लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

देस्पासीतो और २०१६

शॉर्टकट: मतभेद, समानता, समानता गुणांक, संदर्भ

देस्पासीतो और २०१६ के बीच अंतर

देस्पासीतो vs. २०१६

देस्पासीतो या डेस्पासिटो (हिन्दी: "धीरे-धीरे") पोर्टो रीको के गायक लुइ फोंसी तथा रैपर डैडी यांकी द्वारा उनकी आगामी स्टूडियो एल्बम से एक एकल स्पेनिश गीत है। १२ जनवरी २०१७ को, यूनिवर्सल म्यूज़िक लैटिन ने "देस्पासीतो" और उसके म्यूजिक वीडियो को जारी किया, जिसमें दोनों कलाकार पोर्टो रीको के ओल्ड सान जुआन के ला पेर्ला क्षेत्र में, और स्थानीय बार ला फैक्टोरिया में गीत का प्रदर्शन करते दिखते हैं। इस गीत को फोंसी, एरिका एन्डर, और डैडी यांकी ने लिखा है, और मौरिसियो रेंगफो तथा एन्ड्रेस टॉरेस द्वारा इसका संगीत निर्मित किया गया है। १७ अप्रैल २०१७ को कनाडाई गायक जस्टिन बीबर के साथ गीत का एक रीमिक्स संस्करण रिलीज़ किया गया, जिसने कई देशों में, खासकर अंग्रेजी भाषी क्षेत्रों में गीत के प्रदर्शन में सुधार करने में मदद की। पॉप-रेगेटन शैली का यह गीत व्यावसायिक रूप से फ़ॉन्सी और डैडी याकी का सबसे सफल एकल गीत बना। यह गीत ४७ देशों के संगीत चार्ट में शीर्ष पर रहा, और दस अन्य देशों के शीर्ष १० में इसने जगह बनायी। १९९६ में "माकारीना (बेयसाइड बॉयज मिक्स)" के बाद "बिलबोर्ड हॉट १००" के शीर्ष पर पहुँचने वाला यह पहला स्पैनिश गीत है। ४२ हफ्तों तक "बिलबोर्ड हॉट लैटिन सांग्स" चार्ट के शीर्ष पर रहा यह गीत इस सूची में सबसे लंबे समय तक शीर्ष पर रहा है। अगस्त २०१७ में यूट्यूब पर तीन अरब व्यूज तक पहुँचते ही यह अब तक का सबसे ज्यादा देखा गया गीत बन गया। इसके अतिरिक्त साइट पर तीन और चार अरब व्यूज तक पहुंचने वाला भी यह पहला वीडियो है। यह गाना २७ देशों में २०१७ के दो सर्वश्रेष्ठ एकल गीतों में से एक था। "देस्पासीतो" को संगीत आलोचकों से अनुकूल समीक्षाएं प्राप्त हुई, जिन्होंने इसके लैटिन और अर्बन संगीत के फ्यूजन, और इसकी गतिशीलता की सराहना की। इसे १८वें वार्षिक लैटिन ग्रैमी पुरस्कारों में रिकार्ड ऑफ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर, बेस्ट अर्बन फ्यूजन/परफॉर्मेंस, और बेस्ट शोर्ट फॉर्म म्यूजिक वीडियो के पुरस्कार प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त इस गीत के रीमिक्स संस्करण को भी ६०वें ग्रैमी पुरस्कारों में रिकार्ड ऑफ़ द ईयर, सॉन्ग ऑफ द ईयर और सर्वश्रेष्ठ पॉप डुओ/ग्रुप प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया। २०१७ में, "डेस्पासिटो" को बिलबोर्ड द्वारा हर समय के पांचवें सर्वश्रेष्ठ लैटिन गीत का दर्जा दिया गया था और यह टाइम, बिलबोर्ड और रोलिंग स्टोन पत्रिकाओं की वर्ष के शीर्ष दस गीतों की सूची में था। . २०१६ ग्रेगोरियन कैलेंडर के शुक्रवार को शुरू हुआ एक वर्ष है। .

देस्पासीतो और २०१६ के बीच समानता

देस्पासीतो और २०१६ आम में 0 बातें हैं (यूनियनपीडिया में)।

सूची के ऊपर निम्न सवालों के जवाब

देस्पासीतो और २०१६ के बीच तुलना

देस्पासीतो 18 संबंध है और २०१६ 3 है। वे आम 0 में है, समानता सूचकांक 0.00% है = 0 / (18 + 3)।

संदर्भ

यह लेख देस्पासीतो और २०१६ के बीच संबंध को दर्शाता है। जानकारी निकाला गया था, जिसमें से एक लेख का उपयोग करने के लिए, कृपया देखें:

अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »