लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

डिम्बग्रंथि और युवावस्था

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

डिम्बग्रंथि और युवावस्था के बीच अंतर

डिम्बग्रंथि vs. युवावस्था

डिम्बग्रंथि स्त्री जननांग या स्त्री प्रजनन प्रणाली का एक भाग हैं। महिलाओं में गर्भाशय के दोनों ओर डिम्बग्रंथियां होती है। यह देखने में बादाम के आकार की लगभग ३.५ सेमी लम्बी और २ सेमी चौड़ी होती है। इसके ऊपर ही डिम्बनलिकाओं कि तंत्रिकाएं होती है जो अंडों को अपनी ओर आकर्षित करती है। डिम्बग्रंथियों का रंग गुलाबी होता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ ये हल्के सफेद रंग की हो जाती है। वृद्वावस्था में यह सिकुड़कर छोटी हो जाती है। इनका प्रमुख कार्य अंडे बनाना तथा उत्तेजित द्रव और हार्मोन्स बनाना होता है। डिम्बग्रंथियों के मुख्य हार्मोन्स ईस्ट्रोजन और प्रोजैस्ट्रोन है। माहवारी (मासिक-धर्म) स्थापीत होने के पूर्व इसका कोई काम नहीं होता है। परन्तु माहवारी के बाद इसमें प्रत्येक महीने डिम्ब बनते और छोड़े जाते है, जो शुक्राणुओं के साथ मिलकर गर्भधारण करते है। . युवावस्था शारीरिक परिवर्तनों की प्रक्रिया है जिसके द्वारा बच्चे का शरीर प्रजनन क्षमता से युक्त वयस्क के शरीर में बदल जाता है। युवावस्था मस्तिष्क द्वारा यौन अंगों (अंडाशय तथा वृषण) को हार्मोन संकेत भेजे जाने से शुरू होती है। जवाब में, यौन अंग विभिन्न तरह के हार्मोन उत्पन्न करते हैं जो मस्तिष्क, हड्डियां, मांसपेशियां, त्वचा, स्तन तथा प्रजनन अंगों के विकास की गति को तेज़ करते हैं। युवावस्था के पहले अर्ध-भाग में विकास तेज़ी से होता है और युवावस्था के समाप्त होने पर रुक जाता है। युवावस्था के पूर्व लड़के तथा लड़कियों के बीच शारीरिक भिन्नता केवल गुप्तांगों तक ही सीमित रहती है। युवावस्था के दौरान, कई शारीरिक संरचनाओं और प्रणालियों में आकार, आकृति, रचना और उनसे संबंधित कार्यों में प्रमुख अंतर के कारण विकास होता है। इनमें से सबसे स्पष्ट को सहायक लिंग विशेषताओं (secondary sex characteristics) के रूप में संदर्भित किया जाता है। विशुद्ध अर्थ में, युवावस्था शब्द (लैटिन शब्द प्यूबरेटम (puberatum) (परिपक्वता, मर्दानगी की उम्र)) किशोर के मनोसामाजिक और सांस्कृतिक पहलू के विकास की बजाय यौन परिपक्वता के शारीरिक परिवर्तनों से संबंधित है। किशोरावस्था बचपन और वयस्कता के बीच की मनोसामाजिक और सामजिक परिवर्तनों की अवधि है। किशोरावस्था काफी हद तक युवावस्था की अवधि में व्याप्त रहती है, किन्तु इसकी सीमाएं ठीक से परिभाषित नहीं की गयी हैं और यह युवावस्था के शारीरिक परिवर्तनों की बजाय किशोरावस्था के वर्षों के मनोसामाजिक तथा सांस्कृतिक विशेषताओं के विकास से अधिक संबंधित है। .

डिम्बग्रंथि और युवावस्था के बीच समानता

डिम्बग्रंथि और युवावस्था आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

डिम्बग्रंथि और युवावस्था के बीच तुलना

डिम्बग्रंथि 7 संबंध है और युवावस्था 15 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (7 + 15)।

संदर्भ

यह लेख डिम्बग्रंथि और युवावस्था के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »