लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

गैस दानव और बिखरा चक्र

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

गैस दानव और बिखरा चक्र के बीच अंतर

गैस दानव vs. बिखरा चक्र

हमारे सौर मण्डल के चार गैस दानव - सूर्य के आगे दर्शाए गए गैस दानव उन ग्रहों को कहा जाता है जिनमें मिटटी-पत्थर की बजाय ज़्यादातर गैस ही गैस होती है और जिनका आकार बहुत ही विशाल होता है। हमारे सौर मण्डल में चार ग्रह इस श्रेणी में आते हैं - बृहस्पति, शनि, अरुण (युरेनस)) और वरुण (नॅप्टयून)। इनमें पायी जाने वाली गैस ज़्यादातर हाइड्रोजन और हीलियम होती है, हालाँकि इनमें अक्सर और गैसें भी मिलती हैं, जैसे कि अमोनिया। अन्य सौर मंडलों में बहुत से गैस दानव ग्रह पाए जा चुके हैं। . डिस्नोमिआ भी देखा जा सकता है बिखरा चक्र या स्कैटर्ड डिस्क (अंग्रेज़ी:scattered disk) हमारे सौर मण्डल का एक बाहरी क्षेत्र है। यह वरुण-पार वस्तुओं के बड़े क्षेत्र का एक उपक्षेत्र है। इसमें बहुत से बर्फ़ीले हीन ग्रह हैं लेकिन यह अधिकतर एक-दुसरे से काफ़ी दूर हैं जिस से यह क्षेत्र बहुत ख़ाली सा है। माना जाता है के इनमें से कुछ हमारे सौर मण्डल के गैस दानव ग्रहों के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से इस क्षेत्र में फेंके गए हैं। इनमें से बहुत सी वस्तुएँ सूरज की परिक्रमा बड़ी टेढ़ी-मेढ़ी कक्षाओं में कर रहे हैं, जो इस बात का संकेत है के इन्हें किसी बड़े ग्रह ने अपने गुरुत्वाकर्षण के थपेड़ों से इन्हें गुलेल की तरह यहाँ फेंक दिया है। यह वस्तुएँ परिक्रमा करते हुए कभी तो सूरज से ३५ खगोलीय इकाई की दूरी पर पहुँच जाती हैं और फिर कभी १०० ख॰ई॰ से भी दूर चली जाती हैं। ऍरिस, जो सौर मण्डल का सब से बड़ा बौना ग्रह है, बिखरे चक्र की सब से बड़ी ज्ञात वस्तु भी है। .

गैस दानव और बिखरा चक्र के बीच समानता

गैस दानव और बिखरा चक्र आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): सौर मण्डल, गुरुत्वाकर्षण

सौर मण्डल

सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड सम्मलित हैं, जो इस मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे हैं। किसी तारे के इर्द गिर्द परिक्रमा करते हुई उन खगोलीय वस्तुओं के समूह को ग्रहीय मण्डल कहा जाता है जो अन्य तारे न हों, जैसे की ग्रह, बौने ग्रह, प्राकृतिक उपग्रह, क्षुद्रग्रह, उल्का, धूमकेतु और खगोलीय धूल। हमारे सूरज और उसके ग्रहीय मण्डल को मिलाकर हमारा सौर मण्डल बनता है। इन पिंडों में आठ ग्रह, उनके 166 ज्ञात उपग्रह, पाँच बौने ग्रह और अरबों छोटे पिंड शामिल हैं। इन छोटे पिंडों में क्षुद्रग्रह, बर्फ़ीला काइपर घेरा के पिंड, धूमकेतु, उल्कायें और ग्रहों के बीच की धूल शामिल हैं। सौर मंडल के चार छोटे आंतरिक ग्रह बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल ग्रह जिन्हें स्थलीय ग्रह कहा जाता है, मुख्यतया पत्थर और धातु से बने हैं। और इसमें क्षुद्रग्रह घेरा, चार विशाल गैस से बने बाहरी गैस दानव ग्रह, काइपर घेरा और बिखरा चक्र शामिल हैं। काल्पनिक और्ट बादल भी सनदी क्षेत्रों से लगभग एक हजार गुना दूरी से परे मौजूद हो सकता है। सूर्य से होने वाला प्लाज़्मा का प्रवाह (सौर हवा) सौर मंडल को भेदता है। यह तारे के बीच के माध्यम में एक बुलबुला बनाता है जिसे हेलिओमंडल कहते हैं, जो इससे बाहर फैल कर बिखरी हुई तश्तरी के बीच तक जाता है। .

गैस दानव और सौर मण्डल · बिखरा चक्र और सौर मण्डल · और देखें »

गुरुत्वाकर्षण

गुरुत्वाकर्षण के कारण ही ग्रह, सूर्य के चारों ओर चक्कर लगा पाते हैं और यही उन्हें रोके रखती है। गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटेशन) एक पदार्थ द्वारा एक दूसरे की ओर आकृष्ट होने की प्रवृति है। गुरुत्वाकर्षण के बारे में पहली बार कोई गणितीय सूत्र देने की कोशिश आइजक न्यूटन द्वारा की गयी जो आश्चर्यजनक रूप से सही था। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रतिपादन किया। न्यूटन के सिद्धान्त को बाद में अलबर्ट आइंस्टाइन द्वारा सापेक्षता सिद्धांत से बदला गया। इससे पूर्व वराह मिहिर ने कहा था कि किसी प्रकार की शक्ति ही वस्तुओं को पृथिवी पर चिपकाए रखती है। .

गुरुत्वाकर्षण और गैस दानव · गुरुत्वाकर्षण और बिखरा चक्र · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

गैस दानव और बिखरा चक्र के बीच तुलना

गैस दानव 15 संबंध है और बिखरा चक्र 11 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 7.69% है = 2 / (15 + 11)।

संदर्भ

यह लेख गैस दानव और बिखरा चक्र के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »