लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पश्चिम की यात्रा और स्वैरकल्पना

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पश्चिम की यात्रा और स्वैरकल्पना के बीच अंतर

पश्चिम की यात्रा vs. स्वैरकल्पना

वानर-राज सुन वुकौंग (उपन्यास की एक प्रति के चित्रण में) पश्चिम की यात्रा (चीनी: 西遊記) चीनी साहित्य के चार महान प्राचीन उपन्यासों में से एक है। इसका प्रकाशन मिंग राजवंश के काल में सन् 1590 के दशक में बेनाम तरीक़े से हुआ था। बीसवी सदी में इसकी लिखाई और अन्य तथ्यों की जाँच करी गई और इसे लिखने का श्रेय वू चॅन्गॅन (吴承恩, 1500-1582) नामक लेखक को दिया गया। इसकी कहानी प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षु ह्वेन त्सांग की भारत की यात्रा पर आधारित है। ह्वेन त्सांग तंग राजवंश के काल के दौरान "पश्चिमी क्षेत्रों" (जिनमें भारत शामिल है) के दौरे पर बौद्ध सूत्र और ग्रन्थ लेने आये थे। इस उपन्यास में दिखाया गया है कि महात्मा बुद्ध के निर्देश पर गुआन यिन नामक बोधिसत्त्व (एक जागृत आत्मा) ने ह्वेन त्सांग को भारत से धार्मिक ग्रन्थ लाने का कार्य सौंपा। साथ ही उन्होंने ह्वेन त्सांग को शिष्यों के रूप में तीन रक्षक दिए: सुन वुकौंग (एक शक्तिशाली वानर), झू बाजिए (एक आधा इंसान - आधा सूअर जैसा प्राणी) और शा वुजिंग (एक भैंसे की प्रवृति वाला योद्धा)। इस उपन्यास का मुख्य पात्र सुन वुकौंग (वानर) है और कभी-कभी इस कहानी को "बन्दर की कहानी", "बन्दर देव की कहानी" या सिर्फ़ "बन्दर" भी कहा जाता है। बहुत से विद्वानों का मानना है कि सुन वुकौंग की प्रेरणा वास्तव में हनुमान के चरित्र से हुई है।Jenner, W.J.F. (1984). स्वैरकल्पना (जिसे विलक्षण या फ़न्तासी भी कहते हैं) कपोलकल्पित ब्रम्हांड में आधारित कपोलकल्पना की एक विधा है, जिसमें अक्सर कोई भी स्थान, घटनाएँ, या लोग वास्तविक दुनिया से सन्दर्भ नहीं रखते हैं। इसकी जड़ें मौखिक परंपराओं में हैं, जो बाद में साहित्य और नाटक बन गईं। बीसवीं शताब्दी से यह फ़िल्म, टेलीविजन, ग्राफिक उपन्यास और वीडियो गेम सहित विभिन्न मीडिया में विस्तारित हुई है। यह एक फ़िल्मी विधा है जिसमें सामान्यतः जादू और पराप्राकृतिक परिघटनाओं को कथानक के प्राथमिक अवयव के रूप में दिखाया जाता है। स्वैरकल्पना अटकल कपोलकल्पना की एक उपविधा है। इसमें वैज्ञानिक और भयंकर थीमों के अभाव से, यह क्रमतः विज्ञान कपोलकल्पना और वीभत्स से अलग है, भले ही ये विधाएँ एक दूसरे का अतिच्छादन करती हैं। लोकप्रिय संस्कृति में, स्वैरकल्पना मुख्यतः मध्ययुगीन रूप की होती है। इसके व्यापक अर्थों में, हालांकि, स्वैरकल्पना में प्राचीन मिथकों और किंवदंतियों से कई लेखकों, कलाकारों, फिल्म निर्माताओं, और संगीतकारों द्वारा कार्यों से लेकर कई हालिया और लोकप्रिय कार्य शामिल हैं। .

पश्चिम की यात्रा और स्वैरकल्पना के बीच समानता

पश्चिम की यात्रा और स्वैरकल्पना आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पश्चिम की यात्रा और स्वैरकल्पना के बीच तुलना

पश्चिम की यात्रा 11 संबंध है और स्वैरकल्पना 5 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (11 + 5)।

संदर्भ

यह लेख पश्चिम की यात्रा और स्वैरकल्पना के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »