लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बायोशॉक और विज्ञान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

बायोशॉक और विज्ञान के बीच अंतर

बायोशॉक vs. विज्ञान

बायोशॉक (BioShock) (BioShock) एक भुतहा प्रथम-व्यक्ति शूटर वीडियो गेम है, जिसे इर्रैशनल गेम्स द्वारा विकसित किया गया है- तब इसका नाम 2के बॉस्टन/2के ऑस्ट्रेलिया था- तथा इसे केन लेवाइन ने डिज़ाइन किया है। इस खेल को विण्डोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम और एक्सबॉक्स 360 वीडियो गेम कन्सोल के लिये 21 अगस्त 2007 को उत्तरी अमरीका में तथा इसके तीन दिनों बाद यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में रिलीज़ किया गया। इस खेल का एक प्लेस्टेशन 3 संस्करण, जिसे 2के मैरिन ने विकसित किया था, को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 17 अक्टूबर 2008 को और उत्तरी अमरीका में 21 अक्टूबर 2008 को कुछ अतिरिक्त विशेषताओं के साथ रिलीज़ किया गया। 21 अगस्त 2007 को यह स्टीम पर उपलब्ध हुआ। 7 अक्टूबर 2009 को यह खेल मैक ओएस एक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के लिये भी रिलीज़ किया गया। मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिये इस खेल का एक संस्करण अभी आईजी फन द्वारा विकसित किया जा रहा है। इसका अगला भाग, बायोशॉक 2, 9 फ़रवरी 2010 को रिलीज़ किया गया। 1960 के एक वैकल्पिक इतिहास पर आधारित इस खेल में खिलाड़ी एक विमान हादसे में जीवित बचे जैक नामक व्यक्ति की भूमिका में होता है, जिसके लिये रैप्चर नामक जलमग्न शहर की खोज करना और उस शहर में रहने वाले उत्परिवर्तित जीवों तथा चालकहीन मशीनी वायुयानों के हमलों से बचना आवश्यक होता है। इस खेल में भूमिका-खेलों और बचाव-खेलों में पाये जाने वाले तत्व सम्मिलित हैं और विकासकर्ताओं तथा लेवाइन ने इसका उल्लेख सिस्टम शॉक श्रृंखला के उनके पिछले शीर्षकों के "आध्यात्मिक अनुवर्ती" के रूप में किया है। इस खेल ने ज़बरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रियाएं प्राप्त कीं, जिनमें इसकी "नैतिकता-आधारित" पटकथा, निमज्जन पूर्ण वातावरण और ऐन रैण्ड से प्रेरित मनहूसियत पर आधारित कथा की प्रशंसा की गई थी। . संक्षेप में, प्रकृति के क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान (Science) कहते हैं। विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान या विद्या है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलती है, जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धान्तों को जानने के लिये किये जाते हैं। विज्ञान शब्द का प्रयोग ज्ञान की ऐसी शाखा के लिये भी करते हैं, जो तथ्य, सिद्धान्त और तरीकों को प्रयोग और परिकल्पना से स्थापित और व्यवस्थित करती है। इस प्रकार कह सकते हैं कि किसी भी विषय के क्रमबद्ध ज्ञान को विज्ञान कह सकते है। ऐसा कहा जाता है कि विज्ञान के 'ज्ञान-भण्डार' के बजाय वैज्ञानिक विधि विज्ञान की असली कसौटी है। .

बायोशॉक और विज्ञान के बीच समानता

बायोशॉक और विज्ञान आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): भौतिक शास्त्र

भौतिक शास्त्र

भौतिकी के अन्तर्गत बहुत से प्राकृतिक विज्ञान आते हैं भौतिक शास्त्र अथवा भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। स्थान, काल, गति, द्रव्य, विद्युत, प्रकाश, ऊष्मा तथा ध्वनि इत्यादि अनेक विषय इसकी परिधि में आते हैं। यह विज्ञान का एक प्रमुख विभाग है। इसके सिद्धांत समूचे विज्ञान में मान्य हैं और विज्ञान के प्रत्येक अंग में लागू होते हैं। इसका क्षेत्र विस्तृत है और इसकी सीमा निर्धारित करना अति दुष्कर है। सभी वैज्ञानिक विषय अल्पाधिक मात्रा में इसके अंतर्गत आ जाते हैं। विज्ञान की अन्य शाखायें या तो सीधे ही भौतिक पर आधारित हैं, अथवा इनके तथ्यों को इसके मूल सिद्धांतों से संबद्ध करने का प्रयत्न किया जाता है। भौतिकी का महत्व इसलिये भी अधिक है कि अभियांत्रिकी तथा शिल्पविज्ञान की जन्मदात्री होने के नाते यह इस युग के अखिल सामाजिक एवं आर्थिक विकास की मूल प्रेरक है। बहुत पहले इसको दर्शन शास्त्र का अंग मानकर नैचुरल फिलॉसोफी या प्राकृतिक दर्शनशास्त्र कहते थे, किंतु १८७० ईस्वी के लगभग इसको वर्तमान नाम भौतिकी या फिजिक्स द्वारा संबोधित करने लगे। धीरे-धीरे यह विज्ञान उन्नति करता गया और इस समय तो इसके विकास की तीव्र गति देखकर, अग्रगण्य भौतिक विज्ञानियों को भी आश्चर्य हो रहा है। धीरे-धीरे इससे अनेक महत्वपूर्ण शाखाओं की उत्पत्ति हुई, जैसे रासायनिक भौतिकी, तारा भौतिकी, जीवभौतिकी, भूभौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, आकाशीय भौतिकी इत्यादि। भौतिकी का मुख्य सिद्धांत "उर्जा संरक्षण का नियम" है। इसके अनुसार किसी भी द्रव्यसमुदाय की ऊर्जा की मात्रा स्थिर होती है। समुदाय की आंतरिक क्रियाओं द्वारा इस मात्रा को घटाना या बढ़ाना संभव नहीं। ऊर्जा के अनेक रूप होते हैं और उसका रूपांतरण हो सकता है, किंतु उसकी मात्रा में किसी प्रकार परिवर्तन करना संभव नहीं हो सकता। आइंस्टाइन के सापेक्षिकता सिद्धांत के अनुसार द्रव्यमान भी उर्जा में बदला जा सकता है। इस प्रकार ऊर्जा संरक्षण और द्रव्यमान संरक्षण दोनों सिद्धांतों का समन्वय हो जाता है और इस सिद्धांत के द्वारा भौतिकी और रसायन एक दूसरे से संबद्ध हो जाते हैं। .

बायोशॉक और भौतिक शास्त्र · भौतिक शास्त्र और विज्ञान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

बायोशॉक और विज्ञान के बीच तुलना

बायोशॉक 16 संबंध है और विज्ञान 39 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 1.82% है = 1 / (16 + 39)।

संदर्भ

यह लेख बायोशॉक और विज्ञान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »