लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ्रिडचॉफ नानसेन और रुआल आमुन्सन

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

फ्रिडचॉफ नानसेन और रुआल आमुन्सन के बीच अंतर

फ्रिडचॉफ नानसेन vs. रुआल आमुन्सन

फ्रिडचॉफ नानसेन (१० अक्टूबर १८६१ - १३ मई १९३०) एक नॉर्वे के खोजकर्ता, वैज्ञानिक, मानवतावादी राजनयिक, और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता थे। अपनी जवानी में वह चैंपियन स्कीयर और आइस स्केटर रहे। उन्होंने टीम का नेतृत्व किया जिसने १८८८ में आंतरिक ग्रीनलैंड द्वीप को क्रॉस-कंट्री स्की से पार किया। उन्होंने १८९३-९६ के उत्तरी ध्रुव अभियान के दौरान ८६°१४' के उत्तरी अक्षांश तक पहुंचने के बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति जीती। यद्यपि वह नॉर्वे लौटने के बाद सेवानिवृत्त हुए, उनकी ध्रुवीय यात्रा की तकनीकों और उपकरणों और कपड़ों में उनके नवीनता ने बाद के आर्कटिक और अंटार्कटिक अभियानों को प्रभावित किया। अपने बाद के जीवन में वे राष्ट्र संघ से जुडे रहे और १९२१ में संघ के शरणार्थियों के लिए उच्चायुक्त बने। नानसेन के नेतृत्व में राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शरणार्थीयों के लिए यात्रा दस्तावेज (पासपोर्ट) बनाया जो "नानसेन पासपोर्ट" के नाम से जाना गया। १९२२ में उन्हें प्रथम विश्व युद्ध और संबंधित संघर्षों से विस्थापित पीडि़तों की ओर के उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। १९३० में दिल के दौरेसे उनकी मृत्यु हुई और राष्ट्र संघ ने उनके कार्य को आगे बढाना देने के लिए शरणार्थियों के लिए नानसेन अंतर्राष्ट्रीय कार्यालय का गठन किया जिसे १९३८ में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। . रुआल आमुन्सन (Roald Amundsen / १८७२-१९२८) नार्वे का एक साहसी अन्वेषक था जिसने ध्रुवीय क्षेत्रों की साहसिक यात्राएँ की। उसने 1910-12 में दक्षिणी ध्रुव की खोजयात्रा का नेतृत्व किया जिससे सन् १९११ में उसकी खोज हुई। सन् १९२६ में उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाला वह प्रथम निर्विवाद खोजयात्री था। उसने ही सबसे पहले 1903–06 में उत्तर-पश्चिम मार्ग (Northwest Passage) की यात्रा की। .

फ्रिडचॉफ नानसेन और रुआल आमुन्सन के बीच समानता

फ्रिडचॉफ नानसेन और रुआल आमुन्सन आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नॉर्वे, पहला विश्व युद्ध

नॉर्वे

नॉर्वे (बूकमॉल नॉर्वेजियन: Kongeriket Norge कुङेरिकेत नोर्ये, नी-नॉर्वेजियन: Kongeriket Noreg कुङेरिकेत नुरेग) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी है ओस्लो (en:Oslo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है नॉर्वेजियन भाषा। नोर्वे एक राजशाही है। इसके क्षेत्राधिकार् मे स्कैन्डेनेविअन प्रायद्वीप का पश्चिमी हिस्सा, यान मायेन और स्वाल्बार्द तथा बूवे नाम के आर्क्तिक द्वीप समूह आते हैं। नोर्वे का कुल क्शेत्रफल ३ लाख ८५ हजार दौ सौ बावन वर्ग किलोमीटर (१,४८,७४७ वर्ग मील) है और जनसन्ख्या लग्भग पचास लाख्। यह यूरोप मे न्यून्तम जनसन्ख्या घनत्त्व वाले देशो मे द्वीतीय स्थान पे आता है। देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फ़िनलैण्ड और रूस से लगती हैं। नॉर्वे का रजा हराल्ड पांचवा है और उसकी प्रधानमंत्री जेन्स स्तोल्तेंबेर्ग है। नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को स्टोरटिंग कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं। Bryggen (6-2007).jpg|Bergen Geiranger2.JPG|Geiranger Sognefjord, Norway.jpg|Sognefjord Vippetangen2.jpg|ओस्लो Vegaoyan.jpg|West Norway coast Mixed_Picea_(Spruce)_forest_from_Vestfold_county_in_Norway.jpg|Forest Norway National House.JPG|Norway Tradional House Troll_A_Platform.jpg|Oil platform .

नॉर्वे और फ्रिडचॉफ नानसेन · नॉर्वे और रुआल आमुन्सन · और देखें »

पहला विश्व युद्ध

पहला विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक मुख्य तौर पर यूरोप में व्याप्त महायुद्ध को कहते हैं। यह महायुद्ध यूरोप, एशिया व अफ़्रीका तीन महाद्वीपों और समुंदर, धरती और आकाश में लड़ा गया। इसमें भाग लेने वाले देशों की संख्या, इसका क्षेत्र (जिसमें यह लड़ा गया) तथा इससे हुई क्षति के अभूतपूर्व आंकड़ों के कारण ही इसे विश्व युद्ध कहते हैं। पहला विश्व युद्ध लगभग 52 माह तक चला और उस समय की पीढ़ी के लिए यह जीवन की दृष्टि बदल देने वाला अनुभव था। क़रीब आधी दुनिया हिंसा की चपेट में चली गई और इस दौरान अंदाज़न एक करोड़ लोगों की जान गई और इससे दोगुने घायल हो गए। इसके अलावा बीमारियों और कुपोषण जैसी घटनाओं से भी लाखों लोग मरे। विश्व युद्ध ख़त्म होते-होते चार बड़े साम्राज्य रूस, जर्मनी, ऑस्ट्रिया-हंगरी (हैप्सबर्ग) और उस्मानिया ढह गए। यूरोप की सीमाएँ फिर से निर्धारित हुई और अमेरिका निश्चित तौर पर एक 'महाशक्ति ' बन कर उभरा। .

पहला विश्व युद्ध और फ्रिडचॉफ नानसेन · पहला विश्व युद्ध और रुआल आमुन्सन · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

फ्रिडचॉफ नानसेन और रुआल आमुन्सन के बीच तुलना

फ्रिडचॉफ नानसेन 9 संबंध है और रुआल आमुन्सन 6 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 13.33% है = 2 / (9 + 6)।

संदर्भ

यह लेख फ्रिडचॉफ नानसेन और रुआल आमुन्सन के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »