लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महान अल-नूरी मस्जिद और मोसुल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

महान अल-नूरी मस्जिद और मोसुल के बीच अंतर

महान अल-नूरी मस्जिद vs. मोसुल

महान अल-नूरी मस्जिद (अरबी: جامع النوري जामी अल-नूरी) मोसुल, इराक में एक मस्जिद थी। इसकी प्रसिद्धि इसकी झुकी हुई मीनार से थी, जिसने शहर को इसका उपनाम "कुबड़ा" (الحدباء अल-हब्दा) दिया था। माना जाता है कि इस मस्जिद को पहले पहल 12वीं शताब्दी के अंत में बनाया गया था, हालांकि इसके बाद इसका कई बार पुनर्निर्माण किया गया। अपने 850 वर्षों के इतिहास में इस मस्जिद ने शत्रु सेनाओं के बहुत सारे आक्रमण झेले लेकिन अंतत: 21 जून 2017 को इराक और लेवांत के इस्लामिक राष्ट्र (आईएसआईएल) ने मोसुल की लड़ाई के दौरान इसे नष्ट कर दिया। इराकी सैनिकों ने आईएसआईएस को इस मस्जिद के विनाश के लिए जिम्मेदार ठहराया है, क्योंकि उसने इसे अपने हाथ से जाने देने के बजाय बर्बाद करने का काम किया। इस मस्जिद का आईएसआईएस और उसके नेता अबू बक्र अल-बगदादी के लिए एक प्रतीकात्मक महत्त्व था, क्योंकि 2014 में आतंकवादियों ने इसका इस्तेमाल अपने "खलीफा" को घोषित करने के लिए किया था। जून 2014 में आतंकियों के इराक और सीरिया में आगे बढ़ने और एक विशाल इलाके को अपने कब्ज़े में लेने के बाद से आईएसआईएस का काला ध्वज इस मस्जिद की 45 मीटर मीनार ऊंची से फहरा रहा था, और उन्होंने दावा किया था कि अब उनका ध्वज कभी भी नीचे नहीं उतरेगा। आधिकारिक दस्तावेजों और स्थानीय मुस्लिम चश्मदीदों के विपरीत, आईएसआईएस ने इसे नष्ट करने का आरोप लगाया संयुक्त राज्य अमेरिका पर लगाया है, हालांकि आईएसआईएस का यह दावा साबित नहीं हुआ। इराकी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने कहा कि आईएसआईएस द्वारा मस्जिद का विनाश किया जाना उनकी "हार की घोषणा" है, और "अल-हब्दा मीनार और अल-नूरी मस्जिद को विस्फोट से उड़ाना आईएसआईएस द्वारा हार की आधिकारिक स्वीकारोक्ति है।" . मोसुल में दजला नदी पर एक पुल मोसुल (अरबी:, अल-मोसुल; अंग्रेज़ी: Mosul) उत्तरी इराक़ का एक शहर है और उस देश के नीनवा प्रान्त की राजधानी है। बग़दाद से ४०० किमी पश्चिमोत्तर में स्थित यह शहर दजला नदी के किनारे बसा हुआ है। नदी की पश्चिमी तरफ़ प्राचीन असीरियाई साम्राज्य के नीनवा शहर के खँडहर मौजूद हैं। आधुनिक मोसुल शहर नदी के दोनों तरफ़ विस्तृत है और पाँच पुलों से जुड़ा हुआ है। आबादी के हिसाब से बग़दाद के बाद यह इराक़ का दूसरा सबसे बड़ा नगर है।, Ali Aldosari, pp.

महान अल-नूरी मस्जिद और मोसुल के बीच समानता

महान अल-नूरी मस्जिद और मोसुल आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): आईएसआईएस, इराक़

आईएसआईएस

'''इस्लामिक राज्य''' का ध्वज इस्लामी राज्य (अरबी: ﺍﻟﺪﻭﻟﺔ ﺍﻹﺳﻼﻣﻴﺔ al-Dawlah al-Islāmīyah) जून २०१४ में निर्मित एक अमान्य राज्य तथा इराक एवं सीरिया में सक्रिय जिहादी सुन्नी सैन्य समूह है। अरबी भाषा में इस संगठन का नाम है 'अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम'। इसका हिन्दी अर्थ है- 'इराक एवं शाम का इस्लामी राज्य'। शाम सीरिया का प्राचीन नाम है। इस संगठन के कई पूर्व नाम हैं जैसे आईएसआईएस अर्थात् 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया', आईएसआईएल्, दाइश आदि। आईएसआईएस नाम से इस संगठन का गठन अप्रैल 2013 में हुआ। इब्राहिम अव्वद अल-बद्री उर्फ अबु बक्र अल-बगदादी इसका मुखिया है। शुरू में अल कायदा ने इसका हर तरह से समर्थन किया किन्तु बाद में अल कायदा इस संगठन से अलग हो गया। अब यह अल कायदा से भी अधिक मजबूत और क्रूर संगठन के तौर पर जाना जाता हैं। यह दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है जिसका बजट 2 अरब डॉलर का है। २९ जून २०१४ को इसने अपने मुखिया को विश्व के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया है। विश्व के अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे अपने राजनीतिक नियंत्रण में लेना इसका घोषित लक्ष्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये इसने सबसे पहले लेवेन्त क्षेत्र को अपने अधिकार में लेने का अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत जॉर्डन, इजरायल, फिलिस्तीन, लेबनान, कुवैत, साइप्रस तथा दक्षिणीतुर्की का कुछ भाग आता हैं। आईएसआईएस के सदस्यो की संख्या करीब 10,000 हैं। .

आईएसआईएस और महान अल-नूरी मस्जिद · आईएसआईएस और मोसुल · और देखें »

इराक़

इराक़ पश्चिमी एशिया में स्थित एक जनतांत्रिक देश है जहाँ के लोग मुख्यतः मुस्लिम हैं। इसके दक्षिण में सउदी अरब और कुवैत, पश्चिम में जोर्डन और सीरिया, उत्तर में तुर्की और पूर्व में ईरान अवस्थित है। दक्षिण पश्चिम की दिशा में यह फ़ारस की खाड़ी से भी जुड़ा है। दजला नदी और फरात इसकी दो प्रमुख नदियाँ हैं जो इसके इतिहास को ५००० साल पीछे ले जाती हैं। इसके दोआबे में ही मेसोपोटामिया की सभ्यता का उदय हुआ था। इराक़ के इतिहास में असीरिया के पतन के बाद विदेशी शक्तियों का प्रभुत्व रहा है। ईसापूर्व छठी सदी के बाद से फ़ारसी शासन में रहने के बाद (सातवीं सदी तक) इसपर अरबों का प्रभुत्व बना। अरब शासन के समय यहाँ इस्लाम धर्म आया और बगदाद अब्बासी खिलाफत की राजधानी रहा। तेरहवीं सदी में मंगोल आक्रमण से बगदाद का पतन हो गया और उसके बाद की अराजकता के सालों बाद तुर्कों (उस्मानी साम्राज्य) का प्रभुत्व यहाँ पर बन गया २००३ से दिसम्बर २०११ तक अमेरिका के नेतृत्व में नैटो की सेना की यहाँ उपस्थिति बनी हुई थी जिसके बाद से यहाँ एक जनतांत्रिक सरकार का शासन है। राजधानी बगदाद के अलावा करबला, बसरा, किर्कुक तथा नजफ़ अन्य प्रमुख शहर हैं। यहाँ की मुख्य बोलचाल की भाषा अरबी और कुर्दी भाषा है और दोनों को सांवैधानिक दर्जा मिला है। .

इराक़ और महान अल-नूरी मस्जिद · इराक़ और मोसुल · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

महान अल-नूरी मस्जिद और मोसुल के बीच तुलना

महान अल-नूरी मस्जिद 8 संबंध है और मोसुल 11 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 10.53% है = 2 / (8 + 11)।

संदर्भ

यह लेख महान अल-नूरी मस्जिद और मोसुल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »