लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फीफा और लियोनेल मेस्सी

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

फीफा और लियोनेल मेस्सी के बीच अंतर

फीफा vs. लियोनेल मेस्सी

फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ का फ्रांसीसी नाम), जिसे आमतौर पर फीफा के नाम से जाना जाता है, फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय नियंत्रण निकाय है। इसका मुख्यालय ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड में है और इसके वर्तमान अध्यक्ष सेप ब्लैटर हैं। फीफा फुटबॉल के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के संगठन और आयोजन, जिनमे सबसे उल्लेखनीय फीफा विश्व कप है के लिए जिम्मेदार है और इसका आयोजन 1930 से कर रहा है। फीफा के 208 सदस्य संघ हैं, जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्यों से 15 अधिक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से तीन ज्यादा हैं, हालांकि यह संख्या इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन से पांच सदस्य कम है। फिफा सम्मान और पुरस्कार फिफा हर साल, साल के सर्वश्रेस्थ पुरुष व महिला खिलाडी को फिफा वलोन-दोर (FIFA Ballon d'Or) के खिताब से सम्मनित करती है। साल २०१३ क फिफा वलोन-दोर पुरस्कार करिश्माई खिलाडी क्रिस्टियनो रोनल्डो को मिला। स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी को पछाड़ने में रोनाल्डो को पांच साल लग गए लेकिन बावजूद इसके वह खुद को रोक नहीं सके और रो पड़े। . लियोनेल आंद्रेस मेस्सी (जन्म 24 जून 1987) अर्जेंटीना के फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो इस समय ला लिगा टीम बार्सिलोना और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं। मेस्सी को अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जिसने 21 साल की उम्र में ही कई बैलन डी'ऑर और FIFA वर्ष का विश्व खिलाड़ी नामांकन प्राप्त किए। उनकी खेल शैली और क्षमता की वजह से, फ़ुटबॉल के दिग्गज डिएगो मारडोना के साथ उनकी तुलना की जाने लगी, जिन्होंने ख़ुद मेस्सी को अपना "उत्तराधिकारी" घोषित किया है। मेस्सी ने कम उम्र में ही फ़ुटबॉल खेलना शुरू किया और जल्द ही बार्सिलोना ने उनकी क्षमता पहचान ली। उन्होंने 2000 में रोसारियो-आधारित न्यूवेल्स ओल्ड बॉय्स युवा दल को छोड़ा और अपने परिवार के साथ यूरोप आए, चूंकि बार्सिलोना ने उनके विकास हार्मोन की कमी के लिए इलाज की पेशकश की। 2004-05 सीज़न में पहली बार मैदान में उतरते हुए, उन्होंने सबसे कम उम्र के लीग खेल खेलने वाले फ़ुटबॉलर का ला लिगा रिकॉर्ड तोड़ दिया और साथ ही, सबसे कम उम्र के लीग गोल स्कोर करने वाले बने। मेस्सी के प्रथम प्रदर्शन के दौरान बार्सिलोना ने ला लिगा जीता और 2006 में दोहरा लीग और UEFA चैंपियन्स लीग जीतने के साथ ही, जल्द ही प्रमुख सम्मान मिलने लगे। 2006-07 उनकी सफलता का सीज़न था: एल क्लासिको में लगातार तीन गोल करते हुए और 26 लीग मैचों में 14 गोल की फ़िनिशिंग के साथ, उन्होंने नियमित रूप से फ़र्स्ट टीम में जगह बनाई। संभवतः 2008-09 का सीज़न उनका सबसे सफल सीज़न था, जिसमें मेस्सी 38 गोल करते हुए तिगुने विजय अभियान का अभिन्न अंग बने। मेस्सी, 2005 FIFA वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप में छह गोल के साथ, जिसमें अंतिम खेल के दो गोल शामिल हैं, शीर्ष स्कोरर बने। उसके शीघ्र बाद, वे अर्जेंटीना के वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय टीम के एक सदस्य के रूप में स्थापित हुए.

फीफा और लियोनेल मेस्सी के बीच समानता

फीफा और लियोनेल मेस्सी आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

फीफा और स्विट्ज़रलैण्ड · लियोनेल मेस्सी और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

फीफा और लियोनेल मेस्सी के बीच तुलना

फीफा 8 संबंध है और लियोनेल मेस्सी 43 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 1.96% है = 1 / (8 + 43)।

संदर्भ

यह लेख फीफा और लियोनेल मेस्सी के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »