लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नॉर्थ कैरोलीना और ब्लैकफूट लोग

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नॉर्थ कैरोलीना और ब्लैकफूट लोग के बीच अंतर

नॉर्थ कैरोलीना vs. ब्लैकफूट लोग

स्थान नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य की सीमा दक्षिण में साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया से, पश्चिम में टेनेसी से, उत्तर में वर्जीनिया, और पूर्व में अटलांटिक महासागर से लगती है। 18वीं शताब्दी में नॉर्थ कैरोलिना (साउथ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक थी। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला आखिरी राज्य बना था। सभी 50 राज्यों में नॉर्थ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 28वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,01,46,788 हैं जिससे उसका स्थान 9वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो 90% जनता मातृभाषा के रूप में बोलती हैं। . ब्लैकफूट समुदाय या नीत्सितापी (ᖹᐟᒧᐧᒣᑯ, अर्थात "मूल निवासी"Compare to ओजीब्वे: अनिशिनाबेज और क़्विनिपियाक: ईन्स्केटम्बॉग) तीन समूहों फ़र्स्ट नेशन्स, सैस्कैचवेन, अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया में बैंड सरकारों और मोन्टाना में एक अमेरिकी जनजाति का संयुक्त नाम है। सिकसिका (ब्लैक्फूट अर्थात काले पैरों वाले) कैनाई या कैना (कई सरदार) और उत्तरी पीगन या पीकानी ("Poor Robes") कनाडा में रहते हैं जबकि दक्षिणी पीगन या पिकुनी लोग संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं। ऐतिहासिक तौर पर समुदाय के सदस्य जंगली भैंसे का शिकार करने वाले आदिवासी लोग थे जो पश्चिमी उत्तर अमेरिका के विशाल मैदानों के उत्तरी क्षेत्रों से कनाडा की ओर आये थे। ऐसा माना जाता है कि भैंसों का शिकार करने के लिये उनके झुंडो का पीछा करते करते वो यूएसए से कनाडा के बो नदी तक आते रहे। अट्ठारहवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में उन्होंने यूरोपीय अन्वेष्कों से घोडे और अग्नेयास्त्रों का व्यापार किया। ब्लैकफूटों ने इन सुविधाओं का उपयोग अपने शासकीय क्षेत्रों का विस्तार करने के लिये किया। इससे उन्हें भैंसों के शिकार के लिये ज्यादा दूर दूर तक जाने और आसानी से शिकार करने में सहायता मिली। उन्नीसवीं शताब्दी में यूरोपीय लोगों द्वारा योजनापूर्वक व्यापारिक कारणों से किये गये भैंसो के शिकार ने कभी बहुत ज्यादा संख्या में पाये जाने वाले भैंसों के विशाल झुंडों को ख्त्म कर दिया और परिणामत: विशाल मैदानों में मूल अमेरिकीयों की रोजमर्रा की जिंदगी ही बदल दी। अब उनका मुख्य भोजन स्रोत खत्म होने की कगार पर था जिसकी वजह से वो भुखमरी का शिकार होने लगे। इसकी वजह से मजबूरन इन आदिवासियों को खेती, किसानी और पशु-पालन जैसे व्यवसायों में संलग्न होना पडा। 1870 में उन्होंने अमेरिका और कनाडा की सरकारों से अपनी विशाल भूमि के बदले भोजन, दवाईयों और उन्नत खेती की शिक्षा के लिये संधियाँ कीं। फिर भी, ब्लैकफूट लोग अमेरिका और कनाडा की समावेशी नीतीयों के बावजूद अपनी मूल संस्कृति और भाषा को बचाने में सफल रहे हैं। .

नॉर्थ कैरोलीना और ब्लैकफूट लोग के बीच समानता

नॉर्थ कैरोलीना और ब्लैकफूट लोग आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नॉर्थ कैरोलीना और ब्लैकफूट लोग के बीच तुलना

नॉर्थ कैरोलीना 8 संबंध है और ब्लैकफूट लोग 11 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (8 + 11)।

संदर्भ

यह लेख नॉर्थ कैरोलीना और ब्लैकफूट लोग के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »