लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

युआन राजवंश और वियतनाम का इतिहास

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

युआन राजवंश और वियतनाम का इतिहास के बीच अंतर

युआन राजवंश vs. वियतनाम का इतिहास

सन् १२९४ ईसवी में युआन साम्राज्य का नक़्शा (हरे रंग में) - कोरिया का इलाक़ा एक स्वशासित लेकिन अधीन राज्य था युआन राजवंश (चीनी: 元朝, युआन चाओ; मंगोल: दाई ओन उल्स; अंग्रेजी: Yuan Dynasty) सन् १२७१ ईसवी से सन् १३६८ ईसवी तक चलने वाला एक राजवंश था जिसके साम्राज्य में आधुनिक चीन का लगभग पूरा हिस्सा, सारे मंगोलिया का भूक्षेत्र और कुछ आसपास के इलाक़े शामिल थे। इसकी स्थापना मंगोल नेता कुबलई ख़ान ने की थी, जो चंगेज़ ख़ान का पोता भी था। इस साम्राज्य को मंगोल साम्राज्य का एक विभाग और चीन का एक राजवंश दोनों समझा जाता है। युआन राजवंश के ज़माने में पूरा चीन पर एक विदेशी जाति ने लम्बे अरसे तक राज किया।, Gregory Veeck, Clifton Pannell, Christopher Smith, Youqin Huang, Rowman & Littlefield Publishers, 2011, ISBN 978-0-7425-6784-9,... वियतनाम पर भारतीय संस्कृति का प्रभाव: दा नंग के चाम संग्रहालय में गणेश की मूर्ति वियतनाम का इतिहास 2,700 वर्षों से भी अधिक कालखण्ड में फैला हुआ है। अन्तरराष्ट्रीय संबन्ध के मामले में इसके लिये सबसे महत्वपूर्ण चीन रहा है। वियतनाम के प्रागैतिहासिक काल में वँन लांग (2787–2858 BC) राजवंश की कथा आती है जिसके राज्य के अधीन वर्तमान चीन का ग्वांग्सी स्वायत्त क्षेत्र (Guangxi Autonomous Region) तथा ग्वांगडॉघ राज्य (Guangdong province) भी आते थे। इसके अलावा इसमें उत्तरी वियतनाम के क्षेत्र शामिल थे। इसके बाद 207 ईसा पूर्व से लेकर 938 ई तक चीनी मूल के कई राजवंशों ने वियतनाम पर शासन किया। इसके बाद वियतनाम स्वतंत्र हुआ। वियतनाम ने 1255 और 1285 के बीच चीनियों और मंगोलों के तीन आक्रमणों का करारा जबाब दिया। उन्नीसवीं शती के मध्य में फ्रांसीसियों ने वियतनाम पर अधिकार करके उसे अपना उपनिवेश बना लिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जापान ने फ्रांसीसियों को वियतनाम से हटाकर उस पर अपना अधिकार कर लिया। युद्ध की समाप्ति पर फ्रांस ने अपनी खोयी सत्ता को पुनः स्थापित करने की चेष्टा की जिसके फलस्वरूप प्रथम हिन्दचीन युद्ध हुआ। वियतनाम की जीत हुई। जिनेवा समझौता हुआ जिसके अनुसार वियतनाम को दो भागों में विभक्त कर दिया गया और वादा किया गया कि लोकतांत्रिक चुनाव कराने के बाद देश को पुनः एक कर दिया जायेगा। किन्तु विभाजन होने के बाद शान्तिपूर्वक एकीकरण होने के बजाय वियतनाम युद्ध का जन्म हुआ। वियतनाम युद्ध का अन्त सन् १९७५ में हुआ। सन् १९७५ के बाद भी वियतनाम को शीतयुद्ध के कारण तथा कंबोडिया में पोल पॉट के जातिसंहार के खिलाफ वियतनाम के आक्रमण के फलस्वरूप अन्तरराष्ट्रीय दमन और बिलगाव का दंश झेलना पड़ा। सन् 1986 में वियतनाम की साम्यवादी पार्टी ने अपनी आर्थिक नीति में चीन जैसा निजीकरण करना आरम्भ किया। सन् १९८५ के उपरान्त वियतनाम ने अच्छी आर्थिक प्रगति की है। .

युआन राजवंश और वियतनाम का इतिहास के बीच समानता

युआन राजवंश और वियतनाम का इतिहास आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): चीन

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

चीन और युआन राजवंश · चीन और वियतनाम का इतिहास · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

युआन राजवंश और वियतनाम का इतिहास के बीच तुलना

युआन राजवंश 17 संबंध है और वियतनाम का इतिहास 11 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 3.57% है = 1 / (17 + 11)।

संदर्भ

यह लेख युआन राजवंश और वियतनाम का इतिहास के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »