लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

न्यूमोनिया और बृहदांत्र कैन्सर

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

न्यूमोनिया और बृहदांत्र कैन्सर के बीच अंतर

न्यूमोनिया vs. बृहदांत्र कैन्सर

फुफ्फुसशोथ या फुफ्फुस प्रदाह (निमोनिया) फेफड़े में सूजन वाली एक परिस्थिति है—जो प्राथमिक रूप से अल्वियोली(कूपिका) कहे जाने वाले बेहद सूक्ष्म (माइक्रोस्कोपिक) वायु कूपों को प्रभावित करती है। यह मुख्य रूप से विषाणु या जीवाणु और कम आम तौर पर सूक्ष्मजीव, कुछ दवाओं और अन्य परिस्थितियों जैसे स्वप्रतिरक्षित रोगों द्वारा संक्रमण द्वारा होती है। आम लक्षणों में खांसी, सीने का दर्द, बुखार और सांस लेने में कठिनाई शामिल है। नैदानिक उपकरणों में, एक्स-रे और बलगम का कल्चर शामिल है। कुछ प्रकार के निमोनिया की रोकथाम के लिये टीके उपलब्ध हैं। उपचार, अंतर्निहित कारणों पर निर्भर करते हैं। प्रकल्पित बैक्टीरिया जनित निमोनिया का उपचार प्रतिजैविक द्वारा किया जाता है। यदि निमोनिया गंभीर हो तो प्रभावित व्यक्ति को आम तौर पर अस्पताल में भर्ती किया जाता है। वार्षिक रूप से, निमोनिया लगभग 450 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है जो कि विश्व की जनसंख्या का सात प्रतिशत है और इसके कारण लगभग 4 मिलियन मृत्यु होती हैं। 19वीं शताब्दी में विलियम ओस्लर द्वारा निमोनिया को "मौत बांटने वाले पुरुषों का मुखिया" कहा गया था, लेकिन 20वीं शताब्दी में एंटीबायोटिक उपचार और टीकों के आने से बचने वाले लोगों की संख्या बेहतर हुई है।बावजूद इसके, विकासशील देशों में, बहुत बुज़ुर्गों, बहुत युवा उम्र के लोगों और जटिल रोगियों में निमोनिया अभी मृत्यु का प्रमुख कारण बना हुआ है। . कोलोरेक्टल कैंसर में जिसे बृहदांत्र कैंसर या बड़ी आंत का कैंसर भी कहा जाता है, बृहदांत्र, मलाशय या उपांत्र में कैंसर का विकास शामिल होता है। इससे दुनिया भर में प्रतिवर्ष 655,000 मौतें होती हैं, संयुक्त राज्य में कैंसर का यह चौथा सबसे सामान्य प्रकार है और पश्चिमी दुनिया में कैंसर से होने वाली मौतों का तीसरा प्रमुख कारण है। कोलोरेक्टल कैंसर, बृहदांत्र में एडिनोमेटस पौलिप से पैदा होता है। मशरूम के आकार की ये वृद्धि आमतौर पर सामान्य होती है, पर समय बीतते-बीतते इनमे से कुछ कैंसर में बदल जाती हैं। स्थानीयकृत बृहदान्त्र कैंसर का आमतौर पर बृहदांत्रोस्कोपी के माध्यम से निदान किया जाता है। तेजी से बढ़ने वाले वे कैंसर जो बृहदांत्र की दीवार तक सीमित रहते हैं (TNM चरण I और II), सर्जरी द्वारा ठीक किये जा सकते हैं। यदि इस चरण में चिकित्सा नहीं हुई तो वे स्थानीय लिम्फ नोड तक फ़ैल जाते हैं (चरण III), जहां 73% को सर्जरी और कीमोथिरेपी द्वारा ठीक किया जा सकता है। दूरवर्ती अंगो को प्रभावित करने वाला मेटास्टैटिक कैंसर (चरण IV) का इलाज सामान्यतया संभव नहीं है, हालांकि कीमोथेरेपी जिन्दगी बढ़ा देती है और कुछ बेहद बिरले उदाहरणों में सर्जरी और कीमोथिरेपी दोनों से रोगियो को ठीक होते देखा गया है। रेक्टल कैंसर में रेडिऐशन का इस्तेमाल किया जाता है। कोशिकीय और आणविक स्तर पर, कोलोरेक्टल कैंसर Wnt सिग्नलिंग पाथवे में परिवर्तन के साथ शुरू होता है। जब Wnt (डब्लूएनटी) एक ग्राही को कोशिका पर बांध देता है तो इससे आणवीय घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू हो जाती है। इस श्रृंखला का अंत β- कैटेनिन के केन्द्रक में जाने और DNA पर जीन को सक्रिय करने में होता है। कोलोरेक्टल कैंसर में इस श्रृंखला के साथ जीन क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। प्रायः APC नाम का जीन जो Wnt पाथवे में "अवरोध" होता है, क्षतिग्रस्त हो जाता है। बिना क्रियाशील APC ब्रेक के Wnt पाथवे "चालू" स्थिति में अटक जाता है। .

न्यूमोनिया और बृहदांत्र कैन्सर के बीच समानता

न्यूमोनिया और बृहदांत्र कैन्सर आम में 3 बातें हैं (यूनियनपीडिया में): सीटी स्कैन, ज्वर, अतिसार

सीटी स्कैन

सीटी स्कैन या कंप्यूटर असिस्टेड टोमोग्राफी एक विशेष एक्सरे तकनीक है जिसमें संबंधित अंग की पतली पतली तहों के कई एक्सरे लिए जाते हैं। श्रेणी:चिकित्सकीय परीक्षण.

न्यूमोनिया और सीटी स्कैन · बृहदांत्र कैन्सर और सीटी स्कैन · और देखें »

ज्वर

जब शरीर का ताप सामान्य से अधिक हो जाये तो उस दशा को ज्वर या बुख़ार (फीवर) कहते है। यह रोग नहीं बल्कि एक लक्षण (सिम्टम्) है जो बताता है कि शरीर का ताप नियंत्रित करने वाली प्रणाली ने शरीर का वांछित ताप (सेट-प्वाइंट) १-२ डिग्री सल्सियस बढा दिया है। मनुष्य के शरीर का सामान्‍य तापमान ३७°सेल्सियस या ९८.६° फैरेनहाइट होता है। जब शरीर का तापमान इस सामान्‍य स्‍तर से ऊपर हो जाता है तो यह स्थिति ज्‍वर या बुखार कहलाती है। ज्‍वर कोई रोग नहीं है। यह केवल रोग का एक लक्षण है। किसी भी प्रकार के संक्रमण की यह शरीर द्वारा दी गई प्रतिक्रिया है। बढ़ता हुआ ज्‍वर रोग की गंभीरता के स्‍तर की ओर संकेत करता है। .

ज्वर और न्यूमोनिया · ज्वर और बृहदांत्र कैन्सर · और देखें »

अतिसार

अतिसार या डायरिया (अग्रेज़ी:Diarrhea) में या तो बार-बार मल त्याग करना पड़ता है या मल बहुत पतले होते हैं या दोनों ही स्थितियां हो सकती हैं। पतले दस्त, जिनमें जल का भाग अधिक होता है, थोड़े-थोड़े समय के अंतर से आते रहते हैं। .

अतिसार और न्यूमोनिया · अतिसार और बृहदांत्र कैन्सर · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

न्यूमोनिया और बृहदांत्र कैन्सर के बीच तुलना

न्यूमोनिया 36 संबंध है और बृहदांत्र कैन्सर 39 है। वे आम 3 में है, समानता सूचकांक 4.00% है = 3 / (36 + 39)।

संदर्भ

यह लेख न्यूमोनिया और बृहदांत्र कैन्सर के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »