लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पालतूकरण (प्राणियों का) और रेंडियर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पालतूकरण (प्राणियों का) और रेंडियर के बीच अंतर

पालतूकरण (प्राणियों का) vs. रेंडियर

मनोरंजन के लिए जंगली पशुओं के पालन-पोषण की कला का पहले-पहल विकास हुआ। कब से इस कला का प्रारंभ हुआ, इसका उल्लेख कहीं नहीं मिलता। प्राचीनतम प्रस्तरयुग में कुत्तों को ही मनुष्य ने सर्वाधिक पालतू बनाया। उस समय के मनुष्य असभ्य, जंगली, बनजारे और शिकारी होते थे। शिकार में ये कुत्ते उन्हें मदद देने के काम में लाए जाते थे। उस समय बच्चों के मनोरंजन के लिए मनुष्य भेड़ियों के बच्चों को पकड़ लाते तथा उन्हें बाँधकर रखते होंगे। इसी से प्राणियों के पालतूकरण की नींव पड़ी। इसके बहुत समय बाद मनुष्य कृषक तथा चरवाहा बना और उसने नियमित रूप से पशुओं को पालना शुरू कर दिया। ऐसा समझा जाता है कि आज से करीब १०,००० वर्ष पूर्व दक्षिण रूस में पशुपालन शुरू हुआ। भेड़ बकरियों का पालन भी प्राय: इसी समय शुरू हुआ। सुअर का पालतूकरण ८,००० वर्ष पूर्व हुआ माना जाता है। घोड़ों का पालतूकरण ५,००० वर्ष पूर्व मध्य एशिया के जंगली प्रदेशों में हुआ माना जाता है। पहले इनका पालतूकरण मांस के लिए, किंतु बाद में सवारी करने, बोझ ढोने तथा अंत में गाड़ी खींचने के लिए होने लगा। गदहों का पालतूकरण भी लगभग ५,००० वर्ष पूर्व पश्चिमी एशिया और उत्तरी अफ्रीका में शुरू हुआ। बिल्ली का पालतूकरण उत्तरी अफ्रीका में संभवत: १२ हजार वर्ष पूर्व शुरू हुआ। पक्षियों का पालतूकरण ५,००० वर्ष पूर्व कबूतर से हुआ, फिर मुर्गियों, हाथियों, ऊँटों और याकों का पालतूकरण हुआ। मधुमक्खियों और रेशम के कीड़ों का पालतूकरण भी बहुत पुराना है। . दुनिया में रेंडियर का फैलाव अलास्का में एक रेंडियर रेंडियर या कैरिबू पृथ्वी से सुदूर-उत्तर के बर्फ़ीले आर्कटिक और उपार्कटिक इलाक़ों में मिलने वाली एक हिरण की नस्ल है। वैसे तो इनकी आबादी इतनी है कि इस जानवर के विलुप्त होने का कोई ख़तरा नहीं लेकिन इसकी कुछ क़िस्में संकट में हैं और एक या दो तो हमेशा के लिए ख़त्म हो चुकी हैं। रेंडियर के रंग और अकार स्थान के अनुसार अलग-अलग होते हैं। नर और मादा दोनों के सींग होते हैं, हालांकि नर के बड़े होते हैं। कुछ क़िस्में ऐसी भी हैं जिनमें मादाओं के सींग नहीं होते। इन उत्तरी क्षेत्रों में रहनी वाली बहुत-सी जातियों के लिए रेंडियर एक बहुत ही महत्वपूर्ण पशु है। वे इनका शिकार भी करते हैं और कुछ जातियों ने (जैसे कि रूस के एवेंकों ने) तो इन के पालन को भी अपनी समाज व्यवस्था का हिस्सा बनाया हुआ है। वे इनका दूध पीते हैं, इनका मांस खाते हैं, इनकी खाल के कपड़े-जूते पहनते हैं और इन्हें अपनी स्लेजों (बर्फ़ पर फिसलकर चलने वाले वाहन) को खींचने के लिए प्रयोग करते हैं। बहुत से ऐसे समुदायों में तो रेनडियरों का धार्मिक महत्व भी होता है।, Piers Vitebsky, Houghton Mifflin Harcourt, 2006, ISBN 978-0-618-77357-2 रेंडियर लाइकेन भी खाते हैं और पेड़ों के पत्ते भी। .

पालतूकरण (प्राणियों का) और रेंडियर के बीच समानता

पालतूकरण (प्राणियों का) और रेंडियर आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पालतूकरण (प्राणियों का) और रेंडियर के बीच तुलना

पालतूकरण (प्राणियों का) 2 संबंध है और रेंडियर 12 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (2 + 12)।

संदर्भ

यह लेख पालतूकरण (प्राणियों का) और रेंडियर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »