लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेरु पर्वत और शिव

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

मेरु पर्वत और शिव के बीच अंतर

मेरु पर्वत vs. शिव

मेरु पर्वत पौराणिक भूगोल में शायद उत्तर मेरु के निकट स्थित एक पर्वत का नाम है। इसी को संभवत: 'सुमेरु' कहा गया है- 'भारतं प्रथमं वर्षं तत: किंपुरुषं स्मृतं हरिवर्षं तथैवान्यन्मेरोर्दक्षिणतो द्विज' इस पर्वत के चारों ओर नौसहस्र योजक तक इलावृत नामक महाद्वीप है- 'मेरो चतुर्दिशं तत्तुनवसाहस्रविस्तृतम्, इलावृतं महाभाग चत्वाराश्चात्र पर्वता:' विष्णु पुराण के अनुसार या तो यहाँ दिन ही या रात्रि ही रहती है- 'तस्माद्दिश्युत्तरस्यां वै दिवारात्रि: सदैव ह, सर्वेषां द्वीपवर्षाणां मेरुरुत्तरतो यत:' इसके आगे के श्लोक में मेरुप्रभा का वर्णन इस प्रकार है- 'प्रभा विवस्वतो रात्रावस्तं गच्छति भास्करे, विशत्यग्निमतो रात्रौवह्रिर्दूरात् प्रकाशते' अर्थात् "रात्रि के समय सूर्य के अस्त हो जाने पर उसका तेज अग्नि में प्रविष्ट हो जाता है और यह रात्रि में दूर से ही प्रकाशित होता है। वाल्मीकि रामायण में भी मेरु प्रदेश या उत्तर कुरु में होने वाले प्रकृति के इस विस्मयजनक व्यापार का वर्णन इस प्रकार है- 'तमतिक्रम्य शैलैंद्रमुत्तर: पयसां निधि:, तत्र सोमगिरिर्नाम मध्येहमेमयो महान्। स तु देशो विसूर्योपि तस्य भासा प्रकाशते, सूर्यलक्ष्याभिविज्ञेयस्तपतेव विवस्वता' महाभारत के वर्णन के अनुसार निषध पर्वत के उत्तर और मध्य में मेरु पर्वत की स्थिति है। मेरु के उत्तर में नील, श्वेत और श्रृंगवान पर्वत हैं, जो पूर्व और पश्चिम समुद्र तक फैले हुए हैं। मेरु को महामेरु नाम से भी अभिहित किया गया है- 'स ददर्श महामेरुं शिखराणां प्रभं महत्, तं कांचनमयं दिव्यं चतुर्वर्ण दुरासदम्, आयतं शतसाहस्रं योजनानां तु सुस्थितम्, ज्वलन्तंमचं मेरुं तेजोराशिमनुत्तमम्' महाभारत, सभापर्व 28, दाक्षिणापत्य पाठ। मेरु को सुवर्णमय पर्वत शायद मेरुप्रभा की दीप्ति ही के कारण कहा गया है। मेरु के प्रदेश को महाभारत, सभापर्व, दाक्षिणापत्य पाठ में इलावृत, कहा गया है- 'मेरोरिलावृतं वर्ष सर्वत: परिमंडलम्।' यह साइबेरिया का उत्तरी भाग हो सकता है। इसी प्रदेश के निकट उत्तर कुरु की स्थिति थी। वास्तव में प्राचीन संस्कृत साहित्य में मेरु का अदभुत वर्णन, जो होते हुए भी भौगोलिक तथ्यों से भरा हुआ है, सिद्ध करता है कि प्राचीन भारतीय, उस समय में भी जब यातायात के साधन नगण्य थे, पृथ्वी के दूरतम प्रदेशों तक जा पहुँचे थे। मत्स्यपुराण में सुमेरु या मेरु पर देवगणों का निवास बताया गया है। कुछ लोगों का मत है कि पामीर पर्वत को ही पुराणों में सुमेरु या मेरु कहा गया है। मेरु पर्वत पर्वत जिस पर ब्रह्मा और अन्य देवताओं का धाम है।. शिव या महादेव हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक है। वह त्रिदेवों में एक देव हैं। इन्हें देवों के देव भी कहते हैं। इन्हें भोलेनाथ, शंकर, महेश, रुद्र, नीलकंठ,गंगाधार के नाम से भी जाना जाता है। तंत्र साधना में इन्हे भैरव के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धांगिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। इनके पुत्र कार्तिकेय और गणेश हैं, तथा पुत्री अशोक सुंदरी हैं। शिव अधिक्तर चित्रों में योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा शिवलिंग तथा मूर्ति दोनों रूपों में की जाती है। शिव के गले में नाग देवता विराजित हैं और हाथों में डमरू और त्रिशूल लिए हुए हैं। कैलाश में उनका वास है। यह शैव मत के आधार है। इस मत में शिव के साथ शक्ति सर्व रूप में पूजित है। भगवान शिव को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं। अन्य देवों से शिव को भिन्न माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। राम, रावण, शनि, कश्यप ऋषि आदि इनके भक्त हुए है। शिव सभी को समान दृष्टि से देखते है इसलिये उन्हें महादेव कहा जाता है। .

मेरु पर्वत और शिव के बीच समानता

मेरु पर्वत और शिव आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

मेरु पर्वत और शिव के बीच तुलना

मेरु पर्वत 1 संबंध नहीं है और शिव 60 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (1 + 60)।

संदर्भ

यह लेख मेरु पर्वत और शिव के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »