लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

देब्रेत्सेन

सूची देब्रेत्सेन

देब्रेत्सेन (Debrecen; हंगरी का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। (बूडापेस्त के बाद) यह हंगरी के 'उत्तरी विशाल मैदान' क्षेत्र का केन्द्र है। १८वीं शताब्दी में यह हंगरी का सबसे बड़ा नगर हुआ करता था। आज भी यह हंगरी के सर्वाधिक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केन्द्रों में से एक है।Antal Papp: Magyarország (Hungary), Panoráma, Budapest, 1982,, p. 860, pp. 463-477 यह बूडापेस्त से १८० किमी पूर्व की ओर स्थित है। यह नगर उस स्थल पर बसा है, जहाँ तीन भिन्न प्राकृतिक प्रदेश पुस्टा (Puszta) का चरागाह, नाइरसेग (Nyirseg) का बलुआ पठार एंव बेरीटीओ (Berettyo) का दलदली क्षेत्र, मिलते हैं। मध्यकालीन युग में यह दो प्रमुख सड़कों का चौराहा था। एक सड़क जेटमर (Szatmar) से पश्चिमी यूरोप की ओर जाती थी तथा दूसरी बोहेमिया से ट्रैसिलवेनया को मिलाती थी। उस युग में इन सड़कों पर काफी यातायात होता था। आज भी देब्रेत्सेन एक प्रमुख रेल जंक्शन तथा पशु और अन्न-व्यापार का केंद्र है। यहाँ एक अच्छा विश्वविद्यालय तथा एक कृषि अकादमी है। यहाँ मेले भी लगते हैं। प्रोटेस्टेंट धर्मावलंबियों का यह गढ़ है। .

3 संबंधों: बोहेमिया, हंगरी, विश्वविद्यालय

बोहेमिया

बोहेमिया कैलिफोर्निया से एक पाकिस्तानी अमेरिकी रैपर और संगीत निर्माता है। इनके द्वारा कई गानो में अपनी रैप आवाज दी गई हैं। .

नई!!: देब्रेत्सेन और बोहेमिया · और देखें »

हंगरी

हंगरी (हंगेरियाई: Magyarország), आधिकारिक तौर पर हंगरी गणराज्य (हंगेरियाई: Magyar Köztársaság, शाब्दिक अर्थ "हंगरी गणराज्य"), मध्य यूरोप के पैनोनियन बेसिन में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। हंगरी, यूरोपीय संघ, नाटो, ओईसीडी और विसेग्राद समूह का सदस्य है और एक शेंगन राष्ट्र है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है, जो फिन्नो-उग्रिक भाषा परिवार का हिस्सा है और यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर भारोपीय भाषा है। हंगरी दुनिया के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है और प्रति वर्ष लगभग 8.6 लाख पर्यटकों (2007 के आँकड़े) को आकर्षित करता है। देश में विश्व की सबसे बड़ी गर्म जल की गुफा प्रणाली स्थित है और गर्म जल की सबसे बड़ी झीलों में से एक हेविज़ झील यहीं पर स्थित है। इसके साथ मध्य यूरोप की सबसे बड़ी झील बलातोन झील भी यहीं पर है और यूरोप के सबसे बड़े प्राकृतिक घास के मैदान होर्टोबैगी भी हंगरी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। हंगरी की सरकार एक संसदीय गणतंत्र है, जिसे 1989 में स्थापित किया गया था। हंगरी की अर्थव्यवस्था एक उच्च-आय अर्थव्यवस्था है और कुछ क्षेत्रों में यह एक क्षेत्रीय अगुआ है। .

नई!!: देब्रेत्सेन और हंगरी · और देखें »

विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय (युनिवर्सिटी) वह संस्था है जिसमें सभी प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती हो, परीक्षा ली जाती हो तथा लोगों को विद्या संबंधी उपाधियाँ आदि प्रदान की जाती हों। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के मैदान, भवन, प्रभाग, तथा विद्यार्थियों का संगठन आदि भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: देब्रेत्सेन और विश्वविद्यालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »