लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्राचीन थेब्स और रामेसेस द्वितीय

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

प्राचीन थेब्स और रामेसेस द्वितीय के बीच अंतर

प्राचीन थेब्स vs. रामेसेस द्वितीय

प्राचीन थेब्स (प्राचीन ग्रीक: Θῆβαι, Thēbai),मिस्र मे स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। यह प्राचीन मिस्र के लोगों में वासेट के रूप में जाना जाने वाला, भूमध्यसागर से 800 किलोमीटर (500 मील) दक्षिण में नील के पूर्व में स्थित एक प्राचीन मिस्र का शहर था। इसके खंडहर आधुनिक मिस्र शहर लक्सर में देखे जा सकते है। थेब्स ऊपरी मिस्र के नोम (राजदंड नोम) का चौथा मुख्य शहर था और मुख्य रूप से मध्य साम्राज्य और नए साम्राज्य के दौरान मिस्र की राजधानी थी। यह अपने मूल्यवान खनिज संसाधनों और व्यापार मार्गों के साथ, नुबिया और पूर्वी रेगिस्तान के नजदीक था। यह अपने स्वर्णिम काल के दौरान एक पंथ केंद्र और प्राचीन मिस्र का सबसे सम्मानित शहर था। थेब्स के एतिहासिक स्थल नील नदी के दोनो तटों में फैला हुआ है जहाँ पूर्वी तट में कर्णक के मंदिर और आज का लक्सर शहर था; वहीं पश्चिमी किनारे में, बड़े निजी और शाही कब्रिस्तान और अंत्येष्टि परिसरों का एक नेक्रोपोलिस देखा जा सकता है। इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा सन १९७९ मे मिला था। . रामेसेस द्वितीय या रामेसेस महान (१३०३-१२१३ ईसापूर्व) प्राचीन मिस्र के नविन राज्य के उन्नीसवे वंश का तीसरा फैरो था। रामेसेस अपनी युद्ध निति और कई सफल सैन्य अभियानों के लिए प्रसिद्ध है। रामेसेस मिस्र को अपने चरम तक ले गया था और कानन और नुबिया पर विजय प्राप्त कर उसे अपने अधीन किया था। रामेसेस १४ वर्ष की उम्र में मिस्र का उत्तराधिकारी और युवराज बना, अपने बचपन में ही वह मिस्र के सिंहासन पर बैठा और ६६ वर्ष तक ९० की उम्र तक शासन करता रहा जो की अब तक का सबसे लंबा शासन काल है। अपने शासन काल की शुरुआत में उसने पहले स्मारक और मंदिर बनाने और नगर बसाने पर ध्यान दिया। उसने पी रामेसेस नाम का नगर बसाया और फिर उसे अपनी नई राजधानी बनाई ताकि सीरिया पर हमला किया जा सके। रामेसेस प्राचीन मिस्र का सबसे प्रसिद्ध और शक्तिशाली फैरो था, साथ ही मिस्र का आखिरी महान फैरो भी| उसकी मृत्यु के बाद मिस्र कमजोर पड़ गया और फिर विदेशी साम्राज्यों का प्रांत बन गया। रामेसेस द्वितीय के प्रताप के कारण लोग पिछले सभी महान फैरो जैसे सेती प्रथम और ठुतोमोस तृतीय की वीरता को भूल गए। रामेसेस द्वितीय के बाद के फैरो उसे महान पुरखा कहते, वह तुथंखमुन के बाद मिस्र का सबसे प्रसिद्ध फैरो माना जाता है। .

प्राचीन थेब्स और रामेसेस द्वितीय के बीच समानता

प्राचीन थेब्स और रामेसेस द्वितीय आम में 2 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): नुबिया, प्राचीन मिस्र

नुबिया

नुबिया (Nubia) नील नदी का तटवर्ती क्षेत्र है। सन् १९५६ से यह दक्षिणी मिश्र एवं उत्तरी सूडान में विभाजित है। सदियों पुरानी एक सभ्यता थी नुबिया। आज के मिस्र और सूडान के बीच ये लोग बसते थे। नोबा से नुबिया शब्द बनाया गया है। निलो-साहारन भाषा बोलने वाले ये लोग बंजारों जैसा जीवन बिताते थे। वैसे इनका इतिहास हजारों साल पुराना है। फिर भी चौथी सदी में मेरोए साम्राज्य खत्म होने के बाद ये लोग यहां बसे थे। इससे पहले इन्हें कुश कहा जाता था। इस इलाके से इनके बनाए बहुत से पिरामिड मंदिर और मूर्तियां मिली हैं। जिनसे इनके बारे में पता चलता है। दौलत से सजे ये पिरामिड्स सिर्फ राजाओं के नहीं हैं। इनमें से ज्यादातर बड़े धर्म गुरुओं के हैं। इनकी कई नस्लें रही हैं। 5000 ईसापूर्व तक इनका इतिहास मिलता है। इन लोगों के बनाए बहुत से मंदिर और पिरामिड्स हॉलीवुड फिल्म्स में भी दिखाए गए हैं। यूनेस्को ने इन्हें वर्ल्ड हैरिटेज साइट घोषित कर रखा है। बहुत से आर्किओलॉजिस्ट, इंजीनियर और जिओलॉजिस्ट इन पर रिसर्च करने में लगे हुए हैं। फिर भी अभी तक ये समझा नहीं जा सका है कि इतनी मजबूत सभ्यता कैसे खत्म हो गई। राज है गहरामिस्र और सूडान के बीच सदियों पहले नुबिया लोग बसते थे। उनके बनाए कई पिरामिड्स वहां मिले हैं। फिर भी ये सभ्यता कैसे खत्म हो गई यह राज है। .

नुबिया और प्राचीन थेब्स · नुबिया और रामेसेस द्वितीय · और देखें »

प्राचीन मिस्र

गीज़ा के पिरामिड, प्राचीन मिस्र की सभ्यता के सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले प्रतीकों में से एक हैं। प्राचीन मिस्र का मानचित्र, प्रमुख शहरों और राजवंशीय अवधि के स्थलों को दर्शाता हुआ। (करीब 3150 ईसा पूर्व से 30 ई.पू.) प्राचीन मिस्र, नील नदी के निचले हिस्से के किनारे केन्द्रित पूर्व उत्तरी अफ्रीका की एक प्राचीन सभ्यता थी, जो अब आधुनिक देश मिस्र है। यह सभ्यता 3150 ई.पू.

प्राचीन थेब्स और प्राचीन मिस्र · प्राचीन मिस्र और रामेसेस द्वितीय · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

प्राचीन थेब्स और रामेसेस द्वितीय के बीच तुलना

प्राचीन थेब्स 12 संबंध है और रामेसेस द्वितीय 22 है। वे आम 2 में है, समानता सूचकांक 5.88% है = 2 / (12 + 22)।

संदर्भ

यह लेख प्राचीन थेब्स और रामेसेस द्वितीय के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »