लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माल्पेन्सा विमानक्षेत्र

सूची माल्पेन्सा विमानक्षेत्र

मिलानो माल्पेन्सा विमानक्षेत्र "मिलान शहर", पूर्व नाम "Aeroporto Città di Busto Arsizio" उत्तरी इटली का सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है। प्रथम औद्योगिक विमानक्षेत्र का आरंभ १९०९ में जियोवानी अगस्ता एवं जियानी कॅपरोनी द्वारा अपने प्रोटोटाइप्स का परीक्षण करने हेतु कैस्सिना माल्पेन्सा के निकट एक पुराने फ़ार्म में किया गया था। १९४८ में युद्ध पुनरोद्धार के समय एक नागरिक विमानक्षेत्र खोला गया था जिससे उत्तरी इटली को वायुसेवा उपलब्ध करायी जा सके। वर्तमान तक यह आलिटालिया के लिये प्रधान हब (केन्द्र) था, किन्तु अब मात्र लंबी उड़ानों एवं निम्न-लागत वायुसेवाओं के लिये विश्राम केन्द्र रह गया है। यह विमानक्षेत्र इटली के शहर मध्य मिलान से उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह मिलान महानगरीय क्षेत्र के तीन विमानक्षेत्रों में से एक है। यह विमानक्षेत्र मिलान से मिलानो-वरीज़ राजमार्ग द्वारा तथा "माल्पेन्सा एक्स्प्रेस" ट्रेन द्वारा मिलान कैडोर्णा रेलवे स्टेशन से (लीनॉर्ड रीजनल रेलवेज़) जुडआ हुआ है, जो लगभग 29–36 मिनट लेती है। इसके अलावा यह लिनेट विमानक्षेत्र से एक अनुसूचित बस सेवा द्वारा तथा मिलान की स्थानीय बस सेवा द्वारा भी जुड़ा हुआ है। माल्पेन्सा विमानक्षेत्र यात्री संख्या के मद में यूरोप का २१वां व्यस्ततम विमानक्षेत्र है जहां से २०१० में 18,947,808 तथा २०११ में 19,291,427 यात्री आवागमन संपन्न हुआ। २००८ तक यह अन्तर्राष्ट्रीय ट्रैफ़िक की मद में इटली का सर्वोच्च विमानक्षेत्र रहा। और कुल यात्री संख्या की मद में इस स्थान पर रोम का लियोनार्दो दा विन्ची फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र भी रहा था। माल्पेन्सा विमानक्षेत्र १.५ करोड़ निवासी जनसंख्या को सेवा उपलब्ध कराता है। .

5 संबंधों: ऐस्फाल्ट, मिलान, रोम, लियोनार्दो दा विन्ची फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र, इटली

ऐस्फाल्ट

मृत सागर से प्राप्त प्राकृतिक ऐसफाल्ट सड़क निर्माण में अस्फाल्ट कंक्रीट की मूल पर्त ऐस्फाल्ट (अंग्रेजी: Asphalt) एक चिपचिपा, काला और गाढ़ा तरल या अर्ध-तरल पदार्थ होता है, जिसे कच्चे पैट्रोलियम से प्राप्त किया जाता है। यह प्राकृतिक रूप से भी मिलता है। पहले इसे अस्फाल्टम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग सड़क निर्माण, उड़ान पट्टी निर्माण इत्यादि में होता है। 'अस्फाल्ट' शब्द एक यूनानी शब्द से निकला है जिसका अर्थ है दृढ़, अचल तथा सुरक्षित। पुरातन काल में अस्फाल्ट का प्रथम उपयोग विभिन्न प्रकार के दो पदार्थो को आपस में जोड़ने में, जैसे हाथीदाँत, सीप या रत्नों से बनी आँखों को मूर्तियों के चक्षु गह्वरों में बैठाने के लिए, किया जाता था। ज्ञात हुआ है कि संभवत: भारत में अस्फाल्ट का सर्वप्रथम उपयोग लगभग 3,000 वर्ष ई.पू.

नई!!: माल्पेन्सा विमानक्षेत्र और ऐस्फाल्ट · और देखें »

मिलान

मिलान (इट:Milano) इटली का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। श्रेणी:इटली के नगर श्रेणी:यूरोप के आबाद स्थान.

नई!!: माल्पेन्सा विमानक्षेत्र और मिलान · और देखें »

रोम

यह लेख इटली की राजधानी एवं प्राचीन नगर 'रोम' के बारे में है। इसी नाम के अन्य नगर संयुक्त राज्य अमरीका में भी है। स्तनधारियों की त्वचा पर पाए जाने वाले कोमल बाल (en:hair) के लिये बाल देखें। इसका पर्यायवाची शब्द रोयाँ या रोआँ (बहुवचन - रोएँ) है। ---- '''रोम''' नगर की स्थिति रोम (Rome) इटली देश की राजधानी है। .

नई!!: माल्पेन्सा विमानक्षेत्र और रोम · और देखें »

लियोनार्दो दा विन्ची फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र

Passport stamp लियोनार्दो दा विन्ची फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र (Aeroporto Leonardo da Vinci di Fiumicino) या रोम फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र, जिसे प्रायः मात्र फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र भी कहा जाता है, इटली का सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है जहां से वर्ष २०११ में ३.७७ करोड़ यात्री प्रतिवर्ष का आवागमन संपन्न हुआ था। यह विमानक्षेत्र राजधानी रोम के ऐतिहासिक नगर केन्द्र से पश्चिम दक्षिण-पश्चिम दिशा में फ़्यूमिशिनो में स्थित है। यह विमानक्षेत्र इटली की ध्वजवाही वायुसेवा आलिटालिया के लिये प्रधान हब है। कुल यात्री संख्या पर आधारित आंकड़ों के अनुसार यह २०११ में यूरोप का ६ठा व्यस्ततम विमानक्षेत्र, एवं विश्व का २५वाँ व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा है। इस विमानक्षेत्र का नाम प्रसिद्ध इतालवी पॉलिमैथ लियोनार्दो दा विन्ची के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने प्रथम प्रोटो हैलिकॉप्टर एवं पंखों वाली एक उड़ने वाली मशीन बनायी थी। .

नई!!: माल्पेन्सा विमानक्षेत्र और लियोनार्दो दा विन्ची फ़्यूमिशिनो विमानक्षेत्र · और देखें »

इटली

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: माल्पेन्सा विमानक्षेत्र और इटली · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

माल्पेन्स विमानक्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »