लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

प्रमाणित लोक लेखाकार

सूची प्रमाणित लोक लेखाकार

प्रमाणित लोक लेखाकार (CPA) संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशिक्षित लेखाकारों की सांविधिक उपाधि है, जिन्होंने समरूप प्रमाणित लोक लेखाकार परीक्षा (युनिफॉर्म सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट एक्ज़ामिनेशन) उत्तीर्ण की है और अतिरिक्त राज्य शिक्षा तथा CPA के प्रमाणन के लिए आवश्यक अनुभव प्राप्त कर लिया हैं। व्यक्ति विशेष जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण तो कर ली है लेकिन या तो अपेक्षित काम का अनुभव नहीं पाया हो या पहले अगर कभी किया भी हो तो व्यावहारिक शिक्षा की निरंतरता बीच में ही विघ्नित हो गई हो तो ऐसे लोगों के लिए अनेक राज्यों में "सीपीए निष्क्रिय" अथवा इसके समतुल्य पर्याय पदनाम की अनुमति प्राप्त है। अधिकतर अमेरिकी राज्यों में केवल लाइसेंसघारी CPAs ही लोक सत्यापन हेतु (लेखा परीक्षा सहित) वित्तीय बयानों पर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। इस नियम के अपवाद एरिज़ोना, कान्सास, उत्तरी कैरोलिना और ओहियो हैं, जहां "सीपीए" पदनाम प्रतिबंधित तो है, पर लेखा परीक्षा की प्रैक्टिस नहीं.

14 संबंधों: एरीजोना, नेब्रास्का, नॉर्थ कैरोलीना, मैसाचुसेट्स, लेखाकार, संयुक्त राज्य, सूचना प्रौद्योगिकी, वर्जीनिया, वित्तीय लेखांकन, वित्तीय विवरण, वॉशिंगटन, आयकर, अमेरिकी राज्य, अलाबामा

एरीजोना

thumbnail एरीजोना (Arizona) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में स्थित राज्य है। इसका सबसे बड़ा शहर और राजधानी फ़िनक्स है। दूसरा सबसे बड़ा राज्य टक्सन है और उसके बाद फ़िनक्स के महानगर क्षेत्र स्थित शहर मेसा, ग्लेनडेल, चंदलर और स्कोत्ट्सडेल है। एरीजोना संयुक्त राज्यों में शामिल होने वाला ४८व राज्य था जिसे की इसमें १४ फरबरी १९१२ को समिलित किया गया। इसी दिन इस राज्य की देश में माने जाने वाली भूमि की वर्षागाठ भी थी। एरीजोना अपने रेगिस्तानी मौसम, भयंकर गर्मी और हल्की ठंड के लिए जाना जाता है। पर राज्य के उच्च इलाकों में बहुत पहाड़ व जंगल है, इसी कारण वहाँ का मौसम अन्य राज्य के मुकाबले ठंडा रहता है। जुलाई १ २००६ के अनुसार एरीजोना देश में आबादी के हिसाब से सबसे तेजी से बढ़ता राज्य है। इससे पहले यह दर्जा नेवादा के पास था। राज्य का एक-चौथाई इलाका मूल अमेरिकी आदिवासी के लिये संरक्षित है। राज्य की आधिकरिक भाषा अँग्रेजी है जिसे बोलने वाले जनसंख्या के 74 प्रतिशत है। स्पेनी 19.5 प्रतिशत द्वारा बोली जाती है। 2015 में राज्य की आबादी 68,28,065 अनुमानित की गई है। जिस हिसाब से उसका अमेरिकी राज्यों में 14वां स्थान है। Image:Tree, Canyon de Chelly, Apache County AZ.jpg Image:Sedona Arizona-27527-4.jpg Image:Lockett Meadow, 1996.jpg श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और एरीजोना · और देखें »

नेब्रास्का

अमेरिका में स्थिति नेब्रास्का (Nebraska) संयुक्त राज्य का राज्य है जो ग्रेट प्लेन्स और मध्य-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है। राज्य के उत्तर में साउथ डेकोटा, पूर्व में आयोवा और मिसोरी नदी के किनारे पर दक्षिण-पूर्व में मिसौरी है। साथ ही इसकी सीमा दक्षिण में केन्सास, दक्षिण पश्चिम में कॉलोराडो और पश्चिम में वायोमिंग से भी लगती है। 1762 में सप्तवर्षीय युद्ध के दौरान फ्रांस ने लुइसियाना क्षेत्र (जिसमें नेब्रास्का भी आता था) स्पेन को सौंप दिया। इस क्षेत्र से फ्रांस की वापसी के बाद मिसिसिपी नदी पर ब्रिटेन और स्पेन प्रभुत्व के लिए प्रतिस्पर्धा करने लगे। अपनी स्वतंत्रता के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने लुइसियाना खरीद के अनुसार इस इलाके पर दावा करना शुरू कर दिया। 1854 में अमेरिका ने एक अधिनियम के तहत इस इलाके पर अपना अधिकार कर लिया। फिर संघीय सरकार द्वारा दी जा रही नि: शुल्क भूमि पर दावा करने के लिए कई हजारों आबादकार नेब्रास्का में पहुँचें। बसने की इस पहली लहर ने क्षेत्र को राज्य बनने के आवेदन करने के लिए पर्याप्त आबादी दी। 1867 में यह 37वें राज्य बन गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक इसकी आबादी 19,07,116 है। जिससे इसका सभी राज्यों में 37वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से ये 16वां सबसे बड़ा राज्य है। अंग्रेज़ी सरकारी भाषा है। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और नेब्रास्का · और देखें »

नॉर्थ कैरोलीना

स्थान नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य की सीमा दक्षिण में साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया से, पश्चिम में टेनेसी से, उत्तर में वर्जीनिया, और पूर्व में अटलांटिक महासागर से लगती है। 18वीं शताब्दी में नॉर्थ कैरोलिना (साउथ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक थी। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला आखिरी राज्य बना था। सभी 50 राज्यों में नॉर्थ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 28वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,01,46,788 हैं जिससे उसका स्थान 9वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो 90% जनता मातृभाषा के रूप में बोलती हैं। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और नॉर्थ कैरोलीना · और देखें »

मैसाचुसेट्स

मासेचुसेट्स, (Massachusetts) संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य है। मैसाचुसेट्स पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। यह पश्चिम में न्यूयॉर्क से उत्तर में रोड आइलैंड और कनेक्टिकट दक्षिण में, वरमोंट और न्यू हैम्पशायर सीमान्त है। मैसाचुसेट्स भूमि क्षेत्र द्वारा 7 वां सबसे छोटा राज्य है, लेकिन 14 वीं सबसे अधिक आबादी वाला और 3 सबसे घनी 50 राज्यों के बसा। यह छह न्यू इंग्लैंड राज्यों में से सबसे अधिक आबादी वाला है और प्रति व्यक्ति देश की छठी सबसे ऊंची सकल घरेलू उत्पाद है। पूर्व में ग्रेटर बोस्टन क्षेत्र और पश्चिम में स्प्रिंगफील्ड महानगरीय क्षेत्र: राज्य के लिए दो अलग-अलग महानगरीय क्षेत्र हैं। लगभग 'मैसाचुसेट्स आबादी का दो तिहाई वर्तमान में ग्रेटर बोस्टन में रहती है। मैसाचुसेट्स अमेरिकी इतिहास में एक ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और वाणिज्यिक भूमिका निभाई है। प्लायमाउथ तीर्थयात्री, मेफ्लावर के यात्रियों द्वारा 1620 में स्थापित किया गया न्यू इंग्लैंड में पहली कॉलोनी, का स्थल था। 1636 में स्थापित किया गया हार्वर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा की सबसे पुरानी संस्था है। 18 वीं सदी में, बोस्टन आंदोलन के लिए "लिबर्टी की पालना" के रूप में जाना जाने लगा। शहर अमेरिकी क्रांति के लिए केंद्र था। जिसकी वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका ग्रेट ब्रिटेन से आजादी मिली। 19 वीं सदी में, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल का ओलंपिक खेल क्रमश: स्प्रिंगफील्ड और Holyoke के पश्चिमी मैसाचुसेट्स शहरों में आविष्कार किया गया। श्रेणी:मैसाचूसिट्स श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और मैसाचुसेट्स · और देखें »

लेखाकार

एक लेखाकार लेखाकरण का पेशावर हैं, जो वित्तीय जानकारी का मापन, प्रकटीकरण या आश्वासन का प्रावधान हैं, जिससे प्रबंधकों, निवेशकों, कर अधिकारियों और अन्य लोगों को संसाधनों के आवंटन के निर्णय लेने में मदद करता हैं।  कई अधिकार-क्षेत्रों में, पेशेवर लिखा निकाय व्यवसाय के मानक और पेशावरों के मूल्यांकन बनाएँ रखते हैं। जिन लेखाकारों ने अपने पेशेवर संघों की प्रामाणिक परीक्षाओं के माध्यम से योग्यता का प्रदर्शन किया हैं, वे इन शीर्षकों को उपयोग करने के लिए प्रमाणित हैं, जैसे की, सनदी लेखाकार, या प्रमाणित लोक लेखाकार। इस तरह के पेशवरों को क़ानून द्वारा कुछ उत्तरदायित्व दिएँ जाते हैं, जैसे की, किसी संगठन के वित्तीय विवरणों को प्रमाणित करने की क्षमता, और पेशेवर कदाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता हैं। गैर-योग्य लेखाकार किसी योग्य लेखाकार द्वारा  नियोजित किएँ जा सकता हैं, या वैधानिक विशेषाधिकार और दायित्व के बिना स्वतंत्र रूप से भी काम कर सकते हैं। बिग फोर लेखा परीक्षक दुनिया भर के लेखाकारों के सबसे बड़े नियोक्ता हैं। हालांकि, ज़्यादातर लेखाकार वाणिज्य, उद्योग और सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत हैं। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और लेखाकार · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और संयुक्त राज्य · और देखें »

सूचना प्रौद्योगिकी

२००५ में विश्व के विभिन्न देशों में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी पर व्यय राशि (यूएसए की तुलना में) सूचना प्रौद्योगिकी (en:information technology) आंकड़ों की प्राप्ति, सूचना (इंफार्मेशन) संग्रह, सुरक्षा, परिवर्तन, आदान-प्रदान, अध्ययन, डिजाइन आदि कार्यों तथा इन कार्यों के निष्पादन के लिये आवश्यक कंप्यूटर हार्डवेयर एवं साफ्टवेयर अनुप्रयोगों से सम्बन्धित है। सूचना प्रौद्योगिकी कंप्यूटर पर आधारित सूचना-प्रणाली का आधार है। सूचना प्रौद्योगिकी, वर्तमान समय में वाणिज्य और व्यापार का अभिन्न अंग बन गयी है। संचार क्रान्ति के फलस्वरूप अब इलेक्ट्रानिक संचार को भी सूचना प्रौद्योगिकी का एक प्रमुख घटक माना जाने लगा है और इसे सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (Information and Communication Technology, ICT) भी कहा जाता है। एक उद्योग के तौर पर यह एक उभरता हुआ क्षेत्र है। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और सूचना प्रौद्योगिकी · और देखें »

वर्जीनिया

मानचित्र में स्थिति वर्जीनिया (Virginia, अधिकारिक तौर कॉमनवेल्थ ऑफ़ वर्जीनिया) संयुक्त राज्य अमेरिका का एक राज्य है। 1607 में लंदन कंपनी ने पहली स्थायी अंग्रेज़ी कॉलोनी के रूप में वर्जीनिया कॉलोनी को स्थापित किया था। दास श्रम और विस्थापित मूल अमेरिकी जनजातियों से प्राप्त भूमि ने कॉलोनी की शुरुआती राजनीति और वृक्षारोपण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्जीनिया अमेरिकी क्रांति में विद्रोह करने वाले तेरह उपनिवेश में से एक था। यह अमेरिकी नागरिक युद्ध में परिसंघीय राज्य अमेरिका में शामिल हो गया, जिसके दौरान रिचमंड (वर्जीनिया की राजधानी) को संघीय राजधानी बना दिया गया था। इस दौरान वर्जीनिया के उत्तर-पश्चिमी काउंटी ने अलग होकर वेस्ट वर्जीनिया राज्य का निर्माण किया। वर्जीनिया का गठन कॉमनवेल्थ के रूप में हुआ है। 2016 के अनुमान के अनुसार राज्य की आबादी 84,11,808 है। इससे इसका सभी राज्यों में 12वां स्थान हुआ। क्षेत्र के हिसाब से इसका 35वां स्थान है। अंग्रेज़ी अधिकारिक भाषा है। ईसाई धर्म को सबसे ज्यादा माना जाता है। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और वर्जीनिया · और देखें »

वित्तीय लेखांकन

वित्तीय लेखांकन (financial accounting) या वित्तीय लेखाकर्म (financial accountancy) लेखांकन का वह क्षेत्र है जो निर्णय लेने वाले विभिन्न लोगों की सहायता के लिये वित्तीय विवरण तैयार करने से सम्बन्धित है। अंशधारक, आपूर्तिकर्ता, बैंक, कर्मचारी, सरकारी एजेंसियाँ उद्योग-स्वामी आदि के लिये यह उपयोगी होता है। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और वित्तीय लेखांकन · और देखें »

वित्तीय विवरण

किसी व्यापार, व्यक्ति या अन्य ईकाई के वित्तीय विवरण (financial statement) से आशय उसकी गतिधियों के औपचारिक रिकॉर्ड से है। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और वित्तीय विवरण · और देखें »

वॉशिंगटन

* वॉशिंगटन राज्य - संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे उत्तर-पश्चीमी राज्य।.

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और वॉशिंगटन · और देखें »

आयकर

आयकर (इनकम टैक्स) वह कर है जो सरकार लोगों की आय पर आय में से लेती है। आयकर सरकारों के क्षेत्राधिकार के भीतर स्थित सभी संस्थाओं द्वारा उत्पन्न वित्तीय आय पर लागू होता है। कानून के अनुसार, प्रत्येक व्यवसाय और व्यक्ति कर देने या एक कर वापसी के लिए पात्र हैं, और उन्हें हर साल एक आयकर रिटर्न फाइल करना होता है। आयकर धन का एक महत्वपूर्ण स्रोत है जिसे सरकार अपनी गतिविधियों निधि और जनता की सेवा करने के लिए उपयोग करता है। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और आयकर · और देखें »

अमेरिकी राज्य

अमेरिकी राज्य संयुक्त राज्य अमेरिका के घटक एक राजनीतिक इकाई है। कुल मिलाकर 50 राज्य हैं जो एक-दूसरे के साथ मिलकर बंधे हुए हैं। प्रत्येक राज्य एक परिभाषित भौगोलिक क्षेत्र के ऊपर प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र रखता है और संयुक्त राज्य संघीय सरकार के साथ अपनी संप्रभुता को साझा करता है। प्रत्येक राज्य और संघीय सरकार के बीच साझा संप्रभुता के कारण अमेरिका के लोग संघीय सरकार और वे राज्य जिसमें वे रहते हैं, दोनों के नागरिक हैं। राज्य नागरिकता और निवास में लचीलापन हैं और राज्यों के बीच आवागमन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी आवश्यक नहीं है। चार राज्य अपने पूर्ण अधिकारिक नामों में राज्य के बजाय राष्ट्रमंडल शब्द का उपयोग करते हैं। राज्यों को काउंटियों या काउंटी-समकक्ष में विभाजित किया गया है। जिसे कुछ स्थानीय सरकारी अधिकार सौंपें जाते है। काउंटी या काउंटी-समतुल्य संरचना हर राज्य में व्यापक रूप से बदलती हैं। राज्य सरकारों को अपने व्यक्तिगत संविधानों के माध्यम से लोगों (प्रत्येक संबंधित राज्य) द्वारा सत्ता आवंटित की जाती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान के तहत राज्यों के पास कई शक्तियां और अधिकार हैं; विशेषकर संविधान संशोधन को अनुमोदन देना। ऐतिहासिक रूप से, स्थानीय कानून प्रवर्तन, सार्वजनिक शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य, अंतर्निहित वाणिज्यों का विनियमन और स्थानीय परिवहन एव अवसंरचना के कार्यों को मुख्य रूप से राज्य की बुनियादी जिम्मेदारियों में से एक माना जाता है। समय के साथ सामान्य प्रवृत्ति केन्द्रीकरण और निगमन की ओर रही है और अब संघीय सरकार पहले की तुलना में बहुत बड़ी भूमिका राज्य के संचालन में निभा रही है। राज्यों के अधिकार पर एक सतत बहस चल रही है जो संघीय सरकार और व्यक्तियों के अधिकार के संबंध में राज्यों की शक्तियों और संप्रभुता की सीमा और प्रकृति से संबंधित है। संघीय कांग्रेस में राज्यों और उनके निवासियों का प्रतिनिधित्व किया जाता है। अमेरिकी कांग्रेस में द्विसदनीयता प्रणाली के तहत दो सदन होते हैं: सीनेट और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव। प्रत्येक राज्य का सीनेट में दो सीनेटरों द्वारा प्रतिनिधित्व किया जाता है और हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव में कम से कम एक प्रतिनिधि द्वारा। प्रत्येक राज्य निर्वाचक मण्डल में वोट करने के लिए कई मतदाताओं का चयन करने का भी हकदार है, जो कि संयुक्त राज्य के राष्ट्रपति का चुनाव करता है। संघ में नए राज्यों को स्वीकार करने का अधिकार संविधान ने कांग्रेस को प्रदान किया है। 1776 में संयुक्त राज्य की स्थापना के बाद से राज्यों की संख्या मूल 13 से बढ़कर 50 हो गई है। अलास्का और हवाई जिन्हें 1959 में स्वीकार किया गया था, सबसे नए राज्य हैं। संविधान इस बात पर खामोश है कि क्या राज्यों के पास संघ से निकलने (अलग होना) की शक्ति है। गृह युद्ध के तुरंत बाद, अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने यह माना कि कोई राज्य एकतरफा निर्णय लेकर ऐसा नहीं कर सकता। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और अमेरिकी राज्य · और देखें »

अलाबामा

अलाबामा (Alabama) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। यह टेनेसी द्वारा उत्तर, फ्लोरिडा द्वरा पुर्व, दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी और जॉर्जिया और पश्चिम में मिसिसिपी से सीमा रखता है। अलबामा कि कुल भूमि क्षेत्र में 30वे स्थान पर आति है और उसके अंतर्देशीय जलमार्ग आकार में दूसरे स्थान पर आते हैं। राज्य की आबादी 2016 में लगभग 49 लाख अनुमानित की गई थी जिससे उसका आबादी में अमेरिका में 24 वां स्थान है। अमेरिकी नागरिक युद्ध से द्वितीय विश्व युद्ध तक, अलबामा ने कई दक्षिणी राज्यों की तरह आर्थिक कठिनाई का सामना किया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, अलबामा राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए और भारी उत्पादन, खनिज निष्कर्षण में विविध हितों के लिए कृषि से बदलाव किया। शिक्षा और प्रौद्योगिकी के रूप में और एकाधिक सैन्य प्रतिष्ठानों के विस्तार, मुख्य रूप से अमेरिकी सेना और अमेरिकी वायुसेना के से यह प्रसिद्ध हुआ। राज्य ने एयरोस्पेस, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में निवेश किया है और बैंकिंग और विभिन्न ऑटोमोबाइल विनिर्माण, खनिज निष्कर्षण, इस्पात उत्पादन और निर्माण सहित भारी उद्योगों का यहाँ कार्य होता है। अलबामा अनाधिकारिक येल्लो हम्मर राज्य है, जो की राज्य पक्षी का नाम भी है। अलबामा "देग़चा के हार्ट' के रूप में भी जाना जाता है। राज्य वृक्ष बड़ी पट्टी पाइन है और राज्य फूल कमीलया है। अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी है और जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम है। कुल भूमि क्षेत्र से सबसे बड़ा शहर हुन्त्विल्ली है। सबसे पुराना शहर मोबाइल है। .

नई!!: प्रमाणित लोक लेखाकार और अलाबामा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »