लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बाग़ ज़िला और सुधन गली

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

बाग़ ज़िला और सुधन गली के बीच अंतर

बाग़ ज़िला vs. सुधन गली

बाग़ ज़िला (अंग्रेज़ी: Bagh District, उर्दु: ضلع باغ) आज़ाद कश्मीर का एक ज़िला है। पाकिस्तान ने पाक-अधिकृत कश्मीर को दो भागों में विभाजित करा दिया है: आज़ाद कश्मीर और गिलगित-बल्तिस्तान। बाग़ ज़िला इनमें से आज़ाद कश्मीर नामक हिस्से में आता है। इसका प्रमुख नगर बाग़ है। भारत इसे अपना भाग मानता है। . सुधन गली (अंग्रेज़ी: Sudhan Gali, उर्दु: سدھن گلی) आज़ाद कश्मीर के बाग़ ज़िले में एक शहर है। यह लगभग ७,००० फ़ुट (२,००० मीटर) की ऊँचाई पर बसा हुआ है और बाग़ से पाक-अधिकृत कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद जाने वाली सड़क पर स्थित है। इस जगह का नाम सुधन समुदाय पर पड़ा है। यहाँ से कई मार्ग ९,९८९ फ़ुट (३,०४४ मीटर) ऊँची गंगा चोटी को जाते हैं जो पाक-अधिकृत कश्मीर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन-आकर्षणों में से एक है। .

बाग़ ज़िला और सुधन गली के बीच समानता

बाग़ ज़िला और सुधन गली आम में 5 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): पाक अधिकृत कश्मीर, बाग़, कश्मीर, आज़ाद कश्मीर, अंग्रेज़ी भाषा, उर्दू भाषा

पाक अधिकृत कश्मीर

भारतीय कश्मीर है और अकसाई चिन चीन के अधिकार में है। इस क्षेत्र का अधिकार चीन को पाकिस्तान द्वारा सौंपा गया था। पाक अधिकृत कश्मीर मूल कश्मीर का वह भाग है, जिस पर पाकिस्तान ने १९४७ में हमला कर अधिकार कर लिया था। यह भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित क्षेत्र है। इसकी सीमाएं पाकिस्तानी पंजाब एवं उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत से पश्चिम में, उत्तर पश्चिम में अफ़गानिस्तान के वाखान गलियारे से, चीन के ज़िन्जियांग उयघूर स्वायत्त क्षेत्र से उत्तर और भारतीय कश्मीर से पूर्व में लगती हैं। इस क्षेत्र के पूर्व कश्मीर राज्य के कुछ भाग, ट्रांस-काराकोरम ट्रैक्ट को पाकिस्तान द्वारा चीन को दे दिया गया था व शेष क्षेत्र को दो भागों में विलय किया गया था: उत्तरी क्षेत्र एवं आजाद कश्मीर। इस विषय पर पाकिस्तान और भारत के बीच १९४७ में युद्ध भी हुआ था। भारत द्वारा इस क्षेत्र को पाक अधिकृत कश्मीर (पी.ओ.के) कहा जाता है।रीडिफ, २३ मई २००६ संयुक्त राष्ट्र सहित अधिकांश अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएं एम.एस.एफ़, एवं रेड क्रॉस द्वारा इस क्षेत्र को पाक-अधिकृत कश्मीर ही कहा जाता है। .

पाक अधिकृत कश्मीर और बाग़ ज़िला · पाक अधिकृत कश्मीर और सुधन गली · और देखें »

बाग़, कश्मीर

बाग़ (अंग्रेज़ी: Bagh, उर्दु: باغ) आज़ाद कश्मीर के बाग़ ज़िले का प्रमुख शहर है। यह दो छोटी नदियों के संगम-स्थल पर बसा हुआ है। ८ अक्तूबर २००५ के कश्मीर भूकम्प में यहाँ लगभग ८,५०० लोग मारे गए, जो इस नगर की आबादी का लगभग १०% था। .

बाग़ ज़िला और बाग़, कश्मीर · बाग़, कश्मीर और सुधन गली · और देखें »

आज़ाद कश्मीर

आज़ाद जम्मू व कश्मीर का नक़्शा आज़ाद कश्मीर का झण्डा आज़ाद कश्मीर (उर्दू), आधिकारिक रूप से आज़ाद जम्मू और कश्मीर पाकिस्तान के प्रशासनिक प्रभागों में से एक है। यह पाकिस्तान-प्रशासित कश्मीर का एक हिस्सा है और पाक-प्रशासित कश्मीर को दो हिस्सों में बांटा गया है, पहला हिस्सा यह आज़ाद जम्मू-ओ-कश्मीर हैऔर दूसरा हिस्सा गिलगित-बल्तिस्तान है। गिलगित-बल्तिस्तान रहित आज़ाद कश्मीर का इलाक़ा 13,300 वर्ग किलोमीटर (5,135 वर्ग मील) पर फैला है और इसकी आबादी अंदाज़न 40 लाख है। आज़ाद कश्मीर की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद है और इसमें 8 ज़िले, 19 तहसीलें और 182 संघीय काउन्सिलें हैं। आज़ाद कश्मीर के मीरपुर डवीज़न में भिम्बेर ज़िला, कोटली ज़िला और मीरपुर ज़िला, मुज़फ़्फ़राबाद डवीज़न में बाग़ ज़िला, मुज़फ़्फ़राबाद ज़िला और नीलम ज़िला जबकि पुंछ रावलाकोट डवीज़न में पूंछ ज़िला, रावला कोट और सुधनोती ज़िला शामिल हैं। .

आज़ाद कश्मीर और बाग़ ज़िला · आज़ाद कश्मीर और सुधन गली · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

अंग्रेज़ी भाषा और बाग़ ज़िला · अंग्रेज़ी भाषा और सुधन गली · और देखें »

उर्दू भाषा

उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है, तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा है। .

उर्दू भाषा और बाग़ ज़िला · उर्दू भाषा और सुधन गली · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

बाग़ ज़िला और सुधन गली के बीच तुलना

बाग़ ज़िला 12 संबंध है और सुधन गली 12 है। वे आम 5 में है, समानता सूचकांक 20.83% है = 5 / (12 + 12)।

संदर्भ

यह लेख बाग़ ज़िला और सुधन गली के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »