन्तर्देशीय पर्यटक गन्तव्यों में आता है। १४३४ में स्थापना किया गया यह नगर अपने सुन्दर एवं आकर्षक ऐतिहासिक स्थापत्य के लिये जाना जाता है। यहां ग्रैण्ड बुलिचर्ड के निकटस्थ बहुत सी फ़्रान्सीसी औपनिवेशीय इमारतें अभी भी दिखाई देती हैं। टोन्ले सैप, मीकांग नदी एवं बस्सक नदी के तट पर बसे फ़्नोम पेन्ह महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या १५ लाख है। कम्बोडिया की कुल जनसंख्या १ करोड ४८ लाख है। बाएँ बाएँ श्रेणी:कम्बोडिया श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:कम्बोडिया के प्रान्त श्रेणी:नोम पेन्ह श्रेणी:कम्बोडिया में नगर .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और नामपेन्ह · और देखें »

नायरोबी

नायरोबी पूर्व अफ़्रीका के कीनिया देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह कीनिया के दक्षिणी भाग में अथी नदी के किनारे 1,795 मीटर (5,889 फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। सन् 2011 में इसकी आबादी 33.6 लाख थी, जिसके आधार पर यह महान अफ़्रीकी झील क्षेत्र का (तंज़ानिया की राजधानी दार अस सलाम के बाद) दूसरा सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और नायरोबी · और देखें »

नियामे

नियामे अफ्रीका के नाइजर देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और नियामे · और देखें »

निकोसिया

निकोसिया, जिसे स्थानीय तौर परलेफकोसिया या लेफकोशा के नाम से भी जाना जाता है साइप्रस देश की राजधानी एवं यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और निकोसिया · और देखें »

नई दिल्ली

नई दिल्ली भारत की राजधानी है। यह भारत सरकार और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के केंद्र के रूप में कार्य करता है। नई दिल्ली दिल्ली महानगर के भीतर स्थित है, और यह दिल्ली संघ राज्य क्षेत्र के ग्यारह ज़िलों में से एक है। भारत पर अंग्रेज शासनकाल के दौरान सन् 1911 तक भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) था। अंग्रेज शासकों ने यह महसूस किया कि देश का शासन बेहतर तरीके से चलाने के लिए कलकत्ता की जगह यदि दिल्‍ली को राजधानी बनाया जाए तो बेहतर होगा क्‍योंकि य‍ह देश के उत्तर में है और यहां से शासन का संचालन अधिक प्रभावी होगा। इस पर विचार करने के बाद अंग्रेज महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्‍ली ले जाने के आदेश दे दिए। वर्ष 2011 में दिल्ली महानगर की जनसंख्या 22 लाख थी। दिल्ली की जनसंख्या उसे दुनिया में पाँचवीं सबसे अधिक आबादी वाला, और भारत का सबसे बड़ा महानगर बनाती है। क्षेत्रफल के अनुसार भी, दिल्ली दुनिया के बड़े महानगरों में से एक है। मुम्बई के बाद, वह देश का दूसरा सबसे अमीर शहर है, और दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण, पश्चिम और मध्य एशिया के शहरों में दूसरे नम्बर पर आता है। नई दिल्ली अपनी चौड़ी सड़कों, वृक्ष-अच्छादित मार्गों और देश के कई शीर्ष संस्थानो और स्थलचिह्नों के लिए जानी जाती है। 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान, 15 दिसम्बर को शहर की नींव भारत के सम्राट, जॉर्ज पंचम ने रखी, और प्रमुख ब्रिटिश वास्तुकार सर एड्विन लुट्यन्स और सर हर्बर्ट बेकर ने इसकी रूपरेखा तैयार की। ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इर्विन द्वारा 13 फ़रवरी 1931 को नई दिल्ली का उद्घाटन हुआ। बोलचाल की भाषा में हालाँकि दिल्ली और नयी दिल्ली यह दोनों नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के अधिकार क्षेत्र को संदर्भित करने के लिए के प्रयोग किये जाते हैं, मगर यह दो अलग-अलग संस्था हैं और नयी दिल्ली, दिल्ली महानगर का छोटा सा हिस्सा है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और नई दिल्ली · और देखें »

पश्चिम द्वीप, कोकोस द्वीपसमूह

पश्चिम द्वीप, ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्र कोकोस द्वीपसमूह की राजधानी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और पश्चिम द्वीप, कोकोस द्वीपसमूह · और देखें »

प्योंगयांग

200px प्योंगयांग (평양, कोरियाई उच्चारण:,अर्थ: शांतिमय भूमि)उत्तर कोरिया की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और प्योंगयांग · और देखें »

प्राग

प्राग (चेक: प्राहा; जर्मन: प्राग; Prague) चेक गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह यूरोपीय संघ का 14वां सबसे बड़ा शहर है। प्राग कभी बोहेमिया की ऐतिहासिक राजधानी हुआ करती थी। वल्टावा नदी के उत्तर-पश्चिम में स्थित यह शहर 1.3 मिलियन लोगों का घर है, जबकि इसके महानगरीय क्षेत्र की 2.6 लाख की आबादी होने का अनुमान है। शहर में समशीतोष्ण जलवायु है, अर्थात: गर्म गर्मियाँ और बेहद ठंड सर्दियाँ। प्राग एक समृद्ध इतिहास के साथ मध्य यूरोप का एक राजनीतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। रोमनकाल के दौरान स्थापित और गॉथिक, पुनर्जागरण और बारोक युग में समृद्ध प्राग, बोहेमिया साम्राज्य की राजधानी थी और कई पवित्र रोमन सम्राटों का मुख्य निवास स्थल थी, जिसमें मुख्यत: चार्ल्स चतुर्थ (शा.1346-1378) शामिल थे। यह हाब्सबर्ग राजशाही और उसके ऑस्ट्रो-हंगेरियन साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर था। शहर ने दोनों विश्व युद्धों और युद्ध के बाद के कम्युनिस्ट युग के दौरान बोहेमियन और यूरोपीय धर्मसुधार, तीस साल का युद्ध और 20वीं शताब्दी के इतिहास में चेकोस्लोवाकिया की राजधानी के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और प्राग · और देखें »

प्रिटोरिया

प्रिटोरिया अफ्रीका के दक्षिण अफ्रीका देश की राजधानी है। श्रेणी:ख़ाउतेन्ग प्रान्त श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका के नगर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और प्रिटोरिया · और देखें »

पेरिस

पेरिस (फ़्रांसीसी: Paris, फ़्रांसिसी उच्चारण: पारी) फ़्रांस का सबसे बड़ा नगर और उसकी राजधानी है। यह 105 वर्ग किलोमीटर (41 वर्ग मील) में फैला हुआ है, और इसकी प्रशासनिक सीमा के भीतर 2015 में 22,29,621 की आबादी थी। 17वीं शताब्दी में पेरिस, यूरोप में वित्त, वाणिज्य, फैशन, विज्ञान और कला के प्रमुख केंद्रों में से एक बना, और यह आज भी उस स्थिति को बरकरार रखता है। 2012 में पेरिस क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद 649.6 अरब यूरो (763.4 अरब अमेरिकी डॉलर) था, जो कि पूरे फ्रांस के सकल घरेलू उत्पाद का 30.4 प्रतिशत होता है। इसे दुनिया के सबसे सुन्दर नगरों में से एक और दुनिया की फ़ैशन और ग्लैमर राजधानी माना जाता है। पेरिस के शहर को सेन नदी के किनारे एक निर्मित क्षेत्र के केंद्र के रूप में बनाया गया था, जोकि अब प्रशासनिक सीमाओं से परे भी फैल चुकी है। 2013 की जनगणना के अनुसार पेरिस शहर की आबादी 10,601,122 है, जो इसे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा बनाता है। वही इसके महानगरीय क्षेत्र की अबादी 12,405,426 है, जोकि फ्रांस की कुल आबादी का पांचवाँ हिस्सा है। और साथ लंदन के बाद, यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र है। पेरिस-चार्ल्स डी गॉल (2014 में 63.8 मिलियन यात्रियों के साथ लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के बाद यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा) और पेरिस-ओरली सहित दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के साथ शहर, रेल, राजमार्ग और हवाई-परिवहन का केंद्र है। 1900 में खोला गया, शहर की मेट्रो प्रणाली (पेरिस मेट्रो) रोजाना 5.23 मिलियन यात्रियों की सेवाएं देती है। मॉस्को मेट्रो के बाद यह यूरोप में दूसरा सबसे व्यस्त मेट्रो प्रणाली है। पेरिस में कई महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संस्थान हैं: इसकी लौवर संग्रहालय दुनिया में सबसे अधिक देखी जाने वाली है; इसकी मुसे डी'ओर्से, फ्रांसिस इंपीरियनिस्ट कला के संग्रह के लिए प्रसिद्ध है, और इसकी पोम्पिडु-केंद्र म्यूसिक नेशनल डी'आर्ट मॉर्डेन, यूरोप में आधुनिक और समकालीन कला का सबसे बड़ा संग्रह है। सेन नदी के साथ शहर के केंद्रीय क्षेत्र को यूनेस्को विरासत स्थल के रूप में वर्गीकृत किया गया है, और नॉट्रे डेम कैथेड्रल, सैंट-चैपल, पुर्व यूनिवर्सल प्रदर्शनी ग्रैंड पैलेस, पेटिट पालिसी और आइफ़िल टावर सहित कई उल्लेखनीय स्मारक शामिल हैं। 2015 में 22.2 मिलियन पर्यटक पेरिस घुमने आये थे, इसके साथ ही यह दुनिया का शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक बन गया। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और पेरिस · और देखें »

पोर्ट लुई

पोर्ट लुई मॉरीशस, की राजधानी है। हिन्द महासागर के तट पर स्थित यह मॉरीशस का सबसे बड़ा शहर और प्रमुख बंदरगाह है। यह यहाँ के पोर्ट लुई जिले मे स्थित है। २००३ की जनगणना के मुताबिक इसकी जनसंख्या 147688 है। इसकी स्‍थापना फ्रैंच गवर्नर माहे डी लेबरडोनेयर ने 1735 में की थी। मुख्‍य चौराहे से थोडी दूरी पर प्‍लेस डी आर्म्‍स में फ्रैंच शासन के समय की कुछ पुरानी इमारतें हैं। इसमें गवर्नर हाउस और म्‍यूनिसिपल थिएटर भी शामिल हैं जिनका निर्माण 18वीं शताब्‍दी में किया गया था। यहां पर दो चर्च और एक मस्जिद है। पोर्ट लुइस में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम भी है। इसके अलावा यहां पर मास्‍क संग्रहालय भी है। इस संग्रहालय में अफ्रीका, अमेरिका, एशिया-ओशियाना क्षेत्र में रहने वाली जनजातियों से संबंधित मास्‍क प्रदर्शित किए गए हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और पोर्ट लुई · और देखें »

फ़्रान्स

फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और फ़्रान्स · और देखें »

फ़्रीटाउन

फ़्रीटाउन सिएरा लियोन की राजधानी और सबसे बड़ा श्हर है। यह अंध महासागर के तट पर एक प्रमुख बंदरगाह है और सिएरा लियोन के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। यह देश का शहरी, व्यापारिक, संस्कृतिक, शैक्षिक और राजनैतिक केंद्र है। 2004 मर्दुमशुमारी के मुताबिक़ शहर की आबादी 772, 873 थी। 2010 में इसकी आबादी का अंदाज़ा 12 लाख पर लगा है। इसकी अर्थव्यवस्था मोटे तौर पर इसकी बंदरगाह पर घूमती है - जिसने सिएरा लियोन दरिया ज्वार मुहानो का ज़्यादातर भाग घेरा हुआ है और जो दुनिया की सबसे बड़े गहरे क़ुदरती बंदरगाहों में से एक है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और फ़्रीटाउन · और देखें »

बमाको

माली की राजधानी बमाको है। View of Bamako Bamako district .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बमाको · और देखें »

बर्न

बर्न शहर (अंग्रेज़ी: Bern ब:(र्) न, फ़्रांसिसी: Berne बॅर्न, जर्मन: Bern बॅर्न) स्विट्ज़रलैंड देश की राजधानी है। इसकी दो राजभाषाएँ हैं: जर्मन और फ़्रांसिसी। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बर्न · और देखें »

बर्लिन

ब्रांडेनबर्ग गेट, जर्मनी के एक मील का पत्थर बर्लिन टीवी टावर, शहर के लिए मील का पत्थर बर्लिन-मिटे के क्षितिज भालू मेरा साथी: बर् लन की शांती और स्वतंत्रता का प्रतीक बर्लिन जर्मनी की राजधानी और इसके 16 राज्यों में से एक है। यह बर्लिन-ब्रैन्डनबर्ग मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के मध्य में, जर्मनी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी जनसंख्या 34 लाख है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बर्लिन यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। यूरोप के यातायात के लिए यह एक धुरी के समान है। यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं। यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और रात्रि-जीवन काफी प्रसिद्ध हैं। बर्लिन 13वीं शताब्दी में स्थापित हुआ और इस क्षेत्र के कई राज्यों और साम्राज्यों की राजधानी रहा- प्रुशिया राज्य (1701 से), जर्मन साम्राज्य (1871-1918), वेइमार गणतंत्र (1919-1932) और तीसरी राइख (1933-1945).

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बर्लिन · और देखें »

बाञ्जुल

बांजुल (भूतपूर्व बाथर्स्ट), जिसका आधिकारिक नाम बांजुल नगर है, अफ़्रीका महाद्वीप के गाम्बिया की राजधानी, जो उसी नाम के विभाग में स्थित है। बांजुल नगर की जनसंख्या मात्र ३४,८२८ है जबकि वृहदतर बांजुल क्षेत्र, जिसमें बांजुल नगर और कानिफ़िंग नगरपालिका परिषद सम्मिलित हैं, की जनसंख्या ३,५७,२३८ (२००३ की जनगणना अनुसार) है। यह नगर सेंट मैरी द्वीप (जिसे बांजुल द्वीप भी कहते हैं) पर स्थित है। यहीं पर गाम्बिया नदी, अंध महासागर में मिलती है। यह द्वीप मुख्यभूमि से उत्तर की ओर यात्री और वाहन नौकाओं से और दक्षिण की ओर पुल से जुड़ा हुआ है। वर्तमान गाम्बिया राष्ट्र कभी घाना साम्राज्य और सोंघाई साम्राज्य का भाग हुआ करता था। इस क्षेत्र के संबंध में उपलब्ध प्रथम लिखित प्रमाण ९वीं और १०वीं शताब्दियों में अरब व्यापारियों के लिखे मिलते हैं। अरब व्यापारियों ने इस क्षेत्र में दासों, सोने और हाथी-दाँत के व्यापार के लिए ट्रांस-सहारा व्यापार मार्ग की स्थापना की थी। १५वीं शताब्दी में पुर्तगालियो ने समुद्री व्यापार मार्गों की स्थापना की। उस समय गाम्बिया, माली साम्राज्य का भाग था। सन १८१६ में अंग्रेज़ों ने बाजुंल की स्थापना एक व्यापार-गाह के रूप में और दास व्यापार को कुचलने के लिए की थी। इसका सर्वप्रथम नामकरण ब्रितानी औपनिवेशिक कार्यालय के सचिव हेनरी बाथर्स्ट के नाम पर बाथर्स्ट हुआ था, लेकिन १९७३ में इसका नाम बांजुल रख दिया गया। २२ जुलाई, १९९४ को बाजुंल में रक्तहीन सैन्य विद्रोह घटित हुआ था जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति दाव्डा जावारा को अपदस्थ कर दिया गया और उनके स्थान पर देश के वर्तमान राष्ट्रपति याह्या जाम्मे सत्तारूढ़ हुए। उस घटना की स्मृति स्वरूप, आर्क २२ को नगर के प्रवेशद्वार के रूप में बनाया गया। यह द्वार ३५ मीटर ऊँचा है और इसके बीच में एक वर्गाकार छिद्र है। इसमें एक वस्त्र संग्रहालय भी है। आर्क-२२ के अलावा नगर के अन्य दर्शनीय आकर्षणों में गाम्बियाई राष्ट्रीय संग्रहालय, अल्बर्ट बाज़ार, बांजुल राजकीय आवास, बांजुल न्यायालय आवास, दो गिरिजाघर और बहुत सी मस्जिदें हैं। बांजुल देश का आर्थिक और प्रशासनिक केन्द्र है और देश का प्रमुख बैंक गाम्बिया केन्द्रीय बैंक भी यहीं स्थित है। मूँगफली प्रक्रमण (प्रोसेसिंग) देश का प्रमुख उद्योग है, लेकिन मधु-मोम, ताड़ की लकड़ी, ताड़ का तेल और खालों इत्यादि का भी बांजुल बंदरगाह से निर्यात किया जाता है। बांजुल और बारा नगरों के बीच नौकाएं चलती हैं। बांजुल अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र इस नगर को वायु-सेवाओं द्वारा बाहरी विश्व से जोड़ता है। बांजुल शहर ट्रांस-पश्विम अफ़्रीकी तटीय महामार्ग पर स्थित है जो इसे डकार और बिसाउ से जोड़ता है और जो अंततः इकोवास (ECOWAS) के ११ अन्य देशों के लिए पक्का महामार्ग उपलब्ध कराएगा। बांजुल विभाग (वृहदतर बांजुल क्षेत्र) दो जिलों में विभाजित है.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बाञ्जुल · और देखें »

बाकू

बाकु अज़रबैजान की राजधानी है। यह कैस्पियन सागर के तट पर स्थित सबसे बड़ा शहर है। इसके पास में सुरखानी में अग्नि मंदिर है जो अग्निपूजक हिन्दुओं का मंदिर है। श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बाकू · और देखें »

बिश्केक

बिश्केक (किरगिज़: Бишкек), जिसे पहले पिश्पेक और फ़्रूनज़े के नामों से भी जाना जाता था, मध्य एशिया के किरगिज़स्तान देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह उस देश के चुय प्रांत की राजधानी भी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बिश्केक · और देखें »

बिसाउ

बिसाउ अफ्रीका के गीनिया-बिसाउ देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बिसाउ · और देखें »

बग़दाद

बगदाद एक प्रमुख नगर बग़दाद (بغداد) विश्व का एक प्रमुख नगर एवं ईराक की राजधानी है। इसका नाम ६०० ईपू के बाबिल के राजा भागदत्त पर पड़ा है। यह नगर 4,000 वर्ष पहले पश्चिमी यूरोप और सुदूर पूर्व के देशों के बीच, समुद्री मार्ग के आविष्कार के पहले कारवाँ मार्ग का प्रसिद्ध केंद्र था तथा नदी के किनारे इसकी स्थिति व्यापारिक महत्व रखती थी। मेसोपोटामिया के उपजाऊ भाग में स्थित बगदाद वास्तव में शांति और समृद्धि का केंद्र था। 9वीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों में यह अपने चरमोत्कर्ष पर था। उस समय यहाँ प्रबुद्ध खलीफा की छत्रछाया में धनी व्यापारी एवं विद्वान लोग फले-फूले। रेशमी वस्त्र एवं विशाल खपरैल के भवनों के लिए प्रसिद्ध बगदाद इस्लाम धर्म का केंद्र रहा है। यहाँ का औसत ताप लगभग 23 डिग्री सें.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बग़दाद · और देखें »

बुडापेस्ट

बुडापेस्ट (Budapest) हंगरी की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। यह हंगरी के मध्य-उत्तरी भाग में डैन्यूब नदी के दोनों किनारों पर स्थित है। यह चार बस्तियों बुडा, पेस्ट, ओ बुडा एवं कोबान्या से मिलकर बना है। पुराना बुडा नदी के पश्चिमी पहाड़ी किनारे पर बसा है। यहाँ नदीतल से ४०० फुट की ऊँचाई पर एक किला बना है। पूर्वी निचले किनारे पर स्थित पेस्ट पुराना व्यापार केंद्र है। बुडापेस्ट, माजार संस्कृति का केंद्र है। यहाँ बुडापेस्ट विश्वविद्यालय तथा टेक्निकल विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हैं। यह देश के मध्य भाग में स्थित होने के कारण यातायात मार्गों तथा व्यापार का प्रमुख केंद्र बन गया है। अनाज, गाय, बैल, ऊन और चमड़े का व्यापार होता है। बुडा एवं पेस्ट को मिलाने के लिए नदी पर कई पुल बने हैं।यहाँ बाग, बगीचे, पार्क, अस्पताल, क्रीडास्थल, सुंदर भवन, एवं गिरजाघर आदि हैं। बुडापेस्ट का बिहंगम दृष्य .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बुडापेस्ट · और देखें »

बुजुम्बुरा

बुजुम्बुरा अफ्रीका के बुरुंडी देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बुजुम्बुरा · और देखें »

बुखारेस्ट

बुखारेस्ट (Bucureşti) रूमानिया की राजधानी एवं वहां का सबसे बडा वाणिज्यिक केंद्र है। यह रूमानिया के दक्षिण-पूर्व में दाम्बोवीता नदी के तट पर स्थित है जो पहले दाम्बोवीता सिटाडेल के नाम से मशहूर था। यूरोपीय मानको मे अनुसार बुखारेस्ट बहुत पुराना शहर नहीं है, इसका उल्लेख १४५९ से पूर्व कहीं नहीं मिलता है। पुराने बुखारेस्ट से १८६२ में रूमानिया की राजधानी बनने तक में अबतक इस शहर में बहुत परिवर्तन आ चुके है और आज यह अपने आप को रुमानियाई मीडिया, कला एवं संस्कृति के केन्द्र के रूप में स्थापित कर चुका है। इसकी स्थापत्य कला को साम्यवादी काल एवं आधुनिक यूरोप के सम्मिश्रण के रूप में देखा जा सकता है। दो विश्व युद्धों के बीच के समय में इस शहर की शानदार स्थापत्य कला की वजह से इसे "पूर्व का पेरिस" एवं "लघु पेरिस" (मिकुल पेरिस) जैसे नाम भी दिये गये हैं। यद्यपि इसके बहुत से ऐतिहासिक भवन विश्वयुद्ध, भूकंप इत्यादि में स्वाहा हो चुके हैं लेकिन अब भी कई शानदार ईमारतें अपना सिर ऊंचा किए खडी हैं। हाल के वर्षों में इस शहर ने काफी सांस्कृतिक एवं आर्थिक तरक्की की है।.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बुखारेस्ट · और देखें »

ब्यूनस आयर्स

कोई विवरण नहीं।

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ब्यूनस आयर्स · और देखें »

ब्राज़िविले

ब्राज़िविले अफ्रीका के कांगो देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ब्राज़िविले · और देखें »

ब्रिजटाउन

ब्रिजटाउन बारबाडोस की राजधानी और वहाँ का सबसे बड़ा नगर है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ब्रिजटाउन · और देखें »

ब्रुसेल्स

ब्रसेल्स (Brussels, Bruxelles,; Brussel), जिसे अधिकृत तौर पर ब्रुसेल्स का क्षेत्र या ब्रुसेल्स-राजधानी क्षेत्र कहा जाता है (All text and all but one graphic show the English name as Brussels-Capital Region.), बेल्जियम देश की राजधानी, व यूरोपीय संघ की मानी हुई राजधानी है। यह १९ महानगर पालिकाओं के साथ बेल्जियम का सबसे बड़ा शहर है।It is the de facto EU capital as it hosts all major political institutions—though Parliament formally votes in Strasbourg, most political work is carried out in Brussels—and as such is considered the capital by definition.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ब्रुसेल्स · और देखें »

ब्लोयम्फोन्टेन

ब्लोयम्फोन्टेन अफ्रीका के दक्षिण अफ्रीका देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ब्लोयम्फोन्टेन · और देखें »

बैंकॉक

बैंकाक दक्षिण पूर्वी एशियाई देश थाईलैंड की राजधानी है। बैंकॉक थाइलैंड की राजधानी है। यहां ऐसी अनेक चीजें जो पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इनमें से सबसे प्रसिद्ध हैं मरीन पार्क और सफारी। मरीन पार्क में प्रशिक्षित डॉल्फिन्स अपने करतब दिखाती हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब लुभाता है। सफारी वर्ल्‍ड विश्‍व का सबसे बड़ा खुला चिड़ियाघर है। यहां एशिया और अफ्रीका के लगभग सभी वन्य जीवों को देखा जा सकता है। यहां की यात्रा थकावट भरी लेकिन रोमांचक होती है। रास्ते में खानपान का इंतजाम भी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बैंकॉक · और देखें »

बेयरूत

बेयरूत (अरबी:, अंग्रेज़ी: Beirut) लेबनान की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। हालाँकि यहाँ हाल में कोई भी जनगणना नहीं हुई है। इसकी सन् २००७ की आबादी का अनुमान १० और २० लाख के बीच लगाया जाता है। यह लेबनान के भूमध्य सागर के साथ लगे तट के लगभग मध्य में एक छोटे से प्रायद्वीप पर बसा हुआ है और लेबनान की प्रमुख बंदरगाह भी है। राष्ट्र की राजधानी होने के साथ-साथ यह लेबनान का सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक केंद्र भी है। यह शहर लम्बे अरसे से अपनी सांस्कृतिक ज़िन्दादिली के लिए जाना जाता था लेकिन १९७५-१९९० काल में १५ साल तक चलने वाले लेबनानी गृह युद्ध में इसे बहुत हानि पहुँची। गृह युद्ध समाप्त होने के बाद यहाँ पुनर्निर्माण हुआ है और अब यहाँ सैलानी फिर से बड़ी मात्रा में आने लगे हैं।, Paul Doyle, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-370-2 .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बेयरूत · और देखें »

बेलफ़ास्ट

बेलफ़ास्ट उत्तरी आयरलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है, और आयरलैंड के द्वीप पर दूसरा सबसे बड़ा शहर है। लागान नदी पर बसे इस शहर की आबादी 2015 में 333,871 थी। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बेलफ़ास्ट · और देखें »

बेल्मोपान

बेल्मोपान बेलीज़ की राजधानी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बेल्मोपान · और देखें »

बॅलग्रेड

बेलग्रेड सर्बिया की राजधानी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बॅलग्रेड · और देखें »

बोगोटा

बोगोटा कोलोंबिया देश की राजधानी है। बोगोटा International Center श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ श्रेणी:राजधानी ज़िले और क्षेत्र.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बोगोटा · और देखें »

बीजिंग

बीजिंग (北京) (या पेय्चीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"। बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था। मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं।.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और बीजिंग · और देखें »

मद्रिद

मद्रिद, स्पेन की राजधानी है। मद्रिद स्पेन के बड़े शहरो में से एक है। स्पेन की राजधानी होने की वजह से सभी सरकारी मुख्यालय, नेता तथा स्पेन के राजा का निवास स्थान भी यही स्थित है। आर्थिक दृष्टि से मद्रिद देश का मत्वपूर्ण तथा मुख्य व्यापारिक केंद्र है। दुनिया की कई बड़ी तथा महत्वपूर्ण संगठनो (कंपनीयो) के कार्यालय यहां स्थित हैं। इसके अतिरिक्त मद्रिद में दुनिया के जाने माने शिक्षण संसथान स्थापित है जैसे रियल अकैडेमिया एस्पानॉला (Real Academia Española)। नाम मद्रिद नाम के पीछे बहुत से कहानियां तथा सिद्धांत छुपे हुए है। मद्रिद की खोज ओच्नो बिअनोर ने की थी और इसे "Metragirta" (मेत्राग्रिता) या "Mantua Carpetana" (मंतुआ कार्पेताना) नाम दिया गया था। कई लोगो का विश्वास है कि इसका मूल नाम "उर्सरिया" था। किन्तु अब ये माना जाता है कि इस शहर नाम BC कि दूसरी शताब्दी से आया है। रोमन साम्राज्य ने मंज़नारेस नदी के तट पर बसने के बाद इसे मत्रिस नाम दिया था। सातवी शताब्दी में इस्लामिक ताकतों ने इबेरियन पेनिन्सुला पर विजय प्राप्त करने के बाद इसका नाम बदल कर मेरिट रख दिया था, जो कि अरबी भाषा के शब्द मायरा से लिया गया था। इतिहास इस शहर का मूल नवी शताब्दी से आया जब मोहम्मद-I ने एक छोटे से महल को बनाने का आदेश जारी किया। ये महल उसी जगह स्थित था जहा आज पलासियो रियल स्थित है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मद्रिद · और देखें »

मनीला

मनिला फ़िलीपीन्स की राजधानी है। मनिला का भौगोलिक क्षेत्रफल ३८.५५ वर्ग किलोमीटर है और १६ लाख की जनसँख्या के साथ ये फ़िलीपीन्स का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला महानगर है। मनिला शहर मनिला खाड़ी के पूर्व मे अवस्थित हैं। 2010 के जनगणना अनुसार यहाँ की जनसंख्या 16,52,171 हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मनीला · और देखें »

मस्क़त

मस्क़त ओमान की राजधानी ही नहीं बल्कि यहाँ का सबसे बड़ा शहर भी है। यह शहर आधुनिकता तथा परंपरा का अदभूत संगम है। यहां एक ओर जहां आधुनिक इमारतों को देखा जा सकता है, वहीं ऐतिहासिक स्‍थलों की भी यहां भरमार है। इस कारण यह शहर हमेशा पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र में रहता है। अल जलाली किला तथा अल मिरानी किला, भव्‍य मस्जिद, मुतराह सोक, कसर अल अलाम रॉयल पैलेस, वेट अज-जुबैर म्‍यूजियम, कुर्रम नेशनल पार्क आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मस्क़त · और देखें »

मार्टीनिक

मार्टीनिक उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में एक देश है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मार्टीनिक · और देखें »

माले

माले (धिवेही: މާލެ), जनसंख्या 153379 (2014), मालदीव की राजधानी है। पारंपरिक रूप से यह प्राचीन मालदीव शाही राजवंश का राजद्वीप था। पहले यह किले व दीवारों से घिरा रहता था। यद्दपि माले भौगोलिक रूप से माले अटोल,काफू अटोल, मे स्थित है परन्तु प्रशासकीय रूप से इसे उसका हिस्सा नही माना जाता है। एक व्यापारिक बंदरगाह द्वीप मे स्थित है, यह राष्ट्र कि सारी वाणिज्यिक चहल पहल का प्रमुख ठिकाना है। द्वीप का अधिकतम भाग नगरीकृत है। यह विश्व का सबसे घनी आबादी वाला शहर है नगर को चार भागों मे बाटा गया है;हेनवीरू, गालोल्हू, माफान्नू व मैक्चांगोल्ही। पास क विलिंगिली, पूर्व पर्यटक स्थल, को सर्कारी रूप से पाँचवा भाग माना जाता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और माले · और देखें »

मास्को

thumb मास्को स्थित रेड स्केव्यर का एक दृश्य मास्को या मॉस्को (रूसी: Москва́ (मोस्कवा)), रूस की राजधानी एवं यूरोप का सबसे बडा शहर है, मॉस्को का शहरी क्षेत्र दुनिया के सबसे बडे शहरी क्षेत्रों में गिना जाता है। मास्को रूस की राजनैतिक, आर्थिक, धार्मिक, वित्तीय एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र माना जाता है। यह मोस्कवा नदी के तट पर बसा हुआ है। ऐतिहासिक रूप से यह पुराने सोवियत संघ एवं प्राचीन रूसी साम्राज्य की राजधानी भी रही है। मास्को को दुनिया के अरबपतियों का शहर भी कहा जाता है जहां दुनिया के सबसे ज्यादा अरबपति बसते हैं। २००७ में मास्को को लगातार दूसरी बार दुनिया का सबसे महंगा शहर भी घोषित किया गया था। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मास्को · और देखें »

मिन्‍स्‍क

मिन्स्क के स्वतंत्रता चौक (Плошча Незалежнасці, प्लात्स नेज़ालेझ़नास्त्सी) का एक नज़ारा मिन्स्क (रूसी: Минск, बेलारूसी: Мінск, अंग्रेज़ी: Minsk) पूर्वी यूरोप के बेलारूस देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह स्विस्लाच और नियामिहा नदियों के किनारे बसा हुआ है। २००९ की जनगणना में इसकी आबादी १८,३६,८०८ थी। मिन्स्क बेलारूस के मिन्स्क वोब्लास्त (प्रांत) और मिन्स्क रायोन (ज़िले) का प्रशासनिक केंद्र भी है।, Nigel Roberts, Bradt Travel Guides, 2011, ISBN 978-1-84162-340-5,...

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मिन्‍स्‍क · और देखें »

मकाउ

मकाउ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है और यह चीन के दो विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में से एक है, हांगकांग दूसरा क्षेत्र है। मकाउ पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है। मकाओ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है, यह सब मिलकर इसे विश्व के सबसे धनी शहरों मे से एक बनाते हैं। यहां व्यापक श्रेणी के होटल, रिसॉर्ट, स्टेडियम, रेस्तरां और जुआघर हैं। विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के रूप में, मकाओ की खुद की कानून व्यवस्था, टेलीफोन कोड, पुलिस बल होने के साथ अपनी मुद्रा भी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मकाउ · और देखें »

मेक्सिको नगर

मेक्सिको नगर, जिसे स्थानीय स्पेनी भाषा में सिउदाद दे मेहिको (Ciudad de México) और अंग्रेज़ी में मेक्सिको सिटी (Mexico City) कहा जाता है, उत्तर अमेरिका के मेक्सिको देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१५ के अनुमान के मुताबिक यहाँ ८९ लाख लोग बसे हुए थे। इस संख्या के अनुसार यह पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिसफ़ियर) का सबसे बड़ा नगर है और विश्व का स्पेनी भाषा बोलने वाला सबसे विशाल शहर भी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मेक्सिको नगर · और देखें »

मोण्टेवीडियो

मोंटेवीडियो उरुग्वे का सबसे बड़ा नगर, राज़धानी और प्रमुख बंदरगाह है। १० लाख से ऊपर की जनसँख्या वाला ये उरुग्वे का एक मात्र नगर है। मर्सर मानव संसाधन कंसल्टिंग, के अनुसार मोंटेवीडियो लैटिन अमेरिका में उच्चतम जीवन गुणवत्ता वाला नगर है। श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मोण्टेवीडियो · और देखें »

मोनरोविया

मोनरोविया अफ्रीका के लाइबेरिया देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मोनरोविया · और देखें »

मोनाको

मोनैको की राजकुमारशाही (en:Monaco,.फ़्रांसिसी: Principauté de Monaco, मोनेगास्क: Principatu de Munegu, अंग्रेज़ी: Principality of Monaco) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। फ़्रांस और इटली के बीच स्थित मोनैको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। इसका मुख्य कस्बा है मॉन्टे कार्लो (en:Monte Carlo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है फ़्रांसिसी भाषा। यहाँ दुनिया के किसी भी देश से ज़्यादा प्रतिव्यक्ति करोड़पति हैं। left श्रेणी:यूरोप के देश श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और मोनाको · और देखें »

यरुशलम

येरुशलम की स्थिति यरुशलम (इब्रानी: येरुशलयिम, अरबी: अल-क़ुद्स) इज़्रायल देश की राजधानी है, जो कुछ देशों द्वारा विवादित है। ये यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म, तीनों की पवित्र नगरी है। इतिहास गवाह है कि येरुशलम प्राचीन यहूदी राज्य का केन्द्र और राजधानी रहा है। यहीं यहूदियों का परमपवित्र सुलैमानी मन्दिर हुआ करता था, जिसे रोमनों ने नष्ट कर दिया था। ये शहर ईसा मसीह की कर्मभूमि रहा है। यहीं से हज़रत मुहम्मद स्वर्ग गए थे। राजधानी होने के अलावा यह एक महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल भी है। इस शहर में 158 गिरिजाघर तथा 73 मस्जिदें स्थित हैं। इन गिरिजाघरों और मस्जिदों के अलावा भी यहाँ देखने लायक बहुत कुछ है। द इजरायल म्‍यूजियम, याद भसीम, नोबेल अभ्‍यारण, अल अक्‍सा मस्जिद, कुव्‍वत अल सकारा, मुसाला मरवान, सोलोमन टेंपल, वेस्‍टर्न वॉल, डेबिडस गुम्‍बद आदि। यहाँ के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और यरुशलम · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और यूरोप · और देखें »

येरवान

येरवान आर्मेनिया का एक प्रांत है। इसकी जनसंख्या 1,091,235 है। यह आबादी देश की कुल आबादी का 36.3% है। यहां का जनसंख्या घनत्व ५,१९६.४/km² (१३,४५८.६/sq mi) है। यहां की राजधानी कोई नहीं है। आर्मेनिया के प्रांत .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और येरवान · और देखें »

रियाद

रियाद (अरबी: الرياض शाब्दिक अर्थ उद्यान) सउदी अरब की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह सउदी अरब के रियाद प्रांत की राजधानी भी है साथ ही इसका संबंध नेज्द और अल यमामा जैसे ऐतिहासिक क्षेत्रों से भी है। यह अरब प्रायद्वीप के एक बड़े पठार पर स्थित है और इसकी जनसंख्या लगभग ६० लाख है। शहर को नगर निगम के 15 जिलों में विभाजित किया गया है जिसका प्रंबंधन रियाद नगर पालिका जिसके मुखिया रियाद के महापौर है और रियाद विकास प्राधिकरण जिसके अध्यक्ष रियाद प्रांत के राज्यपाल शहजादा सलमान बिन अब्दुलाजी़ज़ हैं, के द्वारा किया जाता है। रियाद के वर्तमान महापौर अब्दुल अजीज इब्न अय्याफ अल मिगरिन, हैं जिनकी नियुक्ति 1998 में हुई थी। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और रियाद · और देखें »

रेयूनियों

रेयूनियों (Réunion) अफ्रीका में स्थित एक द्वीप है। यह हिन्द महासागर में मैडागास्कर के पूर्व में २०० किमी और मॉरीशस के दक्षिण में स्थित है। इसकी राजधानी सेण्ट डैनिस है। यह द्वीप फ्रांस का एक ओवरसीज़ विभाग है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और रेयूनियों · और देखें »

रेक्जाविक

रेक्जाविक (Reykjavík) आइसलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह विश्व की सबसे उत्तरी राजधानी भी है। यह नगर आर्कटिक वृत के भीतर बसा हुआ है और सर्दियों में यहाँ केवल ४ घंटे ही धूप निकलती है और गर्मियों में मध्यरात्री तक सूरज निकलता है। यहाँ का औसत वार्षिक तापमान ५° सेल्सियस है और जनवरी के महीने का औसत तापमान -०.४° सेल्सियस और जुलाई का ११.२° सेल्सियस है। २००६ में रेक्जाविक की जनसंख्या १,१५,४२० थी और यह पूरे देश की कुल जनसंख्या का ३७% है। रेक्जाविक महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या २००३ में १,८१,७४६ थी और यह देश की कुल जनसंख्या का लगभग आधा भाग है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और रेक्जाविक · और देखें »

रोम

यह लेख इटली की राजधानी एवं प्राचीन नगर 'रोम' के बारे में है। इसी नाम के अन्य नगर संयुक्त राज्य अमरीका में भी है। स्तनधारियों की त्वचा पर पाए जाने वाले कोमल बाल (en:hair) के लिये बाल देखें। इसका पर्यायवाची शब्द रोयाँ या रोआँ (बहुवचन - रोएँ) है। ---- '''रोम''' नगर की स्थिति रोम (Rome) इटली देश की राजधानी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और रोम · और देखें »

रीगा

रीगा (लातवियाई: Rīga, स्पष्ट) लातविया की राजधानी और सबसे प्रमुख नगर है जो बाल्टिक का एक प्रमुख, औद्योगिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक और वित्तीय केंद्र है और डुगावा नदी पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। ७,१३,०१६ (२००९) निवासियों के साथ यह बाल्टिक राज्यों में सबसे बड़ा और बाल्टिक क्षेत्र में सेंट पीटर्सबर्ग और स्टॉकहोम के बाद (नगरीय सीमा के भीतर निवासियों की गिनती अनुसार) तीसरा सबसे बड़ा नगर है। रीगा क्षेत्र का क्षेत्रफल ३०७.१७ वर्ग किमी है और यह एक समतल और रेतीले मैदान पर समुद्र तल से १ से १० मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। रीगा का ऐतिहासिक केंद्र एक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है और नगर अपनी व्यापक जुन्गेन्ड्सटिल (Jugendstil) वास्तुकला के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसे यूनेस्को विश्व में कहीं भी अद्वितीय समझता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और रीगा · और देखें »

लिब्रेविले

लिब्रेविले अफ्रीका के गैबोन देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और लिब्रेविले · और देखें »

लिस्बन

लिस्बन युरोप में पुर्तगाल देश की राजधानी है। श्रेणी:विश्व के प्रमुख नगर श्रेणी:यूरोपीय नगर श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और लिस्बन · और देखें »

लंदन

लंदन (London) संयुक्त राजशाही और इंग्लैंड की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। ग्रेट ब्रिटेन द्वीप के दक्षिण पूर्व में थेम्स नदी के किनारे स्थित, लंदन पिछली दो सदियों से एक बड़ा व्यवस्थापन रहा है। लंदन राजनीति, शिक्षा, मनोरंजन, मीडिया, फ़ैशन और शिल्पी के क्षेत्र में वैश्विक शहर की स्थिति रखता है। इसे रोमनों ने लोंड़िनियम के नाम से बसाया था। लंदन का प्राचीन अंदरुनी केंद्र, लंदन शहर, का परिक्षेत्र 1.12 वर्ग मीटर (2.9 किमी2) है। 19वीं शताब्दी के बाद से "लंदन", इस अंदरुनी केंद्र के आसपास के क्षेत्रों को मिला कर एक महानगर के रूप में संदर्भित किया जाने लगा, जिनमें मिडलसेक्स, एसेक्स, सरे, केंट, और हर्टफोर्डशायर आदि शमिल है। जिसे आज ग्रेटर लंदन नाम से जानते है, एवं लंदन महापौर और लंदन विधानसभा द्वारा शासित किया जाता हैं। कला, वाणिज्य, शिक्षा, मनोरंजन, फैशन, वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, मीडिया, पेशेवर सेवाओं, अनुसंधान और विकास, पर्यटन और परिवहन में लंदन एक प्रमुख वैश्विक शहर है। यह दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय केंद्र के रूप में ताज पहनाया गया है और दुनिया में पांचवां या छठा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र जीडीपी है। लंदन एक है विश्व सांस्कृतिक राजधानी। यह दुनिया का सबसे अधिक का दौरा किया जाने वाला शहर है, जो अंतरराष्ट्रीय आगमन द्वारा मापा जाता है और यात्री ट्रैफिक द्वारा मापा जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा शहर हवाई अड्डा है। लंदन विश्व के अग्रणी निवेश गंतव्य है, किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक अंतरराष्ट्रीय खुदरा विक्रेताओं और अल्ट्रा हाई-नेट-वर्थ वाले लोगों की मेजबानी यूरोप में लंदन के विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा संस्थानों का सबसे बड़ा केंद्र बनते हैं। 2012 में, लंदन तीन बार आधुनिक ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने वाला पहला शहर बन गया। लंदन में लोगों और संस्कृतियों की विविधता है, और इस क्षेत्र में 300 से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। इसकी 2015 कि अनुमानित नगरपालिका जनसंख्या (ग्रेटर लंदन के समरूपी) 8,673,713 थी, जो कि यूरोपीय संघ के किसी भी शहर से सबसे बड़ा, और संयुक्त राजशाही की आबादी का 12.5% ​​हिस्सा है। 2011 की जनगणना के अनुसार 9,787,426 की आबादी के साथ, लंदन का शहरी क्षेत्र, पेरिस के बाद यूरोपीय संघ में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला है। शहर का महानगरीय क्षेत्र यूरोपीय संघ में 13,879,757 जनसंख्या के साथ सबसे अधिक आबादी वाला है, जबकि ग्रेटर लंदन प्राधिकरण के अनुसार शहरी-क्षेत्र की आबादी के रूप में 22.7 मिलियन है। 1831 से 1925 तक लंदन विश्व के सबसे अधिक आबादी वाला शहर था। लंदन में चार विश्व धरोहर स्थल हैं: टॉवर ऑफ़ लंदन; किऊ गार्डन; वेस्टमिंस्टर पैलेस, वेस्ट्मिन्स्टर ऍबी और सेंट मार्गरेट्स चर्च क्षेत्र; और ग्रीनविच ग्रीनविच वेधशाला (जिसमें रॉयल वेधशाला, ग्रीनविच प्राइम मेरिडियन, 0 डिग्री रेखांकित, और जीएमटी को चिह्नित करता है)। अन्य प्रसिद्ध स्थलों में बकिंघम पैलेस, लंदन आई, पिकैडिली सर्कस, सेंट पॉल कैथेड्रल, टावर ब्रिज, ट्राफलगर स्क्वायर, और द शर्ड आदि शामिल हैं। लंदन में ब्रिटिश संग्रहालय, नेशनल गैलरी, प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, टेट मॉडर्न, ब्रिटिश पुस्तकालय और वेस्ट एंड थिएटर सहित कई संग्रहालयों, दीर्घाओं, पुस्तकालयों, खेल आयोजनों और अन्य सांस्कृतिक संस्थानों का घर है। लंदन अंडरग्राउंड, दुनिया का सबसे पुराना भूमिगत रेलवे नेटवर्क है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और लंदन · और देखें »

लुसाका

लुसाका अफ्रीका के जांबिया देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और लुसाका · और देखें »

लुआण्डा

लुआण्डा अफ्रीका के अंगोला देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और लुआण्डा · और देखें »

लोमे

लोमे अफ्रीका के टोगो देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और लोमे · और देखें »

लीमा

लीमा एक शहर पेरू में है। पेरू की राजधानी है। श्रेणी:शहर श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ श्रेणी:पेरू.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और लीमा · और देखें »

सान-साल्वाडोर

सान-साल्वाडोर अल साल्वाडोर का एक नगर और सान-साल्वाडोर प्रदेश की राजधानी है। श्रेणी:अल साल्वाडोर के नगर.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और सान-साल्वाडोर · और देखें »

साना

सना या सनआ (अरबी: صنعاء) यमन की राजधानी और सनआ मुहाफ़ज़ाह का प्रशासनिक केंद्र है (हालाँकि उस प्रान्त का हिस्सा नहीं है)। यह यमन का सबसे बड़ा शहर है। सनआ पर स्थित है और 2004 जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 1747627 है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और साना · और देखें »

साओ टोमे

साओ टोमे अफ्रीका के साओ टोमे एवं पिंसिपे देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और साओ टोमे · और देखें »

साइपैन

साइपैन (Saipan) उत्तरी मारियाना द्वीपों का सबसे बड़ा द्वीप है। उत्तरी मारियाना द्वीप प्रशान्त महासागर में स्थित संयुक्त राज्य अमेरिका का एक कॉमनवेल्थ हैं जिसमें १५ द्वीप आते हैं और जिसमें गुआम के अलावा मारियाना द्वीपसमूह के सभी अन्य द्वीप शामिल हैं। साइपैन, गुआम के बाद, पूरे मरियना द्वीपसमूह का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। यह तीनियन से साइपैन जलसन्धि के पार 9.3 किमी की समुद्री दूरी पर है। साइपैन का प्रशासन द्वीप पर स्थित कैपिटल हिल नामक गाँव से चलता है, जो पूरे उत्तरी मारियाना द्वीपों का प्रशासनिक केन्द्र भी है। क्योंकि पूरा साइपैन केवल एक नगरपालिका में गठित है इसलिए आम बोलचाल में कभी-कभी पूरे साइपैन को ही उत्तरी मारियाना द्वीपों की राजधानी कह दिया जाता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और साइपैन · और देखें »

सियोल

सियोल दक्षिण कोरिया की राजधानी है। यह शहर हान नदी के किनारे बसा है। सियोल दक्षिण कोरिया का सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और सियोल · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और सिंगापुर · और देखें »

स्टॉकहोम

स्टॉकहोम या स्टॉकहोल्म (Stockholm) उत्तरी यूरोप में स्थित स्वीडन देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह पूरे स्कैन्डीनेविया इलाके का भी सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। २०१० में इसके नगर निगम के तहत रहने वाले नागरिकों की आबादी ८,५१,१५५ अनुमानित की गई थी। उस समय इसके पूरे शहरी इलाके में १३.७ लाख लोग और पूरे स्टॉकहोम प्रशासनिक क्षेत्र में लगभग २१ लाख बस रहे थे। कुल मिलकर स्टॉकहोम प्रशासनिक क्षेत्र में पूरे स्वीडन के २२% नागरिक रहते हैं। स्टॉकहोम की स्थापना सन् ११८७ ईसवी में अनुमानित की गई है और यह सदियों से स्वीडन का सांस्कृतिक, साहित्यिक, राजनैतिक और आर्थिक केंद्र रहा है। यह शहर स्वीडन के दक्षिण-मध्यपूर्व तट पर १४ द्वीपों पर मैलारन झील के मुख के समीप विस्तृत है। यह अपनी सुन्दरता, शानदार इमारतों, खुली आब-ओ-हवा और उद्यानों के लिए जाना जाता है। २००८ के विश्व शहरी सूची में इसे स्कैन्डीनेविया में पहला, यूरोप में १०वाँ और विश्वभर में २४वाँ सब से बढ़िया शहर ठहराया गया।, Foreign Policy, November 2008 स्वीडन की राष्ट्रीय संसद (जिसे रिक्स्दाग/Riksdag कहते हैं) इसी शहर में स्थित है और स्वीडन के राजा-रानी और प्रधान मंत्री भी यहीं निवास करते हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और स्टॉकहोम · और देखें »

सैंटियागो

सैंटियागो या सैंतियागो, दक्षिण अमेरिका के चिली देश की राजधानी है। यह देश के केन्द्रीय घाटी में समुद्र तल से लगभग ५२० मी की उंचाई पर स्थित है। लगभग दो दशकों की निर्बाध आर्थिक प्रगति ने लातिनी अमरीका में सैंटियागो को सबसे आधुनिक शहरों में शुमार कर दिया है और आज यहां दर्जनों शॉपिंग मॉल एवं सैकड़ों उंची इमारते हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और सैंटियागो · और देखें »

सूवा

फिजी का मानचित्र सूवा फ़िजी की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह शहर विती लेवु द्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित है। सूवा, सूवा जिला और केन्द्रीय प्रभाग का प्रशासनिक केन्द्र भी है। 1882 में फिजी की राजधानी को लौतोका से बदलकर सूवा कर दिया गया था। सूवा की जनसंख्या 77,366 है (1996 जनगणना) जबकि ग्रेटर सुवा शहरी क्षेत्र की जनसंख्या 167,975 है।.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और सूवा · और देखें »

सेंटो डोमिंगो

सेंटो डोमिंगो डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। शहर की जनसंख्या 2200000 के लगभग है (2004)।.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और सेंटो डोमिंगो · और देखें »

हनोई

हनोई (वियतनामी लिपि: Hà Nội; अंग्रेजी:Hanoi) वियतनाम की राजधानी है जो हाइफॉंग बंदरगाह से १२८ किमी उत्तर में लाल नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। यह रेलमार्ग द्वारा हाइफॉङ तथा दक्षिण-पश्चिमी चीन में कुंमिंग से जुड़ा हुआ है। यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। हानोई की जलवायु उष्णकटिबंधी है। यहाँ फरवरी वर्ष का सबसे ठंढा तथा जून वर्ष का सबसे गरम महीना है। लाल नदी नगर के उत्तरी एवं पूर्वी भाग में बहती है तथा नगर के अन्य भागों में अनेक झीलें हैं। नगर १.६ किमी लंबी तथा ८०० मी चौड़ी झील से दो भागों में बँटा हुआ है। इस झील में दो द्वीप हैं, जिनमें से एक पर पगोडा तथा दूसरे पर महल बना है। यहाँ चौड़ी एवं स्वच्छ सड़कें तथा सुंदर इमारतें हैं जिनमें महल, प्रशासकीय भवन, विद्यालय, संग्रहालय तथा पेरिस के ढंग की दुकान एवं कैफे हैं। यहाँ का फूल बाजार प्रसिद्ध है। नगर का दूसरा भाग बड़ा घना बसा है और यहाँ अनेक संकीर्ण बाजार एवं सड़कें हैं, जहाँ पीतल एवं ताँबे के बरतन, कपड़े तथा जवाहरात बिकते हैं। हानोइ में सूत कातने, सूती वस्त्र बुनने, शराब चुआने, साबुन बनाने, कागज बनाने तथा सीमेंट निर्माण के कारखाने हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और हनोई · और देखें »

हरारे

ज़िम्बाब्वे के मानचित्र में हरारे (अलग रंग में) हरारे ज़िम्बाब्वे की राजधानी है होने के अलावा ज़िम्बाब्वे का सबसे बडा शहर है तथा ज़िम्बाब्वे का सबसे बडा प्रशासकीय, आर्थिक तथा संचार केंद्र है। तम्बाकु, मकाय आदि का यह व्यापार केंद्र है। यहां पर स्टील तथा रसायनों का उत्पादन होता है। हरारे शहर की स्थापना १८९० में हुई थी जब यहां पर पायोनियर कोलम द्वारा एक किल्ला बनाया गया था। शहर का नाम तब सेलिसबरी रक्खा गया था। १९३५ में इसे एक शहर का रूप मिला। १८ अप्रैल १९८२ को इसे हरारे नाम दिया गया (ज़िम्बाब्वे की आज़ादी की दूसरी वर्ष्गांठ पर) श्रेणी:ज़िम्बाब्वे.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और हरारे · और देखें »

हवाना

हवाना (स्पेनिश: ला हबाना) क्यूबा की राजधानी, सबसे बड़ा शहर, प्रांत, प्रमुख बंदरगाह, और प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है। शहर की आबादी लगभग 2.1 मिलियन है, और यह कुल 728.26 किमी2 (281.18 वर्ग मील) में फैले क्षेत्र के साथ यह कैरीबियाई क्षेत्र का सबसे अधिक आबादी वाला शहर और चौथा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। शहर ज्यादातर पश्चिम और दक्षिण खाड़ी की ओर फैला हुआ है, शहर से लगे तीन मुख्य बंदरगाहों है: मारिमेलेना, गुआनाबाकोआ और एटारस। मंदगति के साथ अलमेन्डर्स नदी शहर में दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है, खाड़ी के पश्चिम में कुछ मील की दूरी पर फ्लोरिडा के दहाने में प्रवेश करती है। 16वीं शताब्दी में स्पेनिश द्वारा हवाना शहर की स्थापना की गई थी और इसकी रणनीतिक स्थिती होने के कारण यह अमेरिका की स्पेनिश विजय के लिए एक फ़ौजों की चौकी के रूप में कार्य करता था, जो खजाने को स्पेन भेजने वाले स्पेनिश जहानों के लिए एक महत्वपूर्ण बिंदु बन गया। स्पेन के राजा फिलिप द्वितीय ने 1592 में हवाना को शहर का खिताब दिया। पुराने शहर की रक्षा के लिए दीवारों और किलों का निर्माण किया गया था। 1898 में हवाना के बंदरगाह में अमेरिकी युद्धपोत मेन का डूबना स्पेनिश-अमेरिकी युद्ध का तत्कालिन कारण बना था। समकालीन हवाना को एक ही में स्थित तीन शहरों के रूप में वर्णित किया जा सकता है: ओल्ड हवाना, वेदडो और नए उपनगरीय जिलें। यह शहर क्यूबा सरकार का केंद्र है, और विभिन्न मंत्रालयों, व्यवसायों के मुख्यालय और 90 से अधिक राजनयिक कार्यालयों का घर है। वर्तमान महापौर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ क्यूबा (पीसीसी) के मार्टा हर्नैन्डेज़ हैं। 2009 में, शहर/प्रांत की देश में तीसरी सबसे ज्यादा आय थी। शहर सालाना दस लाख से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करता है; हवाना के लिए आधिकारिक जनगणना रिपोर्ट के अनुसार 2010 में शहर में 1,176,627 अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक आए थे, जोकि 2005 से 20% में वृद्धि हुई थी। 1982 में, ओल्ड हवाना को यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था। शहर अपने इतिहास, संस्कृति, वास्तुकला और स्मारकों के लिए भी जाना जाता है। क्यूबा के विशिष्ट होने के नाते, हवाना एक उष्णकटिबंधीय जलवायु का अनुभव करते हैं। मई 2015 में, हवाना को बेरूत, दोहा, डरबन, कुआलालंपुर, ला पास और विगान के साथ तथाकथित न्यू 7 वंडर्स शहरों में से एक के रूप में चुना गया था। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और हवाना · और देखें »

हेलसिंकी

हेलसिंकी फ़िनलैंड की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसे नीलनगर या ब्‍लु सिटी भी कहा जाता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और हेलसिंकी · और देखें »

हेग

हेग (Hague) या द हेग नीदरलैंड के पश्चिमी भाग में एम्सटर्डम के ३० मील दक्षिण पश्चिम में स्थित दक्षिणी हालैंड नामक प्रदेश की राजधानी है। यों तो एम्सटर्डम को राष्ट्रीय राजधानी होने का गौरव प्राप्त है फिर भी हेग की नीदरलैंड्स की वास्तविक राजधानी है क्योंकि संसद एवं राष्ट्राध्यक्ष का आवास यही है। यह यूरोप के सुंदर एवं आकर्षक नगरों में से एक है। १२४८ ई० में काउंट विलियम ने यहाँ आखेट के लिए एक किले का निर्माण कराया। इस किले के चारों ओर नगर का विकास हुआ है। किले की समीपवर्ती क्षेत्र को "विनेनहाफ" कहते हैं। यह नगर सुंदर भवनों एवं उद्यानों के लिए विख्यात है। रिडर जाल या "हाल ऑव नाइट्स" में प्रति वर्ष तीसरे मंगलवार को संसद का उद्घाटन करने महारानी पधारती हैं। यहाँ बहुत से संग्रहालय हैं जिनमें चित्रों एवं पांडुलिपियों का मीरमानी वेस्ट्रीनलेनम (Meermanno Westreenlanum) संग्रहालय महत्वपूर्ण है। ग्रोटेकेर्क एवं गोथिक गिरजाघर, ललितकला अकादमी, रायल पुस्तकालय एवं प्रासाद तथा पीस पैलेस दर्शनीय स्थल हैं। अमन महल (अंग्रेज़ी: Peace Palace) हेग में आलमी अदालत या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय है। आधुनिक भवनों में शेल एवं के.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और हेग · और देखें »

जिब्राल्टर

जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (Royal Navy) का एक आधार है। जिब्राल्टर की संप्रभुता आंग्ल-स्पेनी विवाद का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। उत्रेच्त संधि 1713 के तहत स्पेन द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की क्राउन को सौंप दिया गया था, हालांकि स्पेन ने क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हुए लौटाने की मांग की है। जिब्राल्टर के बहुसंख्यक रहवासियों ने इस प्रस्ताव के साथ-साथ साझा संप्रभुता के प्रस्ताव का विरोध किया। यह चट्टानी प्रायद्वीप है, जो स्पेन के मूल स्थल से दक्षिण की ओर समुद्र में निकला हुआ है। इसके पूर्वं में भूमध्यसागर तथा पश्चिम में ऐलजेसियरास की खाड़ी है। १७१३ ई. से यह अंग्रेजी साम्राज्य के उपनिवेश तथा प्रसिद्ध छावनी के रूप में है। जिब्राल्टर के चट्टानी प्रायद्वीप को चट्टान (दी रॉक) कहते हैं। चट्टान समुद्र की सतह से एकाएक ऊपर उठती दृष्टिगोचर होती है। यह चट्टानी स्थलखंड उत्तर-दक्षिण फैली हुई पतली श्रेणी द्वारा बीच में विभक्त होता है, जिसपर कई ऊँची चोटियाँ हैं। चट्टानें चूना पत्थर की बनी हैं, जिनमें कई स्थलों पर प्राकृतिक गुफाएँ निर्मित हो गई हैं। कुछ गुफाओं में प्राचीन जीव-जंतुओं के चिह्न भी पाए गए हैं। जिब्राल्टर नगर नया बसा है। प्राचीन नगर की प्राय: सभी पुरानी महत्वपूर्ण इमारतें युद्ध (१७७-८३) में नष्ट हो गई। वर्तमान नगर 'राक' के उत्तरी-पश्चिमी भाग में ३/१६ वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैला है। इसके अतिरिक्त समुद्र का कुछ भाग सुखाकर स्थल में परिणत कर लिया गया है। नगर का मुख्य व्यापारिक भाग समतल भाग में है। समतल के उत्तर की ओर ऊँचे असमतल भागों में लोगों के निवासस्थान तथा दक्षिण की ओर सेना के कार्यालय तथा बेरक हैं। यहाँ एक सैनिक हवाई अड्डा भी है। जिब्राल्टर कोयले के व्यापार का मुख्य केंद्र था, पर तेल से जलयानों के चलने के कारण इस व्यापार में अब अधिक शिथिलता आ गई है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और जिब्राल्टर · और देखें »

जकार्ता

जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। जकार्ता जावा के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ६६१कि.मी.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और जकार्ता · और देखें »

जुबा

जुबा (अरबी: جوبا‎; अँग्रेजी: Juba) दक्षिण सूडान गणराज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह दक्षिण सूडान के दस राज्यों में से एक मध्य एक्वाटोरिया की भी राजधानी है। यह श्वेत नील के किनारे बसा प्रमुख अफ्रीकी महानगर और व्यापारिक केंद्र है। यह नगर 1899 से 1956 तक एंग्लो मिस्र सूडान के अंतर्गत अवस्थित था, तत्पश्चात 1956 से 2011 तक यह सूडान और 2011 के बाद से दक्षिण सूडान में अवस्थित है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और जुबा · और देखें »

वियना

आधुनिक वियना का एक दृश्य वियना (जर्मन में वीन) ऑस्ट्रिया की राजधानी एवं उनके नौ प्रांतों में से एक है। वियना ऑस्ट्रिया का सबसे प्रमुख नगर है जिसकी आबादी १.७ मिलियन है। यदि इसमें मेट्रोपॉलिटिन क्षेत्र मिला दिया जाए तो आबादी २.३ मिलियन हो जाती है। यह ऑस्ट्रिया का सबसे बड़ा शहर एवं यहां की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं राजनैतिक गतिविधियों का केन्द्र है। यह यूरोपीय संघ में स्थित दसवां सबसे बड़ा (आबादी के अनुसार) शहर भी है और रहन सहन के स्तर को देखते हुए तीसरा सबसे अच्छा शहर है। वियना में वैश्विक महत्व की संस्थाएं स्थित हैं जिनमें संयुक्त राष्ट्र संघ, ओपेक की संस्थाएं सबसे महत्वपूर्ण हैं। डेन्यूब के किनारे स्थित वियना इंटरनेशनल सेंटर विश्व की बहुत से प्रमुख संस्थाओं के दफ्तरों का एकीकृत स्थान है। वियना शहर ऑस्ट्रिया के बिल्कुल पूर्व में स्थित है एवं चेक गणराज्य, स्लोवाकिया एवं हंगरी से इसकी सीमाएं मिलती हैं। सन २००१ में वियना के सिटी सेंटर को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता दी गयी। और दुनिया के १२७ शहरों के एक अध्यन में इसे रहन सहन के स्तर के अनुसार दुनिया में वैंकूवर के साथ साथ पहला स्थान दिया गया। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और वियना · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और विश्व के सभी देश · और देखें »

वैटिकन सिटी

वैटिकन शहर (Città del Vaticano; Civitas Vaticana) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतंत्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल ४४ हेक्टेयर (१०८.७ एकड़) है। यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है। यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासादसमूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं। सन् १९२९ में एक संधि के अनुसार इसे स्वतंत्र राज्य स्वीकार किया गया। इस राज्य के अधिकारी, ४५ करोड़ ६० लाख रोमन कैथोलिक धर्मावलंबियों से पूजित, पोप हैं। राज्य के राजनयिक संबंध संसार के लगभग सब देशों से हैं। सन् १९३० में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गई और सन् १९३२ में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। यहाँ की मुद्रा इटली में भी चलती है। आकर्षक गिरजाघरों, मकबरों तथा कलात्मक प्रासादों के अतिरिक्त वैटिकन के संग्रहालय तथा पुस्तकालय अमूल्य हैं। पोप के सरकारी निवास का नाम भी वैटिकन है। यह रोम नगर में, टाइबर नदी के किनारे, वैटिकन पहाड़ी पर स्थित है तथा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है। यहाँ के प्रासादों का निर्माण तथा इनकी सजावट विश्वश्रुत कलाकारों द्वारा की गई है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और वैटिकन सिटी · और देखें »

वेलिंग्टन

वेलिंग्टन न्यूज़ीलैंड की राजधानी है। वेलिंगटन को इस देश का दूसरा सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र माना जाता है। लगभग १८ लाख की जनसंख्या वाले इस नगर की स्‍थापना १८३९ ईसवी में हुई थी और १८६५ ईसवी में इसे यहां का राजधानी घोषित किया गया। पर्यटन की दृष्टि से यहां वेलिंगटन म्‍यूजियम, सिटी गैलरी, फैंक किटस पार्क, माउन्‍ट विक्‍टोरिया, माउन्‍ट कोकोउ, मैसी मे‍मोरियल, कारोरी वाइल्‍डलाइफ सैंचुरी, लीमर्स आर्क, पार्लियामेंट बिल्‍डिंग, नेशनल लाईब्रेरी, टर्नबुल हाउस, सेन्‍ट्रल लाईब्रेरी, बोटेनिक गार्डेन जैसे जगहों को घूमा जा सकता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और वेलिंग्टन · और देखें »

वॉशिंगटन राज्य

वाशिंगटन की स्थिति वाशिंगटन (Washington) संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे उत्तर-पश्चीमीय राज्य है। इसके उत्तर में कनाडा, पूर्व में इडाहो और दक्षिण में औरिगन है। वाशिंगटन राज्य का निर्माण ओरिगन संधि के तहत १८४६ में ब्रिटेन द्वारा दिए गए क्षेत्र के पश्चिमी भाग में हुआ था। यह ४२वें राज्य के रूप में १८८९ में संघ में भर्ती कराया गया था। इसका नाम संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया है। वॉशिंगटन 18वां सबसे बड़ा अमेरिकी राज्य है। 2016 में इसकी जनसंख्या 72,88,000 अनुमानित की गई है। जिससे इसका इस मामले 25वां स्थान हुआ। ओलंपिया राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर सिएटल है। राज्य सबसे विकसित राज्यों में से एक है। वॉशिंगटन में विनिर्माण उद्योगों में विमान और मिसाइल, जहाज निर्माण और अन्य परिवहन उपकरण, लकड़ी, खाद्य प्रसंस्करण, धातु और धातु उत्पाद, रसायन और मशीनरी शामिल हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और वॉशिंगटन राज्य · और देखें »

खार्तूम

खार्तूम (الخرطوم अल-खार्तूम) अफ्रीका के सूडान की राजधानी है। यह उत्तर से विक्टोरिया झील से आती श्वेत नील एवं पश्चिम में इथियोपिया से आती ब्लू नील के संगम पर स्थित है। दोनों नदियों के संगम को अल-मोर्गन कहते हैं। मुख्य नदी नील अपनी यात्रा यहां से उत्तरावर्ती होकर मिस्र और अन्ततः भूमध्य सागर को करती है। नील नदी द्वारा तीन भागों में विभाजित होने से खार्तूम शहर एक त्रिकोणीय महानगर बनता है, जिसकी अनुमानित जनसंख्या दस लाख से अधिक है। ये तीन भाग उत्तरी खार्तूम (अल खार्तूम भाहरी) एवं ओमदर्मन (उम्म दर्मान) से पश्चिम में सेतुओं द्वारा जुड़े हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और खार्तूम · और देखें »

गुआतेमाला नगर

यह मध्य अमेरिकी देश गुआतेमाला का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। श्रेणी:गुआतेमाला के आबाद स्थान श्रेणी:राजधानियाँ श्रेणी:उत्तर अमेरिका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और गुआतेमाला नगर · और देखें »

ओटावा

ऊपर से: कनाडा की संसद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, कनाडा की राष्टीय गैलरी, रिडो नहर ओटावा (Ottawa) कनाडा की राजधानी है। यह नगर कैनाडा में ओण्टेरियो प्रांत के कार्लटन प्रदेश में ओटावा नदी के दाहिने किनारे पर शोडयेर जलप्रपात के पास स्थित है। यह नगर माँट्रील से १५० किमी पश्चिम और टोरेंटो से ३२५ किमी उत्तर-पूर्व की ओर है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ओटावा · और देखें »

ओशिआनिया

ओशिआनिया ओशिआनिया ओशिआनिया (जिसे कभी कभी ओशियानिका भी कहा जाता है), एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमे शामिल भूखण्ड जिनमें से अधिकतर द्वीप हैं जो, प्रशांत महासागर और इसके आस पास फैले हुये हैं। "ओशिआनिया" शब्द को 1831 में फ्रांसीसी अन्वेषक ड्यूमाँट द'उर्विल द्वारा गढ़ा गया था। आज यह शब्द कई भाषाओं में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और निकट के प्रशांत द्वीपों के लिए प्रयोग किया जाता है, यह क्षेत्र आठ स्थलीय पारिस्थितिक क्षेत्रों मे से भी एक है। ओशिआनिया की सीमाओं को कई तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है। अधिकांश परिभाषाएँ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और न्यू गिनी और मलय द्वीपसमूह के सभी भागों या कुछ भाग को ओशिआनिया बताती हैं।.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ओशिआनिया · और देखें »

ओस्लो

ओस्लो युरोप महादेश में स्थित नार्वे देश की राजधानी एवं वहां का सबसे बडा़ शहर है। इसे सन १६२४ से १८७९ तक क्रिस्टैनिया के नाम से जाना जाता था। आधुनिक ओस्लो की स्थापना ३ जनवरी १८३८ को एक नगर निगम के रूप में की गयी थी। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और ओस्लो · और देखें »

इस्लामाबाद

इस्लामाबाद की फैज़ल मस्जिद इस्लामाबाद पाकिस्तान की राजधानी है। भारत विभाजन के पश्चात पाकिस्तान को एक राजधानी नगर की आवश्यकता थी। ना तो लाहौर और न ही कराची जैसे नगर इस हेतु सही पाए गए अंतः एक नए नगर की स्थापना का निर्णय लिया गया जो पूरी तरह से नियोजित हो। इस कार्य हेतु फ़्रांसीसी नगर नियोजक तथा वास्तुकार ली कार्बूजियर की सेवा ली गई। इन्हीं महोदय ने भारत में चंडीगढ़ की स्थापना की योजना बनाई थी। इस कारण ये दोनों नगर देखने में एक जैसे लगते हैं। २००९ के अनुमान अनुसार इस नगर की जनसंख्या ६,७३,७६६ है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और इस्लामाबाद · और देखें »

कम्पाला

कम्पाला अफ्रीका के युगांडा देश की राजधानी है। श्रेणी:अफ्रीका के शहर श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ श्रेणी:कम्पाला.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और कम्पाला · और देखें »

काठमाण्डु

काठमांडू (नेपालभाषा:येँ देय्, प्राचीन नेपालभाषा:ञे देय्, संस्कृत:कान्तिपुर नगर, नेपाली:काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर, समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाजारों की रौनक भी देखते ही बनती है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और काठमाण्डु · और देखें »

काबुल

काबुल अफगानिस्तान की राजधानी है। काबुल अफगानिस्‍तान का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। यह अफगानिस्‍तान का आर्थिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। यह शहर समुद्र तल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। काबुल सफेद खो पहाड़ी और काबुल नदी के बीच बसा हुआ है। यह पर्यटन की दृष्‍िट से मध्‍य एशिया का एक महत्‍पपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां कई प्रमुख पर्यटन स्‍थल हैं। जिसमें अफगान नेशनल म्‍यूजियम, दारुल अमन पैलेस, बाग-ए-बाबर, ईदगाह मस्जिद, ओमर माइन म्‍यूजियम यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और काबुल · और देखें »

कार्डिफ़

वेल्ज़ का मुख्य नगर श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और कार्डिफ़ · और देखें »

काहिरा

काहिरा एक शहर का नाम है। नील नदी के किराने बसा काहिरा अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा नगर है। अपने 3000 सालों के इतिहास में यह विभिन्न मिस्र शासकों के राज्य की राजधानी रहा। ब्रिटिश काल में भी इसका महत्व बरकरार रहा। मिस्र की राजधानी काहिरा आज औद्योगिकीकरण का प्रतीत है। यह मिस्र की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सांस्कूतिक गतिविधियों का केंद्र व प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यहां के पिरामिड तो विश्‍व प्रसिद्ध हैं ही, यहां के संग्रहालयों और मस्जिदों में मिस्र की संस्कृति के दर्शन होते हैं। यहां के कुछ प्रमुख जगहों का जिक्र किया जाए तो ये नाम सामने आते हैं: .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और काहिरा · और देखें »

किन्शासा

किन्शासा अफ़्रीका के कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसे उस देश की प्रशासन-व्यवस्था में शहर-प्रान्त का दर्जा हासिल है।, Barry Sergeant, pp.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और किन्शासा · और देखें »

किगाली

किगाली अफ़्रीका के रुआण्डा देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की स्थापना सन् १९०७ में जर्मन उपनिवेश काल में की गई थी लेकिन यह देश की राजधानी १९६२ में रुआण्डा की स्वतंत्रता के बाद ही बना। उस समय यह रुआण्डा का सबसे बड़ा या महत्व वाला शहर नहीं था लेकिन इसे देश में अपने केन्द्रीय भौगोलिक स्थान के लिये चुना गया। तब से इसमें तेज़ी से विकास हुआ है और अब यह रुआण्डा का सबसे महत्वपूर्ण राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक नगर बन गया है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और किगाली · और देखें »

किंग्स्टन, नॉर्फ़ोक द्वीप

किंग्स्टन, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण प्रशांत क्षेत्र, नॉरफ़ॉक द्वीप की राजधानी है। द्वीप के उपशाही, विधायी, प्रशासनिक और न्यायिक सभी कार्यालय किंग्स्टन में ही स्थित हैं। यह शहर ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे पुराना शहर है और पूरे ऑस्ट्रेलियाई क्षेत्र में इसका विशेष ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और किंग्स्टन, नॉर्फ़ोक द्वीप · और देखें »

कुवैत नगर

कुवैत सिटी (अरबी: مدينة الكويت, लिप्यांतरण: मदीनत-अल-कुवैत) कुवैत की राजधानी होने के साथ-साथ यहां का सबसे बड़ा शहर भी है। इसे कुवैत का हृदय भी कहा जाता है। इसी शहर में संसद भवन तथा अधिकांश सरकारी ऑफिस हैं। देश की राजनीतिक राजधानी होने के साथ-साथ इसे देश की सांस्‍कृतिक और आर्थिक राजधानी भी माना जाता है। इसकी अनुमानित जनसँख्या नगरीय सीमा में ६३,६०० (२००६) है और महानगरीय क्षेत्र में २३.८ लाख। नगर का क्षेत्रफल २०० वर्ग किलोमीटर है। यह नगर फ़ारस की खाड़ी के तट पर स्थित है और कुवैत की संसद (मजलिस अल-उम्मा), अधिकांश सरकारी कार्यालय, कुवैत की बहुत सी बड़ी कंपनियों और निकायों के मुख्यालय यहाँ स्थित हैं। निर्विवाद रूप से ये कुवैत का राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। इसके साथ ही यह अरब जगत का एक महत्‍वपूर्ण पर्यटन स्‍थल भी है। लिबरेशन टॉवर, कुवैत टॉवर, नेशनल म्‍यूजियम, फैलाका द्वीप, इंटरटेनमेंट सिटी, साइंस एंड नेचुरल हिस्‍ट्री म्‍यूजियम, लिबरेशन स्‍मारक, साइंटिफिक सेंटर, तारिक रजाब म्‍यूजियम, बयात अल- बदीर, जूलॉजिकल पार्क, संगीतमय फव्‍वारा आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और कुवैत नगर · और देखें »

कुआलालम्पुर

कुआला लम्पुर, जिसे संक्षेप में "के एल" भी कहा जाता है, मलेशिया की संघीय राजधानी व सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। इस नगर का क्षेत्रफल है तथा 2012 की अनुमानित जनसँख्या 16 लाख है। वृहत्तर कुआला लम्पुर, जिसे क्लाँग घाटी के नाम से भी जाना जाता है, में आसपास के शहरी समुदाय भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिन्हें मिलाकर इस क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसँख्या 57 लाख (2010 में) है। जनसँख्या व अर्थव्यवस्था के हिसाब से यह इस देश का सर्वाधिक तीव्रगति से वृद्धिरत क्षेत्र है। मलेशिया की ही नई दूसरी राजधानी पुत्रजय भी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और कुआलालम्पुर · और देखें »

कैनबरा

आस्ट्रेलिया की राजधानी कैनेबरा काफी सुनियोजित ढंग से बसाया गया खूबसूरत शहर है। भव्य इमारतें, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, 300 से अधिक रेस्तरां हैं। सिडनी से कैनबरा तक जलमार्ग, सड़क मार्ग और वायु मार्ग द्वारा भ्रमण कर सकते हैं। शहर में घूमने के लिए बस ट्राम की सुविधा है। कैनेबरा में अनेक दर्शनीय स्थलों में से प्रमुख हैं- ब्लैक माउंटेन, आस्ट्रेलिया वार मैमोरियल, नेशनल फिल्म एंड साउंड आर्काइव्स, नेशनल गैलरी ऑफ आस्ट्रेलिया, संसद भवन। कैनेबरा का प्रमुख बाजार है सिटी सेंटर। यहां की स्‍थानीय भाषा में कैन‍बरा का अर्थ है मिटिंग प्‍लेस। इसकी स्‍थापना 12 मार्च 1913 ईसवी को हुई थी। कैन‍बरा आस्‍ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ यहां की राजधानी भी है। लगभग 34 लाख जनसंख्‍या वाले इस शहर में पर्यटन की दृष्टि से आस्‍ट्रेलियन वार मेमोरियल, पार्लियामेन्‍ट, ओल्‍ड पार्लियामेन्‍ट हाउस, नेशनल म्‍यूजियम, नेशनल लाइब्रेरी, राष्‍ट्रीय विज्ञान केन्‍द्र, नेशनल बोटेनिकल गार्डेन, टेल्‍सट्रा टावर जैसे जगह घूमा जा सकता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और कैनबरा · और देखें »

केपटाउन

केपटाउन दक्षिण अफ्रीका की राजधानी है। केप टाउन दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सबसे ज्‍यादा जनसंख्‍या वाला शहर है। यह वेस्‍टर्न केप की राजधानी है। यह दक्षिण अफ्रीका का संसद भवन भी है। यह जगह बंदरगाह, पर्वत और बाग आदि के लिए प्रसिद्ध है। टेबल मांउटेन, टेबल माउंटेन नेशनल पार्क, टेबल माउंटेन रोपवे, केप ऑफ गुड होप, चैपमैनस पीक, सिग्‍नल हिल, विक्‍टोरिया एंड अल्‍फ्रेड वाटरफ्रंट आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और केपटाउन · और देखें »

कोपनहेगन

कोपनहेगन (डैनिश: København), डेनमार्क की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है, जिसकी नगरीय जनसंख्या ११,६७,५६९ (२००९) और महानगरीय जनसंख्या १८,७५,१७९ (२००९) है। कोपेनहेगन जीलण्ड और अमागर द्वीपों पर बसा हुआ है। इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज ११वीं सदी के हैं और कोपनहेगन १५वीं सदी के आरम्भ में और क्रिस्चियन चतुर्थ के शासनकाल में डेनमार्क की राजधानी बना। वर्ष २००० में ओरेसण्ड सेतु के पूरा होने के साथ ही कोपनहेगन ओरेसण्ड क्षेत्र का केन्द्र बन गया है। इस क्षेत्र में, कोपनहेगन और स्वीडन का माल्मो नगर मिलकर एक आम महानगरीय क्षेत्र बनने की प्रकिया में है। ५० किमी के अर्धव्यास में २७ लाख लोगों के साथ, कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। नॉर्डिक देशों में कोपनहेगन सर्वाधिक पधारा जाने वाला देश है जहाँ पर २००७ में १३ लाख विदेशी पर्यटक आए। कोपनहेगन को बारम्बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक माना जाता है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ़ है की उसमें तैरा जा सकता है और प्रतिदिन ३६% निवासी साइकिल से काम पर जाते हैं, यानी की प्रतिदिन ११ लाख किमी की साइकिल यात्रा यहाँ की जाती है। यहाँ कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, इंस्टिट्यूट फ़ॉर थियोरेटिकल फ़िजिक्स (१९२० ई.), रॉयल डैनिश जीओग्राफ़िकल सोसायटी (१८७६ ई.), अनेक शिक्षण एवं गवेषणा संस्थाएँ तथा तीन प्रमुख संग्रहालय हैं। यहाँ के रॉयल पुस्तकालय में लगभग १५,००,००० पुस्तकें हैं। नगर में अनेक प्रमोद वन, झीलें एवं भव्य भवन हैं जिनका निर्माण क्रिश्चियन चतुर्थ (१५८८-१६४८ ई.) तथा फ्रेंडरिक पंचम (१७४६-१७६६ ई.) के शासनकाल में हुआ था। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और कोपनहेगन · और देखें »

कोलंबो

कोलंबो, श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर तथा राजधानी है। यह शहर नए तथा औपनिवेशिक इमारतों का सुन्दर सम्मिश्रण है। कोलंबो का इतिहास दो हजार साल से भी पुराना है। कोलंबो नाम के पीछे कई कहानियां प्रचलित है। एक कहानी के अनुसार कोलंबो नाम का उच्‍चारण सर्वप्रथम पुर्तगालियों ने 1505 ई. में किया था। दूसरी कहानी के अनुसार यह नाम सिंहली शब्‍द 'कोला-अम्‍बा-थोता' से आया। सिंहली भाषा में इस शब्‍द का अर्थ 'आम के वृक्षों वाला बंदरगाह' है। एक अन्‍य कहानी के अनुसार यह शब्‍द कोलोन-थोता से आया, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है 'केलानी नदी पर स्थित बंदरगाह'। यहां घूमने लायक कई जगह है। गाले फेस ग्रीन, विहारमहादेवी पार्क और राष्‍ट्रीय संग्रहालय आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और कोलंबो · और देखें »

कीव

कीव या क्यीव या कियेव (यूक्रेनी वर्तनी: Київ) युक्रेन देश की राजधानी है। Kiev is home to most of Ukraine's largest private businesses publisher.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और कीव · और देखें »

अदीस अबाबा

अदीस अबाबा (कभी अदीस अबेबा भी कहा जाता है) की स्थापना १८८६ में की गई थी। यह इथियोपिया और अफ्रीकी संघ की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। वर्ष २००७ की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी २७,३८,२४८ थी। एक चार्टर्ड शहर के रूप में, अदीस अबाबा को शहर और राज्य का दर्जा दिया है। शहर के ऐतिहासिक और राजनीतिक महत्व के कारण इसे अक्सर अफ्रीका की राजधानी या "अफ्रीकी राजधानी" कहा जाता है। शहर में इथियोपिया के विभिन्न क्षेत्रों से अलग-अलग राष्ट्रीयता, भाषा और जातीय समुदाय के आकर बसे लोग निवास करते हैं। इस स्थल का चयन महारानी ताय्तू बेतुल ने किया था, जहां उनके पति सम्राट मेनेलिक द्वितीय ने १८८६ में शहर स्थापित किया। शहर की वर्तमान में लगभग २.७ करोड़ की जनसंख्या है। इनटोटो पर्वत की तलहटी में बसे इस शहर में अदीस अबाबा विश्वविद्यालय स्थित है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अदीस अबाबा · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अफ़्रीका · और देखें »

अबू धाबी

Abu Dhabi अबू धाबी (अरबी: أبو ظبي‎ ʼAbū Ẓabī, literally Father of gazelle), संयुक्त अरब इमारात (UAE) की राजधानी है। यह वहाँ का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर भी है। अबू धाबी का शासन खलिफा बिन जायेद अल नहयान करते हैं जो यूएई के राष्ट्रपति भी हैं। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अबू धाबी · और देखें »

अम्मान

thumb अम्मान (अरबी عمان), जोर्डन राज्य की राजधानी, १२ लाख से ज़्यादा लोगों का शहर है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अम्मान · और देखें »

अल्जीयर्स

अल्जीयर्स अफ्रीका के अल्जीरिया देश की राजधानी है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अल्जीयर्स · और देखें »

अश्क़ाबाद

अश्क़ाबाद या अश्गाबात (तुर्कमेन: Aşgabat, फ़ारसी:; रूसी: Ашхабад, अंग्रेज़ी: Ashgabat) मध्य एशिया के तुर्कमेनिस्तान राष्ट्र की राजधानी और सबसे बड़ी नगरी है। २००१ की जनगणना में इसकी आबादी ६,९५,३०० थी और २००९ में इसकी अनुमानित आबादी १० लाख थी। अश्क़ाबाद काराकुम रेगिस्तान और कोपेत दाग़ पर्वत शृंखला के बीच में स्थित है। इसमें रहने वाले ज्यादातर लोग तुर्कमेन जाति के हैं हालाँकि यहाँ रूसी, अर्मेनियाई और अज़ेरियों के समुदाय भी रहते हैं। इस नगर का नाम फ़ारसी के 'इश्क़' और 'आबाद' शब्दों को मिलकर बना है और इसका अर्थ 'इश्क़ का शहर' है।, Bradley Mayhew, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4,...

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अश्क़ाबाद · और देखें »

अस्ताना

बेयतेरेक मीनार, जो अस्ताना शहर की निशानी है अंतरिक्ष से अस्ताना का दृश्य अस्ताना(कज़ाख़: Астана, अंग्रेज़ी: Astana) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी और उस देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९६१ तक अकमोलिंस्क (Акмолинск, Akmolinsk) और उसके बाद सन् १९९२ तक त्सेलिनोग्राद​ (Целиноград, Tselinograd) बुलाया जाता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद इसे सन् १९९८ तक अकमोला (Ақмола, Akmola) बुलाया गया। यह शहर पूरी तरह अकमोला प्रांत से घिरा हुआ है लेकिन प्रशासनिक रूप से इसे एक अलग संघीय शहर का दर्जा मिला हुआ है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अस्ताना · और देखें »

अस्मारा

अस्मारा अफ्रीका के ईरीट्रिया देश की राजधानी है। अस्मारा श्रेणी:अफ़्रीका में राजधानियाँ.

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अस्मारा · और देखें »

अंकारा, तुर्की

अंकारा तुर्की की राजधानी और इस्तांबुल के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर पहले अंगोरा के नाम से जाना जाता था। आनातोलिया में स्थित अंकारा एक प्रमुख व्यापारिक और औद्योगिक केन्द्र भी है। यह शहर तुर्की सरकार का केन्द्र है एवं यहाँ सभी विदेशी दूतावास भी स्थित हैं। तुर्की के राज्यमार्गों एवं रेलमार्ग के जाल के मध्य में स्थित होने के कारण यह व्यापार का केन्द्र है। अंगोरा शहर लम्बे बालों वाली अंगोरा बकरी और उसके कीमती ऊन, अंगोरा खरगोश, नाशपाती और शहद के लिये प्रसिद्ध था। अंकारा एक प्राचीन शहर है, जिसमें कई हत्ती, फ्रीजियन, हेलेनिस्टिक, रोमन, बीज़ान्टिन, उस्मानी पुरातात्विक स्थल मौजूद हैं। तुर्किश सांख्यिकीय संस्थान के मुताबिक, २०११ में शहर की आबादी ४३,३८,६२० थी। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और अंकारा, तुर्की · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: राष्ट्रीय राजधानियों की सूची और उत्तर अमेरिका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

विश्व के देश एवं उनकी राजधानी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »