लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

रागिनी द्विवेदी

सूची रागिनी द्विवेदी

रागिनी द्विवेदी (जन्म:24 मई 1990) भारतीय मॉडल और फ़िल्म अभिनेत्री है जो दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में काम करती है पर मुख्य तौर पर कन्नड़ फ़िल्मों में। एक मॉडल के रूप में, वह 2008 फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रही थी और 2009 पैंटालून फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में फेमिना मिस ब्यूटीफुल हेयर का पुरस्कार जीता था। वीर मदकरी (2009) नामक फ़िल्म उनकी पहली फ़िल्म थी। उन्होनें कई सफल कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय करके प्रसिद्धि प्राप्त की, केम्पे गौड़ा (2011), शिव (2012), बंगारी (2013) और रागिनी आईपीएस (2014), इस प्रकार उन्होनें खुद को कन्नड़ सिनेमा में अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। .

8 संबंधों: तृषा कृष्णन, नयनतारा, निकेशा पटेल, प्रियामणि, बंगलौर, सामन्था रूथ प्रभु, हर्षिका पूनच्चा, कन्नड़ भाषा

तृषा कृष्णन

तृषा कृष्णन (जन्म 4 मई 1983), खाली तृषा नाम से जानी जाती हैं, भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो मुख्यत दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती हैं जहाँ इन्होंने एक सफल करियर गढ़ा हैं। चेन्नई में जन्मी तृषा, मिस चेन्नई और इस जैसी सुंदरता प्रतियोगिता जीतने के बाद सुर्खियों में आई। तमिल फ़िल्म सामी, गिल्ली और तेलुगू फ़िल्म वर्षम से उन्हें सफलता मिली। तृषा ने प्रियदर्शन की फ़िल्म खट्टा मीठा से हिंदी फ़िल्मों में आगाज़ किया था। तृषा पशुओं के साथ नैतिक व्यवहार के पक्षधर लोग संस्था की समर्थक हैं और वो जानवरों के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ़ हैं। .

नई!!: रागिनी द्विवेदी और तृषा कृष्णन · और देखें »

नयनतारा

नयनतारा (जन्म:18 नवंबर 1984 को डायना मरियम कुरियन के रूप में) केरल से भारतीय अभिनेत्री है जो दक्षिण भारत की फ़िल्मों में दिखती है। उन्होनें 2003 की मलयालम फिल्म मनासीनाकाड़े से अपने अभिनय कैरियर की शुरुआत की और विस्मयाथुमबाथू (2004) के करने के बाद तमिल सिनेमा और तेलुगू सिनेमा में चली गई। उन्होनें अय्या के साथ 2005 में तमिल सिनेमा में अपनी शुरुआत की और उसके बाद तेलुगू फ़िल्म लक्ष्मी, जिसके बाद उन्होनें कई व्यावसायिक रूप से सफल तमिल और तेलुगू फिल्मों में महिला नेतृत्व का किरदार निभाया। जिससे उन्होनें खुद को तमिल और तेलुगू सिनेमा में सबसे ज़्यादा मांग वाली अभिनेत्रियों के रूप में स्थापित किया। 2010 में उन्होनें फिल्म सुपर के माध्यम से कन्नड़ फिल्म में शुरुआत की। श्री राम राज्यम (2011) में सीता के चित्रण के लिये उन्होनें सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए नंदी पुरस्कार अर्जित किया। 2011 में उन्होनें चेन्नई में ईसाई धर्म को छोड़कर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपना लिया और उनका मंचीय नाम नयनतारा उनका आधिकारिक नाम बन गया। .

नई!!: रागिनी द्विवेदी और नयनतारा · और देखें »

निकेशा पटेल

निकेशा पटेल एक ब्रिटिश भारतीय मॉडल और फिल्म अभिनेत्री हैं। यूनाइटेड किंगडम में जन्मे, वह कई बीबीसी टीवी शो का हिस्सा थी, भारत जाने और फिल्म उद्योग में प्रवेश करने से पहले। वह 2010 की तेलुगू फिल्म पुली में शुरू हुई और बाद में कन्नड़ और तमिल सिनेमा में काम करने लगी। .

नई!!: रागिनी द्विवेदी और निकेशा पटेल · और देखें »

प्रियामणि

प्रियामणि (जन्म:4 जून 1984) भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री और मॉडल है जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत के सिनेमा में काम करती है। प्रियामणि का जन्म एक तमिल ब्राहमण परिवार में हुआ था जिनकी जड़े पालक्काड़ में है। उनका पालन पोषण बेंगलूरू में हुआ। सबसे पहली फ़िल्म उनकी तेलुगू सिनेमा की एवारे अतागाडू थी। उन्होनें 2004 में क्रमशः फिल्में कंगालाल कैधू सेई और सत्यम् के साथ तमिल सिनेमा और मलयालम सिनेमा में पर्दापर्ण किया। 2006 की तेलुगू फ़िल्म पेल्लैना कोठालो उनकी पहली सफल फ़िल्म थी। 2007 की तमिल फ़िल्म पारुथीवीरन से उन्हें व्यापक पहचान मिली, जिसके लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसी साल तेलुगू फ़िल्म यमडोंग से उन्हें वाणिज्यिक सफलता मिली। 2010 की रावण और रावणन से उन्होनें हिन्दी फ़िल्मों में आगाज़ किया। 2012 की चारुलता जिसमें उन्होनें जुड़ी हुई जुड़वा बहनों का किरदार निभाया था के लिये उन्हें आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। चेन्नई एक्सप्रेस फ़िल्म में उन्होनें आइटम नम्बर भी किया था। वो विद्या बालन की बहन है। .

नई!!: रागिनी द्विवेदी और प्रियामणि · और देखें »

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: रागिनी द्विवेदी और बंगलौर · और देखें »

सामन्था रूथ प्रभु

समांथा रूथ प्रभु (जन्म:28 अप्रैल 1987) मुख्य रूप से तेलुगू और तमिल फिल्म उद्योग में काम करने वाले एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल है। समांथा चेन्नई में पली-बढ़ी है और इन्होंने किशोरावस्था के दौरान मॉडलिंग में कैरियर शुरु किया था। समांथा की सगाई अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्या से हो चुकी है। समांथा रुथ प्रभु साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्‍य संग विवाह बंधन में बंधेगे। 2007 में रवि वर्मन की मॉस्कोइन कवेरी के लिए साइन अप करने के बावजूद उनकी पहली रिलीज गौतम मेनन द्वारा निर्देशित 2010 की तेलुगू रोमांस फिल्म ये माया चेसाव थी, जो समीक्षकों द्वारा प्रशंसित की गई और जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार-दक्षिण दिलवाया। जब से वह कई व्यावसायिक रूप से सफल तेलुगू फिल्मों में दिखाई देती आ रही है।.

नई!!: रागिनी द्विवेदी और सामन्था रूथ प्रभु · और देखें »

हर्षिका पूनच्चा

हर्षिका पूनच्चा एक भारतीय अभिनेत्री है। वह मुख्य रूप से कन्नड़ भाषा फिल्मों में दिखाई देती है और तेलुगु, कोडवा, कोंकणी और तुळु भाषा की फिल्मों में भी काम करती है। 2008 में उन्होंने कन्नड फिल्म पीयूसी के लिए अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद वह कोंकणी भाषा की फिल्म 'पूनम्मा' में नजर आई। कोंकणी फिल्म 'काजर' में हर्षिका ने अपने अभिनय से समीक्षकों का ध्यान खींचा। हर्षिका अब तक दो दर्जन से ज़्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में 'क्रेजी लोका', 'जैकी', 'थमास्सु', 'नारिया सीरे कड्डा', 'साइकिल', 'एले', 'बी3' और '5 इडियट्स' शामिल हैं। .

नई!!: रागिनी द्विवेदी और हर्षिका पूनच्चा · और देखें »

कन्नड़ भाषा

कन्नड़ (ಕನ್ನಡ) भारत के कर्नाटक राज्य में बोली जानेवाली भाषा तथा कर्नाटक की राजभाषा है। यह भारत की उन २२ भाषाओं में से एक है जो भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में साम्मिलित हैं। name.

नई!!: रागिनी द्विवेदी और कन्नड़ भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »