लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

युवावस्था और रूढ़धारणा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

युवावस्था और रूढ़धारणा के बीच अंतर

युवावस्था vs. रूढ़धारणा

युवावस्था शारीरिक परिवर्तनों की प्रक्रिया है जिसके द्वारा बच्चे का शरीर प्रजनन क्षमता से युक्त वयस्क के शरीर में बदल जाता है। युवावस्था मस्तिष्क द्वारा यौन अंगों (अंडाशय तथा वृषण) को हार्मोन संकेत भेजे जाने से शुरू होती है। जवाब में, यौन अंग विभिन्न तरह के हार्मोन उत्पन्न करते हैं जो मस्तिष्क, हड्डियां, मांसपेशियां, त्वचा, स्तन तथा प्रजनन अंगों के विकास की गति को तेज़ करते हैं। युवावस्था के पहले अर्ध-भाग में विकास तेज़ी से होता है और युवावस्था के समाप्त होने पर रुक जाता है। युवावस्था के पूर्व लड़के तथा लड़कियों के बीच शारीरिक भिन्नता केवल गुप्तांगों तक ही सीमित रहती है। युवावस्था के दौरान, कई शारीरिक संरचनाओं और प्रणालियों में आकार, आकृति, रचना और उनसे संबंधित कार्यों में प्रमुख अंतर के कारण विकास होता है। इनमें से सबसे स्पष्ट को सहायक लिंग विशेषताओं (secondary sex characteristics) के रूप में संदर्भित किया जाता है। विशुद्ध अर्थ में, युवावस्था शब्द (लैटिन शब्द प्यूबरेटम (puberatum) (परिपक्वता, मर्दानगी की उम्र)) किशोर के मनोसामाजिक और सांस्कृतिक पहलू के विकास की बजाय यौन परिपक्वता के शारीरिक परिवर्तनों से संबंधित है। किशोरावस्था बचपन और वयस्कता के बीच की मनोसामाजिक और सामजिक परिवर्तनों की अवधि है। किशोरावस्था काफी हद तक युवावस्था की अवधि में व्याप्त रहती है, किन्तु इसकी सीमाएं ठीक से परिभाषित नहीं की गयी हैं और यह युवावस्था के शारीरिक परिवर्तनों की बजाय किशोरावस्था के वर्षों के मनोसामाजिक तथा सांस्कृतिक विशेषताओं के विकास से अधिक संबंधित है। . किसी सामाजिक समूह (जैसे किसी धर्म या जाति) के बारे में आम जनता के मन में पारम्परिक रूप से घर कर गयी धारणा को रूढ़धारणा या मान्यतावाद या स्टीरियोटाइप (stereotype) कहते हैं। मान्यतावाद किसी सामाजिक समूह के बारे में 'सरलीकृत' धारणाओं को कहते हैं। प्रायः ये धारणाएं वस्तुनिष्ट सत्य पर आधारित नहीं होतीं। मान्यतावाद में प्रयुक्त धारणाएं नकारात्मक तथा सकारात्मक दोनों तरह की हो सकती हैं। मान्यताएं कैसे बनती हैं मान्यताओं को लेकर लोगों में यह भ्रम है कि मान्यताएं सामूहिक ही होती हैं। मगर ऐसा नहीं होता। वह किसी भी व्यक्ति के जेहन से निकलती हैं और छूत की बीमारी की तरह तेजी से फैलती हैं। हर मान्यता के पीछे व्यक्तिगत अनुभव और भ्रम होते हैं, जब वह व्यक्ति उन्हें प्रचारित करता है तो कुछ और लोग अपने अनुभव और भ्रम से उनसे जु़ड़ते चले जाते हैं, इस तरह मान्यताएं सामूहिक हो जाती हैं। इसे एक उदाहरण से स्पष्ट करना चाहूंगा। आप का कोई काम नहीं हो रहा है। दो महीने से आप काफी परेशान हैं। काम ऐसा है कि कोई मदद करने वाला भी नहीं दिख रहा। आप मदद के लिए रोज किसी न किसी से कहते हैं। पर कुछ नहीं हुआ है। आप जिस रास्ते से गुजरते हैं, उसमें एक कीकर का पेड़ हैं। एक दिन आपके मन में विचार आता है। आप उस पेड़ के पास रुकते हैं। उस पर एक रुपये का सिक्का चढ़ाते हैं और मदद के लिए कहते हैं। कुछ दिन बाद आपका काम हो जाता है। आप खुश हैं और आश्चर्यचकित हैं। यह पेड़ सचमुच मदद करता है, आपकी पहली मान्यता बनती है, जिसके पीछे आपका काम हो जाने का प्रत्यक्ष अनुभव है। आप यह बात अपने मित्रों-दोस्तों को बताते हैं। कुछ ही महीनों बाद आप देखते हैं कि उस कीकर के पेड़ के पास धर्मस्थल बन रहा है, संभव है कि इसके लिए सहयोग करने वालों में आप भी सबसे आगे हों। इस तरह से व्यक्ति की मान्यताएं भी सामूहिक मान्यताएं बनती हैं। दृष्टान्त 2: यदि किसी समुदाय विशेष से सबंधित व्यक्ति के साथ आपका कोई कटु अनुभव रहा हो, तो संभव है कि आप उस समुदाय विशेष से सबंधित सभी व्यक्तियों को गलत समझें। ये आपकी मान्यता कहलाएगी। मान्यतावाद से क्या मिला - भारत में पंजाब का आतंकवाद धार्मिक मान्यता को आगे रखकर शुरू किया गया, करीब 15 साल तक चले इस काले दौर में 30 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। देश और दुनिया में प्रगतिशील सिखों की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ा। अयोध्या मंदिर विवाद - नब्बे के दशक में देश में कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बना। छह दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरा दी गई, इसके फलस्वरूप देशभर में भड़के दंगों में 2000 से ज्यादा लोगों की जान गई। (बीबीसी के अनुसार) .

युवावस्था और रूढ़धारणा के बीच समानता

युवावस्था और रूढ़धारणा आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

युवावस्था और रूढ़धारणा के बीच तुलना

युवावस्था 15 संबंध है और रूढ़धारणा 2 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (15 + 2)।

संदर्भ

यह लेख युवावस्था और रूढ़धारणा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »