लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पॉलीन्या

सूची पॉलीन्या

तटीय पॉलीन्या अंटार्कटिक में अधोगामी हवाओं द्वारा निर्मित होते हैंपॉलीन्या (रूसी: полынья अर्थ बर्फ का छेद) चारों ओर से समुद्री बर्फ से घिरा एक खुले पानी का क्षेत्र है। इसका प्रयोग भौगोलिक अर्थों मे उन आर्कटिक या अंटार्कटिक समुद्री क्षेत्रों के लिए किया जाता है जिनका पानी वर्ष के अधिकतर समय जमता नहीं है। यह एक रूसी शब्द है और वर्तमान अर्थों मे सबसे पहले इसका प्रयोग 19 वीं सदी के ध्रुवीय अन्वेष्कों ने समुद्र के नौगम्य भाग का वर्णन करने के लिए किया था। हाल के दिनों मे भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) के चलते कुछ पॉलीन्या जैसे वेडल पॉलीन्या अपने मूल आकार से काफी बड़ा आकार ग्रहण कर चुके हैं। .

2 संबंधों: रूसी भाषा, समुद्री बर्फ़

रूसी भाषा

विश्व में रूसी भाषा का प्रसार रूसी भाषा (русский язык,रूस्किय् यज़ीक्) - पूर्वी स्लाविक भाषाओं में सर्वाधिक प्रचलित भाषा है। रूसी यूरोप की एक प्रमुख भाषा तो है ही, विश्व की प्रमुख भाषाओं में भी इस का विशेष स्थान है, हालाँकि भौगोलिक दृष्टि से रूसी बोलने वालों की अधिकतर संख्या यूरोप की बजाय एशिया में निवास करती है। रूसी भाषा रूसी संघ की आधिकारिक भाषा है। इसके अतिरिक्त बेलारूस, कज़ाकिस्तान, क़िर्गिस्तान, उक्राइनी स्वायत्त जनतंत्र क्रीमिया, जॉर्जियाई अस्वीकृत जनतंत्र अब्ख़ाज़िया और दक्षिणी ओसेतिया, मल्दावियाई अस्वीकृत जनतंत्र ट्रांसनीस्ट्रिया (नीस्टर का क्षेत्र) और स्वायत्त जनतंत्र गगऊज़िया नामक देशों और जनतंत्रों में रूसी भाषा सहायक आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार की गई है। रूसी भूतपूर्व सोवियत संघ के सभी १५ सोवियत समाजवादी जनतंत्रों की राजकीय भाषा थी। सन् 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद भी इन सभी आधुनिक स्वतंत्र देशों में अपनी-अपनी राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ परस्पर आपसी व्यवहार के लिए सम्पर्क भाषा के रूप में रूसी भाषा का प्रयोग किया जाता है। इन १५ देशों में रहने वाले निवासियों में से भी अधिकांश की मातृभाषा रूसी ही है। विश्व के विभिन्न देशों में (इसराइल, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमरीका, कनाडा, तुर्की, ऑस्ट्रेलिया इत्यादि) जहाँ कहीं भी भूतपूर्व सोवियत संघ या रूस के प्रवासी बसे हुए हैं, वहाँ कई जगहों पर रूसी पत्र-पत्रिकाएँ प्रकाशित होती हैं, रूसी भाषा में रेडियो और दूरदर्शन काम करते हैं तथा स्कूलों में रूसी सिखाई जाती है। कुछ वर्ष पहले तक पूर्वी यूरोपियाई देशों के स्कूलों में रूसी भाषा विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाई जाती थी। कुल मिला कर विश्व में रूसी भाषा बोलने वालों की संख्या ३०-३५ करोड़ है, जिस में से 16 करोड़ लोग इसे अपनी मातृभाषा मानते हैं। इसके आधार पर रूसी संसार की भाषाओं में पाँचवे स्थान पर है और वह संयुक्त राष्ट्र (UN) की ५ आधिकारिक भाषाओं में से एक है। .

नई!!: पॉलीन्या और रूसी भाषा · और देखें »

समुद्री बर्फ़

मार्च से सितम्बर के मध्य आर्कटिक की बर्फ की मात्रा मे परिवर्तनसमुद्री बर्फ का निर्माण नमकीन महासागरीय जल से होता है, इसलिए यह -1.8 °C (सेल्सियस) (28.8 °F) पर निर्मित होती है। समुद्री बर्फ महासागरों में पाये जाने वाले उन हिमशैलों से अलग है जो हिमनदों का हिस्सा होते हैं और जो समुद्र में इनसे टूट कर बनते हैं। हिमशैल चूंकि संपीडित हिम से निर्मित होते हैं इसलिए यह ताजे पानी के स्रोत होते हैं। कुछ समुद्री बर्फ स्थायी रूप से जमी रहती है जबकि इसके कुछ हिस्से मौसमी परिवर्तन के चलते पिघल जाते हैं, इसलिए नौगमन के लिए इन क्षेत्रों में इसकी जानकारी अत्यावश्यक है। .

नई!!: पॉलीन्या और समुद्री बर्फ़ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »