लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बज़ एल्ड्रिन

सूची बज़ एल्ड्रिन

बज़ एल्ड्रिन (जन्म जनवरी 20, 1930) एक अमेरिकी यांत्रिक इंजीनियर हैं, वे संयुक्त राज्य की एयर फ़ोर्स के सेवानिवृत्त पायलट हैं। साथ ही वे एक अन्तरिक्ष यात्री भी थे। वे अपोलो 11 के ल्यूनर मोड्यूल पायलट थे। यह अन्तरिक्ष यात्रा के इतिहास का पहला यान था जिसने मानव के साथ चांद पर कदम रखा। 20 जुलाई 1969 को वे दूसरे इंसान थे जिन्होंने चांद की धरती पर कदम रखा। उनसे पहले मिशन के कमांडर नील आर्मस्ट्रांग ने चांद की धरती पर कदम रखा था। .

20 संबंधों: चन्द्रमा, ट्राँसफॉर्मर्स: चांद का अंधेरा (फ़िल्म), द सिम्पसन्स, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, नासा, नेवाडा, नॉर्वे, पृथ्वी, बराक ओबामा, मिकोयान-गुरेविच मिग-१५, मंगल ग्रह, मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य, स्नूप दॉग, ह्युस्टन, जर्मनी, जॉर्ज वॉकर बुश, कैलिफ़ोर्निया, कोरियाई युद्ध

चन्द्रमा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और चन्द्रमा · और देखें »

ट्राँसफॉर्मर्स: चांद का अंधेरा (फ़िल्म)

ट्राँसफॉर्मर्स: चांद का अंधेरा (Transformers: Dark of the Moon) वर्ष 2011 की अमेरिकी विज्ञान-फंतासी एवं एक्शन प्रधान फिल्म है जो ट्रांसफाॅर्मर्स खिलौने पर आधारित है। फिल्म का पदार्पर्ण जून 23, 2011 को हुआ, जो कि अब ट्रांसफाॅर्मर्स फ़िल्म शृंखला की तीसरी कड़ी है। वर्ष 2009 की रिलीज रिवेन्ज ऑफ द फाॅलन की कहानी का अनुसरण करते हुए यह उसके तीन साल आगे की घटना बढाती है। पिछली दो फिल्मों की सिरीज़ के बाद ड्रीमवर्क्स ने इस फ्रेंचाइजी को छोड़ दिया और पैरामाउंट पिक्चर्स को फिल्म निर्माण का पूर्णाधिकार मिल गया। वहीं, पूर्वाधिकार के रूप में, ट्रांसफाॅर्मर्स, रिवेन्ज ऑफ द फाॅलन और अब डार्क ऑफ द मून के निर्देशक माइकल बे और एक्ज़ेक्युटिव प्रोड्युसर (प्रमुख निर्माता) स्टीवन स्पीलबर्ग निर्वाह कर रहें है। यह जापानी कंपनी हास्ब्रो के सत्यापित मालिक ताकारा टोमी, की ट्रांसफाॅर्मर्स सीरीज़ के लिए आखिरी फिल्म थी। वहीं पिछली फिल्म के सभी मानवीय पात्रों के साथ उनकी यह आखिरी फिल्म हैं जिनमें मुख्य अदाकार शिया ला बियौफ, जोश डुहामेल, टायरिस गिब्सन, जाॅन टर्टुर्रो, केविन डुन, जुली व्हाइट, जैस हार्नेल, ह्युगो विवींग और चार्ली एड्दल पहली की तीन फिल्मों में अभिनय कर चुके थे। फिल्म की कहानी गत 2009 की फिल्म की घटना को आगे बढ़ाती है, जिसमें ऑटोबाॅट्स, सहयोगी रूप से अमेरिकी सैन्य दस्ते NEST (ननबायाॅलाॅजिकल एक्सट्राट्रेसटियर्ल्स स्पीसिज ट्रेटी) के साथ, मानवों द्वारा एकाधिकृत किए गए परग्रही तकनीकों को ढुंढ़ते हैं, जिसके सिलसिले में उनको 42 वर्ष पहले अपोलो 11 के चंद्र अभियान से जुड़े कुछ संदिग्ध रहस्य पता चलता है। किसी तरह डिसेप्टिकाॅन्स यह राज़ ज़ाहिर करते हैं यह तकनीक उनके, यानी ट्रांसफाॅर्मर्स के, ग्रह साईबरट्राॅन का पुनर्निमाण करेगा, और उसके बाद सभी मानवों को अपना बंधुआ गुलाम बना लेंगे। ट्रांसफाॅर्मर्स की दुबारा से भूमिका करने वाले पात्रों की सूची इस तरह है: ऑप्टिमस प्राइम, बम्बलबी, आयरनहाइड, रैचेट, साइड्सवाईप, व्हीली, मेगाट्राटॅन, स्टारस्क्रीम, साउंडवेव, बैरीकेड, ब्राॅउल, स्क्रेपर, लाॅन्ग हाॅउल, साइडवेज और द डाॅक्टर। अदाकारों में ला बियौफ, डुहामेल, गिब्सन, टुर्टुर्रो, डुन और व्हाइट भी दुबारा भूमिका कर रहें हैं, साथ ही पीटर कुलैन और ह्युगो विविंग क्रमशः ऑप्टिमस प्राइम तथा मेगाट्राॅन के संवादों को आवाज देने लौटे हैं। वहीं मुख्य अभिनेत्री के लिए इंग्लिश माॅडल राॅजी हंटिंगटन-व्हीली को मैगन फाॅक्स की जगह दी गई है; साथ ही नए मानवीय पात्रों के लिए पैट्रिक डेम्पसे, जाॅन मेल्काॅविच, केन ज्योंग और फ्रांसिस मैकडाॅरमैंड शामिल किए गए हैं और नए ट्रांसफाॅर्मर्स की भूमिका में, कैथ स्ज़ेराबाजका, राॅन बाॅटिटा, जाॅन डीमैगीओ, जाॅर्ज काॅए, फ्रांसिस्को क़्युन, जेम्स रेमर, ग्रेग बर्ग और लियोनार्ड निमाॅय शामिल हैं। फिल्म की पटकथा एह्रेन क्रुगर ने लिखी जो 2009 में आई पिछली फिल्म में सहयोग दे चुके हैं। 'डार्क ऑफ द मून' में कई डाॅक्युमेंट्री फुटेज दिखाने के लिऐ 35 एम॰एम॰ के फिल्म कैमरों को आयतित करना पड़ा और स्पेशल-डेवलप्ड 3-डी कैमरों का फिल्मांकन करने के लिए काफी इस्तेमाल हुआ। फ़िल्म की लोकेशन्स के लिए शिकागो, फ्लाॅरिडा, इंडियाना, मिल्वाउकी, माॅस्को और वाशिंगटन डीसी को चुना गया। मई 2011, में पैरामाउंट ने फ़िल्म 'ट्रांसफाॅर्मर्स: डार्क ऑफ द मून' में फ़िल्माए शुरुआती फुटेज को माॅनीटर पर देखने बाद उत्साहजनक परिणाम आने पर, 1 जुलाई की जगह 29 जून को रिलीज की तारीख निश्चित की गई। लेकिन उससे भी एक रात पहले यानी 28 जून, 2011 को एक्सक्लुजिव प्रिमियर के तौर पर 3-D और IMAX थियटरों पर प्रदर्शित के लिए चुना गया, और उसी समय वैश्विक रिलीज के तौर पर इसे 2-डी और 3-डी(साथ ही IMAX 3D) फाॅर्मेट—हरेक में डाॅल्बी सराउंडेड 7.1 साउंड के फीचर के साथ प्रदर्शित किया गया। समीक्षकों ने फिल्म पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी लेकिन अधिकांश लोगों ने फिल्म की कहानी, अभिनय और समयावधि पर यह राय जतायी की कि यह पिछली फिल्म 'रिवेन्ज ऑफ द फाॅलन' की तुलना में काफी बेहतर है। वहीं, फिल्म के विजुवल इफैक्टस, स्टीव जैब्लाॅनस्की के पार्श्वसंगीत और थ्रीडी एक्शन सिक्वेंसेसेस की काफी सराहना की गई। 'डार्क ऑफ द मून' ने वैश्विक रूप से US$ 1.12 बिलियन डाॅलर की कमाई की और सिनेमा जगत में सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली फ़िल्मों में यह दसवें पायदान पर रही। साल 2011 में यह हैरी पाॅटर एण्ड द डेथ्ली हाॅलोज – पार्ट 2 के बाद दूसरे स्थान पर सबसे अधिक कमाई के स्थान पर और फिर ट्रांसफाॅर्मर्स श्रंखला में सबसे ज्यादा कमाई में करने वाली फ़िल्म रही। एक बार फिर, 2007 की फिल्म की तरह, इसे 84वीं अकादमी अवार्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन, सर्वश्रेष्ठ साउन्ड मिक्सिंग और सर्वश्रेष्ठ विजुवल इफेक्ट्स की श्रेणियों में इसे नामांकित किया गया। इसकी अगली कड़ी, ट्रांसफाॅर्मर्स: ऐज ऑफ एक्सटिन्कसन को जून 27, 2014 में प्रदर्शित किया गया, जबकि इसकी अगली कड़ी ट्रांसफाॅर्मर्स 5 के 2017 में रिलीज होने की संभावना है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और ट्राँसफॉर्मर्स: चांद का अंधेरा (फ़िल्म) · और देखें »

द सिम्पसन्स

सिम्प्सोन्स एक १९८९ संयुक्त राज्य अमेरिका एनिमेशन दूरदर्शन प्रहसन कार्टून बनाया गया था जो मैट Groening के लिए FOX तक हुआ था। श्रृंखला एक काम करने का एक व्यंग्य भड़ौआ श्रेणी अमेरिकी eponymous अपने परिवार, जो होमर, हाशिया, Bart, लीज़ा और Maggie शामिल द्वारा epitomized जीवन शैली है। दिखाने के स्प्रिंगफील्ड के काल्पनिक शहर में स्थापित है और भड़ौआ अमेरिकी संस्कृति, समाज, टीवी और मानव की स्थिति के अनेक पहलुओं। परिवार Groening द्वारा शीघ्र ही निर्माता जेम्स एल ब्रूक्स के साथ एनिमेटेड शॉर्ट्स की एक श्रृंखला के लिए पिच से पहले गर्भवती हुई थी। Groening एक बेकार परिवार बनाया है और अपने परिवार के सदस्यों के बाद वर्ण का नाम, अपने नाम के लिए Bart प्रतिस्थापन। शॉर्ट्स १९ अप्रैल १९८७ को एक ट्रेसी Ullman दिखाएँ का हिस्सा बन गया। तीन रन के मौसम के बाद, स्केच एक आधे घंटे में प्राइम टाइम शो में विकसित किया गया और फॉक्स के लिए एक प्रारंभिक मारा गया था, पहले फॉक्स श्रृंखला के लिए एक मौसम (1989-१९९०) में शीर्ष ३० रेटिंग में देश बन गया। १७ दिसम्बर १९८९ शो है ३५५ एपिसोड और बीस प्रसारण पर अपनी शुरुआत के बाद से पहली सत्र २७ सितम्बर २००९ पर प्रसारण शुरू हुआ। सिम्प्सोन्स मूवी की, एक विशेषता लंबाई फिल्म, दुनिया भर में थिएटर में जुलाई २६ और २७ जुलाई २००७ को जारी किया गया था और अमेरिका के ५२७ करोड़ डॉलर की कमाई की दुनिया भर में। सिम्प्सोन्स पुरस्कार के दर्जनों के बाद से यह २५ सहित एक श्रृंखला, Primetime एमी पुरस्कार, २६ एनी पुरस्कार और एक Peabody पुरस्कार के रूप में शुरू हुआ जीता है। टाइम पत्रिका में ३१ दिसम्बर १९९९ मुद्दे नाम पर यह २० वीं सदी के सर्वश्रेष्ठ टीवी श्रृंखला और १४ जनवरी २००० सिम्पसन परिवार हॉलीवुड पर एक स्टार से सम्मानित किया गया वॉक ऑफ फेम.

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और द सिम्पसन्स · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

नासा

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1948 से कार्य करना शुरू किया। तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है। वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और नासा · और देखें »

नेवाडा

मानचित्र में स्थिति नेवाडा (Nevada) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। नेवादा 7वां सबसे व्यापक क्षेत्र वाला और 34वां सबसे अधिक आबादी वाला अमरीकी राज्य है। नेवादा काफी हद तक रेगिस्तान और अर्ध-शुष्क है, जिसमें से अधिकतर इलाका ग्रेट बेसिन (एक बन्द जलसम्भर) के भीतर है। ग्रेट बेसीन के दक्षिण में स्थित क्षेत्र मोहावी मरुस्थल के भीतर हैं। नेवाडा का पता लगाने वाले पहले यूरोपीय लोग स्पैनिश थे। यह क्षेत्र न्यू स्पेन नामक स्पेनी कालोनी का हिस्सा बन गया और 1821 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मेक्सिको का हिस्सा बन गया। मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध में अपनी जीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1848 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। नेवादा 31 अक्टूबर 1864 को 36वां राज्य बना। 1940 में नेवाडा की आबादी केवल 1,10,000 से थोड़ी ही अधिक थी। हालांकि जुआ वैध होने के कारण नेवादा 20वीं शताब्दी में एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदल गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 29,40,058 है। राज्य का सबसा बड़ा शहर लास वेगास है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और नेवाडा · और देखें »

नॉर्वे

नॉर्वे (बूकमॉल नॉर्वेजियन: Kongeriket Norge कुङेरिकेत नोर्ये, नी-नॉर्वेजियन: Kongeriket Noreg कुङेरिकेत नुरेग) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी है ओस्लो (en:Oslo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है नॉर्वेजियन भाषा। नोर्वे एक राजशाही है। इसके क्षेत्राधिकार् मे स्कैन्डेनेविअन प्रायद्वीप का पश्चिमी हिस्सा, यान मायेन और स्वाल्बार्द तथा बूवे नाम के आर्क्तिक द्वीप समूह आते हैं। नोर्वे का कुल क्शेत्रफल ३ लाख ८५ हजार दौ सौ बावन वर्ग किलोमीटर (१,४८,७४७ वर्ग मील) है और जनसन्ख्या लग्भग पचास लाख्। यह यूरोप मे न्यून्तम जनसन्ख्या घनत्त्व वाले देशो मे द्वीतीय स्थान पे आता है। देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फ़िनलैण्ड और रूस से लगती हैं। नॉर्वे का रजा हराल्ड पांचवा है और उसकी प्रधानमंत्री जेन्स स्तोल्तेंबेर्ग है। नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को स्टोरटिंग कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं। Bryggen (6-2007).jpg|Bergen Geiranger2.JPG|Geiranger Sognefjord, Norway.jpg|Sognefjord Vippetangen2.jpg|ओस्लो Vegaoyan.jpg|West Norway coast Mixed_Picea_(Spruce)_forest_from_Vestfold_county_in_Norway.jpg|Forest Norway National House.JPG|Norway Tradional House Troll_A_Platform.jpg|Oil platform .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और नॉर्वे · और देखें »

पृथ्वी

पृथ्वी, (अंग्रेज़ी: "अर्थ"(Earth), लातिन:"टेरा"(Terra)) जिसे विश्व (The World) भी कहा जाता है, सूर्य से तीसरा ग्रह और ज्ञात ब्रह्माण्ड में एकमात्र ग्रह है जहाँ जीवन उपस्थित है। यह सौर मंडल में सबसे घना और चार स्थलीय ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह है। रेडियोधर्मी डेटिंग और साक्ष्य के अन्य स्रोतों के अनुसार, पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन साल हैं। पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण, अंतरिक्ष में अन्य पिण्ड के साथ परस्पर प्रभावित रहती है, विशेष रूप से सूर्य और चंद्रमा से, जोकि पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह हैं। सूर्य के चारों ओर परिक्रमण के दौरान, पृथ्वी अपनी कक्षा में 365 बार घूमती है; इस प्रकार, पृथ्वी का एक वर्ष लगभग 365.26 दिन लंबा होता है। पृथ्वी के परिक्रमण के दौरान इसके धुरी में झुकाव होता है, जिसके कारण ही ग्रह की सतह पर मौसमी विविधताये (ऋतुएँ) पाई जाती हैं। पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण के कारण समुद्र में ज्वार-भाटे आते है, यह पृथ्वी को इसकी अपनी अक्ष पर स्थिर करता है, तथा इसकी परिक्रमण को धीमा कर देता है। पृथ्वी न केवल मानव (human) का अपितु अन्य लाखों प्रजातियों (species) का भी घर है और साथ ही ब्रह्मांड में एकमात्र वह स्थान है जहाँ जीवन (life) का अस्तित्व पाया जाता है। इसकी सतह पर जीवन का प्रस्फुटन लगभग एक अरब वर्ष पहले प्रकट हुआ। पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिये आदर्श दशाएँ (जैसे सूर्य से सटीक दूरी इत्यादि) न केवल पहले से उपलब्ध थी बल्कि जीवन की उत्पत्ति के बाद से विकास क्रम में जीवधारियों ने इस ग्रह के वायुमंडल (the atmosphere) और अन्य अजैवकीय (abiotic) परिस्थितियों को भी बदला है और इसके पर्यावरण को वर्तमान रूप दिया है। पृथ्वी के वायुमंडल में आक्सीजन की वर्तमान प्रचुरता वस्तुतः जीवन की उत्पत्ति का कारण नहीं बल्कि परिणाम भी है। जीवधारी और वायुमंडल दोनों अन्योन्याश्रय के संबंध द्वारा विकसित हुए हैं। पृथ्वी पर श्वशनजीवी जीवों (aerobic organisms) के प्रसारण के साथ ओजोन परत (ozone layer) का निर्माण हुआ जो पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र (Earth's magnetic field) के साथ हानिकारक विकिरण को रोकने वाली दूसरी परत बनती है और इस प्रकार पृथ्वी पर जीवन की अनुमति देता है। पृथ्वी का भूपटल (outer surface) कई कठोर खंडों या विवर्तनिक प्लेटों में विभाजित है जो भूगर्भिक इतिहास (geological history) के दौरान एक स्थान से दूसरे स्थान को विस्थापित हुए हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से धरातल का करीब ७१% नमकीन जल (salt-water) के सागर से आच्छादित है, शेष में महाद्वीप और द्वीप; तथा मीठे पानी की झीलें इत्यादि अवस्थित हैं। पानी सभी ज्ञात जीवन के लिए आवश्यक है जिसका अन्य किसी ब्रह्मांडीय पिण्ड के सतह पर अस्तित्व ज्ञात नही है। पृथ्वी की आतंरिक रचना तीन प्रमुख परतों में हुई है भूपटल, भूप्रावार और क्रोड। इसमें से बाह्य क्रोड तरल अवस्था में है और एक ठोस लोहे और निकल के आतंरिक कोर (inner core) के साथ क्रिया करके पृथ्वी मे चुंबकत्व या चुंबकीय क्षेत्र को पैदा करता है। पृथ्वी बाह्य अंतरिक्ष (outer space), में सूर्य और चंद्रमा समेत अन्य वस्तुओं के साथ क्रिया करता है वर्तमान में, पृथ्वी मोटे तौर पर अपनी धुरी का करीब ३६६.२६ बार चक्कर काटती है यह समय की लंबाई एक नाक्षत्र वर्ष (sidereal year) है जो ३६५.२६ सौर दिवस (solar day) के बराबर है पृथ्वी की घूर्णन की धुरी इसके कक्षीय समतल (orbital plane) से लम्बवत (perpendicular) २३.४ की दूरी पर झुका (tilted) है जो एक उष्णकटिबंधीय वर्ष (tropical year) (३६५.२४ सौर दिनों में) की अवधी में ग्रह की सतह पर मौसमी विविधता पैदा करता है। पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा (natural satellite) है, जिसने इसकी परिक्रमा ४.५३ बिलियन साल पहले शुरू की। यह अपनी आकर्षण शक्ति द्वारा समुद्री ज्वार पैदा करता है, धुरिय झुकाव को स्थिर रखता है और धीरे-धीरे पृथ्वी के घूर्णन को धीमा करता है। ग्रह के प्रारंभिक इतिहास के दौरान एक धूमकेतु की बमबारी ने महासागरों के गठन में भूमिका निभाया। बाद में छुद्रग्रह (asteroid) के प्रभाव ने सतह के पर्यावरण पर महत्वपूर्ण बदलाव किया। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और पृथ्वी · और देखें »

बराक ओबामा

बराक हुसैन ओबामा (Barack Hussein Obama, जन्म: ४ अगस्त, १९६१) अमरीका के ४४वें राष्ट्रपति रहे हैं। वे इस देश के प्रथम अश्वेत (अफ्रीकी अमरीकन) राष्ट्रपति हैं। उन्होंने २० जनवरी, २००९ को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। ओबामा इलिनॉय प्रांत से कनिष्ठ सेनेटर तथा २००८ में अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रैटिक पार्टी के उम्मीदवार थे। ओबामा हार्वर्ड लॉ स्कूल से १९९१ में स्नातक बनें, जहाँ वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के पहले अफ्रीकी अमरीकी अध्यक्ष भी रहे। १९९७ से २००४ इलिनॉय सेनेट में तीन सेवाकाल पूर्ण करने के पूर्व ओबामा ने सामुदायिक आयोजक के रूप में कार्य किया है और नागरिक अधिकार अधिवक्ता के रूप में प्रेक्टिस की है। १९९२ से २००४ तक उन्होंने शिकागो विधि विश्वविद्यालय में संवैधानिक कानून का अध्यापन भी किया। सन् २००० में अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में सीट हासिल करने में असफल होने के बाद जनवरी २००३ में उन्होंने अमरीकी सेनेट का रुख किया और मार्च २००४ में प्राथमिक विजय हासिल की। नवंबर २००३ में सेनेट के लिये चुने गये। १०९वें काँग्रेस में अल्पसंख्य डेमोक्रैट सदस्य के रूप में उन्होंने पारंपरिक हथियारों पर नियंत्रण तथा संघीय कोष के प्रयोग में अधिक सार्वजनिक उत्तरदायित्व का समर्थन करते विधेयकों के निर्माण में सहयोग दिया। वे पूर्वी युरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका की राजकीय यात्रा पर भी गये। ११०वें काँग्रेस में लॉबिंग व चुनावी घोटालों, पर्यावरण के बदलाव, नाभिकीय आतंकवाद और युद्ध से लौटे अमेरीकी सैनिकों की देखरेख से संबंधित विधेयकों के निर्माण में उन्होंने सहयोग दिया। विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए बराक ओबामा को वर्ष 2009 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और बराक ओबामा · और देखें »

मिकोयान-गुरेविच मिग-१५

मिग-१५ सोवियत संघ काल मे उनके द्वारा बानाया गया मिग शृंखला का पहला युद्धक जेट विमान था। यह अत्यन्त सफल रहा और भावी विकास को प्रेरणा दी। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और मिकोयान-गुरेविच मिग-१५ · और देखें »

मंगल ग्रह

मंगल सौरमंडल में सूर्य से चौथा ग्रह है। पृथ्वी से इसकी आभा रक्तिम दिखती है, जिस वजह से इसे "लाल ग्रह" के नाम से भी जाना जाता है। सौरमंडल के ग्रह दो तरह के होते हैं - "स्थलीय ग्रह" जिनमें ज़मीन होती है और "गैसीय ग्रह" जिनमें अधिकतर गैस ही गैस है। पृथ्वी की तरह, मंगल भी एक स्थलीय धरातल वाला ग्रह है। इसका वातावरण विरल है। इसकी सतह देखने पर चंद्रमा के गर्त और पृथ्वी के ज्वालामुखियों, घाटियों, रेगिस्तान और ध्रुवीय बर्फीली चोटियों की याद दिलाती है। हमारे सौरमंडल का सबसे अधिक ऊँचा पर्वत, ओलम्पस मोन्स मंगल पर ही स्थित है। साथ ही विशालतम कैन्यन वैलेस मैरीनेरिस भी यहीं पर स्थित है। अपनी भौगोलिक विशेषताओं के अलावा, मंगल का घूर्णन काल और मौसमी चक्र पृथ्वी के समान हैं। इस गृह पर जीवन होने की संभावना है। 1965 में मेरिनर ४ के द्वारा की पहली मंगल उडान से पहले तक यह माना जाता था कि ग्रह की सतह पर तरल अवस्था में जल हो सकता है। यह हल्के और गहरे रंग के धब्बों की आवर्तिक सूचनाओं पर आधारित था विशेष तौर पर, ध्रुवीय अक्षांशों, जो लंबे होने पर समुद्र और महाद्वीपों की तरह दिखते हैं, काले striations की व्याख्या कुछ प्रेक्षकों द्वारा पानी की सिंचाई नहरों के रूप में की गयी है। इन् सीधी रेखाओं की मौजूदगी बाद में सिद्ध नहीं हो पायी और ये माना गया कि ये रेखायें मात्र प्रकाशीय भ्रम के अलावा कुछ और नहीं हैं। फिर भी, सौर मंडल के सभी ग्रहों में हमारी पृथ्वी के अलावा, मंगल ग्रह पर जीवन और पानी होने की संभावना सबसे अधिक है। वर्तमान में मंगल ग्रह की परिक्रमा तीन कार्यशील अंतरिक्ष यान मार्स ओडिसी, मार्स एक्सप्रेस और टोही मार्स ओर्बिटर है, यह सौर मंडल में पृथ्वी को छोड़कर किसी भी अन्य ग्रह से अधिक है। मंगल पर दो अन्वेषण रोवर्स (स्पिरिट और् ओप्रुच्युनिटी), लैंडर फ़ीनिक्स, के साथ ही कई निष्क्रिय रोवर्स और लैंडर हैं जो या तो असफल हो गये हैं या उनका अभियान पूरा हो गया है। इनके या इनके पूर्ववर्ती अभियानो द्वारा जुटाये गये भूवैज्ञानिक सबूत इस ओर इंगित करते हैं कि कभी मंगल ग्रह पर बडे़ पैमाने पर पानी की उपस्थिति थी साथ ही इन्होने ये संकेत भी दिये हैं कि हाल के वर्षों में छोटे गर्म पानी के फव्वारे यहाँ फूटे हैं। नासा के मार्स ग्लोबल सर्वेयर की खोजों द्वारा इस बात के प्रमाण मिले हैं कि दक्षिणी ध्रुवीय बर्फीली चोटियाँ घट रही हैं। मंगल के दो चन्द्रमा, फो़बोस और डिमोज़ हैं, जो छोटे और अनियमित आकार के हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि यह 5261 यूरेका के समान, क्षुद्रग्रह है जो मंगल के गुरुत्व के कारण यहाँ फंस गये हैं। मंगल को पृथ्वी से नंगी आँखों से देखा जा सकता है। इसका आभासी परिमाण -2.9, तक पहुँच सकता है और यह् चमक सिर्फ शुक्र, चन्द्रमा और सूर्य के द्वारा ही पार की जा सकती है, यद्यपि अधिकांश समय बृहस्पति, मंगल की तुलना में नंगी आँखों को अधिक उज्जवल दिखाई देता है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और मंगल ग्रह · और देखें »

मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान

मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (मैसाचुसेट्स इन्स्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी - एमआईटी) (Massachusetts Institute of Technology) कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में स्थित एक निजी शोध विश्वविद्यालय है। एमआईटी में 32 शैक्षणिक विभागों से युक्त पांच विद्यालय और एक महाविद्यालय है, जिसमें वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी अनुसंधान पर विशेष जोर दिया जाता है। एमआईटी दो निजी भूमि अनुदान विश्वविद्यालयों में से एक है और वह समुद्री-अनुदान और अंतरिक्ष-अनुदान विश्वविद्यालय भी है। विलियम बार्टन रोजर्स द्वारा 1861 में संयुक्त राज्य अमेरिका के औद्योगिकीकरण की जरुरतो को ध्यान में रख कर स्थापित किए गए इस विश्वविद्यालय ने यूरोपीय विश्वविद्यालय प्रतिमान को अपनाया और इसमें प्रारंभ से ही प्रयोगशाला शिक्षा पर जोर दिया गया। इसका मौजूदा परिसर 1916 में खुला, जो चार्ल्स नदी घाटी के उत्तरी किनारे पर फैला हुआ है। एमआईटी शोधकर्ता द्वितीय विश्वयुद्ध और शीतयुद्ध के दौरान सुरक्षा अनुसंधान के संबंध में कम्प्यूटर, रडार और इनर्टिअल (inertial) मार्गदर्शन रचने के प्रयत्नो में जुड़े हुए थे। पिछले 60 वर्षों में, एमआईटी के शिक्षात्मक कार्यक्रम भौतिक विज्ञान और अभियांत्रिकी से परे अर्थशास्त्र, दर्शन, भाषा विज्ञान, राजनीति विज्ञान और प्रबंधन जैसे सामाजिक विज्ञान तक भी विस्तरीत हुए है। एमआईटी में वर्ष 2009-2010 के पतझड़ के सत्र के लिए अवरस्नातक स्तर पर 4,232 और स्नातक स्तर पर 6,152 छात्रों को प्रवेश दिया गया है। इसमें करीबन 1,009 संकाय सदस्यों को रोजगार प्रदान किया है। इसकी बंदोबस्ती और अनुसंधान पर वार्षिक व्यय अन्य किसी भी अमेरिकी विश्वविद्यालयो में से सबसे अधिक है। अब तक 75 नोबल पुरस्कार विजेता, 47 राष्ट्रीय विज्ञान पदक प्रापक और 31 मैकआर्थर अध्येता इस विश्वविद्यालय के साथ वर्तमान या भूतपूर्व समय में सम्बद्ध रहे है। एमआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा स्थापित कंपनियों का एकत्रित राजस्व विश्व की सबसे बड़ी सत्तरहवीं अर्थव्यवस्था है। इंजिनीयर्स द्वारा 33 खेल प्रायोजित है, जिनमें से ज्यादातर NCAA श्रेणी III के न्यू इंग्लैंड महिला और पुरुषों के व्यायामी सम्मेलन में भाग लेते है, श्रेणी I के नौकायन कार्यक्रम EARC और EAWRC प्रतिस्पर्धा के भाग है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्नूप दॉग

कैल्विन कॉर्दोज़ार ब्रोदास, जूनियर (जन्म: २० अक्टूबर १९७१) जो अपने स्टेज के नाम स्नूप डॉग से बेहतर जाने जाते हैं, एक अमेरीकी रैप गायक, रिकार्ड निर्माता, गीतकार और अभिनेता हैं। उनका संगीत कैरियर १९९२ में शुरू हुआ, जब उन्हें डॉ ड्रे ने खोजा और फिर वह पहले ड्रे के प्रथम एकल गीत, "डीप कवर", और फिर ड्रे की पहली एकल एल्बम, द क्रॉनिक पर प्रदर्शित हुए। तब से उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका में २३ मिलियन से अधिक एल्बम और दुनिया भर में ३५ मिलियन एल्बम बेचे हैं। स्नूप की पहली एल्बम, डॉगीस्टाइल, जो डॉ ड्रे द्वारा संगीतबद्ध थी, १९९३ में डेथ रो रिकॉर्ड्स द्वारा जारी की गयी थी, और यह बिलबोर्ड २०० और बिलबोर्ड टॉप आर&बी/हिप-हॉप एल्बम चार्ट, दोनों पर नंबर एक पर रही। अपनी रिलीज के पहले सप्ताह में ही लगभग दस लाख प्रतियां बेचकर, डॉगीस्टाइल १९९४ में ४× प्लैटिनम प्रमाणित हो गयी, और इसके "व्हाट्स माई नेम" और "जिन & जूस" सहित कई एकल हिट हुए। १९९४ में स्नूप ने शॉर्ट फिल्म मर्डर वास द केस के लिए डेथ रो रिकॉर्ड्स पर एक साउंडट्रैक जारी किया, जिसमें उन्होंने खुद ही अभिनय भी किया था। उनकी दूसरी एल्बम, द डॉगफादर (१९९६), जिसमें "स्नूप अपसाइड या हेड" प्रमुख एकल था, दोनों ही चार्टों पर दोबारा नंबर एक पर ही शुरू हुई। इस एल्बम को १९९७ में डबल प्लैटिनम प्रमाणित कर दिया गया था। डेथ रो रिकॉर्ड्स छोड़ने के बाद, स्नूप ने नो लिमिट रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर किए, जहां उन्होंने अपनी अगली तीन एल्बम, दा गेम इज़ टू बी सोल्ड, नॉट टू बी टोल्ड (१९९८), नो लिमिट टॉप डॉग (१९९९), और द लास्ट मील (२०००) जारी की। स्नूप ने २००२ में प्रायोरिटी / कैपिटल / ईएमआई रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर किए, जहां उन्होंने पेड द कॉस्ट टू बी द बॉस जारी की। उसके बाद उन्होंने २००४ में अपने अगले तीन एल्बम, आर&जी (रिदम & गैंगस्टा): द मास्टरपीस, द ब्लू कारपेट ट्रीटमेंट, और ईगो ट्रिप्पिन' के लिए गेफ़ेन रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर किए। मालिस एन वंडरलैंड (२००९), और डॉग्यूमेंट्री (२०११) को प्रायोरिटी पर रिलीज़ किया गया था। स्नूप डॉग ने फिल्मों में भी अभिनय किया है, और कई टेलीविजन कार्यक्रमों की मेजबानी की है, जिनमें डोगी फिजल टेलीवीज़ल, स्नूप डॉग्स फादरहुड और डॉग आफ्टर डार्क शामिल हैं। संगीत कार्यक्रमों के अतिरिक्त वह एक युवा फुटबॉल लीग और हाई स्कूल फुटबॉल टीम के प्रशिक्षक भी हैं। सितंबर २००९ में स्नूप को ईएमआई द्वारा एक पुनः सक्रिय प्रायोरिटी रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। २०१२ में, जमैका की यात्रा के बाद, स्नूप ने रस्ताफ़ारीवाद अपना लिया, और अपने लिए एक नया उपनाम, स्नूप लायन चुना। स्नूप लायन के रूप में उन्होंने २०१३ के आरंभ में अपने जमैका अनुभव के बारे में एक रेगे एल्बम, रीइंकारनेटेड और उसी नाम की एक वृत्तचित्र फिल्म जारी की। उनका १३ वां स्टूडियो एल्बम बुश, मई २०१५ में रिलीज़ हुआ और इससे उन्होंने स्नूप डॉग नाम में वापसी की। उनका १४ वां एकल स्टूडियो एल्बम, कूलएड, जुलाई २०१६ में रिलीज़ हुआ था। स्नूप ने बिना किसी जीत के अब तक कुल १७ ग्रैमी नामांकन प्रपात किये हैं। मार्च २०१६ में आर्लिंगटन, टेक्सास में रेसलमेनिया ३२ के पहले कार्यक्रम से पहले, उन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेम के सेलिब्रिटी विंग में शामिल किया गया था, जिसने रेसलमेनिया XXIV में एक मैच के दौरान कंपनी ऑफ सेरेमोनीज़ सहित कंपनी के लिए कई उपस्थितियां कीं। २०१८ में, उन्होंने अपना पहला गॉस्पेल एल्बम, बाइबिल ऑफ लव जारी किया। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और स्नूप दॉग · और देखें »

ह्युस्टन

270px ह्युस्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास राज्य का सबसे बड़ा नगर है। यह संरा अमेरिका के भी सबसे बड़े नगरों में से एक है, चौथा सबसे बड़ा। ह्युस्टन के महापौर हैं बिल व्हाइट। इस नगर में २० लाख के लगभग लोग रहते हैं। इस नगर का नाम सैम ह्युस्टन के नाम पर रखा गया जिसने १८३६ में टेक्सास की स्वतन्त्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। यह नगर मुख्यतः नासा का मुख्यालय नगर होने के लिए जाना जाता है। इस नगर के लिए एक उपनाम भी प्रयुक्त किया जाता है, स्पेस सिटी अर्थात 'अन्तरिक्ष नगर'। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और ह्युस्टन · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और जर्मनी · और देखें »

जॉर्ज वॉकर बुश

6 जुलाई 1946 को जन्मे जॉर्ज वॉकर बुश अमरीका के 43वें राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपना पदभार 20 जनवरी सन 2001 को ग्रहण किया था। 20 जनवरी, 2009 को उन्होंने डैमोक्रेटिक पार्टी के नव निर्वाचित बराक ओबामा को सत्ता सौंप दी। बुश को सन 2004 के राष्ट्रपति के चुनाव में चार वर्षों के लिये दोबारा चुन लिया गया था। राजनीति में प्रवेश करने से पहले श्री बुश एक व्यापारी थे। तेल और गैस का उत्पादन करने वाली कई कंपनियों से वे जुड़े रहे थे और 1989 से 1998 तक टेक्सस रेंजर्स बेसबाल क्लब के सह मालिकों में से एक थे। वे सन 1995 से सन 2000 तक टेक्सस राज्य के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनके परिवार के सभी सदस्य राजनीति में काफी घनिष्ठ रूप से जुड़े हुये हैं। श्री बुश के पिता जॉर्ज हर्बट वॉकर बुश स्वयं अमरीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं। श्री बुश के बड़े भाई जेब बुश फ्लोरिडा के वर्तमान राज्यपाल हैं। श्रेणी:अमेरिका के राष्ट्रपति.

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और जॉर्ज वॉकर बुश · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

कोरियाई युद्ध

युद्ध के आरम्भिक दिनों में अधिकार-क्षेत्र बार-बार बदलते रहे। अन्ततः सीमा स्थिर हुई। उत्तर कोरिया और चीनी सेनाएँदक्षिण कोरिया, अमेरिका, कॉमनवेल्थ तथा संयुक्त राष्ट्र की सेनायें कोरियाई युद्ध शीत युद्ध काल में लड़ा गया पहला महत्वपूर्ण युद्ध था। एक तरफ उत्तर कोरिया था जिसका समर्थन सोवियत संघ तथा साम्यवादी चीन कर रहे थे, दूसरी तरफ दक्षिण कोरिया था जिसकी रक्षा अमेरिका कर रहा था। युद्ध अन्त में बिना निर्णय ही समाप्त हुआ किन्तु जन क्षति तथा तनाव बहुत बढ़ गया था। कोरिया-विवाद सम्भवतः संयुक्त राष्ट्र संघ के शक्ति-सामर्थ्य का सबसे महत्वपूर्ण परीक्षण था। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के विद्वान शूमा ने इसे “सामूहिक सुरक्षा परीक्षण” की संज्ञा दी है। .

नई!!: बज़ एल्ड्रिन और कोरियाई युद्ध · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »