लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोहम्मद अली अशरफ फातमी

सूची मोहम्मद अली अशरफ फातमी

श्री अली अशरफ फातमी राष्ट्रीय जनता दल के सांसद हैं तथा संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी हैं। वे बिहार के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र का चौदहवीं लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:सांसद श्रेणी:बिहार.

6 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, दरभंगा, बिहार, राष्ट्रीय जनता दल, लोक सभा, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: मोहम्मद अली अशरफ फातमी और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

दरभंगा

भारत प्रान्त के उत्तरी बिहार में बागमती नदी के किनारे बसा दरभंगा एक जिला एवं प्रमंडलीय मुख्यालय है। दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत तीन जिले दरभंगा, मधुबनी, एवं समस्तीपुर आते हैं। दरभंगा के उत्तर में मधुबनी, दक्षिण में समस्तीपुर, पूर्व में सहरसा एवं पश्चिम में मुजफ्फरपुर तथा सीतामढ़ी जिला है। दरभंगा शहर के बहुविध एवं आधुनिक स्वरुप का विकास सोलहवीं सदी में मुग़ल व्यापारियों तथा ओईनवार शासकों द्वारा विकसित किया गया। दरभंगा 16वीं सदी में स्थापित दरभंगा राज की राजधानी था। अपनी प्राचीन संस्कृति और बौद्धिक परंपरा के लिये यह शहर विख्यात रहा है। इसके अलावा यह जिला आम और मखाना के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: मोहम्मद अली अशरफ फातमी और दरभंगा · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: मोहम्मद अली अशरफ फातमी और बिहार · और देखें »

राष्ट्रीय जनता दल

राष्ट्रीय जनता दल भारत का एक राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है। इस दल की स्थापना ५-७-१९९७ में हुई थी। इस दल के वर्तमान अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव है। युवा राष्ट्रीय जनता दल इस दल का युवा संगठन है। राष्ट्रीय जनता दल का बिहार में बहुत जनाधार है। राष्ट्रीय जनता दल का अपना वेब भी है जिसे देखा जा सकता है। श्रेणी:भारत के राजनीतिक दल श्रेणी:बिहार श्रेणी:भारतीय राजनीति.

नई!!: मोहम्मद अली अशरफ फातमी और राष्ट्रीय जनता दल · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: मोहम्मद अली अशरफ फातमी और लोक सभा · और देखें »

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन या यूपीए या संप्रग (अंग्रेजी: United Progressive Alliance UPA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करती है। संप्रग अध्यक्षा सोनिया गांधी. .

नई!!: मोहम्मद अली अशरफ फातमी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »