लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

पर्ल हार्बर और हवाई

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

पर्ल हार्बर और हवाई के बीच अंतर

पर्ल हार्बर vs. हवाई

प्रशान्त महासागर में पर्ल हार्बर (मानचित्र के केन्द्र में स्थित) पर्ल बंदरगाह या पर्ल हार्बर (Pearl harbour) हवाई द्वीप में हॉनलूलू से दस किमी उत्तर-पश्चिम, संयुक्त राज्य अमरीका का प्रसिद्ध बंदरगाह एवं गहरे जल का नौसैनिक अड्डा है। यह अमेरिकी प्रशांत बेड़े का मुख्यालय भी है। इस बंदरगाह के २० वर्ग किलोमीटर के नाव्य जल में सैकड़ों जहाजों के रुकने का स्थान है। हवाई द्वीप के शासकों द्वारा यहाँ १८८७ ई. में संयुक्त राज्य अमरीका को कोयला एवं जहाज मरम्मत केंद्र स्थापित करने के लिए स्वीकृति दी गई थी। १९०० ई. में यह नोसैनिक अड्डा बना। तब से बंदरगाह के जहाज मार्गों, लदान एवं मरम्मत के घाटों का सुधार एवं विस्तार होता गया है। इस बंदरगाह के मध्य फोर्ड द्वीप है, जहाँ नौसैनिक एवं वायुअड्डा है। पर्ल बंदरगाह संसार के सुंदरतम एवं विशालतम सुरक्षित नौसैनिक अड्डों में से एक है। नौसेना द्वारा संचालित यहाँ समीप में ही जहाज मरम्मत स्थान, अस्पताल एवं प्रशिक्षण विद्यालय हैं। 7 दिसम्बर 1941 को, जब वाशिंगटन में जापानी प्रतिनिधि के साथ द्वितीय विश्वयुद्ध की समझौता वार्ता चल रही थी, उस समय जापानी युद्धक विमानों ने पर्ल बंदरगाह पर यकायक हमला किया। इस हमले से संयुक्त राज्य, अमरीका का संपूर्ण बेड़ा, फोर्ड द्वीप स्थित नौसैनिक वायुकेंद्र एवं बंदरगाह बुरी तरह नष्ट हो गया था तथा ढाई हजार सैनिक मारे गए थे। एक हजार से अधिक घायल हुए एवं लगभग एक हजार लापता हो गए। इस हमले ने अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध में धकेल दिया। हमले के एक साल के अंदर ही बहुत से भागों एवं जलपोतों का पुनर्निर्माण कर लिया गया और यह बंदरगाह संयुक्त राज्य, अमरीका के प्रशांत महासगरीय बेड़े का प्रधान कार्यालय हो गया। . हवाई का नक़्शा हवाई (हवाइयन भाषा: Hawai'i, हवइ'इ - अंत में 'इ' को दो बार बोलें) संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। हवाई के आठ मुख्य द्वीप हैं, जो उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व में एक पंक्ति पर बिछे हैं। इन आठ द्वीपों के नाम हैं (उत्तरपश्चिम से शुरू होते हुए) - नि'इहउ, कउअ'इ, ओअहू, मोलोक'इ, लान'इ, कहो'ओलवे, मउइ और हवइ'इ। इनमें हवइ'इ का द्वीप सबसे बड़ा है और पूर्ण प्रांत के नाम से भिन्न करने के लिए उसे कभी-कभी "बड़ा द्वीप" भी बुलाया जाता है। अगर बाक़ी सभी द्वीपों को मिलाया जाए तो बड़ा द्वीप उन सबके क्षेत्रफल से बड़ा है। पर्यटन और जनसँख्या की दृष्टि से चार द्वीप - ओआहू (Oʻahu), माउइ (Maui), बड़ा द्वीप (Hawaiʻi) और काउआइ (Kauaʻi) - हवाई के मुख्य द्वीप माने जाते हैं। हवाई की राजधानी होनोलूलू ओअहू पर स्थित है। मउइ अपने बालू-तट (बीच) के लिए विख्यात है। कउअ'इ में दक्षिण भारतीय शैली पर आधारित और आगम सिद्धांतों पर स्थापित एक सुन्दर शैव मंदिर है। .

पर्ल हार्बर और हवाई के बीच समानता

पर्ल हार्बर और हवाई आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

पर्ल हार्बर और संयुक्त राज्य · संयुक्त राज्य और हवाई · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

पर्ल हार्बर और हवाई के बीच तुलना

पर्ल हार्बर 10 संबंध है और हवाई 13 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 4.35% है = 1 / (10 + 13)।

संदर्भ

यह लेख पर्ल हार्बर और हवाई के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »