लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नारुतो

सूची नारुतो

नारुतो मासाशी किशिमोतो द्वारा लिखित और चित्रांकित एक निरंतर चालू जापानी मांगा श्रृंखला है | यह कथानक नारुतो उज़ुमाकी, जो एक किशोर निंजा है, की कहानी है जो लगातार मान्यता की खोज में रहता है | वह होकागे, जो उसके गाँव का एक निंजा है जिसे नेता और सबसे सशक्त इंसान माना जाता है, बनने की आकांक्षा रखता है | यह श्रृंखला एक किशिमोतो की चित्रकथा पर आधारित है जो अगस्त 1997 के अकामारू जम्प के अंक में प्रकाशित की गई थी | मांगा का पहला प्रकाशन 1999 में शुइशा द्वारा जापानी साप्ताहिक शोनेन जंप पत्रिका के 43 अंकों में प्रकाशित हुआ था | वर्तमान में, मांगा के 51 तंकोबोन संस्करण जारी होने के साथ धारावाहिक निर्माण जारी है | मांगा को बाद में एक अनिमे में रूपांतरित किया गया जिसके निर्माता स्टूडियो पिएर्रोत और एनिप्लेक्स थे | इसका प्रीमियर पूरे जापान में स्थलीय टीवी तोक्यो नेटवर्क और अनिमे उपग्रह टेलीविज़ न नेटवर्क एनिमैक्स पर 3 अक्टूबर 2002 को हुआ | पहली श्रृंखला 220 एपिसोड तक चली, जबकि नारुतो: शिपूदेन जो मूल श्रृंखला की अगली कड़ी है, का प्रसारण 15 फ़रवरी 2007 से किया गया है | अनिमे श्रृंखला के अलावा, स्टूडियो पिएर्रोत ने श्रृंखला के लिए छह फिल्में और कई मूल वीडियो एनीमेशन भी विकसित किये है | अन्य उत्पादों में अनेक कंपनियों द्वारा विकसित छोटे उपन्यास, वीडियोखेल और व्यापारिक कार्ड शामिल हैं | विज मीडिया ने त्तरी नोर्थ अमेरिकन प्रोडक्शन के लिए मांगा और अनिमे का लाइसेंस प्राप्त किया है| विज़ इस श्रंखला को अपनी पत्रिका शोनेन जम्प और साथ ही व्यक्तिगत संस्करणों में प्रकाशित करता आ रहा है | अनिमे श्रृंखला का प्रसारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा 2005 में और बाद में यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में 2006 और 2007 में क्रमशः शुरू हुआ | पहली फिल्म के सिनेमा में प्रीमियर के साथ श्रंखला की फिल्मों और ओवीए का प्रकाशन विज़ द्वारा किया गया | नारुतो:शिपूदेन के पहले डीवीडी का संस्करण उत्तरी अमेरिका में 29 सितम्बर 2009 विज़ द्वारा किया गया और उसी साल अक्तूबर में डिज्नी एक्स डी पर इसका प्रसारण शुरू कर दिया गया | 44 संस्करण तक जापान में मांगा की 89 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी है | विज़ ़ की शोनेन जम्प पत्रिका में धारावाहिक के बाद नारुतो कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री वाली मांगा श्रृंखला बन गयी है | इस श्रृंखला का अंग्रेजी रूपांतर यूएसए टुडे बुकलिस्ट में भी कई बार शामिल हुआ है और संस्करण 11 ने 2006 में क्विल पुरस्कार जीता | श्रृंखला के समीक्षकों ने कॉमेडी और लड़ाई के दृश्यों के बीच के संतुलन और साथ ही किरदारों के व्यक्तित्वों की प्रशंसा की है लेकिन सामान्य शोनेन कथानक तत्वों को उपयोग करने के लिए आलोचना की है | .

3 संबंधों: निंजा, मांगा, साप्ताहिक शोनेन जंप

निंजा

निंजा (忍者) या शिनोबी (忍び) मध्यकालीन जापान के उन योद्धाओं को कहा जाता था जो पैसे के लिए हत्या, अपहरण, लूट मार, जजुसी, अंगरक्षक का काम आदि करते थे|निंजा अपने अंधेरे में घात लगाकर हमला करने और युद्ध कला के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है| सेंगोकू काल या युद्धरत राज्यों के काल में जो १५वी शताब्दी में शुरू हुआ था उसमे गुप्तचरों की नियुक्ति शुरू हुई थी जो की निंजा हुआ करते थे, शायद १४वी सदी में निंजा अस्तित्व में आये हो| सेंगोकू काल में जापान में अशांति थी और तब २ निंजा गाँव इगा और कोगा का उदय हुआ जिन्होंने निंजा कला सिखाना शुरू किया, यह गाँव पैसे के बदले अपने निंजा तय किये गए कामो के लिए देते थे| १७वी सदी में जब तोकुगावा शासको ने पुरे जापान का एकाकीकरण किया तब निंजा धीरे धीरे गायब होने लगे| इसके बाद निंजा जापान और पश्चिमी देशो के लिए जादुई शक्ति वाला एक काल्पनिक किरदार बन गया| .

नई!!: नारुतो और निंजा · और देखें »

मांगा

सीज़नल पैसर्सबाई (शिकी नो युकिकाई) से "मांगा" के लिए कांजी, 1798, सैंटो क्योडेन और किटाओ शिगेमासा द्वारा जापानी भाषा में मांगा (कांजी: 漫画; हीरागाना: まんが; काटाकना: マンガ) (या) कॉमिक्स और मुद्रित कार्टून्स (जिसे कभी कभी कोमिकू भी कहा जाता है) से मिलकर बनता है और 19 वीं शताब्दी के अंत में जापान में विकसित शैली के अनुरूप है। अपने आधुनिक रूप में, मांगा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शीघ्र ही अप्रचलित हो गया, लेकिन पूर्व जापानी कला में उनका एक लंबा, जटिल पूर्व इतिहास है। जापान में सभी उम्र के लोग मांगा पढ़ते हैं। शैली में विषयों की एक व्यापक रेंज को शामिल किया गया है: साहसिक-कार्य, रोमांस, खेल-कूद और खेल, ऐतिहासिक नाटक, हास्य, विज्ञानं की कल्पित कथाएं और फंतासी, रहस्य, डरावना, कामुकता और और अन्य विषयों में व्यापार/वाणिज्य.

नई!!: नारुतो और मांगा · और देखें »

साप्ताहिक शोनेन जंप

साप्ताहिक शोनेन जंप (जापानी: 週刊少年ジャンプ, अंग्रेजी: Weekly Shōnen Jump) एक जापानी साप्ताहिक शोनेन माँगा पत्रिका है जिसका प्रकाशन शुएइशा करती है। श्रेणी:जापानी साप्ताहिक माँगा पत्रिकाए.

नई!!: नारुतो और साप्ताहिक शोनेन जंप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »