लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नेपाली संस्कृति और भाषा

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नेपाली संस्कृति और भाषा के बीच अंतर

नेपाली संस्कृति vs. भाषा

नेपाल की संस्कृति समृद्ध और अनन्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत शताब्दियों से क्रमशः विकसित हुई है। नेपाल की संस्कृति पर भारतीय, तिब्बती और मंगोली संस्कृतियों का प्रभाव है। नेपाल की संस्कृति, विश्व की सबसे समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। संस्कृति को 'संपूर्ण समाज के लिए जीवन का मार्ग' कहा जाता है। यह बयान नेपाल के मामले में विशेष रूप से सच है, जहां जीवन, भोजन, कपड़े और यहाँ तक कि व्यवस्सायों के हर पहलू सांस्कृतिक दिशा निर्देशित है। नेपाल कि संस्कृति में शिष्टाचार, पोशाक,भाषा,अनुष्टान, व्यवहारके नियम और मानदंडो के नियम शामिल है और यह स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। नेपाल कि संस्कृति, परंपरा और नवनीता का एक अद्वतीय संयोजन है। नेपाल में संस्कृतिक संगीत, वास्तुकला, धर्म और सांकृतिक समूहों के साथ सामुध्र है। नेपाली पोशाक, दौरा-सुरुवाल, जिसे आमतौर पर 'लाबडा-सुरुवाल' कहा जाता है, में कई धार्मिक विश्वास हैं जो अपने डिजाइनों कि पहचान करते हैं और इसलिए यह वर्षो से एक समान रहा है। दौरा में आठ तार हैं जो शरीर के चारों ओर बाँधा जाता है। दौरो का बंद गर्दन भगवान शिव की गर्दन के चारों ओर सांप का प्रतीक है। महिलाओं के लिए नेपाली पोशाक एक कपास साड़ी (गुनु) है, जो फैशन की दुनिया में बहुत लोकप्रिय हो रही है। नेपाल में मुख्य अनुष्टानों का नामकरण समारोह, चावल का भोजन समारोह, मण्डल का समारोह, विवाह और अन्तिम संस्कार है। अनुष्ठान अभी भी समाज में प्रचलित हैं और उत्साह से किया जाता है। कहा जाता है इस देश में नृत्य,भगवान शिव के निवास-हिमालय से प्रकट हुआ है। इससे पता चलता है कि नेपाल की नृत्य परंपराएं बहुत द्वितीय हैं। फसलों की फसल, शादी के संस्कार, युद्ध की कहानियों, एक अकेली लड़की का प्रेम और कई अन्य विषयों पर नृत्य किया जाता है। नेपाल में त्यौहार और उत्सव देश के संस्कृति का पर्याय है क्योकि नेपाली, त्यौहार केवल वार्षिक व्यवस्ता नहीं है, बल्कि उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक जीवित हिस्सा भी है। त्योहारों ने विभिन्न राष्ट्रों के सान्स्क्रिथिक पृष्टभूमि और विश्वासों के नेपाली लोगो को प्रभावी रूप से एक्जुट कर लिया है। अधिकांश नेपाली त्योहार विभिन्न हिंदू और बौद्ध देवताओं से संबंधित हैं। वे धर्म और परंपरा द्वारा उनके लिए पवित्रा दिन पर मनाया जाता है। दश्न और तिहार धर्म पर आधारित सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय त्यौहार हैं। कुछ और मनाये त्योहार,बुद्ध-जयंती,गाड़ी-जत्रा,जानई-पूर्णिमा,तीज है। नेपाली लोग सबसे मेहमाननवाज मेजबानों में से एक हैं और यही कारण है कि पर्यटकों नेपाल में बार-बार आते हैं और आनंद उठाया है। स्थानीय नेपाली आम तौर पर ग्रामीण लोग हैं जो चाय, कॉफी या रात के खाने के लिए अपने घरों में पर्यटकों का स्वागत करते हैं। नेपाली सांस्कृतिक रूप से गर्म, मेहमाननवाज और स्नेही मेजबान हैं जो अपने दिल को अपने सिर से ऊपर रखते हैं। श्रेणी:नेपाल. भाषा वह साधन है जिसके द्वारा हम अपने विचारों को व्यक्त करते है और इसके लिये हम वाचिक ध्वनियों का उपयोग करते हैं। भाषा मुख से उच्चारित होनेवाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह है जिनके द्वारा मन की बात बतलाई जाती है। किसी भाषा की सभी ध्वनियों के प्रतिनिधि स्वन एक व्यवस्था में मिलकर एक सम्पूर्ण भाषा की अवधारणा बनाते हैं। व्यक्त नाद की वह समष्टि जिसकी सहायता से किसी एक समाज या देश के लोग अपने मनोगत भाव तथा विचार एक दूसरे पर प्रकट करते हैं। मुख से उच्चारित होनेवाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह जिनके द्वारा मन की बात बतलाई जाती है। बोली। जबान। वाणी। विशेष— इस समय सारे संसार में प्रायः हजारों प्रकार की भाषाएँ बोली जाती हैं जो साधारणतः अपने भाषियों को छोड़ और लोगों की समझ में नहीं आतीं। अपने समाज या देश की भाषा तो लोग बचपन से ही अभ्यस्त होने के कारण अच्छी तरह जानते हैं, पर दूसरे देशों या समाजों की भाषा बिना अच्छी़ तरह नहीं आती। भाषाविज्ञान के ज्ञाताओं ने भाषाओं के आर्य, सेमेटिक, हेमेटिक आदि कई वर्ग स्थापित करके उनमें से प्रत्येक की अलग अलग शाखाएँ स्थापित की हैं और उन शाखाकों के भी अनेक वर्ग उपवर्ग बनाकर उनमें बड़ी बड़ी भाषाओं और उनके प्रांतीय भेदों, उपभाषाओं अथाव बोलियों को रखा है। जैसे हमारी हिंदी भाषा भाषाविज्ञान की दृष्टि से भाषाओं के आर्य वर्ग की भारतीय आर्य शाखा की एक भाषा है; और ब्रजभाषा, अवधी, बुंदेलखंडी आदि इसकी उपभाषाएँ या बोलियाँ हैं। पास पास बोली जानेवाली अनेक उपभाषाओं या बोलियों में बहुत कुछ साम्य होता है; और उसी साम्य के आधार पर उनके वर्ग या कुल स्थापित किए जाते हैं। यही बात बड़ी बड़ी भाषाओं में भी है जिनका पारस्परिक साम्य उतना अधिक तो नहीं, पर फिर भी बहुत कुछ होता है। संसार की सभी बातों की भाँति भाषा का भी मनुष्य की आदिम अवस्था के अव्यक्त नाद से अब तक बराबर विकास होता आया है; और इसी विकास के कारण भाषाओं में सदा परिवर्तन होता रहता है। भारतीय आर्यों की वैदिक भाषा से संस्कुत और प्राकृतों का, प्राकृतों से अपभ्रंशों का और अपभ्रंशों से आधुनिक भारतीय भाषाओं का विकास हुआ है। सामान्यतः भाषा को वैचारिक आदान-प्रदान का माध्यम कहा जा सकता है। भाषा आभ्यंतर अभिव्यक्ति का सर्वाधिक विश्वसनीय माध्यम है। यही नहीं वह हमारे आभ्यंतर के निर्माण, विकास, हमारी अस्मिता, सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान का भी साधन है। भाषा के बिना मनुष्य सर्वथा अपूर्ण है और अपने इतिहास तथा परम्परा से विच्छिन्न है। इस समय सारे संसार में प्रायः हजारों प्रकार की भाषाएँ बोली जाती हैं जो साधारणतः अपने भाषियों को छोड़ और लोगों की समझ में नहीं आतीं। अपने समाज या देश की भाषा तो लोग बचपन से ही अभ्यस्त होने के कारण अच्छी तरह जानते हैं, पर दूसरे देशों या समाजों की भाषा बिना अच्छी़ तरह सीखे नहीं आती। भाषाविज्ञान के ज्ञाताओं ने भाषाओं के आर्य, सेमेटिक, हेमेटिक आदि कई वर्ग स्थापित करके उनमें से प्रत्येक की अलग अलग शाखाएँ स्थापित की हैं और उन शाखाओं के भी अनेक वर्ग-उपवर्ग बनाकर उनमें बड़ी बड़ी भाषाओं और उनके प्रांतीय भेदों, उपभाषाओं अथाव बोलियों को रखा है। जैसे हिंदी भाषा भाषाविज्ञान की दृष्टि से भाषाओं के आर्य वर्ग की भारतीय आर्य शाखा की एक भाषा है; और ब्रजभाषा, अवधी, बुंदेलखंडी आदि इसकी उपभाषाएँ या बोलियाँ हैं। पास पास बोली जानेवाली अनेक उपभाषाओं या बोलियों में बहुत कुछ साम्य होता है; और उसी साम्य के आधार पर उनके वर्ग या कुल स्थापित किए जाते हैं। यही बात बड़ी बड़ी भाषाओं में भी है जिनका पारस्परिक साम्य उतना अधिक तो नहीं, पर फिर भी बहुत कुछ होता है। संसार की सभी बातों की भाँति भाषा का भी मनुष्य की आदिम अवस्था के अव्यक्त नाद से अब तक बराबर विकास होता आया है; और इसी विकास के कारण भाषाओं में सदा परिवर्तन होता रहता है। भारतीय आर्यों की वैदिक भाषा से संस्कृत और प्राकृतों का, प्राकृतों से अपभ्रंशों का और अपभ्रंशों से आधुनिक भारतीय भाषाओं का विकास हुआ है। प्रायः भाषा को लिखित रूप में व्यक्त करने के लिये लिपियों की सहायता लेनी पड़ती है। भाषा और लिपि, भाव व्यक्तीकरण के दो अभिन्न पहलू हैं। एक भाषा कई लिपियों में लिखी जा सकती है और दो या अधिक भाषाओं की एक ही लिपि हो सकती है। उदाहरणार्थ पंजाबी, गुरूमुखी तथा शाहमुखी दोनो में लिखी जाती है जबकि हिन्दी, मराठी, संस्कृत, नेपाली इत्यादि सभी देवनागरी में लिखी जाती है। .

नेपाली संस्कृति और भाषा के बीच समानता

नेपाली संस्कृति और भाषा आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नेपाली संस्कृति और भाषा के बीच तुलना

नेपाली संस्कृति 15 संबंध है और भाषा 22 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (15 + 22)।

संदर्भ

यह लेख नेपाली संस्कृति और भाषा के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »