लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेरिल स्ट्रीप और वर्जिनिया वुल्फ़

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

मेरिल स्ट्रीप और वर्जिनिया वुल्फ़ के बीच अंतर

मेरिल स्ट्रीप vs. वर्जिनिया वुल्फ़

मेरिल स्ट्रीप (जन्म मैरी लुईस स्ट्रीप, २२ जून १९४९) (Mary Louise "Meryl" Streep) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं जिन्होंने रंगमंच, टीवी और फिल्मों में काम किया है। उन्हे व्यापक रूप से आज तक के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। मेरिल ने मंच पर अपनी व्यावसायिक शुरुआत द प्लेबॉय ऑफ़ नेविल्ल (१९७१) के साथ की और परदे पर एक टीवी फिल्म द डेडलिएस्ट सीजन (१९७७) के साथ की। उस ही वर्ष उन्होंने फ़िल्मी जगत में अपनी पहली पिक्चर जूलिया (१९७७) के साथ कदम रखा। १९७८ की फिल्म द डियर हंटर और १९७९ की फिल्म क्रेमर वर्सेज क्रेमर, जिसपर हिंदी फिल्म अकेले हम अकेले तुम आधारित थी, से उन्हें आलोचनात्मक तथा व्यावसायिक सफलता काफी जल्दी हासिल हो गयी; जहाँ पहली फिल्म ने उनहे अपना पहला ऑस्कर नामांकन दिलाया वहीँ दूसरी ने पहली जीत। इसके अलावा उनहे सोफीस चॉइस (१९८२) और द आयरन लेडी (२०११) में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के दो और ऑस्कर पुरस्कार मिले। मेरिल स्ट्रीप ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नामांकित अभिनेता हैं। उनहे ऑस्कर में १७ बार नामांकन और ३ बार जीत और गोल्डन ग्लोब में २६ बार नामंकान और ८ बार जीत हासिल हुई है। उनहे दो एमी पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, एक कान फ़िल्मोत्सव पुरस्कार, पांच न्यू यॉर्क क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार, दो बाफ्ता पुरस्कार, एक ऑस्ट्रेलियाई फिल्म संसथान पुरस्कार, पांच ग्रैमी नामांकन, एक टोनी पुरस्कार और अन्य पुरस्कार मिले हैं। उनहे २००४ में अमेरिकी फिल्म संस्थान के द्वारा अपने अभिनय से अमेरिकी संस्कृति को योगदान देने के लिए आजीवन उप्लिब्धि पुरस्कार दिया गया। वह इस पुरस्कार के इतिहास की सबसे कम उम्र की अभिनत्री हैं। . वर्जिनिया वुल्फ। एडलीन वर्जिनिया वुल्फ़ (अंग्रेज़ी: Adeline Virginia Woolf) (२५ जनवरी, १८८२ - २८ मार्च, १९४१) २०वीं सदी की एक प्रतिभाशाली अंग्रेज साहित्यकार और निबंधकार थीं। ए रूम ऑफ वन्स ओन की लेखिका वर्जिनिया वुल्फ प्रसिद्ध लेखिका, आलोचक और पर्वतारोही पिता सर स्टीफन और मां जूलिया स्टीफन की बेटी थीं। उनका जन्म १८८२ में लंदन में हुआ था। बुद्धिजीवियों की आवाजाही उनके घर में होती रहती थी। जाहिर है वर्जिनिया का भी रुझान आरंभ से ही लिखने-पढ़ने की ओर रहा। वर्जिनिया की अधिकतर स्मृतियां कॉर्नवाल की हैं, जहां वह अकसर गर्मीयों की छुट्टियां बिताने जाती थीं। इन्हीं स्मृतियों की देन थी उनकी प्रमुख रचना - टु द लाइटहाउस। जब वह केवल १३ वर्ष की थीं, तब उनकी मां का आकस्मिक निधन हो गया। इसके दो वर्ष बाद अपनी बहन व १९०४ में पिता को भी उन्होंने खो दिया। यह उनका अवसाद भरा दौर था। इसके बाद आजीवन अवसाद के दौरे उन्हें घेरते रहे। इसके बाद भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण कृतियों की रचना की। शारीरिक रूप से बहुत दुर्बल होने के कारण उनकी पढ़ाई-लिखाई घर पर ही हुई। बाद में उन्होंने अध्यापन कार्य आरंभ किया। ३० वर्ष की आयु में उन्होंने लोयोनार्ड वुल्फ़ से विवाह किया। उन्होंने डायरी, जीवनियां, उपन्यास, आलोचना सभी लिखे। लेकिन उनकी प्रिय विषयवस्तु स्त्री विमर्श ही थी। इसी का परिणाम था, उनकी महत्वपूर्ण पुस्तक ए रूम ऑफ वन्स ओन। १९४० में द्वितीय विश्वयुद्ध में नाज़ियों के हमले के दौरान वुल्फ दंपती बहुत परेशान रहा करते थे, क्योंकि उनके पति लियोनार्ड यहूदी थे, जिनसे नाज़ी घृणा करते थे। इसी वर्ष बमबारी में उनका प्रेस नष्ट हो गया। अवसाद की स्थिति में उन्होंने २८ मार्च १९४१ में नदी में छलांग लगा दी और आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। गूगल ने उनके १३६वें जन्मदिन को एक डूडल के साथ मनाया। .

मेरिल स्ट्रीप और वर्जिनिया वुल्फ़ के बीच समानता

मेरिल स्ट्रीप और वर्जिनिया वुल्फ़ आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

मेरिल स्ट्रीप और वर्जिनिया वुल्फ़ के बीच तुलना

मेरिल स्ट्रीप 13 संबंध है और वर्जिनिया वुल्फ़ 11 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (13 + 11)।

संदर्भ

यह लेख मेरिल स्ट्रीप और वर्जिनिया वुल्फ़ के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »