लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पोटैशियम सायनाइड

सूची पोटैशियम सायनाइड

पोटैशियम सायनाइड एक यौगिक है, जो रंगहीन नमक के जैसे दिखाई देता है। काफी हद तक यह शक्कर के जैसे दिखता है। यह पानी में आसानी से घुल जाता है। ज्यादातर इसका उपयोग सोने के खनन और कार्बनिक संश्लेषण में होता है। इसी तरह का उपयोग गहनों को साफ करने में भी किया जाता है। यह अत्यधिक विषैला होता है, यह ठोस रूप में हाइड्रोलिसिस के कारण बहुत ही कम मात्रा में हाइड्रोजन सायनाइड का उत्सर्जन करता है, जिससे कुछ कुछ कड़वे बादाम की खुशबू आती है। हालांकि इस खुशबू को केवल कुछ ही लोग सूंघ सकते हैं, जिनमें आनुवंशिक विशेषता होती है। .

6 संबंधों: रासायनिक यौगिक, शर्करा, हाइड्रोजन सायनाइड, जलीय विश्लेषण, वाष्पीकरण, कार्बनिक संश्लेषण

रासायनिक यौगिक

दो या अधिक तत्व जब भार के अनुसार एक निश्चित अनुपात में रासायनिक बन्ध द्वारा जुड़कर जो पदार्थ बनाते हैं उसे रासायनिक यौगिक (chemical compound) कहते हैं। उदाहरण के लिये जल, साधारण नमक, गंधक का अम्ल आदि रासायनिक यौगिक हैं। .

नई!!: पोटैशियम सायनाइड और रासायनिक यौगिक · और देखें »

शर्करा

डेट्राइट, मिशिगनआवर्धित रूप में चीनी के दाने शक्कर, शर्करा या चीनी (Sugar) एक क्रिस्टलीय खाद्य पदार्थ है। इसमें मुख्यत: सुक्रोज, लैक्टोज एवं फ्रक्टोज उपस्थित होता है। मानव की स्वाद ग्रन्थियाँ मस्तिष्क को इसका स्वाद मीठा बताती हैं। चीनी मुख्यत: गन्ना (या ईख) एवं चुकन्दर से तैयार की जाती है। यह फलों, मधु एवं अन्य कई स्रोतों में भी पायी जाती है। इसे मारवाडी भाषा में 'खोड' अथवा ' मुरस ' कहा जाता है। चीनी की अत्यधिक मात्रा खाने से प्रकार-२ का मधुमेह होने की घटनाएँ अधिक देखी गयीं हैं। इसके अलावा मोटापा और दाँतों का क्षरण भी होता है। विश्व में ब्राजील में प्रति व्यक्ति चीनी की खपत सर्वाधिक होती है। भारत में एक देश के रूप में सर्वाधिक चीनी का खपत होती है। .

नई!!: पोटैशियम सायनाइड और शर्करा · और देखें »

हाइड्रोजन सायनाइड

हाड्रोजन सायनाइड (HCN) या हाइड्रोसायनिक अम्ल एक अकार्बनिक यौगिक है। इसे प्रूसिक अम्ल (Prussic acid) भी कहते हैं। यह रंगहीन वाष्पशील पदार्थ है, जो बहुत ही विषैला होता है। सन् १७८२ में के। डब्लू.

नई!!: पोटैशियम सायनाइड और हाइड्रोजन सायनाइड · और देखें »

जलीय विश्लेषण

आमतौर पर हाइड्रोलिसिस एक रासायनिक प्रक्रिया है जिसमें पानी का एक अणु एक पदार्थ में जोड़ा जाता है। कभी-कभी यह इसके अलावा दोनों पदार्थ और पानी के अणु को दो भागों में विभाजित करने के लिए कारण बनता है। ऐसी प्रतिक्रियाओं में, लक्ष्य अणु को एक हाइड्रोजन आयन लाभ का लाभ होता है। श्रेणी:रसायन विज्ञान.

नई!!: पोटैशियम सायनाइड और जलीय विश्लेषण · और देखें »

वाष्पीकरण

अवस्था परिवर्तन के विभिन्न रूप किसी तत्त्व या यौगिक का द्रव अवस्था से गैस अवस्था में परिवर्तन वाष्पीकरण (Vaporization या vaporisation) कहलाता है। वाष्पीकरण दो प्रकार का होता है- वाष्पन, तथा क्वथन। .

नई!!: पोटैशियम सायनाइड और वाष्पीकरण · और देखें »

कार्बनिक संश्लेषण

वुलर (Wohler) संश्लेषण: अकार्बनिक यौगिक से कार्बनिक यौगिक का निर्माण कार्बनिक संश्लेषण (Organic synthesis) रासायनिक संश्लेषण की एक विशेष शाखा जिसमें कार्बनिक अभिक्रियाओं के माध्यम से कार्बनिक यौगिक निर्मित किये जाते हैं। कार्बनिक अणु प्रायः अकार्बनिक अणुओं की अपेक्षा अधिक जटिल होते हैं। इस कारण कार्बनिक अणुओं का संश्लेषण आजकल कार्बनिक रसायन की सबसे महत्वपूर्ण शाखा बनकर उभरी है। कार्बनिक संश्लेषण के अन्दर कई प्रक्षेत्र हैं- पूर्ण संश्लेषण (total synthesis), अर्धसंश्लेषण (semisynthesis) तथा, कार्यविधि (methodology)। A synthesis designed by E.J. Corey for oseltamivir (Tamiflu). This synthesis has 11 distinct reactions. विटामिन B12 का सम्पूर्ण संश्लेषण कार्बनिक रसायन की प्रमुख उपलब्धि था। श्रेणी:कार्बनिक संश्लेषण.

नई!!: पोटैशियम सायनाइड और कार्बनिक संश्लेषण · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »