लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

नाइट्रिक अम्ल और नाइट्रो यौगिक

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

नाइट्रिक अम्ल और नाइट्रो यौगिक के बीच अंतर

नाइट्रिक अम्ल vs. नाइट्रो यौगिक

नाइट्रिक अम्ल (Nitric acid) (HNO3), एक अत्यन्त संक्षारक (कोरोसिव) खनिज अम्ल है। इसे एक्वा फ्रोटिस (aqua fortis) और 'स्पिरिट ऑफ नाइटर' भी कहते हैं। कीमियागरों को नाइट्रिक अम्ल का ज्ञान था, जिसे वे ऐक्वा फॉर्टिस के नाम से पुकारते थे। प्रसिद्ध कीमियागर जेबर ने नाइटर (niter) और ताम्र सल्फेट, (Cu SO4) तथा फिटकरी के साथ आसवन से प्राप्त कर इसका वर्णन किया है। भारत में शोरा तथा नाइट्रिक अम्ल का १६वीं शताब्दी में ज्ञान था। शुक्राचार्य के ग्रंथ शुक्रनीति में बारूद बनाने के लिए इसे उपयोग का वर्णन हुआ है। उड़ीसा के गजपति प्रतापरुद्रदेव द्वारा लिखित ग्रंथ 'कौतुकचिंतामणि' में यवक्षार (साल्टपीटर) का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त सुवर्णतंत्र ग्रंथ (लगभग १७वीं शताब्दी में लिखा गया) में 'शंखद्राव' का वर्णन है, जो शोरे और नमक के अम्लों (HCl) का मिश्रण था। आईने अकबरी ग्रंथ में रासी (शोरे के अम्ल) का वर्णन है, जिसका चाँदी को स्वच्छ करने में उपयोग हो सकता था। वर्ष १६४८ ई. में ग्लॉबर (Glauber) ने नाइटर पर विट्रियल तेल (oil of vitreol) की अभिक्रिया द्वारा संद्र नाइट्रिक अम्ल का निर्माण किया। कैवेंडिश ने १७७६ ई में इसका संघटन ज्ञात किया। वायुमंडल में नाइट्रिक अम्ल विद्युत विसर्जन (electric discharge) द्वारा सूक्ष्म मात्रा में बनता रहता है, जो वर्षाजल में घुलकर पृथ्वी पर आता है। मिट्टी में उपस्थित कार्बनिक पदार्थों के ऑक्सीकरण द्वारा भी नाइट्रिक अम्ल बनता है। यह अम्ल अनेक नाइट्रेट पदार्थों के रूप में भूमि में संचित होकर पौधों के उपयोग में आता है। नाइट्रेट यौगिकों का प्रमुख स्रोत चिली देश है। भारत की साँभर झील में पोटासियम नाइट्रेट पाया जाता है। भारत के कुछ राज्यों में मिट्टी के साथ मिला हुआ पोटासियम नाइट्रेट पाया जाता है। इससे एक समय प्रचुर मात्रा में शोरा (व्यापारिक पोटासियम नाइट्रेट) तैयार होता था। . नाइत्रो समूह की संरचना हाइड्रोकार्बनों का एक, या एक से अधिक, हाइड्रोजन जब नाइट्रो (- NO2) समूह या समूहों से विस्थापित होता है तब ऐसे यौगिकों को नाइट्रो यौगिक (नाइट्रो कम्पाउण्ड) कहते हैं। नाइट्रो यौगिकों में नाइट्रोजन परमाणु, कार्बन परमाणु से सीधे संबद्ध रहता है। एक दूसरे प्रकार के यौगिक नाइट्रस अम्ल एस्टर होते हैं। इनमें भी नाइट्रो समूह रहते हैं पर इनमें नाट्रोजन परमाणु, ऑक्सीजन परमाणु द्वारा कार्बन परमाणु से संबद्ध रहता है। रसायनज्ञों ने नाइट्रो यौगिक बौर दूसरे को ऐरोमैटिक नाइट्रो यौगिक कहते हैं। सर्वप्रथम नाइट्रो पैराफिन विक्टरमेयर और ओटो स्टुबर द्वारा १८७२ ई. में तैयार हुआ था। हाइड्रोकार्बन आयोडाइड पर सिल्वर नाइट्राइट की क्रिया से नाइट्रोपैराफिन प्राप्त होते हैं। सीधे नाइट्रिक अम्ल की क्रिया से नाइट्रो पैराफिन साधारणतया नहीं बनते। १९४० ई. में उच्च ताप ३०० डिग्री - ५०० डिग्री सेल्सियस पर नाइट्रिक अम्ल और हाइड्रोकार्बनों के वाष्पों की क्रिया से कुछ नाइट्रोपैराफिन प्राप्त हुए थे। नाइट्रोपैराफिन के निम्नतर सदस्य वर्णहीन द्रव होते हैं। इनमें मंद गंध होती है। ये विषाक्त और जल में अल्पविलेय होते हैं। विलायक के रूप में इनका व्यवहार व्यापक रूप से होता है। अपचयन से नाइट्रो समूह, ऐमिनो समूह में परिणत हो जाता है। क्लोरीन से यह क्लोरोनाइट्रो यौगिक बनाता है। ऐसा एक यौगिक, क्लोरोपिक्रिन, कृमिनाशक के रूप में व्यवहृत होता है। बेंजीन वलयवाले ऐरोमैटिक हाइड्रोकार्बनों को नाइट्रिक अम्ल से उपचारित करने से ऐरोमेटिक नाइट्रोयौगिक प्राप्त होता है। सर्वप्रथम मिटशरले ने १८३४ ई. में नाइट्रोबेंजीन प्राप्त किया था। सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में नाइट्रेटीकरण शीघ्रता से होता है और नाइट्रो यौगिकों की उपलब्धि अच्छी होती है। यह क्रिया ढलवे लोहे के बड़े-बड़े पात्रों में संपन्न होती है और बहुत बड़ी मात्रा में नाइट्रोबेंज़ीन, नाइट्रोटॉलूईन, नाइट्रोनैपथलीन इत्यादि, नाइट्रो यौगिक इस प्रकार तैयार होते हैं। इनका उपयोग अनेक रंजकों, विस्फोटकों, ओषधियों और सुगंधित द्रव्यों के निर्माण में होता है। विलायक के रूप में भी इनका उपयोग व्यापक रूप से होता है। फोटो और रबर रसायनक भी इनसे बनते हैं। नाइट्रो यौगिकों के अपचयन से अनेक यौगिक बनते हैं, जिनमें ऐमिनो यौगिक बहुत महत्व के हैं। ऐनिलीन ऐसा ही ऐमिनो यौगिक है, जिससे अनेक ऐनिलीन रंजक तैयार हुए हैं। श्रेणी:नाइट्रो यौगिक.

नाइट्रिक अम्ल और नाइट्रो यौगिक के बीच समानता

नाइट्रिक अम्ल और नाइट्रो यौगिक आम में एक बात है (यूनियनपीडिया में): गन्धकाम्ल

गन्धकाम्ल

गन्धकाम्ल (सल्फ्युरिक एसिड) एक तीव्र अकार्बनिक अम्ल है। प्राय: सभी आधुनिक उद्योगों में गन्धकाम्ल अत्यावश्यक होता है। अत: ऐसा माना जाता है कि किसी देश द्वारा गन्धकाम्ल का उपभोग उस देश के औद्योगीकरण का सूचक है। गन्धकाम्ल के विपुल उपभोगवाले देश अधिक समृद्ध माने जाते हैं। शुद्ध गन्धकाम्ल रंगहीन, गंधहीन, तेल जैसा भारी तरल पदार्थ है जो जल में हर परिमाण में विलेय है। इसका उपयोग प्रयोगशाला में प्रतिकारक के रूप में तथा अनेक रासायनिक उद्योगों में विभिन्न रासायनिक पदार्थों के संश्लेषण में होता है। बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन करने के लिए सम्पर्क विधि का प्रयोग किया जाता है जिसमें गन्धक को वायु की उपस्थिति में जलाकर विभिन्न प्रतिकारकों से क्रिया कराई जाती है। खनिज अम्लों में सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला यह महत्त्वपूर्ण अम्ल है। प्राचीन काल में हराकसीस (फेरस सल्फेट) के द्वारा तैयार गन्धक द्विजारकिक गैस को जल में घोलकर इसे तैयार किया गया। यह तेल जैसा चिपचिपा होता है। इन्ही कारणों से प्राचीन काल में इसका नाम 'आयँल ऑफ विट्रिआँल' रखा गया था। हाइड्रोजन, गन्धक तथा जारक तीन तत्वों के परमाणुओं द्वारा गन्धकाम्ल के अणु का संश्लेषण होता है। आक्सीजन युक्ति होने के कारण इस अम्ल को 'आक्सी अम्ल' कहा जाता है। इसका अणुसूत्र H2SO4 है तथा अणु भार ९८ है। गन्धकाम्ल प्राचीनकाल के कीमियागर एवं रसविद् आचार्यों को गन्धकाम्ल के संबंध में बहुत समय से पता था। उस समय हरे कसीस को गरम करने से यह अम्ल प्राप्त होता था। बाद में फिटकरी को तेज आँच पर गरम करने से भी यह अम्ल प्राप्त होने लगा। प्रारंभ में गन्धकाम्ल चूँकि हरे कसीस से प्राप्त होता था, अत: इसे "कसीस का तेल' कहा जाता था। तेल शब्द का प्रयोग इसलिए हुआ कि इस अम्ल का प्रकृत स्वरूप तेल सा है। .

गन्धकाम्ल और नाइट्रिक अम्ल · गन्धकाम्ल और नाइट्रो यौगिक · और देखें »

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

नाइट्रिक अम्ल और नाइट्रो यौगिक के बीच तुलना

नाइट्रिक अम्ल 28 संबंध है और नाइट्रो यौगिक 8 है। वे आम 1 में है, समानता सूचकांक 2.78% है = 1 / (28 + 8)।

संदर्भ

यह लेख नाइट्रिक अम्ल और नाइट्रो यौगिक के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »