लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मानव शरीर

सूची मानव शरीर

मानव शरीर मानव शरीर एक मानव जीव की संपूर्ण संरचना है, जिसमें एक सिर, गर्दन, धड़, दो हाथ और दो पैर होते हैं। किसी मानव के वयस्क होने तक उसका शरीर लगभग 50 ट्रिलियन कोशिकाओं, जो कि जीवन की आधारभूत इकाई हैं, से मिल कर बना होता है। इन कोशिकाओं के जीववैज्ञानिक संगठन से अंतत: पूरे शरीर की रचना होती है। .

10 संबंधों: धड़, पैर, मानव शारीरिकी, शरीरक्रिया विज्ञान, सिर, हाथ, वयस्क, गर्दन, कोशिका, अंग तंत्र

धड़

धड़ (torso, trunk) शरीर के बीच का हिस्सा होता है, जो गर्दन और भुजा व टांगों के बीच में स्थित होता है। .

नई!!: मानव शरीर और धड़ · और देखें »

पैर

पैर या पाँव किसी कशेरुकी प्राणी के शरीर की टाँग के अंत पर स्थित अंग होता है। अक्सर इस पैर का तलुआ धरती के साथ लगकर प्राणी का भार उठाने और उसके चलने में सहायक होता है। .

नई!!: मानव शरीर और पैर · और देखें »

मानव शारीरिकी

नर और मादा मानव शरीरों की ऊपरी विशेषताएँ वयस्क मानव (स्त्री तथा पुरूष) के शरीर की संरचना (morphology) का वैज्ञानिक अध्ययन, मानव शरीर-रचना विज्ञान या मानव शारीरिकी (human anatomy) के अन्तर्गत किया जाता है। मानव शरीर कई तन्त्रों से बना है। तंत्र, कई अंगों से मिलकर बनते हैं। अंग, भिन्न-भिन्न प्रकार के ऊतकों से बने होते हैं। ऊतक, कोशिकाओं से बने होते हैं। .

नई!!: मानव शरीर और मानव शारीरिकी · और देखें »

शरीरक्रिया विज्ञान

शरीरक्रियाविज्ञान या कार्यिकी (Physiology/फ़िज़ियॉलोजी) के अंतर्गत प्राणियों से संबंधित प्राकृतिक घटनाओं का अध्ययन और उनका वर्गीकरण किया जाता है, साथ ही घटनाओं का अनुक्रम और सापेक्षिक महत्व के साथ प्रत्येक कार्य के उपयुक्त अंगनिर्धारण और उन अवस्थाओं का अध्ययन किया जाता है जिनसे प्रत्येक क्रिया निर्धारित होती है। शरीरक्रियाविज्ञान चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा है जिसमें शरीर में सम्पन्न होने वाली क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। इसके अन्तर्गत मनुष्य या किसी अन्य प्राणी/पादप के शरीर में मौजूद भिन्न-भिन्न अंगों एवं तन्त्रों (Systems) के कार्यों और उन कार्यों के होने के कारणों के साथ-साथ उनसे सम्बन्धित चिकित्सा विज्ञान के नियमों का भी ज्ञान दिया जाता है। उदाहरण के लिए कान सुनने का कार्य करते है और आंखें देखने का कार्य करती हैं लेकिन शरीर-क्रिया विज्ञान सुनने और देखने के सम्बन्ध में यह ज्ञान कराती है कि ध्वनि कान के पर्दे पर किस प्रकार पहुँचती है और प्रकाश की किरणें आंखों के लेंसों पर पड़ते हुए किस प्रकार वस्तु की छवि मस्तिष्क तक पहुँचती है। इसी प्रकार, मनुष्य जो भोजन करता है, उसका पाचन किस प्रकार होता है, पाचन के अन्त में उसका आंतों की भित्तियों से अवशोषण किस प्रकार होता है, आदि। .

नई!!: मानव शरीर और शरीरक्रिया विज्ञान · और देखें »

सिर

एक चीता का सिर प्राणियों के शरीर के सबसे शीर्ष भाग को आमतौर पर सिर कहते हैं, इसमें नाक, कान, आँख इत्यादि ज्ञानेन्द्रियाँ स्थित होती हैं। .

नई!!: मानव शरीर और सिर · और देखें »

हाथ

Tupaia javanica, Homo sapiens हाथ (med./लैटिन: manus, pl. manūs) मानव एवं अन्य अधिकतर मनुष्य-सदृश चतुष्पाद कशेरुकी पशुओं के अगले पादों के जोड़े को कहते हैं, जिसके छोर पर कई (प्रायः पांच) अंगुलियां होती हैं। .

नई!!: मानव शरीर और हाथ · और देखें »

वयस्क

वयस्क (या बालिग) शब्द के तीन भिन्न अर्थ होते है। पहला: यह एक पूर्ण विकसित व्यक्ति को दर्शाता है, दूसरा: यह एक पौधे या जानवर को भी इंगित करता है जिसने पूर्ण विकास कर लिया हो (बडा़ हो गया हो) तीसरा: किसी काम के लिये व्यक्ति ने एक कानूनी उम्र प्राप्त कर ली हो (जैसे भारत में व्यस्क प्रमाणपत्र मिली फिल्म को देखने के लिये व्यक्ति को 18 वर्ष का होना अनिवार्य है)। यह नाबालिग का विलोम होता है। वयस्कता को जीव विज्ञान, मनोवैज्ञानिक वयस्क विकास, कानून, व्यक्तिगत चरित्र, या सामाजिक स्थिति के संदर्भ में परिभाषित किया जा सकता है। वयस्कता के यह विभिन्न पहलु अक्सर असंगत और विरोधाभासी होते हैं। एक व्यक्ति जीव विज्ञान के अनुसार एक वयस्क, हो सकता है और उसके शारीरिक और व्यवहार संबंधी लक्षण भी वयस्को वाले हो सकते हैं लेकिन फिर भी उसे बच्चा माना जाएगा, क्योंकि उसने एक कानूनी उम्र नहीं प्राप्त की है। इसके विपरीत एक व्यक्ति कानूनी तौर पर एक वयस्क हो सकता है भले ही उसमे वयस्क चरित्र को परिभाषित करने वाली परिपक्वता और जिम्मेदारी का कोई भी लक्षण ना हो। *.

नई!!: मानव शरीर और वयस्क · और देखें »

गर्दन

गर्दन सिर को धड़ से जोड़ती है गर्दन शरीर का वह हिस्सा होती है जो मानव और अन्य रीढ़-वाले जीवों में सिर को धड़ से जोड़ती है। लातिन भाषा में गर्दन से सम्बंधित चीज़ों के लिए "सर्विकल" शब्द इस्तेमाल किया जाता है। .

नई!!: मानव शरीर और गर्दन · और देखें »

कोशिका

कोशिका कोशिका (Cell) सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं। 'कोशिका' का अंग्रेजी शब्द सेल (Cell) लैटिन भाषा के 'शेलुला' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ 'एक छोटा कमरा' है। कुछ सजीव जैसे जीवाणुओं के शरीर एक ही कोशिका से बने होते हैं, उन्हें एककोशकीय जीव कहते हैं जबकि कुछ सजीव जैसे मनुष्य का शरीर अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है उन्हें बहुकोशकीय सजीव कहते हैं। कोशिका की खोज रॉबर्ट हूक ने १६६५ ई० में किया।"...

नई!!: मानव शरीर और कोशिका · और देखें »

अंग तंत्र

तंत्र का एक उदाहरण - तंत्रिका तंत्र; इस चित्र में दिखाया गया है कि यह तंत्र मूलत: चार अंगों से मिलकर बना है: मस्तिष्क, प्रमस्तिष्क (cerebellum), मेरुदण्ड (spinal cord) तथा तंत्रिकाएं (nerve) नाना प्रकार के ऊतक (tissue) मिलकर शरीर के विभिन्न अंगों (organs) का निर्माण करते हैं। इसी प्रकार, एक प्रकार के कार्य करनेवाले विभिन्न अंग मिलकर एक अंग तंत्र (organ system) का निर्माण करते हैं। कई अंग तंत्र मिलकर जीव (जैसे, मानव शरीर) की रचना करते हैं। .

नई!!: मानव शरीर और अंग तंत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »