लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

न्यूज़ीलैण्ड डॉलर

सूची न्यूज़ीलैण्ड डॉलर

न्यूज़ीलैण्ड डॉलर (चिह्न: $; कूट: NZD) (Tāra o Aotearoa) न्यूज़ीलैण्ड, कुक द्वीपसमूह, निउए, रॉस अधीनक्षेत्र, टोकेलाउ तथा ब्रिटिश क्षेत्र पिटकेर्न द्वीपसमूह की वैध मुद्रा है। न्यूज़ीलैण्ड में इसे लगभग सदैव इसे डॉलर चिह्न $ चिह्न के साथ प्रदर्शित किया जाता है तथा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग करने के लिये "NZ$" से भी प्रदर्शित किया जाता है। मुद्रा व्यापार के सन्दर्भ में कभी कभी अनौपचारिक रूप से इसे "किवी" भी कहा जाता है, क्योंकि न्यूज़ीलैण्ड की पहचान सामान्यतः वहाँ के स्वदेशी पक्षी किवी के साथ जुड़ी हुई है। १९६७ में प्रचलन में आई यह मुद्रा १०० सेण्ट में विभाजित है। इसमे पाँच मूल्यवर्ग हैं—जिसमे पाँच नोट तथा पाँच सिक्के हैं—जिसमे सबसे छोटा १० सेण्ट का सिक्का है। औपचारिक रूप से इससे छोटे भी मूल्यवर्ग हैं, परन्तु महंगाई व अत्यधिक उत्पादन मूल्य के कारण प्रचलन से बाहर हैं। न्यूज़ीलैण्ड डॉलर लगातार विश्व की १० सबसे अधिक मुद्रा व्यापार मुद्राओं में बना हुआ है, जिसका २०१३ के अनुसार वैश्विक विनिमय बाज़ार में लगभग २.०% दैनिक भाग है। .

9 संबंधों: निउए, न्यूज़ीलैण्ड, पिटकेर्न द्वीपसमूह, मुद्रा (भाव भंगिमा), मुद्रा चिह्न, यूनाइटेड किंगडम, रॉस अधीनक्षेत्र, सेण्ट (मुद्रा), कुक द्वीपसमूह

निउए

निउए (Niue) प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में स्थित एक द्वीप देश है। यह भौगोलिक व सांस्कृतिक रूप से पोलीनेशिया क्षेत्र का हिस्सा है। यह एक नन्हा राष्ट्र है और इसकी कुल आबादी लगभग १,१०० लोगों की ही है। निउए का न्यू ज़ीलैण्ड के साथ विषेश सम्बन्ध है जिसके अंतर्गत निउए के नागरिकों को न्यू ज़ीलैण्ड की नागरिकता भी मिली हुई है और, इसके फल-स्वरूप लगभग ९०% मूल निउएई लोग अब न्यू ज़ीलैण्ड में बसे हुए हैं। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और निउए · और देखें »

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

पिटकेर्न द्वीपसमूह

पिटकेर्न द्वीपसमूह (पिटकेर्न: Pitkern Ailen), आधिकारिक नाम पिटकेर्न, हेण्डरसन, डूस तथा ओएनो द्वीपसमूह, दक्षिण प्रशान्त महासागर में चार ज्वालामुखीय द्वीप हैं जो कि ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश के अन्तर्गत आते हैं। ये चार द्वीप पिटकेर्न, हेण्डरसन, डूस तथा ओएनो नाम से जाने जाते हैं। इन सभी द्वीपों का संयुक्त क्षेत्रफल है। हेण्डरसन द्वीप कुल क्षेत्रफल का ८६% है। पिटकेर्न विश्व का सबसे छोटा राष्ट्रीय न्याय क्षेत्र है। अज इस द्वीप पर सिर्फ ५० स्थायी निवासी रहते हैं जो कि चार मुख्य परिवारों से हैं।Rob Solomon and Kirsty Burnett (January 2014).

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और पिटकेर्न द्वीपसमूह · और देखें »

मुद्रा (भाव भंगिमा)

---- एक मुद्रा (संस्कृत: मुद्रा, (अंग्रेजी में: "seal", "mark," या "gesture")) हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म में एक प्रतीकात्मक या आनुष्ठानिक भाव या भाव-भंगिमा है। जबकि कुछ मुद्राओं में पूरा शरीर शामिल रहता है, लेकिन ज्यादातर मुद्राएं हाथों और उंगलियों से की जाती हैं। एक मुद्रा एक आध्यात्मिक भाव-भंगिमा है और भारतीय धर्म तथा धर्म और ताओवाद की परंपराओं के प्रतिमा शास्त्र व आध्यात्मिक कर्म में नियोजित प्रामाणिकता की एक ऊर्जावान छाप है। नियमित तांत्रिक अनुष्ठानों में एक सौ आठ मुद्राओं का प्रयोग होता है। योग में, आम तौर पर जब वज्रासन की मुद्रा में बैठा जाता है, तब सांस के साथ शामिल शरीर के विभिन्न भागों को संतुलित रखने के लिए और शरीर में प्राण के प्रवाह को प्रभावित करने के लिए मुद्राओं का प्रयोग प्राणायाम (सांस लेने के योगिक व्यायाम) के संयोजन के साथ किया जाता है। नवंबर 2009 में राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी में प्रकाशित एक शोध आलेख में दिखाया गया है कि हाथ की मुद्राएं मस्तिष्क के उसी क्षेत्र को उत्तेजित या प्रोत्साहित करती हैं जो भाषा की हैं। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और मुद्रा (भाव भंगिमा) · और देखें »

मुद्रा चिह्न

मुद्रा चिह्न किसी देश की राष्ट्रीय मुद्रा को दर्शाने वाला आधिकारिक चिह्न होता है। अभी की स्थिति तक केवल पाँच मुद्राएँ ऐसी हैं जिनके प्रतीक-चिह्न हैं। ये मुद्राएँ हैं: अमेरिकी डॉलर, जापानी येन, ब्रिटिश पाउण्ड, भारतीय रुपया और यूरोपीय यूरो। इन मुद्राओं के चिह्न इस प्रकार हैं: अन्तर्राष्ट्रीय रूप से मुद्रा-चिह्नों के स्थान पर आईएसओ ४२१७ कोड का उपयोग किया जाता है, हालांकि क्रमशः मुद्रा-चिह्न विभिन्न देशों में अधिक उपयोग में हो सकता है। विश्व की अधिकान्श मुद्राओं का कोई प्रतीक-चिह्न नहीं है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और मुद्रा चिह्न · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

रॉस अधीनक्षेत्र

रॉस अधीनक्षेत्र (Ross Dependency) अंटार्कटिका का एक भूभाग है। यह रेखांश १६०° पूर्व और १५०° पश्चिम के बीच का क्षेत्र है। विक्टोरिया धरती का कुछ हिस्सा और रॉस हिमचट्टान का अधिकांश भाग इसमें आता है। न्यू ज़ीलैण्ड यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता है, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और रॉस अधीनक्षेत्र · और देखें »

सेण्ट (मुद्रा)

बहुत से देशों की राष्ट्रीय मुद्राओं की सेण्ट उप-इकाई है जो कि मूलभूत इकाई के १⁄१०० भाग के बराबर होती है। इसे सामान्य रूप से इसे तिरक्षे कटे हुये अंग्रेजी अक्षर "c" से (¢) से अथवा सामान्य "c" से प्रदर्शित किया जाता है। इस शब्द की उत्पत्ति लातिन भाषा के शब्द "सेण्टम" से हुई है, जिसका अर्थ सौ होता है। एक सेण्ट के सिक्के को भी सेण्ट कहते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में १¢ के सिक्के को सामान्य रूप से पेनी कहते हैं। कनाडा में २०१२ से १¢ के सिक्के मुद्रित नहीं हो रहे। श्रेणी:मुद्रा चिह्न.

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और सेण्ट (मुद्रा) · और देखें »

कुक द्वीपसमूह

कुक द्वीपसमूह (माओरी: Kūki 'Āirani) एक दक्षिण प्रशान्त महासागर में एक द्वीप देश है जो न्यूज़ीलैण्ड का मुक्त संघ है। यह १५ द्वीपों से मिलकर बना है जिसका कुल क्षेत्रफल है। कुक द्वीपसमूह का एक्सलूसिव इकनॉमी क्षेत्र समुद्र के को घेरता है। .

नई!!: न्यूज़ीलैण्ड डॉलर और कुक द्वीपसमूह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »