लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

युकातान प्रायद्वीप

सूची युकातान प्रायद्वीप

युकातान प्रायद्वीप (स्पेनी: Península de Yucatán, अंग्रेज़ी: Yucatán Peninsula) दक्षिणपूर्वी मेक्सिको का एक प्रायद्वीप (पेनिनसुला) है। इसके दक्षिण में कैरिबियाई सागर और उत्तर में मेक्सिको की खाड़ी स्थित है। इतिहास में यह माया सभ्यता का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र था। प्रशासनिक व राजनैतिक दृष्टि से यह मेक्सिको के यूकातान, काम्पेचे और किन्ताना रू राज्यों, बेलीज़ देश के उत्तरी भाग और गुआतेमाला देश के एल पेतेन विभाग में विभाजित है।, Zain Deane, pp.

9 संबंधों: प्रायद्वीप, बेलीज़, माया सभ्यता, मेक्सिको, मेक्सिको की खाड़ी, स्पेनी भाषा, ग्वाटेमाला, कॅरीबियाई सागर, अंग्रेज़ी भाषा

प्रायद्वीप

क्रोशिया में एक छोटा सा प्रायद्वीपप्रायद्वीप (संस्कृत: प्रायद्वीप; प्राय.

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और प्रायद्वीप · और देखें »

बेलीज़

बेलीज़, पहले ब्रिटिश होंडुरास, मध्य अमेरिका के पूर्वी तट पर एक स्वतंत्र देश है। बेलीज के उत्तर में मैक्सिको, दक्षिण और पश्चिम में ग्वाटेमाला, और पूर्व में कैरेबियन सागर है। इसकी मुख्य भूमि लगभग 290 किमी (180 मील) लंबी और 110 किमी (68 मील) चौड़ी है। बेलीज का क्षेत्रफल 22,800 वर्ग किलोमीटर (8,800 वर्ग मील) तथा आबादी 368,310 (2015) है। यह मध्य अमेरिका में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला देश है। देश की जनसंख्या वृद्धि दर 1.87% प्रति वर्ष (2015) इस क्षेत्र के अलावा पश्चिमी गोलार्ध में सबसे ऊंची है। बेलीज की स्थलीय और समुद्री प्रजातियों की बहुतायत और इसके पारिस्थितिक तंत्र की विविधता के कारण इसे विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण मेसोअमेरिकन जैविक कॉरिडोर में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। बेलीज़ में एक विविध समाज है, जो कई समृद्ध संस्कृतियों और भाषाओं से मिलकर बना है जो कि उसके समृद्ध इतिहास को प्रतिबिंबित करते हैं। अंग्रेजी बेलीज की आधिकारिक भाषा है, जबकि बेलीज़ियन क्रियोल अनौपचारिक भाषा है। आबादी में अधिकतर लोग बहुभाषी है, स्पैनिश दूसरी बोली जाने वाली सबसे आम भाषा है। बेलीज के लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई क्षेत्र दोनों के साथ मजबूत संबंध होने के कारण इसे सेंट्रल अमेरिकन और कैरेबियन राष्ट्र दोनों में माना जाता है। यह कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम), लैटिन अमेरिकी और कैरिबियन राज्यों (सीईएलएसी) का समुदाय, और केंद्रीय अमेरिकी एकीकरण प्रणाली (एसआईसीए) तीनों क्षेत्रीय संगठनों में पूर्ण सदस्यता रखने वाले एकमात्र देश है। बेलीज एक राष्ट्रमंडल क्षेत्र है, सम्राट और राज्य के प्रमुख के रूप में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। बेलिज अपने सितंबर समारोह, इसके व्यापक प्रवाल भित्तियों और पेंटा संगीत के लिए जाना जाता है। बेलीज़ .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और बेलीज़ · और देखें »

माया सभ्यता

अमेरिका की प्राचीन माया सभ्यता ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में स्थापित थी। माया सभ्यता मैक्सिको की एक महत्वपूर्ण सभ्यता थी। इस सभ्यता का आरम्भ 1500 ई० पू० में हुआ। यह सभ्यता 300 ई० से 900 ई० के दौरान अपनी उन्नति के शिखर पर पहुंची इस सभ्यता के महत्वपूर्ण केन्द्र मैक्सिको, ग्वाटेमाला, होंडुरास एवं अल - सैल्वाड़ोर में थे। यद्यपि माया सभ्यता का अंत 16 वी शताब्दी में हुआ किन्तु इसका पतन 11 वी शताब्दी से आरम्भ हो गया था। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और माया सभ्यता · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और मेक्सिको · और देखें »

मेक्सिको की खाड़ी

मेक्सिको की खाड़ी का नक़्शा मेक्सिको की खाड़ी (स्पेनी: Golfo de México, गोल्फ़ो दे मेहिको) पश्चिमी अंध महासागर का एक समुद्र है। यह उत्तर अमेरिका और क्यूबा से घिरा हुआ है और कैरिबियाई सागर के पश्चिम में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग १६ लाख वर्ग किमी है और इसका सबसे गहरा स्थान सतह से १४,३८३ फ़ुट (४,३८४ मीटर) की गहराई पर स्थित सिग्स्बी खाई है। माना जाता है के इस सागर की द्रोणी का निर्माण आक्ज से लगभग ३० करोड़ वर्ष पूर्व इसके फ़र्श के नीचे धंसने से हुआ। उस से पहले यह एक ज़मीनी क्षेत्र था। इस समुद्र में विलय होने वाली सबसे बड़ी नदी मिसिसिप्पी नदी है। इसके पश्चिमोत्तर छोर पर संयुक्त राज्य अमेरिका का फ़्लोरिडा राज्य और उत्तर में अमिका के ही अलाबामा, मिसिसिप्पी, लुइज़ियैना और टॅक्सस राज्य हैं। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको के तामाउलिपास, वेराक्रूस, ताबास्को, काम्पेचे, यूकातान और किन्ताना रू राज्य हैं। इसके दक्षिण-पूर्व में क्यूबा पड़ता है। इस समुद्र में मछलियों, झींगों और अन्य समुद्री जीवों की भरमार है और अमेरिका, मेक्सिको और क्यूबा के मछुआरे उद्योग यहाँ पर बहुत पनपे हैं। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और मेक्सिको की खाड़ी · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और स्पेनी भाषा · और देखें »

ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है, जिसके उत्तर-पश्चिम में मेक्सिको, दक्षिण पश्चिम में प्रशांत महासागर, उत्तर-पूर्व में बेलीज़, पूर्व में कैरेबियन और दक्षिण पूर्व में होंडुरास और अल साल्वाडोर स्थित है। महज १,१०,००० वर्ग किमी क्षेत्रफल वाले इस देश की जनसंख्या करीबन १,४०,००,००० है। इस प्रतिनिधि लोकतंत्रिक देश की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी है। ग्वाटेमाला की समृद्ध जैविकी और अद्वितीय पारिस्थितिकी इसे जैव विविधता के लिहाज से महत्वपूर्ण बनाती है। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और ग्वाटेमाला · और देखें »

कॅरीबियाई सागर

कैरिबियाई सागर दोमिनिकी गणतंत्र के इस्ला साओना द्वीप का एक तटीय क्षेत्र कॅरीबियाई सागर (अंग्रेज़ी: Caribbean Sea) अंध महासागर के मध्य-पश्चिमी भाग से जुड़ा हुआ एक समुद्र है। यह उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में पश्चिमी गोलार्ध में आता है। इसके पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में मेक्सिको और मध्य अमेरिका हैं, उत्तर में बड़े ऐंटिलीस के द्वीप हैं और पूर्व में छोटे ऐंटिलीस के द्वीप हैं। इस सागर का कुल क्षेत्रफल २७,५४,००० वर्ग किमी है। इसका सबसे गहरा बिंदु केमन खाई (Cayman Trough) में पड़ता है और सतह से ७,६८६ मीटर नीचे है। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और कॅरीबियाई सागर · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: युकातान प्रायद्वीप और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »