लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मारियाना द्वीपसमूह और हवाई

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

मारियाना द्वीपसमूह और हवाई के बीच अंतर

मारियाना द्वीपसमूह vs. हवाई

मारियाना द्वीपसमूह प्रशान्त महासागर के पश्चिमी भाग में स्थित एक अर्धचन्द्र आकार का द्वीपसमूह है जिसके द्वीप १५ समुद्री ज्वालामुखियों के वे शिखर हैं जो समुद्रतल से ऊपर उभर आए हैं। इनमें से अधिकतर ज्वालामुखी सुप्त हैं। यह द्वीपसमूह जापान से पूर्व-दक्षिणपूर्व, हवाई से पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, नया गिनी से उत्तर और फ़िलिपीन्ज़ से पूर्व में हैं और फ़िलिपीन सागर की पूर्वी सीमा परिभाषित करते हैं। यह माइक्रोनीशिया क्षेत्र का भाग माने जाते हैं। इस पूरे द्वीपसमूह पर संयुक्त राज्य अमेरिका का अधिकार है और प्रशासनिक रूप से इसे दो भागों में बाँटा गया है: उत्तरी मारियाना द्वीप और द्वीपसमूह के दक्षिणी अंत पर गुआम क्षेत्र। तीनियन और साइपैन उत्तरी मारियाना द्वीपों के मुख्य द्वीप हैं और ऐतिहासिक अवशेषों से पता चलता है कि तीनियन पूरे द्वीपसमूह का पहला द्वीप था जहाँ मानवों का डेरा डला। . हवाई का नक़्शा हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है। .

मारियाना द्वीपसमूह और हवाई के बीच समानता

मारियाना द्वीपसमूह और हवाई आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): प्रशान्त महासागर, संयुक्त राज्य

प्रशान्त महासागर

श्रेणी:प्रशान्त महासागर प्रशान्त महासागरप्रशान्त महासागर अमेरिका और एशिया को पृथक करता है। यह विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा महासागर है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है। .

प्रशान्त महासागर और मारियाना द्वीपसमूह · प्रशान्त महासागर और हवाई · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

मारियाना द्वीपसमूह और संयुक्त राज्य · संयुक्त राज्य और हवाई · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

मारियाना द्वीपसमूह और हवाई के बीच तुलना

मारियाना द्वीपसमूह 13 संबंध है और हवाई 13 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 7.69% है = 2 / (13 + 13)।

संदर्भ

यह लेख मारियाना द्वीपसमूह और हवाई के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »