लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र

सूची मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र

मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र (अंग्रेज़ी: Autonomous Region in Muslim Mindanao, तगालोग: Awtonomong Rehiyon sa Muslim Mindanao) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें पाँच मुस्लिम बहुसंख्यक प्रान्त सम्मिलित हैं। यह फ़िलिपीन्ज़ का एकमात्र क्षेत्र है जिसकी अपनी सरकार है। .

19 संबंधों: तावी-तावी, तगालोग भाषा, दक्षिण पूर्व एशिया, फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल, फ़िलिपीन्ज़ के नगर, फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र, फ़िलीपीन्स, बरांगाय, बसीलन, मिन्दनाओ, मगिन्दानाओ प्रान्त, मुसलमान, लानाओ देल सूर, सुलु प्रान्त, सोकसारजेन, ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप, ईसाई, अंग्रेज़ी भाषा

तावी-तावी

तावी-तावी (Tawi-Tawi) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। भौगोलिक रूप से यह सुलु द्वीपसमूह हिस्सा है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। यह देश का सबसे दक्षिणी प्रान्त भी है और पश्चिम में बोर्नियो द्वीप पर स्थित मलेशिया के साबाह राज्य और इण्डोनेशिया के उत्तर कालिमंतान प्रान्त से समुद्री सीमा रखता है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और तावी-तावी · और देखें »

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और तगालोग भाषा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल (अंग्रेज़ी: Island groups of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रशासनिक विभाजन है, जिसमें उस देश को तीन बड़े द्वीप दलों में संगठित करा गया है। यह लूज़ोन, विसाया और मिन्दनाओ हैं। इनमें से लूज़ोन द्वीप दल और मिन्दनाओ द्वीप दल का नाम इनके सबसे बड़े द्वीपों पर रखा गया है जबकि विसाया एक द्वीपसमूह का नाम है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के नगर

फ़िलिपीन्ज़ के नगर (तगालोग: lungsod, लुंगसोद; हिलिगायनोन: syudad, सियुदाद) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में संविधान द्वारा परिभाषित शहर होते हैं जिनको क़ानूनी रूप से तीन श्रेणियों में वर्गीकृत कर के उन्हें स्थानीय सरकारें दी जाती हैं। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और फ़िलिपीन्ज़ के नगर · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र (Regions of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मध्य-स्तरीय प्रशासनिक विभाग हैं। फ़िलिपीन्ज़ में १८ क्षेत्र परिभाषित करे गए हैं और वे ३ द्वीप दलों में संगठित हैं। हर क्षेत्र में कई प्रान्त आते हैं। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और फ़िलीपीन्स · और देखें »

बरांगाय

बरांगाय (barangay, brgy, bgy) फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में सबसे छोटा प्रशासनिक विभाग होता है और अक्सर गाँव, ज़िले या मोहल्ले के लिए प्रयोग होता है। अनौपचारिक भाषा में किसी भी शहर के अंदरूनी मोहल्ले को बरांगाय कहते हैं। यह शब्द कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं के "बलांगाय" शब्द का विकृत रूप है, जिसका अर्थ एक विशेष प्रकार की "नाव" होता है जिसपर प्राचीनकाल में ऑस्ट्रोनीशियाई लोगों ने फ़िलिपीन्ज़ द्वीपों पर अप्रवास करा था।, citing .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और बरांगाय · और देखें »

बसीलन

बसीलन (Basilan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक द्वीप है जो प्रशासनिक व्यवस्था में प्रान्त का दर्जा रखता है। भौगोलिक रूप से यह सुलु द्वीपसमूह का सबसे बड़ा और सबसे उत्तरी द्वीप है। यह अपने से बहुत बड़े मिन्दनाओ द्वीप के समीप है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और बसीलन · और देखें »

मिन्दनाओ

मिन्दनाओ (Mindanao) या मिन्दानाओ दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का दक्षिणतम और दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "मिन्दनाओ" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और मिन्दनाओ · और देखें »

मगिन्दानाओ प्रान्त

मगिन्दानाओ (Maguindanao) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। यह मिन्दनाओ द्वीप में स्थित है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। प्रान्त में मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है और ईसाई समुदाय अल्पसंख्यक। यहाँ कुछ संगठन उग्रवाद करते रहे हैं जिनसे सरकारी सेनाएँ व पुलिस लड़ती रही हैं। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और मगिन्दानाओ प्रान्त · और देखें »

मुसलमान

मिसरी (ईजिप्ट) मुस्लिमान नमाज़ पढ रहे हैं, एक तस्वीर। मुसलमान (अरबी: مسلم، مسلمة फ़ारसी: مسلمان،, अंग्रेजी: Muslim) का मतलब वह व्यक्ति है जो इस्लाम में विश्वास रखता हो। हालाँकि मुसलमानों के आस्था के अनुसार इस्लाम ईश्वर का धर्म है और धर्म हज़रत मुहम्मद से पहले मौजूद था और जो लोग अल्लाह के धर्म का पालन करते रहे वह मुसलमान हैं। जैसे कुरान के अनुसार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम भी मुसलमान थे। मगर आजकल मुसलमान का मतलब उसे लिया जाता है जो हज़रत मुहम्मद लाए हुए दीन का पालन करता हो और विश्वास रखता हो। मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा है । .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और मुसलमान · और देखें »

लानाओ देल सूर

लानाओ देल सूर (Lanao del Sur) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त का दर्जा रखता है। यह मिन्दनाओ द्वीप पर स्थित है और मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। सन् १९५९ तक एक लानाओ नाम प्रान्त हुआ करता था, लेकिन उस वर्ष में उसे बाँटकर लानाओ देल नोर्ते (यानि उत्तरी लानाओ) और लानाओ देल सूर (यानि दक्षिणी लानाओ) के दो अलग प्रान्तों में विभाजित करा गया। मारावी लानाओ देल सूर की राजधानी बनी। लानाओ देल सूर में मुस्लिम समुदाय की बहुसंख्या है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और लानाओ देल सूर · और देखें »

सुलु प्रान्त

सुलु (Sulu) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रान्त है। भौगोलिक रूप से इसमें सुलु द्वीपसमूह के कई द्वीप शामिल हैं और इसकी राजधानी जोलो द्वीप है। यह प्रान्त मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र नामक प्रशासनिक क्षेत्र में शामिल है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और सुलु प्रान्त · और देखें »

सोकसारजेन

सोकसारजेन (SOCCSKSARGEN), जिसे क्षेत्र १२ (Region XII) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह मिन्दनाओ द्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और सोकसारजेन · और देखें »

ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप

ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप (Zamboanga Peninsula), जिसका वैकल्पिक उच्चारण ज़म्ब्वांगा प्रायद्वीप और जिसकी एक अन्य औपचारिक उपाधि क्षेत्र ९ (Region IX) भी है, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मिन्दनाओ द्वीप दल में एक प्रशासनिक क्षेत्र है। यह मिन्दनाओ द्वीप के पूर्वोत्तर में स्थित एक प्रायद्वीप है। २००१ से पहले यह पश्चिमी मिन्दनाओ कहलाता था। यह सुलु सागर का दक्षिणी छोर है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और ज़म्बोआंगा प्रायद्वीप · और देखें »

ईसाई

ईसाई वो व्यक्ति है जो ईसाई धर्म को मानता है। ईसाइयों कई साम्प्रदायों में बटे हैं, जैसे रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स। देखिये: ईसाई धर्म। श्रेणी:ईसाई धर्म.

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और ईसाई · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: मुस्लिम मिन्दनाओ में स्वशासित क्षेत्र और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »