हम Google Play स्टोर पर Unionpedia ऐप को पुनर्स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
🌟हमने बेहतर नेविगेशन के लिए अपने डिज़ाइन को सरल बनाया!
Instagram Facebook X LinkedIn

फ़ूझोउ और हांगझोऊ

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

फ़ूझोउ और हांगझोऊ के बीच अंतर

फ़ूझोउ vs. हांगझोऊ

फ़ूझोउ के कुछ नज़ारे फ़ूझोउ (福州, Fuzhou) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ूज्यान प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। फ़ूझोउ मीन दोंग भाषा क्षेत्र का सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है।, James Stuart Olson, Greenwood Publishing Group, 1998, ISBN 978-0-313-28853-1 सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ७१,१५,३७० अनुमानित की गई थी जिनमें से ४४,०८,०७६ शहरी इलाक़े में और बाक़ी इर्द-गिर्द के देहाती क्षेत्रों में बस रहे थे। . हांगझोउ के कुछ नज़ारे हांगझोऊ (杭州, Hangzhou) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित झेजियांग प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८७,००,४०० अनुमानित की गई थी। सन् २००३ की जनगणना में हांगझोऊ नगर पालिका क्षेत्र में ४२.२७ लाख लोग रहते थे जिनमें से १९.१ लाख केन्द्रीय हांगझोऊ के छह शहरी ज़िलों में निवास कर रहे थे। हांगझोऊ यांग्त्से नदी की डेल्टा (नदीमुख) का एक मुख्य शहर है और शंघाई से १८० किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हांगझोऊ खाड़ी पर स्थित है। यह पिछले १००० वर्षों से एक महत्वपूर्ण और विकसित नगर रहा है। हांगझोऊ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है और इसकी पश्चिमी झील एक मशहूर पर्यटक स्थल है।, Simon Foster, Jen Lin-Liu, Sharon Owyang, Sherisse Pham, Beth Reiber, Lee Wing-sze, John Wiley & Sons, 2010, ISBN 978-0-470-52658-3,...

फ़ूझोउ और हांगझोऊ के बीच समानता

फ़ूझोउ और हांगझोऊ आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): चीनी जनवादी गणराज्य, आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु

चीनी जनवादी गणराज्य

चीनी जनवादी गणराज्य (चीनी: 中华人民共和国) जिसे प्रायः चीन नाम से भी सम्बोधित किया जाता है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है। १.३ अरब निवासियों के साथ यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है और ९६,४१,१४४ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसकी सीमा से लगते देशों की संख्या भी विश्व में सर्वाधिक (रूस के बराबर) है जो इस प्रकार है (उत्तर से दक्षिणावर्त्त): रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश,पाकिस्तान, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान। उत्तर पूर्व में जापान और दक्षिण कोरिया मुख्य भूमि से दूरी पर स्थित हैं। चीनी जनवादी गणराज्य की स्थापना १ अक्टूबर, १९४९ को हुई थी, जब साम्यवादियों ने गृहयुद्ध में कुओमिन्तांग पर जीत प्राप्त की। कुओमिन्तांग की हार के बाद वे लोग ताइवान या चीनी गणराज्य को चले गए और मुख्यभूमि चीन पर साम्यवादी दल ने साम्यवादी गणराज्य की स्थापना की। लेकिन चीन, ताईवान को अपना स्वायत्त क्षेत्र कहता है जबकि ताइवान का प्रशासन स्वयं को स्वतन्त्र राष्ट्र कहता है। चीनी जनवादी गणराज्य और ताइवान दोनों अपने-अपने को चीन का वैध प्रतिनिधि कहते हैं। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है। इसकी सभ्यता ५,००० वर्षों से अधिक भी पुरानी है। वर्तमान में यह एक "समाजवादी गणराज्य" है, जिसका नेतृत्व एक दल के हाथों में है, जिसका देश के २२ प्रान्तों, ५ स्वायत्तशासी क्षेत्रों, ४ नगरपालिकाओं और २ विशेष प्रशासनिक क्षेत्रों पर नियन्त्रण है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है और एक मान्यता प्राप्त नाभिकीय महाशक्ति है। चीनी साम्यवादी दल के अधीन रहकर चीन में "समाजवादी बाज़ार अर्थव्यवस्था" को अपनाया जिसके अधीन पूंजीवाद और अधिकारवादी राजनैतिक नियन्त्रण सम्मित्लित है। विश्व के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक ढाँचे में चीन को २१वीं सदी की अपरिहार्य महाशक्ति के रूप में माना और स्वीकृत किया जाता है। यहाँ की मुख्य भाषा चीनी है जिसका पाम्परिक तथा आधुनिक रूप दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है। प्रमुख नगरों में बीजिंग (राजधानी), शंघाई (प्रमुख वित्तीय केन्द्र), हांगकांग, शेन्ज़ेन, ग्वांगझोउ इत्यादी हैं। .

चीनी जनवादी गणराज्य और फ़ूझोउ · चीनी जनवादी गणराज्य और हांगझोऊ · और देखें »

आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु

संसार के ''आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु '' क्षेत्र आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु (अंग्रेज़ी:Humid subtropical climate) (कोप्पन जलवायु वर्गीकरण Cwa के अनुसार) पृथ्वी पर एक जलवायु क्षेत्र होता है, जिसमें उष्ण, आर्द्र ग्रीष्म काल एवं ठंडे शीतकाळ होते हैं। इस प्रकार के जलवायु में मौसम की विस्तृत श्रेणी आती है और शब्द- अर्ध-कटिबंधीय शीतकालीन जलवायु के लिये एक मिथ्या नाम हो सकता है। इस क्षेत्र के अधिकांश स्थानों सभी ऋतुओं में अच्छी मात्रा में वर्षा (और क्भी हिमपात भी) हो सकती है। इसके साथ पछवा हवाएं अच्छे आंधी-तूफान भी पश्चिम से पूर्व की ओर ला सकती हैं। अधिकांश ग्रीष्मकालीन वर्षाएं दामिनी कड़कने के संग आंधियां और कई बार कटिबन्धीय तूफान या चक्रवात आदि भी लाती हैं। .

आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु और फ़ूझोउ · आर्द्र अर्ध-कटिबन्धीय जलवायु और हांगझोऊ · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

फ़ूझोउ और हांगझोऊ के बीच तुलना

फ़ूझोउ 4 संबंध है और हांगझोऊ 9 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 15.38% है = 2 / (4 + 9)।

संदर्भ

यह लेख फ़ूझोउ और हांगझोऊ के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें: