लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माधवन

सूची माधवन

अंगूठाकार माधवन हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

11 संबंधों: चंदा मामा दूर के, तनु वेड्स मनु, तीन पत्ती (2010 फ़िल्म), दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म), देल्ही हाइट्स (2007 फ़िल्म), रहना है तेरे दिल में (2001 फ़िल्म), रामजी लंदनवाले (2005 फ़िल्म), रंग दे बसंती, हिन्दी, गुरु (२००७ फ़िल्म), अभिनेता

चंदा मामा दूर के

चंदा मामा दूर के भारतीय हिन्दी सिनेमा की सबसे पहले स्पेस फ़िल्म है। इस फ़िल्म को डायरेक्ट संजय पूरण सिंह चौहान कर रहे हैं निर्माता विकी रजानी हैं। चंदा मामा दूर के में सुशांत सिंह राजपूत अंतरिक्ष यात्री बने हैं। इस फिल्म में माधवन पायलट की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। सुशांत ने निर्वात, अपकेंद्रन, गुरुत्वहीनता, चांद पर चलना और आईएसएस (अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन) परिचालन और भी काफी चीजों का अनुभव किया। उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का दौरा अंतरिक्ष अभियान और शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव लेने के लिए किया है। चंदा मामा दूर के हॉलीवुड फिल्म 2001: ए स्पेस ओडिसी से प्रेरित है। .

नई!!: माधवन और चंदा मामा दूर के · और देखें »

तनु वेड्स मनु

तनु वेड्स मनु आनन्द एल॰ राय द्वारा निर्देशित और शैलेश आर॰ सिंह द्वारा निर्मित भारतीय रूमानी हास्य फ़िल्म है। इसमें माधवन, कंगना राणावत और जिमी शेरगिल ने मुख्य अभिनय भूमिका निभाई। फ़िल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखीइ है, संगीत निर्देशन कृष्णा सोलो ने और गीत लेखन का कार्य राजशेखर ने किया है। फ़िल्म २५ फरवरी २०११ को जारी हुई थी। फ़िल्म ने जारी होते ही सफलता अर्जित की और मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में फ़िल्म सफल रही। इसको जर्मन में भी अनूदित किया गया और तनु उंद मनु त्रौयन सिक नाम से जारी किया गया। फ़िल्म की उत्तरकृति तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शीर्षक के साथ २२ मई २०१५ को जारी की गयी। .

नई!!: माधवन और तनु वेड्स मनु · और देखें »

तीन पत्ती (2010 फ़िल्म)

तीन पत्ती 2010 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: माधवन और तीन पत्ती (2010 फ़िल्म) · और देखें »

दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म)

दिल विल प्यार व्यार 2002 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: माधवन और दिल विल प्यार व्यार (2002 फ़िल्म) · और देखें »

देल्ही हाइट्स (2007 फ़िल्म)

देल्ही हाइट्स 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: माधवन और देल्ही हाइट्स (2007 फ़िल्म) · और देखें »

रहना है तेरे दिल में (2001 फ़िल्म)

रहना है तेरे दिल में 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: माधवन और रहना है तेरे दिल में (2001 फ़िल्म) · और देखें »

रामजी लंदनवाले (2005 फ़िल्म)

रामजी लंदनवाले 2005 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: माधवन और रामजी लंदनवाले (2005 फ़िल्म) · और देखें »

रंग दे बसंती

रंग दे बसंती (पंजाबी: ਰੰਗ ਦੇ ਬਸੰਤੀ, उर्दू: رنگ دے بسنتى) एक हिन्दी फिल्म है। 26 जनवरी 2006 को यह फिल्म रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा एवं फिल्म के मुख्य कलाकारों में शामिल हैं, आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, माधवन, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन। पच्चीस करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म नई दिल्ली, मुंबई, राजस्थान और पंजाब में फिल्माई गयी थी। कहानी एक ब्रिटिश वृत्तचित्र निर्माता की है जो अपने दादा की डायरी प्रविष्टियों के आधार पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर एक फिल्म बनाने के लिए भारत आती है। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए 2006 BAFTA पुरस्कार में नामांकित किया गया था। रंग दे बसंती को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म वर्ग में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। ए.आर.

नई!!: माधवन और रंग दे बसंती · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: माधवन और हिन्दी · और देखें »

गुरु (२००७ फ़िल्म)

गुरु मणिरत्नम द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म है। इसके मुख्य कलाकार अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन और माधवन है। इस फिल्म मे मल्लिका शेरावत की भी अतिथि भुमिका है। इस फिल्म को 12 जनवरी, 2007 को प्रदर्शित किया गया। हिन्दी के साथ-साथ इसे तमिल और तेलगु मे भी प्रदर्शित किया गया। .

नई!!: माधवन और गुरु (२००७ फ़िल्म) · और देखें »

अभिनेता

अभिनेता वह पुरुष कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करता है। अभिनेता परिकल्पना एवं दर्शक के बीच माध्यम का काम करता है। जो दी गयी भूमिका को किसी मंच (चलचित्र, नाटक, रेडियो) द्वारा दर्शक के लिए प्रस्तुत करता है। अभिनय की कला का ज्ञान एवं अभिनेता के भाव प्रस्तुतीकरण को सार्थक बनाता है। .

नई!!: माधवन और अभिनेता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »