लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पाल और पाल-उड़ान

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पाल और पाल-उड़ान के बीच अंतर

पाल vs. पाल-उड़ान

पाल या बादबान पवन की शक्ति द्वारा किसी वाहन को जल, हिम या धरती पर आगे धकेलने के एक साधन को कहते हैं। आमतौर पर पाल कपड़े या अन्य किसी सामग्री से बनी एक सतह होती है जो वाहन में जड़े हुए मस्तूल (mast) कहलाने वाले एक सख़्त खम्बे के साथ लगी हुई होती है। जब पाल पर वायू प्रवाह का प्रहार होता है तो पाल फूल-सा जाता है और आगे को धकेला जाता है। यह बल मस्तूल द्वारा यान को प्रसारित होता है। कुछ पालों का आकार ऐसा होता है जिनपर पवन एक ऊपर की ओर उठाने वाला बल भी प्रस्तुत करती है। इस से भी वाहन को आगे धकेलने में असानी होती है। पाल और पतंग दोनों में पवन के बल का प्रयोग वस्तुओं को गति देने के लिये होता है। . पाल-उड़ान या ग्लाइडिंग (gliding, ग्लाइडिंग) ऐसी मनोरंजन क्रिया व खेल है जिसमें बिना किसी मोटर या अन्य कृत्रिम ऊर्जा की खपत से चलने वाले साधन का प्रयोग करे किसी विमान को अपने पंखों का पाल (sail) के रूप में इस्तेमाल कर के उसे प्राकृतिक वायु बहाव से भूमि से ऊपर हवा में उड़ते हुए रखा जाता है। ऐसे विमानों को ग्लाइडर (gliders) या पालविमान (sailplane) कहते हैं। कई प्राणी और वनस्पति-अंश (जैसे कि कुछ प्रकार के बीज) भी इस सिद्धांत के प्रयोग से स्थान-से-स्थान तक वायु में यातायात करते हैं। पाल-उड़ान में कौशल हवा के ऊपर उठते प्रवाहों को खोजने-पहचानने और फिर विमान को उनके ऊपर ले जाकर उठवाने में महारत को समझा जाता है। अनुकूल स्थितियों में निपुण विमानचालक हलके विमानों को पाल-उड़ान द्वारा सैंकड़ों किलोमीटर तक बिना किसी कृत्रिम ऊर्जा के ले जा सकते हैं और विचित्र परिस्थितियों में १००० किमी तक की ऐसी उड़ाने देखी गई हैं। .

पाल और पाल-उड़ान के बीच समानता

पाल और पाल-उड़ान आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): पतंग

पतंग

योकाइची विशाल पतंग महोत्सव्स, जो हर वर्ष मई के चौथे रविवार को जापान के हिगाशियोमी में मनाया जाता है। पतंग एक धागे के सहारे उड़ने वाली वस्तु है जो धागे पर पडने वाले तनाव पर निर्भर करती है। पतंग तब हवा में उठती है जब हवा (या कुछ मामलों में पानी) का प्रवाह पतंग के ऊपर और नीचे से होता है, जिससे पतंग के ऊपर कम दबाव और पतंग के नीचे अधिक दबाव बनता है। यह विक्षेपन हवा की दिशा के साथ क्षैतिज खींच भी उत्पन्न करता है। पतंग का लंगर बिंदु स्थिर या चलित हो सकता है। पतंग आमतौर पर हवा से भारी होती है, लेकिन हवा से हल्की पतंग भी होती है जिसे हैलिकाइट कहते है। ये पतंगें हवा में या हवा के बिना भी उड़ सकती हैं। हैलिकाइट पतंगे अन्य पतंगों की तुलना में एक अन्य स्थिरता सिद्धांत पर काम करती हैं क्योंकि हैलिकाइट हीलियम-स्थिर और हवा-स्थिर होती हैं। .

पतंग और पाल · पतंग और पाल-उड़ान · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पाल और पाल-उड़ान के बीच तुलना

पाल 12 संबंध है और पाल-उड़ान 6 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 5.56% है = 1 / (12 + 6)।

संदर्भ

यह लेख पाल और पाल-उड़ान के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »