लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बंजरमासीन

सूची बंजरमासीन

बंजरमासीन दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो द्वीप पर इण्डोनेशिया के दक्षिण कालिमंतान प्रान्त की राजधानी है। यह बरितो नदी और मर्तापुरा नदी के संगम पर जावा सागर पर बने नदीमुख (डेल्टा) पर बसा हुआ शहर है। .

8 संबंधों: डेल्टा, दक्षिण पूर्व एशिया, दक्षिण कालिमंतान, बरितो नदी, बोर्नियो, मर्तापुरा नदी, जावा सागर, इंडोनेशिया

डेल्टा

नील नदी का डेल्टा नदीमुख-भूमि या डेल्टा नदी के मुहाने पर उसके द्वारा बहाकर लाय गए अवसादों के निक्षेपण से बनी त्रिभुजाकार आक्रति होती हैं। डेल्टा का नामकरणकर्त्ता हेरोडोड़स को माना जाता हैं। .

नई!!: बंजरमासीन और डेल्टा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: बंजरमासीन और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

दक्षिण कालिमंतान

दक्षिण कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। बंजरमासीन इस प्रान्त की राजधानी है। .

नई!!: बंजरमासीन और दक्षिण कालिमंतान · और देखें »

बरितो नदी

बरितो नदी दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो द्वीप पर इण्डोनेशिया के दक्षिण कालिमंतान प्रान्त में स्थित एक नदी है। ८९० किमी लम्बी यह नदी मूलर पर्वतमाला से उभरती है और बंजरमासीन शहर से गुज़रती हुई जावा सागर में बह जाती है। इसी के किनारे रहने वाले डायक लोगों का उपसमुदाय ऐसी भाषा बोलता है जो हिन्द महासागर मे सैंकड़ो मील दूर स्थित माडागास्कर द्वीप की मालागासी भाषा से सबसे अधिक समानता रखती है, जिस से इतिहासकार अनुमान लगाते हैं कि इसी क्षेत्र से तीसरी से दसवी सदी ईसवी में डायक लोग जाकर माडागास्कर में बसे और मालागासी लोगों के पूर्वज बने। बरितो नदी की मुख्य उपनदी मर्तापुरा नदी है जिसका संगम बरितो नदी से बंजरमासीन में होता है। .

नई!!: बंजरमासीन और बरितो नदी · और देखें »

बोर्नियो

बोर्नियो (इण्डोनेशियाई: कालिमंतान, मलय: बोर्नियो, अंग्रेज़ी: Borneo) विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह जावा से उत्तर में, सुलावेसी से पश्चिम में और सुमात्रा से पूर्व में स्थित है। यह इंडोनेशिया, मलेशिया एवं ब्रुनेई देशों में बंटा हुआ है। बोर्नियो का लगभग ७३% क्षेत्रफल इंडोनेशिया में आता है। द्वीप के उत्तर में पूर्वी मलेशिया के साबाह और सारावाक राज्य पूरे द्वीपीय क्षेत्रफल के २६% हैं जबकि नन्हा ब्रुनेई देश इसका केवल १% ही है। बोर्नियो का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढका हुआ है और यह पृथ्वी से सबसे प्राचीन जंगलों में से हैं। .

नई!!: बंजरमासीन और बोर्नियो · और देखें »

मर्तापुरा नदी

मर्तापुरा नदी (इण्डोनेशियाई: Sungai Martapura, अंग्रेज़ी: Martapura River) दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो द्वीप पर इण्डोनेशिया के दक्षिण कालिमंतान प्रान्त में स्थित एक नदी है। यह बरितो नदी की मुख्य उपनदी है और बंजरमासीन शहर के पास इसका उस नदी में विलय हो जाता है, जिसके बाद बरितो नदी जावा सागर में बह जाती है। .

नई!!: बंजरमासीन और मर्तापुरा नदी · और देखें »

जावा सागर

जावा सागर पूर्वी एशिया के जावा द्वीप के ठीक उत्तर में स्थित एक सागर है। इसका क्षेत्रफल ३.२ लाख वर्ग किलोमीटर है और इसकी औसत गहराई कम है। इसमें मत्स्य आखेट एक प्रमुख आर्थिक साधन है। इसके लगभग सभी ओर इंडोनेशिया के द्वीप हैं। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यहाँ महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ी गई थी। Category:प्रशान्त महासागर के सीमांत सागर.

नई!!: बंजरमासीन और जावा सागर · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: बंजरमासीन और इंडोनेशिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »