लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय जनता युवा मोर्चा

सूची भारतीय जनता युवा मोर्चा

"भारतीय जनता युवा मोर्चा" भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा है। इसकी स्थापना १९७८ में हुई थी.

12 संबंधों: धर्मेंद्र प्रधान, प्रमोद महाजन, पूनम महाजन, भारतीय जनता पार्टी, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, जगत प्रकाश नड्डा, कलराज मिश्र, केरल, अनुराग ठाकुर, उमा भारती, १९७८

धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेन्द्र प्रधान (जन्म: २६ जून १९६९) भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य हैं। वे पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) हैं। वे वर्ष २०१२ में बिहार से रज्यसभा के लिये चुने गये थे। वे चौदहवीं लोकसभा में ओड़ीसा के देवगढ़ से सांसद चुने गये थे। वे ओड़ीसा की १२वीं विधान सभा के भी सदस्य थे (२०००-२००४)। वे डॉ धर्मेन्द्र प्रधान के पुत्र हैं जो भाजपा के भूतपूर्व सांसद थे। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और धर्मेंद्र प्रधान · और देखें »

प्रमोद महाजन

प्रमोद व्यंकटेश महाजन (30 अक्टूबर 1949 – 3 मई 2006) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय जनता पार्टी के द्वितीय-श्रेणी के नेताओं में थे। वो "तकनीकज्ञ" रूप से नयी पीढ़ी के नेताओं में से थे जो जिनका कोई राजनैतिक आधार न होते हुए भी इतना राजनैतिक विकास किया हो। वो अपने गृहनगर महाराष्ट्र और भारत के पश्चिमी क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय थे। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और प्रमोद महाजन · और देखें »

पूनम महाजन

पूनम महाजन राव (सामान्यतः पूनम महाजन; जन्म: ०९ जनवरी १९८०) एक भारतीय राजनेत्री हैं, जो भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक दल से संलग्न हैं। महाजन भारत की सोलहवीं लोक सभा की सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के मुम्बई उत्तर-मध्य से निर्वाचित हुईं। पूनम महाजन दिवंगत प्रमोद महाजन की पुत्री हैं। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और पूनम महाजन · और देखें »

भारतीय जनता पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (संक्षेप में, भाजपा) भारत के दो प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक हैं, जिसमें दूसरा दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है। यह राष्ट्रीय संसद और राज्य विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और प्राथमिक सदस्यता के मामले में यह दुनिया का सबसे बड़ा दल है।.

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी · और देखें »

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह (जन्म १० जुलाई, १९५१ वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत) भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के गृह मंत्री तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश (जो उनका गृह राज्य भी है), ईकाई के अध्यक्ष थे। प्रारंभ में वे भौतिकी के व्याख्याता थे, पर शीघ्र जनता पार्टी से जुड़ने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और राजनाथ सिंह · और देखें »

शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में मध्यप्रदेश प्रांत के मुख्यमंत्री हैं। शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे 29 नवंबर, 2005 को बाबूलाल गौर के स्थान पर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और शिवराज सिंह चौहान · और देखें »

जगत प्रकाश नड्डा

जगत प्रकाश नड्डा भारत के वरिष्ठ सदन राज्यसभा के सदस्य हैं। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और जगत प्रकाश नड्डा · और देखें »

कलराज मिश्र

कलराज मिश्र भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए एवं वह वर्तमान में सूक्ष्म एवं लघु उघोग ‍मंत्री भी है wartman। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और कलराज मिश्र · और देखें »

केरल

केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और केरल · और देखें »

अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर (जन्म नाम: अनुराग सिंह ठाकुर) भारतीय जनता पार्टी से सम्बद्धता रखने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। अनुराग 2009 के उपचुनाव एवं 2014 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और अनुराग ठाकुर · और देखें »

उमा भारती

उमा श्री भारती (जन्म: 3 मई 1959 को एक लोधी राजपूत परिवार में), भारतीय राजनेत्री है और भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री है। वे मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। उन्हें ग्वालियर की महारानी विजयराजे सिंधिया ने उभारा। साध्वी ऋतम्भरा के साथ उन्होंने राम जन्मभूमि आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान उनका नारा था "श्री रामलला घर आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे"। वह युवावस्था में ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गयीं थी। उन्होंने १९८४ में सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव लड़ा, परन्तु हार गयीं। १९८९ के लोकसभा चुनाव में वह खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गयीं और १९९१, १९९६, १९९८ में यह सीट बरक़रार रखी। १९९९ में वह भोपाल सीट से सांसद चुनी गयीं। वाजपेयी सरकार में वह मानव संसाधन विकास, पर्यटन, युवा मामले एवं खेल और अंत में कोयला और खदान जैसे विभिन्न राज्य स्तरीय और कैबिनेट स्तर के विभागों में कार्य किया। २००३ के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में, उनके नेतृत्व में भाजपा ने तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया और मुख्यमंत्री बनीं। अगस्त २००४ उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जब उनके खिलाफ १९९४ के हुबली दंगों के सम्बन्ध में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और उमा भारती · और देखें »

१९७८

१९७८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: भारतीय जनता युवा मोर्चा और १९७८ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »