लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैथमेटिका और वॉलफ्रेम अल्फा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

मैथमेटिका और वॉलफ्रेम अल्फा के बीच अंतर

मैथमेटिका vs. वॉलफ्रेम अल्फा

मैथमेटिका (Mathematica) विभिन्न प्रकार के गणितीय कार्य करने वाला अनुप्रयोग है जो वैज्ञानिक, इंजीनीयरी, गणित में प्रयोग किया जाता है। यह प्रतीकात्मक गणित (symbolic mathematics) भी करने में सक्षम है। प्रोग्रामिंग के लिये इसमें वुल्फ्राम भाषा (Wolfram Language) का प्रयोग किया जाता है। . वॉलफ्रेम अल्फा एक गणकीय ज्ञान (कंम्प्यूटेशनल नॉलेज) सर्च इंजन है। इसका प्रयोग सटीक और संक्षिप्त सूचना प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसमें गूगल की तरह एक जानकारी की मांग देने पर प्रतिक्रिया स्वरूप ढेरों परिणाम जालपृष्ठ नहीं दिखाई देते बल्कि संक्षिप्त व सटीक जानकारी प्राप्त होती है।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ जुलाई २०१०। अभिगमन तिथि:२५ जुलाई २०१० ये आधुनिक समय में अंतरजाल पर जानकारी प्राप्त करने का सरल माध्यम है। अंतरजाल पर किसी विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए सामान्त: किसी सर्च इंजन जैसे गूगल या ऐल्टाविस्टा आदि का प्रयोग किया जाता है। इन सर्च इंजनों पर किसी एक विषय से जुड़ी जानकारी ढूढ़ने पर बहुत-सी समान दिखने वाली व उस समय अनावश्यक सूचनाओं का भंडार भी खुल जाता है। ऐसे में कई बार सही जानकारी ढूंढना मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या के समाधान रूप में वॉलफ्रेम अल्फा का प्रयोग किया जा सकता है। इस जालस्थल की सबसे बड़ी विशेषता ये है की जब इसके सर्च बार में कोई शब्द अंकित करते हैं तो इसमें उस शब्द के अर्थ को अलग-अलग भागो में बांटा जाता है, जैसे एप्पल टाइप करने पर फ्रूट, कंपनी, सॉफ्टवेयर आदि के विकल्प आते हैं। तब उपरोक्ता को जो भी जानकारी चाहिए उसके विकल्प को चुनने पर वह सामने होती है। अभी तक ये हिन्दी भाषा में उपलब्ध नहीं है, किन्तु अंग्रेज़ी में अच्छा काम करता है। इस नवीन सर्च इंजन का प्रारूप और आकार ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक प्रोफेसर स्टीफन वॉलफ्रेम ने मार्च २००९ को तैयार किया था। इसको आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक रूप से १५ मई २००९ को लॉन्च किया गया। इस कंम्प्यूटेशनल नॉलेज सर्च इंजन को लॉन्च करने से पहले इसकी कार्यक्षमता की जांच की जा चुकी है। वैज्ञानिक एंड इंटरनेट एंटरप्रेन्योर नोव स्पीवेक द्वारा वॉलफ्रेम एल्फा की कार्यदक्षता का हर पहलू से निरीक्षण किया गया। पॉपुलर साइंस द्वारा इसे वर्ष २००९न के लिये सर्वोच्च कंप्यूटर इनोवेशन घोषित किया गया था। वॉलफ्रेम एल्फा साइट पर हर विषय से जुड़ी सही और सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा पाकशास्त्र, सैर-सपाटे, संगीत, व्यापार, भौगोलिक व ऐतिहासिक आंकड़े जैसे विषयों के बारे में भी संक्षिप्त ज्ञान प्राप्त किया ज सकता है। इस जालस्थल में चिट्ठे (ब्लॉग), डाउनलोड, उदाहरण (एग्जैम्पल), समाचार (न्यूज) जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। वॉलफ्रेम एल्फा में विकिपीडिया की तरह किसी विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं मिलती, पर उस विषय से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य आंकड़ों के रूप में मिल सकते हैं। इसको विकसित करने वाले डॉ॰ वॉलफ्रेम के अनुसार इसकी एक और विशेषता यह है कि इससे प्राप्त सूचनाओं की गुणवत्ता अधिक होगी। उपयोक्ताओं को उपलब्ध कराने से पहले विशेषज्ञों द्वारा सूचनाओं की जाँच की जाती है। उन्होंने इसके लिए एक हजार लोगों की टीम बनाई गई है। टीम में सभी क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल करने का प्रयास किया गया है।। हिन्दी मीडिया.इन। १३ मई २००९ .

मैथमेटिका और वॉलफ्रेम अल्फा के बीच समानता

मैथमेटिका और वॉलफ्रेम अल्फा आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

मैथमेटिका और वॉलफ्रेम अल्फा के बीच तुलना

मैथमेटिका 2 संबंध है और वॉलफ्रेम अल्फा 14 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (2 + 14)।

संदर्भ

यह लेख मैथमेटिका और वॉलफ्रेम अल्फा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »