लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नादिया बोलेंजर और फ़्रान्स

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नादिया बोलेंजर और फ़्रान्स के बीच अंतर

नादिया बोलेंजर vs. फ़्रान्स

जूलिएट नादिया बोलेंजर (16 सितंबर 188722 अक्टूबर 1979) एक फ्रेंच संगीतकार, संचालक, और शिक्षक थी। वह 20 वीं सदी के अग्रणी संगीत कंपोजरों और संगीतकारों में से कई की उस्ताद होने के लिए उल्लेखनीय है। वह कभी कभी एक पियानोवादक और अरगनिस्ट के रूप में प्रदर्शन भी किया करती थी। उसने पश्चिमी संगीत की दुनिया को संगीत की उन बारीकियों से दुनिया को वाक़िफ़ कराया, जिन्हें पहले कभी पहचाना ही नहीं गया था। वह एक संगीत परिवार से थी और उसने पेरिस संगीतविद्यालय में एक छात्र के रूप में जल्दी सम्मान हासिल किये। लेकिन, उसने यह मानते हुए कि वह एक संगीतकार के रूप में कोई विशेष प्रतिभा नहीं है, संगीत लेखन छोड़ दिया और एक शिक्षक बन गई। इस क्षमता में, उसने युवा संगीतकारों की, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य अंग्रेजी बोलने वाले देशों से, कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। नादिया के शागिर्दों में लियोनार्ड बर्नस्टाइन, आरोन कॉपलैंड, क्विंसी जोन्स, एस्टर पियाज़्ज़ोला, फिलिप ग्लास, जॉन इलियट गार्डिनर जैसे संगीतकार शामिल हैं। नादिया ने पेरिस में पढ़ाई पूरी करने के बाद ब्रिटेन और अमरीका में मशहूर संगीत विद्यालयों, जिन्हों में जूलियट स्कूल, यहूदी मोइनोहिन स्कूल, रॉयल कॉलेज ऑफ म्यूज़िक और रॉयल अकेडमी ऑफ़ म्यूज़िक जैसी बड़ी संस्थाओं भी शामिल हैं, में संगीत का अधियापन किया, लेकिन अपने जीवन के अधिकांश के लिए उसका प्रमुख आधार उसके परिवार का पेरिस में फ्लैट था, जहां वह 92 वर्ष की आयु में अपनी मृत्यु तक अपने कैरियर के शुरू से ही सात दशकों के अधिकांश के लिए संगीत सिखाने का काम करती रही। वह पहली महिला थी जिसने अमेरिका और यूरोप में कई प्रमुख आर्केस्ट्रा का संचालन किया, जिन्हों में बीबीसी सिम्फ़नी, बोस्टन सिम्फ़नी, हाले ऑर्केस्ट्रा और न्यूयॉर्क फिल्हार्मोनिक जैसे म्यूज़िक कॉन्सर्ट भी शामिल थे। उसने कोपलैंड और स्ट्राविंस्की द्वारा कार्यों सहित, कई विश्व प्रीमियरों का आयोजन किया। . फ़्रान्स,या फ्रांस (आधिकारिक तौर पर फ़्रान्स गणराज्य; फ़्रान्सीसी: République française) पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है किन्तु इसका कुछ भूभाग संसार के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस इसकी राजधानी है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है, जो उत्तर में बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, पूर्व में जर्मनी, स्विट्ज़रलैण्ड, इटली, दक्षिण-पश्चिम में स्पेन, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्यसागर तथा उत्तर पश्चिम में इंग्लिश चैनल द्वारा घिरा है। इस प्रकार यह तीन ओर सागरों से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से इसकी स्थिति उत्तम नहीं है। लौह युग के दौरान, अभी के महानगरीय फ्रांस को कैटलिक से आये गॉल्स ने अपना निवास स्थान बनाया। रोम ने 51 ईसा पूर्व में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया। फ्रांस, गत मध्य युग में सौ वर्ष के युद्ध (1337 से 1453) में अपनी जीत के साथ राज्य निर्माण और राजनीतिक केंद्रीकरण को मजबूत करने के बाद एक प्रमुख यूरोपीय शक्ति के रूप में उभरा। पुनर्जागरण के दौरान, फ्रांसीसी संस्कृति विकसित हुई और एक वैश्विक औपनिवेशिक साम्राज्य स्थापित हुआ, जो 20 वीं सदी तक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी थी। 16 वीं शताब्दी में यहाँ कैथोलिक और प्रोटेस्टैंट (ह्यूजेनॉट्स) के बीच धार्मिक नागरिक युद्धों का वर्चस्व रहा। फ्रांस, लुई चौदहवें के शासन में यूरोप की प्रमुख सांस्कृतिक, राजनीतिक और सैन्य शक्ति बन कर उभरा। 18 वीं शताब्दी के अंत में, फ्रेंच क्रांति ने पूर्ण राजशाही को उखाड़ दिया, और आधुनिक इतिहास के सबसे पुराने गणराज्यों में से एक को स्थापित किया, साथ ही मानव और नागरिकों के अधिकारों की घोषणा के प्रारूप का मसौदा तैयार किया, जोकि आज तक राष्ट्र के आदर्शों को व्यक्त करता है। 19वीं शताब्दी में नेपोलियन ने वहाँ की सत्ता हथियाँ कर पहले फ्रांसीसी साम्राज्य की स्थापना की, इसके बाद के नेपोलियन युद्धों ने ही वर्तमान यूरोप महाद्वीपीय के स्वरुप को आकार दिया। साम्राज्य के पतन के बाद, फ्रांस में 1870 में तृतीय फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई, हलाकि आने वाली सभी सरकार लचर अवस्था में ही रही। फ्रांस प्रथम विश्व युद्ध में एक प्रमुख भागीदार था, जहां वह विजयी हुआ, और द्वितीय विश्व युद्ध में मित्र राष्ट्र में से एक था, लेकिन 1940 में धुरी शक्तियों के कब्जे में आ गया। 1944 में अपनी मुक्ति के बाद, चौथे फ्रांसीसी गणतंत्र की स्थापना हुई जिसे बाद में अल्जीरिया युद्ध के दौरान पुनः भंग कर दिया गया। पांचवां फ्रांसीसी गणतंत्र, चार्ल्स डी गॉल के नेतृत्व में, 1958 में बनाई गई और आज भी यह कार्यरत है। अल्जीरिया और लगभग सभी अन्य उपनिवेश 1960 के दशक में स्वतंत्र हो गए पर फ्रांस के साथ इसके घनिष्ठ आर्थिक और सैन्य संबंध आज भी कायम हैं। फ्रांस लंबे समय से कला, विज्ञान और दर्शन का एक वैश्विक केंद्र रहा है। यहाँ पर यूरोप की चौथी सबसे ज्यादा सांस्कृतिक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद है, और दुनिया में सबसे अधिक, सालाना लगभग 83 मिलियन विदेशी पर्यटकों की मेजबानी करता है। फ्रांस एक विकसित देश है जोकि जीडीपी में दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था तथा क्रय शक्ति समता में नौवीं सबसे बड़ा है। कुल घरेलू संपदा के संदर्भ में, यह दुनिया में चौथे स्थान पर है। फ्रांस का शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, जीवन प्रत्याशा और मानव विकास की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन है। फ्रांस, विश्व की महाशक्तियों में से एक है, वीटो का अधिकार और एक आधिकारिक परमाणु हथियार संपन्न देश के साथ ही यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों में से एक है। यह यूरोपीय संघ और यूरोजोन का एक प्रमुख सदस्यीय राज्य है। यह समूह-8, उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो), आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी), विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और ला फ्रैंकोफ़ोनी का भी सदस्य है। .

नादिया बोलेंजर और फ़्रान्स के बीच समानता

नादिया बोलेंजर और फ़्रान्स आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नादिया बोलेंजर और फ़्रान्स के बीच तुलना

नादिया बोलेंजर 0 संबंध है और फ़्रान्स 91 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (0 + 91)।

संदर्भ

यह लेख नादिया बोलेंजर और फ़्रान्स के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »