लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास के बीच अंतर

प्राकृतिक चिकित्सा vs. प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास

प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी / naturopathy) एक चिकित्सा-दर्शन है। इसके अन्तर्गत रोगों का उपचार व स्वास्थ्य-लाभ का आधार है - 'रोगाणुओं से लड़ने की शरीर की स्वाभाविक शक्ति'। प्राकृतिक चिकित्सा के अन्तर्गत अनेक पद्धतियां हैं जैसे - जल चिकित्सा, होमियोपैथी, सूर्य चिकित्सा, एक्यूपंक्चर, एक्यूप्रेशर, मृदा चिकित्सा आदि। प्राकृतिक चिकित्सा के प्रचलन में विश्व की कई चिकित्सा पद्धतियों का योगदान है; जैसे भारत का आयुर्वेद तथा यूरोप का 'नेचर क्योर'। प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली चिकित्सा की एक रचनात्मक विधि है, जिसका लक्ष्य प्रकृति में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध तत्त्वों के उचित इस्तेमाल द्वारा रोग का मूल कारण समाप्त करना है। यह न केवल एक चिकित्सा पद्धति है बल्कि मानव शरीर में उपस्थित आंतरिक महत्त्वपूर्ण शक्तियों या प्राकृतिक तत्त्वों के अनुरूप एक जीवन-शैली है। यह जीवन कला तथा विज्ञान में एक संपूर्ण क्रांति है। इस प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में प्राकृतिक भोजन, विशेषकर ताजे फल तथा कच्ची व हलकी पकी सब्जियाँ विभिन्न बीमारियों के इलाज में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। प्राकृतिक चिकित्सा निर्धन व्यक्तियों एवं गरीब देशों के लिये विशेष रूप से वरदान है। . प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास उतना ही पुराना है जितना स्वयं प्रकृति। यह चिकित्सा विज्ञान आज की सभी चिकित्सा प्राणालियों से पुराना है। अथवा यह भी कहा जा सकता है कि यह दूसरी चिकित्सा पद्धतियों कि जननी है। इसका वर्णन पौराणिक ग्रन्थों एवं वेदों में मिलता है, अर्थात वैदिक काल के बाद पौराणिक काल में भी यह पद्धति प्रचलित थी। आधुनिक युग में डॉ॰ ईसाक जेनिग्स (Dr. Isaac Jennings) ने अमेरिका में 1788 में प्राकृतिक चिकित्सा का उपयोग आरम्भ कर दिया था। जोहन बेस्पले ने भी ठण्डे पानी के स्नान एवं पानी पीने की विधियों से उपचार देना प्रारम्भ किया था। महाबग्ग नामक बोध ग्रन्थ में वर्णन आता है कि एक दिन भगवान बुद्ध के एक शिष्य को सांप ने काट लिया तो उस समय विष के नाश के लिए भगवान बुद्ध ने चिकनी मिट्टी, गोबर, मूत्र आदि को प्रयोग करवाया था और दूसरे भिक्षु के बीमार पड़ने पर भाप स्नान व उष्ण गर्म व ठण्डे जल के स्नान द्वारा निरोग किये जाने का वर्णन 2500 वर्ष पुरानी उपरोक्त घटना से सिद्ध होता है। प्राकृतिक चिकित्सा के साथ-2 योग एवं आसानों का प्रयोग शारीरिक एवं आध्यात्मिक सुधारों के लिये 5000 हजारों वर्षों से प्रचलन में आया है। पतंजलि का योगसूत्र इसका एक प्रामाणिक ग्रन्थ है इसका प्रचलन केवल भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी है। प्राकृतिक चिकित्सा का विकास (अपने पुराने इतिहास के साथ) प्रायः लुप्त जैसा हो गया था। आधुनिक चिकित्सा प्राणालियों के आगमन के फलस्वरूप इस प्रणाली को भूलना स्वाभाविक भी था। इस प्राकृतिक चिकित्सा को दोबारा प्रतिष्ठित करने की मांग उठाने वाले मुख्य चिकित्सकों में बड़े नाम पाश्चातय देशों के एलोपैथिक चिकित्सकों का है। ये वो प्रभावशाली व्यक्ति थे जो औषधि विज्ञान का प्रयोग करते-2 थक चुके थे और स्वयं रोगी होने के बाद निरोग होने में असहाय होते जा रहे थे। उन्होने स्वयं पर प्राकृतिक चिकित्सा के प्रयोग करते हुए स्वयं को स्वस्थ किया और अपने शेष जीवन में इसी चिकित्सा पद्धति द्वारा अनेकों असाध्य रोगियों को उपचार करते हुए इस चिकित्सा पद्धति को दुबारा स्थापित करने की शुरूआत की। इन्होने जीवन यापन तथा रोग उपचार को अधिक तर्कसंगत विधियों द्वारा किये जाने का शुभारम्भ किया। प्राकृतिक चिकित्सा संसार मे प्रचलित सभी चिकित्सा प्रणाली से पुरानी है आदिकाल के ग्रंथों मे जल चिकित्सा व उपवास चिकित्सा का उल्लेख मिलता है पुराण काल मे (उपवास)को लोग अचूक चिकित्सा माना करते थे .

प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास के बीच समानता

प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास आम में 6 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): मालिश, मिट्टी चिकित्सा, योग, राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे, जलचिकित्सा, आयुर्वेद

मालिश

शरीर की बाहरी एवं नीचे स्थित मांशपेशियों एवं संयोजी उत्तकों को दबाना, हिला-डुलाना आदि मालिश (Massage) कहलाता है। इससे उनकी कार्य करने की क्षमतबढ़ती है और उनकी टूट-फूट का निवारन होता है। इससे आराम मिलता है और शरीर स्वस्थ रहता है। मालिश मांसपेशियों और संयोजी ऊतक के सतही और गहरी परतों में हेरफेर समारोह बढ़ाने उपचार प्रक्रिया में सहायता और छूट और अच्छी तरह से किया जा रहा है को बढ़ावा देने के है। शब्द फ्रेंच मालिश सानना के घर्षण से आता है, या "स्पर्श महसूस, या संभाल" या लैटिन Massa से "बड़े पैमाने पर, आटा" अर्थ अरबी Massa अर्थ से cf.

प्राकृतिक चिकित्सा और मालिश · प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास और मालिश · और देखें »

मिट्टी चिकित्सा

मृदा स्नान करते हुए हाथी प्राकृतिक चिकित्सा में माटी का प्रयोग कई रोगों के निवारण में प्राचीन काल से ही होता आया है। नई वैज्ञानिक शोध में यह प्रमाणित हो चुका है कि माटी चिकित्सा की शरीर को तरो ताजा करने जीवंत और उर्जावान बनाने में महती उपयोगिता है। चर्म विकृति और घावों को ठीक करने में मिट्टी चिकित्सा अपना महत्व साबित कर चुकी है। माना जाता रहा है कि शरीर माटी का पुतला है और माटी के प्रयोग से ही शरीर की बीमारियां दूर की जा सकती हैं। शरीर को शीतलता प्रदान करने के लिए मिट्टी-चिकित्सा का उपयोग किया जाता है। मिट्टी, शरीर के दूषित पदार्थों को घोलकर व अवशोषित कर अंततः शरीर के बाहर निकाल देती है। मिट्टी की पट्टी एवं मिट्टी-स्नान इसके मुख्य उपचार हैं। मृदास्नान (मड बाथ) रोगों से मुक्ति का अच्छा उपाय है। .

प्राकृतिक चिकित्सा और मिट्टी चिकित्सा · प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास और मिट्टी चिकित्सा · और देखें »

योग

पद्मासन मुद्रा में यौगिक ध्यानस्थ शिव-मूर्ति योग भारत और नेपाल में एक आध्यात्मिक प्रकिया को कहते हैं जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है। यह शब्द, प्रक्रिया और धारणा बौद्ध धर्म,जैन धर्म और हिंदू धर्म में ध्यान प्रक्रिया से सम्बंधित है। योग शब्द भारत से बौद्ध धर्म के साथ चीन, जापान, तिब्बत, दक्षिण पूर्व एशिया और श्री लंका में भी फैल गया है और इस समय सारे सभ्य जगत्‌ में लोग इससे परिचित हैं। इतनी प्रसिद्धि के बाद पहली बार ११ दिसंबर २०१४ को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष २१ जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। भगवद्गीता प्रतिष्ठित ग्रंथ माना जाता है। उसमें योग शब्द का कई बार प्रयोग हुआ है, कभी अकेले और कभी सविशेषण, जैसे बुद्धियोग, संन्यासयोग, कर्मयोग। वेदोत्तर काल में भक्तियोग और हठयोग नाम भी प्रचलित हो गए हैं पतंजलि योगदर्शन में क्रियायोग शब्द देखने में आता है। पाशुपत योग और माहेश्वर योग जैसे शब्दों के भी प्रसंग मिलते है। इन सब स्थलों में योग शब्द के जो अर्थ हैं वह एक दूसरे के विरोधी हैं परंतु इस प्रकार के विभिन्न प्रयोगों को देखने से यह तो स्पष्ट हो जाता है, कि योग की परिभाषा करना कठिन कार्य है। परिभाषा ऐसी होनी चाहिए जो अव्याप्ति और अतिव्याप्ति दोषों से मुक्त हो, योग शब्द के वाच्यार्थ का ऐसा लक्षण बतला सके जो प्रत्येक प्रसंग के लिये उपयुक्त हो और योग के सिवाय किसी अन्य वस्तु के लिये उपयुक्त न हो। .

प्राकृतिक चिकित्सा और योग · प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास और योग · और देखें »

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे

राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एन.आई.एन), ऐतिहासिक वर्तमान इमारत "बापू भवन", ताड़ीवाला रोड, पुणे 411001 में स्थित है। "बापू भवन" राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के नाम पर है, जिन्होंने 1934 से इस संस्थान को अपना घर बनाया था। इससे पहले यह संस्थान "नैचर क्योर क्लिनिक एवं सॅनिटोरियम" के नाम से जाना जाता था, जिसे डॉ॰ दिनशा मेहता चलाया करते थे। इस संस्थान में "ऑल इंडिया नैचर क्योर फांऊडेशन ट्रस्ट" की स्थापना की गयी और गांधीजी आजीवन इस ट्रस्ट के चैयरमैन बने। गांधीजी ने यहाँ से बहुत सी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय गतिविधियों में हिस्सा लिया। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे 22 दिसंबर 1986 को अस्तित्व में आया। इस संस्थान की शासकीय निकाय समिति है, जिसके प्रमुख केन्द्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय है। .

प्राकृतिक चिकित्सा और राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे · प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास और राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे · और देखें »

जलचिकित्सा

जलचिकित्सा (Hydropathy) अनेक रोगों की चिकित्सा करने की एक निश्चित पद्धति है, जिसमें शीतल तथा उष्ण जल का बाह्याभ्यंतर प्रयोग सर्वश्रेष्ठ औषधि होती है और उपचारार्थ प्रयुक्त अन्य सभी ओषधियाँ प्राय: हानिकर समझी जाती हैं। .

जलचिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा · जलचिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास · और देखें »

आयुर्वेद

आयुर्वेद के देवता '''भगवान धन्वन्तरि''' आयुर्वेद (आयुः + वेद .

आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा · आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास के बीच तुलना

प्राकृतिक चिकित्सा 24 संबंध है और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास 43 है। वे आम 6 में है, समानता सूचकांक 8.96% है = 6 / (24 + 43)।

संदर्भ

यह लेख प्राकृतिक चिकित्सा और प्राकृतिक चिकित्सा का इतिहास के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »