लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बकिंघॅम पैलस और बॅल्मॉरल कासल

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

बकिंघॅम पैलस और बॅल्मॉरल कासल के बीच अंतर

बकिंघॅम पैलस vs. बॅल्मॉरल कासल

महारानी विक्टोरिया, बकिंघम पैलेस में रहने वाली पहली महारानी, 1837 में अपने राज्याभिषेक के बाद नए बने महल में रहने आ गयीं. बकिंघम पैलेस(Buckingham Palace, ब्रिटिश उच्चारण:बखिंग्हॅम् प़ॅलॆस्) ब्रिटिश राजशाही का लंदन स्थित आधिकारिक निवास है। वेस्टमिंस्टर शहर में स्थित यह राजमहल राजकीय आयोजनों और शाही आतिथ्य का केंद्र है। यह ब्रिटेन वासियों के लिये राष्ट्रीय हर्षोन्माद और संकट के समय चर्चा का विषय रहा है। मूलतः बकिंघम हाउस के रूप में जाना जाने वाला, यह भवन जो आज के महल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, 1703 में बकिंघम के ड्यूक के लिये एक ऐसी जगह पर बनाया गया एक विशाल टाउन हाउस था, जो कम से कम 150 सालों तक निजी स्वामित्व के अधीन रहा था। बाद में 1761रॉबिन्सन, पी. बॅल्मॉरल कासल(अन्य वर्तनी:बैल्मॉरल कासल, बैल्मोरल कासल) (Balmoral Castle, ब्रिटिश उच्चारण:बॅल़्मॉरल् खास्ल्), एबरडीनशायर के रॉयल डीसाईड में स्थित एक हवेली-नुमा भवन है। यह एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड में क्रैथी नमक गाँव के निकट स्थित है। यह बैलाटर से ६.२ मील पश्चिम में अवस्थित है। यह माहल सन् १८५२ से ही ब्रिटिश शाही परिवार के शाही निवासों में से एक रहा है, जब राजकुमार ऐल्बर्ट, महारानी विक्टोरिया के पति, द्वारा प्राथमिक क़िला समेत इस पूरी संपदा को निजी तौर पर खरीद गया था। यह महल, राजपरिवार की निजी संपत्ति है, बकिंघम पैलस जैसे अन्य महलों की तरह राजमुकुट की संपत्ति नहीं है। इस संपदा की खरीद की तुरंत बाद ऐसा आभास किया गया की, तकालीन हवेली, राजपरिवार के आवास-योग्य आकार की नहीं थी। अतः, वर्त्तमान कासल के निर्माण को शीघ्र ही आढ़त किया गया। इस निर्माणकार्य के वास्तुकार, एबरडीन के विलियम स्मिथ थे, हालाँकि, उनकी प्राथमिक नक़्शे में अल्बर्ट ने कुछ परिवर्तन भी फ़रामोश किये थे। यह महल स्कॉट्स बैरोनियाई वास्तुशैली की बेहतरीन मिसाल है, और इसे हिस्टोरिक स्कॉटलैंड द्वारा "A"-सूचित भवनों की श्रेणी में गिना जाता है। नवीनतम महल पर निर्माणकार्य, १८५६ में पूर्ण हुआ, तथा, कुछ समय पश्चात्, पुराने महल को ध्वस्त कर दिया गया। इस महल में, राजपरिवार के आगामी सदस्यों द्वारा अनेक सुधार व परिवर्तन और योगदान जोड़े गए। आज इस आपदा कुल ५०,००० एकर के क्षेत्रफल की भूमि पर फैला हुआ है। यह एक कार्यशील एस्टेट है, और इसमें, महल के अलावा, खेत, और जंगलों समेत पथरीले वीराने और दलदल भी हैं। साथ ही इसमें प्रबंधित व पोषित, घोड़े, मवेशियाँ और हिरणों को भी पाल जाता है। .

बकिंघॅम पैलस और बॅल्मॉरल कासल के बीच समानता

बकिंघॅम पैलस और बॅल्मॉरल कासल आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): ब्रिटिश राजपरिवार, राजमुकुट

ब्रिटिश राजपरिवार

ब्रिटिश राजपरिवार, ब्रिटिश संप्रभु के परिवार के सबसे करीबी सदस्यों के समूह को कहाजाता है। हालाँकि, ब्रिटेन में ऐसा कोई दृढ़ नियम या विधान नहीं है, जो यह सुनियोजित करता हो की किन व्यक्तियों को इस विशेष समूह में रखा जाए, नाही कोई ऐसा विधान है जो राजपरिवार को विस्तृत रूप से परिभाषित करता हो। बहरहाल, आम तौर पर उन व्यक्तियों को जिनपर हिज़/हर मैजेस्टी(HM) या हिज़/हर रॉयल हाइनेस(HRH) का संबोधन रखते हैं, को आम तौर पर राजपरिवार का सदस्य माना जाता है। इस मापदंड के आधार पर राज परिवार में, अधिराट्, उनके/उनकी सहचारी, पूर्व संप्रभु(ओं) की विधवा(एँ)/विधुरगण, वेल्स के राजकुमार के ज्येष्ठताम् पुत्र के संतान, तथा पूर्व शासक(ओं) के पुत्रों की धर्मपत्नियाँ या उनकी विधवाएँ और उनके पुरुष-रेखा के पौत्र शामिल होंगे। विभिन्न राष्ट्रमण्डल प्रदेशों के सन्दर्भ में, इसी(या इस के सामान) विशेष समूह के लिए भिन्न शब्दावली का उपयोग भी किया जा सकता है, उदाहरण के तौर पर, ऑस्ट्रेलिया में इस समूह को ऑस्ट्रेलियाई राजपरिवार कहा जाता है। राजपरिवार के कई सदस्यों के नाम पर आधिकारिक निवास भी आवंटित किये जाते है, जो इनका आधिकारिक निवास होता है, तथा, कई सादस्यों को निजी अधिकारिणी भी प्रदान की जाती है। राजपरिवार के निजी स्टाफ के वेतन का भुगतान, महारानी के कोष से किया जाता है। राजपरिवार के अधिकांश सदस्य किसी-न-किसी प्रकार से, विंडसॉर घराने से संबंध रखते हैं। राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य, आम तौर पर, कुलनाम नहीं रकजते हैं। .

बकिंघॅम पैलस और ब्रिटिश राजपरिवार · बॅल्मॉरल कासल और ब्रिटिश राजपरिवार · और देखें »

राजमुकुट

राजमुकुट अथवा द क्राउन(The Crown La Couronne, ला कोहुन्न्/लॅ कोऱुन) (अन्यथा "ताज" या सासामान्यतः "मुकुट"), एक विशेष राजनीतिक संकल्पना है, जिसकी ब्रिटेन तथा अन्य राष्ट्रमण्डल प्रदेशों के विधीशास्त्र तथा राजतांत्रिक व्यवस्था में अतिमहत्वपूर्ण भूमिका है। इस सोच का विकास इंग्लैण्ड राज्य में सामंतवादी काल के दौरान शाब्दिक मुकुट तथा राष्ट्रीय संपदाओं को संप्रभु(नरेश) तथा उनके/उनकी व्यक्तिगत संपत्ति से विभक्त कर संबोधित करने हेतु हुआ था। इस सोच के अनुसार राजमुकुट को प्रशासन के समस्त अंगों तथा हर आयाम में राज्य तथा शासन के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, तथा ब्रिटिश संप्रभु को राजमुकुट के सतत अवतार के रूप में देखा जाता है। अतः ब्रिटेन तथा राष्ट्रमण्डल प्रदेशों मे इस शब्दावली को शासन अथवा सर्कार के लिए एक उपलक्षण(उपशब्द) के रूप में भी उपयोग किया जाता है, या सीधे-सीधे ऐसा भी कहा जा सकता है की यह राजतंत्र को ही संबोधित करने का एक दूसरा तरीका है। विधिक रूप से "राजमुकुट" को एक एकव्यक्ती संस्थान के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो कि विधानपालिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के संपूर्ण समुच्च न्यायिक अवतार है। अतः इस संदर्भ में इस शब्द को किसी शाही पोशाक के वास्तविक मुकुट के साथ संभ्रमित नहीं करना चाहिए। एक संस्थान के रूप में, राजमुकुट, ब्रिटेन की राजनीतिकव्यवस्था का सबसे पुराना कार्यशील संस्थान है। बीती सदियों के दौरान, क्रमशः पहले अंग्रेज़ी तथा तत्पश्चात् ब्रिटिश औपनिवेशिक विस्तार द्वारा यह संकल्पना विश्व के अन्य अनेक कोनों तक पहुची, और आज यह यूनाइटेड किंगडम के अतिरिक्त, अन्य 15 स्वतंत्र राष्ट्रों और तीन भिक्त मुकुटीय निर्भरताओं की प्रशासनिक प्रणाली तथा विधिकीय व्यवस्था के मूल आधारभूतियों में जड़ा हुआ है। इनमें से प्रत्येक राष्ट्र के शासन एक-दूसरे से पूर्णतः विभक्त हैं, परंतु सारे के सारे समान रूप से एक ही राजपरिवार को साझा करते हैं। अतः एक नरेश होने के बावजूद इन सारे राष्ट्रों के "राजमुकुट" एक-दूसरे से स्वतंत्र हैं। इस शब्द को और भी कई आधिकारिक शब्दों में देखा जा सकता है, उदाहरणस्वरूप:मुकुट के मंत्री, मुकुटीय भूमि(क्राउन लैण्ड), इत्यादि। .

बकिंघॅम पैलस और राजमुकुट · बॅल्मॉरल कासल और राजमुकुट · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

बकिंघॅम पैलस और बॅल्मॉरल कासल के बीच तुलना

बकिंघॅम पैलस 29 संबंध है और बॅल्मॉरल कासल 10 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 5.13% है = 2 / (29 + 10)।

संदर्भ

यह लेख बकिंघॅम पैलस और बॅल्मॉरल कासल के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »