लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिशेल योह

सूची मिशेल योह

मिशेल यो चू-खेंग (जन्म 6 अगस्त 1962) एक हांगकांग की रहने वाली मलेशियाई अभिनेत्री और नर्तकी (डांसर) हैं, जो मारधाड़ युक्त फिल्मों में खतरनाक दृश्यों को स्वयं करने के लिए प्रसिद्ध हैं और इसीके द्वारा उन्हें 1990 के दशक की शुरूआत में प्रसिद्धि मिली.

12 संबंधों: द मेट्रिक्स, मलेशिया, सुल्तान, स्वनविज्ञान, हॉन्ग कॉन्ग, ज़्याक शिराक, जैकी चैन, जेम्स बॉण्ड, वियतनाम, कुंग फ़ू पांडा २, कुआलालम्पुर, अकेडमी पुरस्कार

द मेट्रिक्स

द मेट्रिक्स (The Matrix) (1999) विज्ञान कथा पर आधारित एक एक्शन फ़िल्म है जिसका लेखन एवं निर्देशन लैरी तथा एंडी वाचोवस्की ने किया है तथा कियानू रीव्स, लॉरेंस फिशबर्न, कैरी-एन्नी मॉस, जो पैंटोलियानो एवं ह्यूगो वीविंग इसके मुख्य कलाकार हैं। इसे सर्वप्रथम 31 मार्च 1999 को अमेरिका में प्रदर्शित किया गया एवं फ़िल्मों, कॉमिक्स पुस्तकों, वीडियो गेमों तथा एनिमेशन की द मेट्रिक्स श्रृंखला की पहली कड़ी के रूप में उपयोग किया गया है। फ़िल्म एक भविष्य की व्याख्या करती है जिसमें मानवीय यथार्थ बोध वास्तविक रूप से मैट्रिक्स है: सजीव मशीनों द्वारा सृजित एक अनुकृत यथार्थ जो मानवीय जनसंख्या को शान्त तथा अधीन करने के लिए तब सक्षम होता है जब उनके शरीर की उष्मा तथा विद्युतीय अभिक्रिया का उपयोग उर्जा के स्रोत के रूप में किया जाता है। इस सत्य को जानने के बाद, कंप्यूटर प्रोग्रामर "नियो" को अन्य लोगों के साथ मशीनों के खिलाफ विद्रोह में शामिल किया जाता है जिन्हें "स्वप्न लोक" से मुक्त करके यथार्थ स्थिति में भेजा गया था। फ़िल्म सामग्री में कई संदर्भों को शामिल किया गया है जैसे - साइबरपंक एवं हैकर उपसंस्कृति, दार्शनिक तथा धार्मिक विचार, एवं ऐलिसेज़ एड्वैन्चर्स इन वण्डरलैण्ड, हांगकांग एक्शन सिनेमा, स्पाघेटी वेस्टर्न्स, डिस्टोपियन कहानियां एवं जापानी एनिमेशन के प्रति आभार व्यतीत किया गया है। .

नई!!: मिशेल योह और द मेट्रिक्स · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: मिशेल योह और मलेशिया · और देखें »

सुल्तान

भारत में.

नई!!: मिशेल योह और सुल्तान · और देखें »

स्वनविज्ञान

स्वानिकी या स्वनविज्ञान (Phonetics), भाषाविज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत मानव द्वारा बोली जाने वाली ध्वनियों का अध्ययन किया जाता है। यह बोली जाने वाली ध्वनियों के भौतिक गुण, उनके शारीरिक उत्पादन, श्रवण ग्रहण और तंत्रिका-शारीरिक बोध की प्रक्रियाओं से संबंधित है। .

नई!!: मिशेल योह और स्वनविज्ञान · और देखें »

हॉन्ग कॉन्ग

हाँग काँग, आधिकारिक तौर पर हाँग काँग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र, जनवादी गणराज्य चीन का एक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हाँग काँग एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हाँग काँग की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं। एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हाँग काँग 1842 में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। 1983 में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। 1997 में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी 95% हान जाति के और अन्य 5% है। 70 लाख लोगों की आबादी और 1,054 वर्ग किमी (407 वर्ग मील) जमीन के साथ हांग कांग दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है। श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र श्रेणी:हाँगकाँग.

नई!!: मिशेल योह और हॉन्ग कॉन्ग · और देखें »

ज़्याक शिराक

राष्ट्रपति शिराक ज़्याक शिराक (फ़्रांसिसी:, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि) फ्राँस के राष्ट्रपति हैं। अपने राजनीतिक जीवन में वे दो बार देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होने 1976 में अपनी पार्टी आरपीआर की स्थापना की थी और 18 वर्षों तक पेरिस के मेयर पद पर आसीन रहे। शिराक मतदाताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। जनरल डि गॉल से प्रेरित होकर सार्वजनिक जीवन में आए शिराक 1960 के अंत तक वित्त मंत्री बन गए थे। और वे देश की और यूरोपीय संसदों दोनों में रह चुके हैं। खाने का विशेष शौक, दिल को छूने वाली मुस्कुराहट औरतों के साथ उनके संबंध, उनसे प्रेम करने वाली पत्नी और बेटियाँ, सूमो कुश्ती में उनका विशेष रुझान - सबने उनकी लंबे समय से लोकप्रिय छवि बनाने में मदद की है। उम्र और विभिन्न कांडों के बावजूद राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुना जाना उनके अनुभव भरे जीवन की सफलता का गवाह है। शिराक की नैतिकता पर प्रश्न उठते रहे हैं उनका एक उपनाम है 'कमेलियन बोनापार्ट' यानि 'गिरगिट'। 1997 में बगैर किसी प्रत्यक्ष कारण के शिराक ने नेशनल असेंब्ली ख़त्म कर दी जिसकी दक्षिण पंथी बहुमत के तीन साल बाकी थे। तुरंत बाद उनके समर्थक चुनाव हार गए। और राष्ट्रपति पद के आखिरी पाँच सालों में हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। ज़्याक शिराक पर पेरिस के मेयर होने के दौरान पार्टी के लिए ग़लत तरीकों से पैसे उगाहने का आरोप है। लेकिन लगातार सबूत देने की माँग को वे यह कह कर टालते रहे हैं कि वे निर्दोष हैं और चाहते हुए भी राष्ट्रपति का पद उन्हे गवाही देने से रोकता है। .

नई!!: मिशेल योह और ज़्याक शिराक · और देखें »

जैकी चैन

जैकी चैन, SBS, MBE (जन्म चैन कॉन्ग सैंग, 陳港生; 7 अप्रैल 1954), हांगकांग का एक अभिनेता, ऐक्शन कोरियोग्राफर, फ़िल्म-निर्माता, हास्य-अभिनेता, निर्माता, मार्शल आर्टिस्ट, पटकथा-लेखक, उद्यमी, गायक और स्टंट कलाकार है। अपनी फ़िल्मों में, वह अपनी कलाबाज़ी वाली लड़ने की शैली, हास्य समय, तात्कालिक हथियारों के प्रयोग और नए-नए स्टंट के मशहूर है। जैकी चैन सन् 1970 के दशक से अभिनय कर रहा है और उसने 100 से भी अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है। हांगकांग एवेन्यू ऑफ़ स्टार्स और हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम पर चैन को सितारे मिले हैं। एक सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में चैन को विभिन्न पॉप गीतों, कार्टून और वीडियो गेम में संदर्भित किया जाता है। चैन, एक कैंटोपॉप और मैंडोपॉप कलाकार भी है जिसने अनगिनत ऐल्बमों को रिलीज़ किया है और अपने अभिनीत फ़िल्मों के लिए कई थीम सॉन्ग भी गाया है। .

नई!!: मिशेल योह और जैकी चैन · और देखें »

जेम्स बॉण्ड

जेम्स बॉण्ड (James Bond) 1953 में अंग्रेज़ लेखक इयान फ़्लेमिंग द्वारा रचित एक काल्पनिक पात्र है। 007 के गुप्त नाम से प्रसिद्ध यह एजेंट फ़्लेमिंग की बारह पुस्तकों व दो लघुकथाओं में मौजूद है। 1964 में फ़्लेमिंग की मृत्यु के पश्चात छः अन्य लेखकों ने बॉण्ड की आधिकृत पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें किंग्सले ऐमिस, क्रिस्टोफ़र वुड्स, जॉन गार्ड्नर, रेमंड बेनसन, सबैश्चियन फ़ॉक्स और जेफ़्री डेवर शामिल हैं। इसके साथ चार्ली हिग्सन ने जेम्स बॉण्ड के बचपन के कारनामों पर एक श्रृंखला व केट वॅस्टब्रुक ने मनीपॅनी, जो हर पुस्तक में मौजूद किरदार है, की डायरी पर आधारित तीन पुस्तकें लिखी हैं। ब्रिटिश गोपनीय संस्था के इस काल्पनिक पात्र को कई फ़िल्मों, रेडियो, कॉमिक्स व वीडियो गेम्स में अपनाया जा चुका है और इसकी फ़िल्म श्रृंखला विश्व की सबसे लंबी व दूसरी सबसे अधिक कमाई वाली श्रृंखला है। इसकी शुरुआत 1962 में बनी फ़िल्म डॉ॰ नो से हुई थी, जिसमें शॉन कॉनरी ने बॉण्ड की भूमिका अदा की थी। 2012 तक जेम्स बॉण्ड की इयान प्रोडक्शन्स द्वारा बाइस फ़िल्में बनाई जा चुकी हैं और तेइसवीं फ़िल्म स्कायफॉल अक्टूबर 2012 को रिलीज़ हुई। इसमें डैनियल क्रैग तीसरी बार बॉण्ड की भूमिका निभाई। वे छठे अभिनेता हैं जिन्होंने इयान श्रृंखला में यह भूमिका निभाई है। जेम्स बॉण्ड की फ़िल्में कईं चीज़ों के लिए मशहूर हैं, जिसमें फ़िल्म की ध्वनि, जिसे कई बार अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ है, शामिल है। फ़िल्म की प्रसिद्धि का दूसरा कारण इसमें मौजूद बॉण्ड की गाड़ियाँ, बन्दूकें व तकनीकी उपकरण शामिल हैं जो उसे क्यू की शाखा प्रदान करती है। .

नई!!: मिशेल योह और जेम्स बॉण्ड · और देखें »

वियतनाम

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। २००८ में ८ करोड़ ६१ लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में १३वाँ सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। बौद्ध धर्म यहां का प्रमुख धर्म है जो देश जनसंख्या का ८५% हिस्सा है। और बौद्ध जनसंख्या में ये दुनिया का तीसरा बड़ा देश है (चीन और जापान के बाद)। वियतनाम में आज करीब ७.५ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी है। .

नई!!: मिशेल योह और वियतनाम · और देखें »

कुंग फ़ू पांडा २

कुंग फ़ू पांडा २ (Kung Fu Panda 2) 2011 में बनी अमेरिकी एनिमेशन फ़िल्म है और 2008 में बनी फ़िल्म का दुसरा भाग है। .

नई!!: मिशेल योह और कुंग फ़ू पांडा २ · और देखें »

कुआलालम्पुर

कुआला लम्पुर, जिसे संक्षेप में "के एल" भी कहा जाता है, मलेशिया की संघीय राजधानी व सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। इस नगर का क्षेत्रफल है तथा 2012 की अनुमानित जनसँख्या 16 लाख है। वृहत्तर कुआला लम्पुर, जिसे क्लाँग घाटी के नाम से भी जाना जाता है, में आसपास के शहरी समुदाय भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिन्हें मिलाकर इस क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसँख्या 57 लाख (2010 में) है। जनसँख्या व अर्थव्यवस्था के हिसाब से यह इस देश का सर्वाधिक तीव्रगति से वृद्धिरत क्षेत्र है। मलेशिया की ही नई दूसरी राजधानी पुत्रजय भी है। .

नई!!: मिशेल योह और कुआलालम्पुर · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: मिशेल योह और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »