लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नाटो और बुल्गारिया का इतिहास

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नाटो और बुल्गारिया का इतिहास के बीच अंतर

नाटो vs. बुल्गारिया का इतिहास

नाटो गठबंधन का ध्वज उत्‍तरी एटलांटिक संधि संगठन (नार्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो)) एक सैन्य गठबंधन है, जिसकी स्थापना ४ अप्रैल १९४९ को हुई। इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में है। संगठन ने सामूहिक सुरक्षा की व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत सदस्य राज्य बाहरी हमले की स्थिति में सहयोग करने के लिए सहमत होंगे। गठन के शुरुआत के कुछ वर्षों में यह संगठन एक राजनीतिक संगठन से अधिक नहीं था। लेकिन कोरियाई युद्ध ने सदस्य देशों को प्रेरक का काम किया और दो अमरीकी सर्वोच्च कमांडरों के दिशानिर्देशन में एक एकीकृत सैन्य संरचना निर्मित की गई। लॉर्ड इश्मे पहले नाटो महासचिव बने, जिनकी संगठन के उद्देश्य पर की गई टिप्पणी, "रुसियों को बाहर रखने, अमरीकियों को अंदर और जर्मनों को नीचे रखने" (के लिए गई है।) खासी चर्चित रही। यूरोपीय और अमरीका के बीच रिश्तों की तरह ही संगठन की ताकत घटती-बढ़ती रही। इन्हीं परिस्थितियों में फ्रांस स्वतंत्र परमाणु निवारक बनाते हुए नाटो की सैनिक संरचना से १९६६ से अलग हो गया। १९८९ में बर्लिन की दीवार के गिरने के बाद संगठन का पूर्व की तरफ बाल्कन हिस्सों में हुआ और वारसा संधि से जुड़े हुए अनेक देश १९९९ और २००४ में इस गठबंधन में शामिल हुए। १ अप्रैल २००९ को अल्बानिया और क्रोएशिया के प्रवेश के साथ गठबंधन की सदस्य संख्या बढ़कर २८ हो गई। संयुक्त राज्य अमेरिका में ११ सितंबर २००१ के आतंकवादी हमलों के बाद नाटो नई चुनौतियों का सामना करने के लिए नए सिरे से तैयारी कर रहा है, जिसके तहत अफ़ग़ानिस्तान में सैनिकों की और इराक में प्रशिक्षकों की तैनाती की गई है। बर्लिन प्लस समझौता नाटो और यूरोपीय संघ के बीच १६ दिसम्बर २००२ को बनाया का एक व्यापक पैकेज है, जिसमें यूरोपीय संघ को किसी अंतरराष्ट्रीय विवाद की स्थिति में कार्रवाई के लिए नाटो परिसंपत्तियों का उपयोग करने की छूट दी गई है, बशर्ते नाटो इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं करना चाहता हो। नाटो के सभी सदस्यों की संयुक्त सैन्य खर्च दुनिया के रक्षा व्यय का ७०% से अधिक है, जिसका संयुक्त राज्य अमेरिका अकेले दुनिया का कुल सैन्य खर्च का आधा हिस्सा खर्च करता है और ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली १५ % खर्च करते हैं। . बुल्गारिया जो यूनान और इस्तांबुल के उत्तर में बसा है मानव बसाव की दृष्टि से बहुत पुराना है। मोंटाना के पास 6800 साल पुराना एक पट्टिकालेख पाया गया है जिसमें चार पंक्तियों में कुछ 24 चिह्न बने पाए गए हैं - इसको पढ़ पाना अभी संभव नहीं हुआ है पर इससे ये अनुमान लगता है कि यहाँ उस समय से मानव रहते होंगे। सन् 1972 में काला सागर के तट पर स्थित वार्ना में सोने का ख़ज़ाना पाया गया था जिसपर राजसी चिह्न बने थे जिससे ये अनुमान लगता है कि बहुत पुराने समय में भी यहाँ कोई राज्य या सत्ता रही होगी - हाँलांकि इस राज्य के जातीय मूल का पता नहीं चल पाया है। सामान्यतया थ्रेसियों को बुल्गारों का पूर्ववर्ती माना गया है। थ्रेस के लोगों ने ट्रॉय की लड़ाई (1200 ईसापूर्व के आसपास) में हिस्सा लिया था। इसके बाद 500 ईसापूर्व तक उनका एक साम्राज्य स्थापित हुआ था। सिकन्दर ने 332 ईसापूर्व में इसपर अधिकार कर लिया और 46 इस्वी में रोमनों ने। इसके बाद एशिया से कई समूहों का आगमन आरंभ हुआ। स्लाव जाति के लोगों ने 581 में बिज़ेन्टाइन के रोमन साम्राज्य के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर लिया। सन् 864 में बोरिस प्रथम ने परंपरावादी ईसाइयत को राजधर्म बनाया और सीरीलिक लिपि को अपना लिया। अरबों की सेनाओं को हरा दिया गया। सन् 1018 तक बुल्गार साम्राज्य का अंत बिज़ेन्टाइन आक्रमणों से हो गया। सन् 1185 से 1360 तक दूसरे बुल्गार साम्राज्य का राज्य रहा। उसके बाद उस्मानी (औटोमन) तुर्क लोगों ने इस पर अधिकार कर लिया। सन् 1877 में रूस ने ऑटोमन साम्राज्य पर हमला कर दिया और उन्हें हरा दिया। सन् 1878 में तीसरे बुल्गार साम्राज्य का उदय हुआ। 1980 में तुर्कों के ख़िलाफ़ चलाए गए अभियान में 30000 तुर्क बुल्गारिया छोड़कर तुर्की चले गए। इससे दो दशक पहले ग्रीस में भी ऐसा ही अभियान चला था। 1989 में वहाँ कम्युनिस्ट पार्टी की नरम शाखा का शासन स्थापित हुआ। श्रेणी:बुल्गारिया af:Bulgarye#Geskiedenis ast:Bulgaria#Hestoria be-x-old:Баўгарыя#Гісторыя br:Bulgaria#Istor bs:Bugarska#Historija el:Βουλγαρία#Ιστορία gl:Bulgaria - България#Historia li:Bölgarije#Historie sh:Bugarska#Istorija Bugarske wa:Bulgåreye#Istwere.

नाटो और बुल्गारिया का इतिहास के बीच समानता

नाटो और बुल्गारिया का इतिहास आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नाटो और बुल्गारिया का इतिहास के बीच तुलना

नाटो 25 संबंध है और बुल्गारिया का इतिहास 7 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (25 + 7)।

संदर्भ

यह लेख नाटो और बुल्गारिया का इतिहास के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »