लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बेघर और रूस

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

बेघर और रूस के बीच अंतर

बेघर vs. रूस

एक बेघर व्यक्ति, पेरिस, फ्रांस में बेघर या निराश्रयता एक नियमित रूप से निवास के बिना लोगों की हालत है। बेघर लोग अधिकतर समय, नियमित रूप से सुरक्षित और पर्याप्त आवास बनाए रखने में असमर्थ होते हैं या नियमित रूप से तय और पर्याप्त रात के समय निवास नहीं जुटा पात। बेघर की कानूनी परिभाषा विभिन्न देशों में , या एक ही देश या क्षेत्र के अलग अलग अधिकार क्षेत्र अलग न्यायालय के बीच बदल जाता है। बेघर शब्द के अंतर्गत उन सभी व्यक्तियों को सम्मिलित किया जा सकता है जिनका रात के समय प्राथमिक निवास स्थान एक बेघर आश्रय, एक वार्मिंग केंद्र, एक घरेलू हिंसा आश्रय, एक वाहन (मनोरंजन वाहन और कैंपिंग वैन सहित) या फिर गत्ते के बक्सों, टेंट, तिरपाल या अन्य अस्थायी स्थिति में रहते हैं। अमेरिकी सरकार के  बेघर गणन अध्ययनों में ऐसे व्यक्तियों को शामिल किया गया है जो कि किसी ऐसे सार्वजनिक या निजी स्थान में सोते हों जो की मनुष्य के लिए एक नियमित रूप से  आवास के रूप में इस्तेमाल के लिए  एक अनुमान के अनुसार, सन 2005 के अंदर दुनिया भर में 10 करोड़ बेघर व्यक्ति थे। अकेले ब्रिटेन में 80,000 से अधिक बेघर लोग हैं और यह संख्या हर साल बढ़ रही है। पश्चिमी देशों में, बेघर लोगो के बीच बहुत बड़ी संख्या पुरुषों (75-80 %) की है। इसमें विशेष रूप से काफी बड़ा भाग एकल पुरुषों का है। अधिकांश देश बेघर लोगों की सहायता के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएँ प्रदान करते हैं। यह देश, सरकारी विभागों या फिर सामुदायिक संगठनो (अक्सर स्वयंसेवकों) की सहायता से भोजन, आश्रय और कपड़े प्रदान करते हैं। इन कार्यक्रमों को सरकार, दान संगठनों, चर्चों और व्यक्तिगत दाताओं द्वारा समर्थित किया जाता है। कई शहरों में बेघर लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सड़क समाचारपत्र (स्ट्रीट न्यूज़पेपर), प्रकाशनों को स्थापित किया गया है। कुछ बेघरों के पास नौकरियां हैं, वहीं बाकी आय के लिए अन्य तरीके अपनाने पड़ते हैं। भीख मांगना या आर्थिक सहायता लेना एक विकल्प है, लेकिन कई शहरों में यह तेजी से अवैध होता जा रहा . रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

बेघर और रूस के बीच समानता

बेघर और रूस आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

बेघर और रूस के बीच तुलना

बेघर 0 संबंध है और रूस 118 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (0 + 118)।

संदर्भ

यह लेख बेघर और रूस के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »